प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाल किले की प्राचीर से बड़ा ऐलान
PM Modi on PM Svanidh Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार केवल नीतियां बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि ज़मीनी स्तर पर बदलाव लाने के लिए काम कर रही है. इसी कड़ी में उन्होंने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM Svanidhi) योजना का विशेष तौर पर जिक्र किया.
यह योजना देशभर में लाखों रेहड़ी-पटरी वालों की आर्थिक रीढ़ को मज़बूत बना रही है और उन्हें आधुनिक भुगतान प्रणाली जैसे यूपीआई से जोड़कर आत्मनिर्भर बना रही है. पीएम मोदी ने कहा, "हमारे रेहड़ी-पटरी वाले अब यूपीआई से भुगतान स्वीकार कर रहे हैं, यह बदलाव बताता है कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है. खासतौर पर माइक्रो-लोन की यह सुविधा लोगों के जीवन में नई ऊर्जा भर रही है."
क्या है पीएम स्वनिधि योजना
कोविड-19 महामारी के दौरान आजीविका खो चुके रेहड़ी-पटरी वालों को दोबारा खड़ा करने के लिए केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने जून 2020 में इस योजना की शुरुआत की थी. इसका मकसद सस्ती दरों पर वर्किंग कैपिटल उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपना कारोबार फिर से शुरू कर सकें.
योजना के तहत तीन चरणों में लोन दिया जाता है. इसके तहत पहली किश्त में 10,000 रुपये की, दूसरी किश्त में (पहली किस्त समय पर चुकाने पर) 20,000 रुपये की और तीसरी किश्त (दूसरे लोन के समय पर री-पेमेंट के बाद) 50,000 रुपये तक का लोन दिया जाता है. इस साल के बजट में इसमें यूपीआई-लिंक्ड क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी जोड़ी गई है, जिसकी अधिकतम लिमिट 30,000 रुपये है.
लाखों लोगों को फायदा
हिंदुस्तान में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अभी जुलाई 2025 तक, 68.11 लाख से ज्यादा स्ट्रीट वेंडर्स को इस योजना का फायदा मिल चुका है. खास बात यह है कि इनमें 30.97 लाख महिलाएं शामिल हैं, जो कुल लाभार्थियों का करीब 45 फीसदी हैं.
पीएम स्वनिधि न केवल रेहड़ी-पटरी वालों को आर्थिक सहारा दे रही है, बल्कि उन्हें डिजिटल इंडिया का हिस्सा बनाकर उनके कारोबार को आधुनिक बना रही है. सरकार का दावा है कि आने वाले समय में इस योजना के दायरे को और बढ़ाया जाएगा, ताकि कोई भी छोटा व्यापारी आर्थिक संसाधनों की कमी की वजह से पीछे न रह जाए.
फाइल फोटो
IndiGo Flight Cancellation: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन, इंडिगो पिछले पांच दिनों से एक गंभीर ऑपरेशनल संकट से जूझ रही है. सिस्टम फेल होने और टेक्निकल दिक्कतों के कारण, कई फ्लाइट्स कैंसिल, लेट या रीशेड्यूल हो रही हैं. इसका सीधा असर हजारों यात्रियों पर पड़ रहा है, जिन्हें एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. हालात बिगड़ने के बाद, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सीधे दखल दिया है और इंडिगो को सभी कैंसिल फ्लाइट्स के लिए बिना किसी देरी के रिफंड प्रोसेस करने का आदेश दिया है.
इंडिगो टिकट कैंसलेशन और रिफंड कैसे पाएं?
इंडिगो के ऑफिशियल पोर्टल पर एक नोटिस फ्लैश हो रहा है जिसमें कहा गया है कि हाल ही में कैंसिल हुई फ्लाइट्स का रिफंड ऑटोमैटिकली प्रोसेस कर दिया गया है. यह रकम आपके ओरिजिनल पेमेंट मेथड में वापस क्रेडिट कर दी जाएगी.
अगर आपने अपना टिकट इन तरीकों से बुक किया है, तो आपको इस तरह से रिफंड मिलेगा.
ऑनलाइन पेमेंट (डेबिट/क्रेडिट कार्ड/UPI) पैसे उसी बैंक अकाउंट में वापस क्रेडिट कर दिए जाएंगे.
कैश से खरीदा गया टिकट: आपको अपना रिफंड क्लेम करने के लिए उसी बुकिंग काउंटर पर जाना होगा.
ट्रैवल एजेंट के ज़रिए बुक किया गया टिकट: आपको संबंधित एजेंट से संपर्क करना होगा.
अगर आपको फिर भी रिफंड नहीं मिलता है, तो आप खुद टिकट कैंसिल करके रिफंड रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं.
इंडिगो ऐप या वेबसाइट खोलें.
मैनेज बुकिंग सेक्शन में जाएं.
अपना PNR/बुकिंग रेफरेंस और लास्ट नेम डालें.
फ्लाइट स्टेटस वेरिफाई करें.
इंडिगो आमतौर पर दो ऑप्शन देता है.
पूरा रिफंड
अगले टिकट के लिए क्रेडिट शेल / एडजस्टमेंट
रिफंड ऑप्शन चुनने पर कैंसलेशन/रिफंड पेज खुलेगा.
फॉर्म में अपना PNR, ईमेल ID और यात्री डिटेल्स भरें और सबमिट करें.
रिफंड कुछ ही दिनों में आपके अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा.
इस बीच, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने यह भी कहा कि इस संकट के लिए इंडिगो "पूरी तरह से ज़िम्मेदार" है और यात्रियों को जल्द ही राहत मिलनी चाहिए. इंडिगो ने आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही ऑपरेशन सामान्य कर देगा, लेकिन फिलहाल, यात्रियों के लिए रिफंड और ट्रैवल प्लान बदलना ही एकमात्र ऑप्शन उपलब्ध हैं.
फाइल फोटो
WhatsApp Message Summary Feature: मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) समय-समय पर अपने यूज़र्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है. अब कंपनी ने ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जो लंबी चैट्स को पढ़ने का झंझट कम कर देगा. इस नए फीचर का नाम है WhatsApp Message Summary. यह एआई (AI) यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से काम करता है और आपके अपठित मैसेज का छोटा-सा सारांश दिखाता है.
क्या है WhatsApp Message Summary फीचर?
WhatsApp का यह नया फीचर उन लोगों के लिए है, जिन्हें दिनभर में ढेरों मैसेज मिलते हैं और समय की कमी के कारण वे उन्हें तुरंत नहीं पढ़ पाते. जब आप चैट दोबारा खोलते हैं, तो यह फीचर आपके अपठित मैसेज को शॉर्ट कर देता है और उनका संक्षिप्त सारांश दिखाता है. इससे आप आसानी से समझ सकते हैं कि बातचीत किस बारे में चल रही थी. कंपनी का कहना है कि यह फीचर Meta AI पर आधारित है और फिलहाल केवल चुनिंदा क्षेत्रों में उपलब्ध है. अभी यह केवल अंग्रेज़ी भाषा को सपोर्ट करता है.
WhatsApp ने दी सुरक्षा की गारंटी
यूज़र्स की सबसे बड़ी चिंता होती है उनकी प्राइवेसी. व्हाट्सएप ने साफ किया है कि Message Summary के बावजूद आपकी चैट्स E2EE (एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन) से सुरक्षित रहती हैं. हालांकि, मैसेज को सारांश में बदलने के लिए इन्हें कंपनी के Private Processing Server पर भेजा जाता है. कंपनी का दावा है कि यह सर्वर एक तरह का सुरक्षित क्लाउड वातावरण है, जहाँ कोई भी इंसान, यहां तक कि Meta और WhatsApp भी आपके मैसेज तक पहुंच नहीं सकता. यानी AI मैसेज को प्रोसेस तो करता है, लेकिन किसी को असली कंटेंट नहीं दिखता.
डिफ़ॉल्ट रूप से बंद होता है यह फीचर
1. WhatsApp ने बताया कि यह फीचर अपने-आप एक्टिवेट नहीं होता. यानी, जब तक आप खुद चाहें, यह आपके अकाउंट में शुरू नहीं होगा.
2. Message Summary को इस्तेमाल करने के लिए यूज़र्स को ऑप्ट-इन करना पड़ेगा.
3. यह भी ध्यान रखना ज़रूरी है कि फीचर इस्तेमाल करने के लिए फोन का इंटरनेट से कनेक्ट होना जरूरी है.
4. सारांश चैट में कुछ समय के लिए दिखाई देता है और फिर गायब हो जाता है.
iPhone और Android पर कैसे इस्तेमाल करें WhatsApp Message Summary?
⦁ अगर आप इस नए फीचर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें.
⦁ सबसे पहले अपने iPhone या Android फोन पर WhatsApp खोलें.
⦁ किसी ऐसी चैट को चुनें (ग्रुप या पर्सनल), जिसमें कई अपठित मैसेज हों.
⦁ चैट में जो डिवाइडर दिखाई देता है, जहां लिखा होता है, “{संख्या} unread messages” उस पर टैप करें.
⦁ अब आपको उसी चैट विंडो में उन मैसेज का सारांश दिखाई देगा.
WhatsApp में Private Processing कैसे ऑन या ऑफ करें?
Message Summary फीचर को काम करने के लिए “Private Processing” का ऑन होना जरूरी है. इसे ऐसे सक्षम करें.
1. अपने स्मार्टफोन पर WhatsApp खोलें.
2. Settings में जाएं.
3. फिर Chats > Private Processing पर टैप करें.
4. वहां मौजूद टॉगल बटन से इसे ऑन या ऑफ कर सकते हैं.
5. ध्यान रहे कि यह सुविधा फिलहाल हर जगह उपलब्ध नहीं है. अगर आपको सेटिंग में यह विकल्प नहीं दिख रहा है, तो आपको इंतजार करना पड़ेगा.
WhatsApp Message Summary कैसे काम करता है?
1. जब आप चैट नहीं खोलते और उसमें कई मैसेज आते हैं, तो AI उन मैसेज को स्कैन करता है.
2. फिर उन सभी का छोटा-सा Summary तैयार करता है, जिसे आप चैट खोलते ही देख सकते हैं.
3. यह सारांश केवल तभी बनता है, जब मैसेज की संख्या एक निश्चित सीमा से अधिक हो.
4. कंपनी का कहना है कि यह प्रोसेसिंग सुरक्षित तरीके से होती है और आपके असली मैसेज किसी के साथ साझा नहीं होते.
संभावित समस्याएं भी
1. Meta ने चेतावनी दी है कि Message Summary फीचर अभी नया है, इसलिए कभी-कभी इसमें गड़बड़ी हो सकती है.
2. हो सकता है कि AI द्वारा बनाया गया सारांश गलत या अधूरा हो.
3. यह समस्या WhatsApp, Instagram और Facebook पर Meta AI की अन्य सेवाओं में भी देखी गई है.
4. इसलिए यूज़र्स को इस फीचर का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखना होगा.
क्यों है यह फीचर खास?
1. आजकल लोगों के पास कई ग्रुप्स और पर्सनल चैट्स होती हैं, जिनमें हजारों मैसेज आते हैं. ऐसे में हर मैसेज पढ़ना संभव नहीं होता.
2. Message Summary फीचर समय बचाने में मदद करेगा.
3. यह खासकर ऑफिस ग्रुप्स, क्लास ग्रुप्स या फैमिली ग्रुप्स में ज्यादा काम आएगा.
4. इसके जरिए आप बिना लंबी चैट स्क्रॉल किए आसानी से समझ पाएंगे कि बातचीत किस मुद्दे पर हो रही है.
कब मिलेगा यह फीचर?
फिलहाल WhatsApp ने इसे केवल कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में लॉन्च किया है. आने वाले समय में धीरे-धीरे इसे ज्यादा देशों में उपलब्ध कराया जाएगा. भारत में यह फीचर कब आएगा, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है. WhatsApp Message Summary फीचर उन यूज़र्स के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है, जो लंबी चैट्स पढ़ने में समय बर्बाद नहीं करना चाहते. हालांकि, यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि यह फीचर अभी शुरुआती दौर में है और कभी-कभी सारांश गलत भी हो सकता है. फिर भी, एआई पर आधारित यह सुविधा चैटिंग अनुभव को और बेहतर बनाने का वादा करती है.
फाइल फोटो
Samsung Galaxy A17 5G Review: अगर आप 20 हजार रुपये से कम में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung ने हाल ही में Galaxy A17 5G इंडिया में लॉन्च किया है. इस फोन की शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है. हमने इसे कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया ताकि इसके डिजाइन, परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी को परखा जा सके. चलिए जानते हैं कि यह फोन कैसा है और क्या यह खरीदने लायक है.
डिजाइन
Samsung Galaxy A17 5G का डिजाइन थोड़ा पुराना लगता है. इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है, जबकि अब ज्यादातर फोन पंच-होल स्क्रीन के साथ आते हैं. बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जो सादगी भरा दिखता है लेकिन थोड़ा आउटडेटेड भी लगता है. फोन का बैक ग्लास फाइबर पॉलिमर से बना है, जो स्क्रैच से कुछ हद तक बचाता है. हालांकि, इसमें IP54 रेटिंग है, जबकि इस प्राइस रेंज में IP67 मिलना बेहतर रहता.
डिस्प्ले
फोन में 6.7-इंच की Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. डिस्प्ले क्वालिटी अच्छी है और ब्राइटनेस भी आउटडोर में ठीक मिलती है. लेकिन वॉटरड्रॉप नॉच और मोटा चिन डिज़ाइन को थोड़ा पुराना दिखाता है.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
इस फोन में Exynos 1330 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 5nm तकनीक पर आधारित है. यह चिपसेट थोड़ा पुराना है और हैवी यूज़ या गेमिंग के लिए उपयुक्त नहीं है. हमारे टेस्ट में फोन का AnTuTu स्कोर 6,04,677 आया, जो इस रेंज के बाकी फोनों जैसे realme P4, iQOO Z10R या Vivo T4R से कम है. बीजीएमआई या COD जैसे गेम खेलते वक्त फोन थोड़ा गर्म हुआ और फ्रेम रेट भी औसत रहे.
कैमरा
फोन में 50MP का मेन कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो लेंस है. डेलाइट फोटो में कलर और डिटेल्स औसत हैं, जबकि लो-लाइट फोटोग्राफी बेहतर निकली. सेल्फी कैमरा 13MP का है, जो स्किन को स्मूद दिखाता है लेकिन डिटेल्स कम देता है. कुल मिलाकर, कैमरा “ठीक-ठाक” है, पर इस रेंज में इससे बेहतर विकल्प मिल सकते हैं.
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो एक दिन चल जाती है, लेकिन चार्जिंग स्पीड सिर्फ 25W है. हमारी टेस्टिंग में 20% से 100% चार्ज होने में करीब 1 घंटा 10 मिनट लगे. इस प्राइस में अब 80W तक की फास्ट चार्जिंग वाले फोन आ चुके हैं, इसलिए चार्जिंग स्पीड थोड़ा निराश करती है.
फाइनल वर्डिक्ट
Samsung Galaxy A17 5G एक भरोसेमंद और टिकाऊ फोन है, जिसमें 6 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट का वादा है. जो इसकी सबसे बड़ी ताकत है. डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर अनुभव अच्छा है, लेकिन डिजाइन, कैमरा और चार्जिंग में यह फोन पीछे रह जाता है. अगर आप Samsung का भरोसा और स्थिरता चाहते हैं, तो यह फोन ठीक विकल्प है. लेकिन अगर आप परफॉर्मेंस और कैमरा को प्राथमिकता देते हैं, तो realme P4 5G, iQOO Z10R या Vivo T4R जैसे फोनों पर भी विचार करें.