How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

हंसलपुर से शुरू हुआ भारत का इलेक्ट्रिक कार युग, E-Vitara बनी Made in India नई पहचान

भारत में बनी E-Vitara विदेश में दिखायेगी जलवा

भारत में बनी E-Vitara विदेश में दिखायेगी जलवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के हंसलपुर में मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा को एक्सपोर्ट के लिए हरी झंडी दिखा दी. अब भारत में बनी यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 100 से ज्यादा देशों की सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी और उस पर गर्व से लिखा होगा Made in India. कार के शौकीन इस गाड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अगस्त को गुजरात के हंसलपुर में मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा को अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक्सपोर्ट के लिए फ्लैग ऑफ किया. ये गाड़ी पूरी तरह से भारत में बनी है और इसे यूरोप, जापान समेत 100 से ज्यादा देशों में भेजा जाएगा. इसे देश में मेक इन इंडिया के एक और मजबूत कदम के रूप में देखा जा रहा है. पीएम मोदी ने कहा, "अब विदेशों में चलने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भी Made in India लिखा होगा. ये आत्मनिर्भर भारत की बड़ी छलांग है."

फुल चार्च पर दौड़ेगी 500 किमी से ज्यादा
यह कार कई खूबियों से लैस है. इसकी सबसे खास बात है बैट्री बैकअप और गाड़ी का माइलेज. मारुति ई-विटारा दो पावरफुल बैटरी पैक ऑप्शन 49kWh और 61kWh में लॉन्च की जाएगी. कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से भी ज्यादा की दूरी आसानी से तय कर सकेगी, जो इसे लॉन्ग ड्राइव और डे-टू-डे यूज दोनों के लिए बेहतरीन विकल्प बनाता है. इसका उत्पादन फरवरी 2025 से गुजरात के हंसलपुर स्थित सुजुकी मोटर प्लांट में शुरू हो चुका है, जो मारुति की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग मानी जा रही है.

कितनी होगी कीमत?
मारुति ई-विटारा को तीन वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा. 49kWh बैटरी वाले बेस मॉडल की कीमत करीब 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है, जबकि 61kWh बैटरी पैक वाले मॉडल की कीमत 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जा सकती है. वहीं, इसका पावरफुल ई-ऑलग्रिप AWD वर्जन 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध हो सकता है. भारतीय बाजार में इस इलेक्ट्रिक SUV का सीधा मुकाबला MG ZS EV, Tata Curvv EV, Hyundai Creta EV और Mahindra BE05 जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियों से होगा.

एक्सटीरियर और इंटीरियर बनाते हैं खास
मारुति ई-विटारा को हार्टेक्ट-ई प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिसे कंपनी ने टोयोटा के साथ मिलकर डेवलप किया है. इसका एक्सटीरियर डिजाइन काफी आकर्षक और फ्यूचरिस्टिक है. सामने की ओर पतली LED हेडलाइट्स और वाई-शेप्ड DRL इसे शार्प लुक देती हैं, वहीं स्टाइलिश बंपर में इंटीग्रेटेड फॉग लाइट्स इसे और भी बोल्ड बनाती हैं.

साइड प्रोफाइल में 19-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स और बॉडी क्लैडिंग इसे मस्क्युलर अपील देते हैं. ऊपर की तरफ रूफ-माउंटेड इलेक्ट्रिक सनरूफ और पीछे की ओर कनेक्टेड LED टेल लाइट्स इसका प्रीमियम लुक पूरा करती हैं. कुल मिलाकर, ई-विटारा का लुक एक परफेक्ट मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV जैसा है, जो स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों का संतुलन पेश करता है.

ई-विटारा का केबिन ब्लैक और ऑरेंज ड्यूल-टोन थीम में डिजाइन किया गया है, जो इसे एक स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देता है. अंदर की तरफ फ्लैट-बॉटम 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मौजूद है, जो केबिन को मॉडर्न टच देता है.

सुरक्षा के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, 360 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें ऑटोमैटिक AC, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और वायरलेस मोबाइल चार्जर जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की भी उम्मीद है, जो इसे अपने सेगमेंट में और भी प्रतिस्पर्धी बनाते हैं.

21 हजार करोड़ का भारी भरकम निवेश
दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति सुजुकी ने अपने हंसलपुर स्थित आधुनिक विनिर्माण प्लांट में 21,000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश किया है. यह प्लांट कंपनी की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इस प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 7.5 लाख यूनिट्स तक की है, जो इसे भारत के सबसे बड़े और उन्नत ऑटोमोबाइल निर्माण केंद्रों में से एक बनाता है.

कंपनी ने शुरुआत में वित्त वर्ष 2026 तक ई-विटारा की लगभग 67,000 यूनिट्स बनाने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन इस महत्वाकांक्षी योजना को हाल ही में चीन की ओर से रेयर अर्थ मैग्नेट के निर्यात पर लगाई गई पाबंदियों के कारण झटका लग सकता है. रेयर अर्थ मैग्नेट्स इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी और मोटर निर्माण में एक अहम भूमिका निभाते हैं और इनकी कमी से उत्पादन की गति प्रभावित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: स्टॉक टिप्स की आड़ में खेल! SEBI की कार्रवाई में फंसे मशहूर फिनफ्लुएंसर अवधूत साठे


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Raihan

26 Aug 2025  ·  Published: 13:27 IST

How to start Ecommerce business ?

Learn how to start an ecommerce business step by step.

Want to start an ecommerce business in India?

What is Ecommerce?

Ecommerce is known as internet commerce which products or goods will sell or purchase through online medium in which sellers can sell and buyers can buy their needs. Ecommerce plays a major role in boosting economy valued around $125-$148 billion in 2024, with projections to hit $340-$380 billion by 2030.  Due to huge demands of online products or services major companies goes online to scale their business. It helps to generate major revenue and it is opened 24*7 users can anytime book their orders for products or services.

Features of Ecommerce:-

Variety of Products:-   in any platform for ecommerce it has many variety of goods with many ranges and they can compares to find best with their needs.

Emi facility:- In shopping platforms they are now providing shopping with emi facilities with their banking and fintech partners. So it increases sales of businesses with flexible rate on interest on emi with autopay features which can deduct from their bank accounts.

Wide ranges:- products has wides ranges based on classification from low to high, colors ranges as white, black, blue, green, yellow, etc with brands selection as many listed brands as nike, puma, adidas.

Wide Categories:- now platsform provides wide ranges of multiple categories as fashions for mens, womens, childs, etc , shoes with various brands with multiple types, electronics and accessories as laptops, spare parts as cpu, ram, hardisk, etc.

Returns:- these platforms provides return features in which users can returns the products if they are not satisfied with  quality, size, color,  defective as expected you can return easily.

Refunds:- whenever your order products get returned it will get refunded within defined duration in amazon 5-7 days in some case.

How to Start business Online?

  1. Market size :- first you have the products which are you want to sell you have to analyse how much is their market size.
  2. Ecommerce Model:  you have to select the model in which model you wan to sell as D2C (Direct to Consumer), B2C (Business to Consumer), B2B (Business to Business).
  3. Company registration:- you can analyse a suitable name for yours business for registration  with firm types as Proprietor, PVT LTD, LLP, OPC, etc. when it gets approval you have to apply for GST Registration. Then open a bank account with your business details with nearest branch of company headquarter. For startups which having minimal or basic funds can apply for proprietor gst registration, if they needed funds from investors then they should go for PVT LTD Company with Minimum 2 directors.
  4. Domain Registration and Hosting:- they have to book a unique domain with their business name they should go for .com extension which is top level domain. For hosting they can purchased basic hosting if they have minimal budget if they have huge and they needed scale then they should choose datacenters or cloud platform providers as google cloud (GCP), amazon web services (AWS), Microsoft azure, etc. With our consideration you should choose datacenters rather than aws due to pricing of per request and many many other things.
  5.  Business Website and Mobile App:-  To Make Ecommerce website choose best tech stack it can be html, css, js, jquery, ajax, php, Laravel, mysql, api, react etc. frontend should be load fast in less meantime. For backend you have to focus many parameters to make yours site should not be hacked by malicious code or hackers as XSS (Cross Site Scripting), SQL Injection, Rate Limiting, etc. when you get orders and when it comes for scale you should integrate load balancers, data sharding, if needed then integrate microservices, firewall security as cloudflare, etc. for mobile application you should flutter for development due to its cross platform features which will runs on both devices as android and ios simultaneously. For businesses like flipkart, amazon, meesho, bewakoof.com, etc they uses api (Application Programming Interface) to connect  their website to mobile apps. We can use firebase notifications to notify user in their smartphone as marketing stunt, offers, orders placed, etc.
  6. Marketing:- when the development phase completed as mvp then you have to create and adopt the marketing strategy as content creation on social media platforms and paid advertising platforms as meta ads and google ads. Meta ads is based on CPI model and google ads based on CPC model. Based on budget you have to make budget division to run multiple ads with strategies.
  7. Revenue:- Based on revenue you should scale your business in all direction as tech, marketing, support which will handle in every small to large scale operations widely.
  8. Investment:- after revenue gets started you can connect with investing firm as contrary capital, accel partners, tiger global, softbank, etc to make pitch  and scale yours operation by dilution of shareholdings.
  9. IPO:- If needs major investments you can consult with IPO consulting firms which can build yours DHRP for public investment after yours company will be listed as in NSE or BSE for Indian listings after SEBI approval which regulates public investments.

When yours platform is growing and stable then you con thought about other business that is the process how enterprise works as Adani Groups, Reliance Groups, Zoho Corp, etc. you have to be success in one domain then you have to go in another domain. Never do multiple businesses in first one is not stable it will lacks in failures as Anil Ambani done due to opening  of its multiple businesses in meantime. Every businesses should follow pipelines to grow their business with their teams. Teams is major core part of yours business which helps to scale with their expertise, feedbacks, leading in a way the usp matters. When company grow you should focus on culture that really matters how you treat them. If you understand yours employee problems and customers issue you will definitely build the business.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Aditya Raj

25 Dec 2025  ·  Published: 21:00 IST

सेंसेक्स पर दोहरी मार; ट्रंप टैरिफ और FPI की बिकवाली से निवेशक सहमे

(फाइल फोटो)

(फाइल फोटो)

Tarrif Impact on Indian Market: भारतीय शेयर बाजार अगस्त में दोहरी मार झेल रहा है. एक ओर सेंसेक्स में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही, तो दूसरी ओर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने अब तक की सबसे तेज निकासी कर बाजार की कमर तोड़ दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जरिये भारतीय निर्यात पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का असर निवेशकों की धारणा पर साफ दिखाई दे रहा है.

अगस्त 2025 में एफपीआई की बिकवाली का आंकड़ा 34,993 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो फरवरी के बाद किसी भी महीने में सबसे बड़ी निकासी है. जुलाई में जहां 17,741 करोड़ रुपये बाजार से निकाले गए थे, वहीं अगस्त में यह आंकड़ा दोगुना हो गया. कुल मिलाकर, साल 2025 में एफपीआई ने अब तक 1.3 लाख करोड़ रुपये की निकासी कर दी है.

वैल्यूएशन और ग्लोबल टैरिफ दोनों जिम्मेदार

मार्केट विशेषज्ञ मानते हैं कि इस निकासी के पीछे केवल घरेलू बाजार में हाई वैल्यूएशन जिम्मेदार नहीं है, बल्कि वैश्विक स्तर पर टैरिफ से उपजे तनाव ने भी निवेशकों का भरोसा कमजोर किया है. फरवरी 2025 के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर विदेशी निवेशकों ने पैसा बाहर निकाला. हालांकि, प्राइमरी मार्केट यानी IPO सेगमेंट में एफपीआई ने अब भी भरोसा दिखाया है और इस साल अब तक 40,305 करोड़ रुपये का निवेश किया है.

टैरिफ ने बिगाड़ा सेंटीमेंट

मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट के हिमांशु श्रीवास्तव का कहना है कि अमेरिकी टैरिफ ने निवेशकों की धारणा पर नकारात्मक असर डाला है. इससे भारत की ग्रोथ स्टोरी को लेकर शंका बढ़ी है और व्यापारिक रिश्तों पर दबाव भी गहराया है. इसके अलावा जून तिमाही के कमजोर कॉरपोरेट नतीजों ने भी एफपीआई को और हतोत्साहित किया.

ट्रंप टैरिफ और बिकवाली के दबाव का असर बीते हफ्ते सेंसेक्स में भी दिखा. इंडेक्स 1,497 अंक गिर गया और शीर्ष-10 कंपनियों में से आठ की मार्केट वैल्यू घटकर 2.24 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई. सबसे ज्यादा झटका रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के निवेशकों को लगा.
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Raihan

31 Aug 2025  ·  Published: 22:39 IST

टैरिफ और पेनाल्टी के बीच भारत रूस से सस्ता तेल खरीदने पर अड़ा, ट्रंप की निकली हेकड़ी!

(फाइल फोटो)

(फाइल फोटो)

India Action on Trump Tariffs: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जरिये भारत पर हाल ही में लगाए गए अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ पेनाल्टी के बावजूद, भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद बढ़ाने की योजना बना रहा है. ट्रंप का यह कदम यूक्रेन युद्ध को लेकर पुतिन पर दबाव डालने की रणनीति का हिस्सा है, लेकिन अब तक उनके प्रयास असफल साबित हुए हैं.

भारत रूस से तेल खरीदने में तेजी लाएगा
समाचार एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत अगस्त की तुलना में सितंबर में रूस से तेल की खरीद में 10 से 20 फीसदी तक इजाफा कर सकता है. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब यूक्रेन की तरफ से किए गए हालिया ड्रोन हमलों में रूसी रिफाइनरी को काफी नुकसान हुआ है और उसकी प्रोसेसिंग क्षमता कम हो गई है. इसके चलते रूसी एक्सपोर्टर्स ने तेल की कीमतों में कटौती की है ताकि निर्यात बढ़ाया जा सके.

भारत ने 2022 में मॉस्को पर लगे पश्चिमी प्रतिबंधों के बाद से रूस का सबसे बड़ा तेल खरीदार बनकर खुद को ऊर्जा की दृष्टि से मजबूत किया है. सस्ते तेल ने भारतीय रिफाइनर्स को घरेलू बाजार में तेल की कीमतें नियंत्रण में रखने में मदद की, हालांकि इसका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच नहीं पाया, जिसके चलते आलोचना भी हुई.

ट्रंप प्रशासन का आर्थिक दबाव
ट्रंप प्रशासन ने 27 अगस्त 2025 से भारतीय सामान जैसे कपड़े, ज्वैलरी पर 50 फीसदी तक टैरिफ बढ़ा दिया है, जो भारत के लिए आर्थिक दबाव का बड़ा कदम माना जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि अभी भी टैरिफ विवाद को लेकर बातचीत जारी है.

भारत की रणनीति और वैश्विक कूटनीति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार रूस और चीन के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने में जुटे हुए हैं. तेल की खरीद बढ़ाना भारत की ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक कूटनीति दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. दूसरी तरफ भारत के जरिये टैरिफ की मार से बचने के लिए उठाए जा रहे कदमों को देखकर ट्रंप प्रशासन पर दबाव बढ़ गया.

विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम भारत को अमेरिकी टैरिफ के दबाव से बचाने और घरेलू ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा. इस कदम से स्पष्ट हो गया है कि भारत अपनी ऊर्जा रणनीति और अंतरराष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए किसी भी दबाव के बावजूद आत्मनिर्भर और संतुलित कदम उठा रहा है. अमेरिका की टैरिफ पेनाल्टी के बावजूद भारत रूस से तेल खरीद बढ़ा रहा है. सस्ते तेल और वैश्विक रणनीति के तहत पीएम मोदी की कूटनीतिक चाल जारी.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Raihan

29 Aug 2025  ·  Published: 00:06 IST