How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

बिहार चुनाव: पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच छिड़ी सियासी जंग, मंच से दिया दो टूक जवाब

प्रतीकात्मक फोटो

फाइल फोटो

Bihar Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, राजनीतिक माहौल भी गर्म होता जा रहा है. इसी बीच भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े सितारे पवन सिंह और खेसारी लाल यादव अब चुनावी मैदान में आमने-सामने नजर आ रहे हैं.

एक तरफ पवन सिंह एनडीए (NDA) के लिए प्रचार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव आरजेडी (RJD) के टिकट पर छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. दोनों की लोकप्रियता और बयानों ने अब चुनावी माहौल को और दिलचस्प बना दिया है.

पवन सिंह का खेसारी पर पलटवार
हाल ही में एक चुनावी रैली के दौरान पवन सिंह ने बिना नाम लिए खेसारी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “हम किसी के बारे में बुरा नहीं बोलते, लेकिन जो अंड-बंड बोलता है, उसका बयान खुद सुन लीजिए. कभी कहता है कि हम मोदी जी के फैन हैं, कभी कहता है कि हमें किसी ने नहीं बनाया. भाई, किसी इंसान को एक जगह टिककर रहना चाहिए. कभी शिकायत, कभी बढ़ाई, कभी उल्टा-सीधा बोलना ठीक नहीं.”

खेसारी का विवादित बयान
इससे पहले खेसारी लाल यादव ने एक कार्यक्रम में पवन सिंह को ‘नचनिया’ कह दिया था. इस शब्द को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ. पवन सिंह ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “शब्द के दो मतलब हो सकते हैं. अगर जुबान फिसल गई है तो इसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहिए.”

दोनों की जंग से चर्चा तेज
दोनों स्टार्स के बीच यह बयानबाजी अब चुनावी चर्चा का हिस्सा बन गई है. भोजपुरी सिनेमा के फैंस भी सोशल मीडिया पर इस सियासी तकरार पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

03 Nov 2025  ·  Published: 14:06 IST

पंचायत सीजन 4 के ये मीम मचा रहे धमाल, देखें एक से बढ़कर वायरल हुए मीम

panchayat season 4 memes list

Panchayat season 4 memes

पंचायत का सीजन 4 रिलीज हो गया है. इस वेब सीरीज में एक बार फिर जीतेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा हैं. एक बार फिर ये सीरीज रिलीज के टाइम से ही ट्रेंडिंग में #1 पर है. साथ इस सीरीज में मीम की बाढ़ सी आ गई है, आइए शॉर्ट में देखते पंचायत के कुछ मीम...

गरीब हूं गद्दार नहीं
पंचायत सीजन 4 में जब विनोद प्रधान जी के यहां भोज खाने गए हैं, वहां मंजू देवी विनोद से कहती हैं तुम हमारी पार्टी में आ जाओ, तभी विनोद जवाब देते हैं- मैं गरीब हूं गद्दार नहीं, इसपर बहुत सारे मीम बनाए जा रहे हैं

गजब बेइज्जती है
पंचायत के सबसे पॉपुलर डायलॉग्स में से एक है- 'गजब बेइज्जती है यार.' ये डायलॉग लोगों को इतना पसंद आया कि सोशल मीडिया पर इस पर बने मीम्स की बाढ़ आ गई.

देख रहा है विनोद
'पंचायत' में भूषण खैनी खाते हुए भुटकुन से बोलते हैं- 'देख रहा है ना बिनोद.' ये डायलॉग खूब वायरल हुआ और इसके जमकर मीम्स बने.

कीजिए मीटिंग मीटिंग...खेलिए मीटिंग मीटिंग, अलुआ मीटिंग
फुलेरा के पंचायत भवन में प्रधान और वार्ड मेम्बर्स की मीटिंग चल रही थी तभी बनराकस यानि भूषण आता है और कहता है-कीजिए मीटिंग मीटिंग...खेलिए मीटिंग मीटिंग, अलुआ मीटिंग, ये मीम कुछ ज्यादा ही वायरल हुआ

बस अंदर से मन कुछ अच्छा नहीं लग रहा है
सीरीज में अम्मा का किरदार फैंस को खूब पसंद आया था. वहीं उनका डायलॉग 'बस अंदर से मन कुछ अच्छा नहीं लग रहा है', के भी काफी मीम्स बने

चाय पीजिए, दिमाग को शांत कीजिए
'चाय पीजिए, दिमाग को शांत कीजिए'- भूषण का ये डायलॉग चाय लवर्स के लिए तकिया कलाम बन गया और इस पर भी बहुत से मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए.
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Rajeev

25 Jun 2025  ·  Published: 10:23 IST

11 साल बाद बंद होगा कुमकुम भाग्य, फैंस को बड़ा झटका

File

फाइल फोटो

Kumkum Bhagya Off Air News: टीवी की दुनिया के सबसे पॉपुलर शोज में शुमार ‘कुमकुम भाग्य’ के फैंस के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो 11 साल तक दर्शकों का दिल जीतने के बाद यह शो अब ऑफएयर होने जा रहा है. कम टीआरपी के चलते शो को बंद करने का फैसला लिया गया है. इसका आखिरी एपिसोड 7 सितंबर 2025 को टेलीकास्ट किया जाएगा.

शो से जुड़ी कुछ खास बातें
'कुमकुम भाग्य' की शुरुआत साल 2014 में हुई थी. शुरुआत में शो की कहानी प्रज्ञा (सृति झा) और अभि (शब्बीर अहलूवालिया) के इर्द-गिर्द घूमती थी. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और भावनात्मक कहानी ने दर्शकों को खूब पसंद आई थी. यही वजह थी कि शो सालों तक टीआरपी की रेस में टॉप पर बना रहा. शो ने कई पॉपुलर एक्टर्स को जन्म दिया, जिनमें मृणाल ठाकुर (बुलबुल का किरदार), और अन्य सितारे शामिल हैं. सृति और शब्बीर की जोड़ी को आज भी टीवी की आइकॉनिक जोड़ियों में गिना जाता है.

क्या है बंद होने की वजह?
रिपोर्ट के मुताबिक, शो को बीते कई महीनों से टीआरपी में गिरावट का सामना करना पड़ रहा था. समय के साथ शो की स्टारकास्ट में भी कई बार बदलाव हुआ, जिससे ऑडियंस का कनेक्शन टूट गया. चौथी पीढ़ी की कहानी दर्शकों को रास नहीं आई. वर्तमान में शो में प्रणाली राठौड़, अक्षय बिंद्रा और नमिक पॉल लीड रोल में हैं लेकिन दर्शकों का रिस्पॉन्स उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. सूत्रों के अनुसार, चैनल ने शो को नया स्लॉट (शाम 7 बजे) देने की पेशकश की थी, लेकिन एकता कपूर ने इसे स्वीकार करने के बजाय शो को बंद करने का फैसला लिया.

क्या आएगा इसके बाद?
‘कुमकुम भाग्य’ की जगह अब नया शो ‘गंगा माई की बेटियां’ लेने जा रहा है, जिसे रवि दुबे और सरगुन मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं। शो के बंद होने को लेकर मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

फैंस में मायूसी
शो के बंद होने की खबर ने फैंस को भावुक कर दिया है. सोशल मीडिया पर लोग पुराने एपिसोड्स और सृति-शब्बीर की जोड़ी को याद कर रहे हैं. एक दशक तक टेलीविजन पर राज करने वाला ये शो अब इतिहास बनने जा रहा है. 'कुमकुम भाग्य' केवल एक शो नहीं, बल्कि दर्शकों की भावनाओं का हिस्सा बन चुका था और अब उसका अंत वाकई एक युग का अंत है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

06 Aug 2025  ·  Published: 05:39 IST

बिग बॉस 19 में आखिर 10 हफ्तों बाद गौरव खन्ना ने किचन संभाला, फैंस बोले– अब आएगा मजा!

File

फाइल फोटो

कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आखिरकार वो मोमेंट आ ही गया, जिसका फैंस और घरवालों को लंबे समय से इंतजार था. शो के कंटेस्टेंट और सेलेब्रिटी मास्टरशेफ विनर गौरव खन्ना ने आखिर किचन में उतरकर खाना बनाना शुरू कर दिया है. अब तक वे हर बार कुकिंग ड्यूटी से बचते नज़र आते थे और कहते थे कि उन्हें इंडियन खाना बनाना नहीं आता.

शो के नए प्रोमो में गौरव को किचन में काम करते हुए देखा गया है. बताया जा रहा है कि इस हफ्ते मृदुल तिवारी घर के नए कैप्टन बने हैं. जब उन्होंने घरवालों के बीच ड्यूटी बांटनी शुरू की तो अभिषेक बजाज ने मज़ाक में सबके सामने कह दिया कि इस बार खाना गौरव खन्ना बनाएंगे. मृदुल के अच्छे दोस्त होने की वजह से गौरव ने भी कैप्टन की बात मान ली और खाना बनाने की ड्यूटी से इनकार नहीं किया.

लेकिन अभिषेक का यूं सार्वजनिक तौर पर नाम लेना गौरव को खटक गया. उन्होंने नाराज़गी जताते हुए कहा, “आगे से पहले मुझसे पूछ लिया कर, समझे.” गौरव के एक्सप्रेशन देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स हंसने लगे. मलाती चाहर और मृदुल ने उन्हें छेड़ा, जबकि अभिषेक ने अशनूर कौर और प्रणित मोरे से कहा कि उन्होंने जानबूझकर गौरव को किचन में भेजा है क्योंकि वो 10 हफ्तों से इस काम से बचते आ रहे थे. प्रोमो में गौरव खन्ना को आटा गूंधते, रोटी बेलते और सब्जी बनाते हुए दिखाया गया है. बाकी घरवाले इस पूरे सीन का मज़ा लेते हुए नज़र आए. 

गौरव की कुकिंग देखकर अभिषेक ने कहा, “अब तो घर में स्वाद आ जाएगा.” गौरव ने शो की शुरुआत में ही कहा था कि उन्हें इंडियन फूड बनाना नहीं आता, इसलिए वे किचन से दूर रहते हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि अगर वे खाना बनाएंगे तो शायद कोई खा नहीं पाएगा. सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर उन्हें खूब ट्रोल भी किया गया था. 

हालांकि उनके दोस्त राजीव अदातिया ने उस वक्त उनका बचाव करते हुए कहा था कि जब गौरव मास्टरशेफ में आए थे, तब उन्हें कुकिंग की बेसिक जानकारी भी नहीं थी. उन्होंने शो के लिए ट्रेनिंग ली थी और नोट्स बनाए थे. गौरव ज्यादातर स्वीट डिश बनाते थे, न कि इंडियन करी या रोटियां. अब जब गौरव ने बिग बॉस के किचन में हाथ आजमाया है, तो फैंस का कहना है, “10 हफ्तों बाद शो में असली मसाला आ गया!”


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

24 Oct 2025  ·  Published: 15:04 IST