फाइल फोटो
Amazon Great Indian Festival 2025: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में त्योहारों का सीज़न शुरू हो चुका है और इसी के साथ ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी मेगा सेल का आगाज़ होने वाला है. अमेज़न इंडिया ने अपने सालाना ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2025 (Great Indian Festival Sale) की तारीख का ऐलान कर दिया है. यह सेल 23 सितंबर से शुरू होगी और पूरे महीने तक चलने की संभावना है. इस दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, होम अप्लायंसेज़, फैशन, ब्यूटी और किचन आइटम्स पर भारी छूट मिलेगी.
अमेज़न ने दावा किया है कि इस बार ग्राहकों को चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 80% तक की छूट मिलेगी. इसके अलावा, SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड होल्डर्स को 10% अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा मिलेगा. अमेज़न पे ICICI क्रेडिट कार्ड पर भी खास कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI विकल्प उपलब्ध रहेंगे.
स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर बंपर ऑफर
त्योहारों के सीजन में हर साल स्मार्टफोन की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है. इस बार भी अमेज़न ने खास तैयारियां की हैं. Samsung Galaxy S24 Ultra, iPhone 15, OnePlus 13s और Vivo V60 जैसे हाई-एंड स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिलने की संभावना है. कंपनी ने टीज़र में इशारा किया है कि कई प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर 40% तक का डिस्काउंट मिलेगा.
इसी तरह टैबलेट और लैपटॉप सेगमेंट में भी बड़ी डील्स पेश की जाएंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लैपटॉप पर 45% और टैबलेट्स पर 70% तक की छूट दी जा सकती है. Galaxy Tab S9 FE को 20,000 रुपये से कम कीमत में और iPad M3 को 50,000 रुपये से कम दाम में खरीदने का मौका मिलेगा.
घरेलू उपकरण और स्मार्ट टीवी पर ऑफर
त्योहारों के मौके पर लोग घर और किचन से जुड़े सामान भी बड़े पैमाने पर खरीदते हैं. अमेज़न ने LG, Samsung, Haier और Godrej जैसे ब्रांड्स के अप्लायंसेज़ पर 65% तक की छूट देने का वादा किया है. इसमें रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर और माइक्रोवेव जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं. इसी तरह स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर और होम थिएटर पर भी धमाकेदार डील्स मिलेंगी. कंपनी का दावा है कि 4K Smart TV और प्रोजेक्टर पर इस बार अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट दिया जाएगा.
फैशन, ब्यूटी और होम प्रोडक्ट्स पर भी भारी छूट
सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक्स ही नहीं, फैशन और ब्यूटी कैटेगरी पर भी ग्राहकों को बड़ी बचत का मौका मिलेगा. Crocs, Titan, L’Oreal और Libas जैसे ब्रांड्स पर 50% से 80% तक की छूट मिलेगी. इसी तरह होम, किचन और आउटडोर प्रोडक्ट्स पर भी भारी डिस्काउंट की पेशकश की जाएगी.
बैंक और EMI ऑफर्स
अमेज़न ने इस सेल को ग्राहकों के लिए और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए बैंक ऑफर्स भी शामिल किए हैं. SBI कार्ड यूजर्स को 10% की इंस्टेंट छूट मिलेगी. इसके अलावा, नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर और Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड के जरिए कैशबैक का फायदा भी मिलेगा.
GST कटौती से और सस्ते होंगे TV और AC
हाल ही में केंद्र सरकार ने टीवी और एसी जैसे प्रोडक्ट्स पर GST 28% से घटाकर 18% कर दिया है. यह बदलाव 22 सितंबर से लागू होगा. ऐसे में, जब अमेज़न की सेल 23 सितंबर से शुरू होगी, तो ग्राहकों को इन प्रोडक्ट्स पर दोगुना फायदा मिलेगा. यानी, पहले से डिस्काउंट पर मिलने वाले TV और AC अब और सस्ते हो जाएंगे.
इस बार की सेल क्यों है खास?
फाइल फोटो
Xiaomi ने इस साल अपने फ्लैगशिप फोन में एक बड़ा बदलाव किया है. कंपनी ने Xiaomi 16 सीरीज को पूरी तरह छोड़कर सीधे 17 सीरीज लॉन्च की है. इसका साफ मतलब है कि Xiaomi अब iPhone 17 सीरीज से सीधी टक्कर लेना चाहती है.
नई Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max का डिजाइन iPhone जैसा दिखता है, लेकिन इसमें एक बड़ा ट्विस्ट है. फोन के पीछे एक सेकेंडरी OLED स्क्रीन दी गई है. यह स्क्रीन कैमरा मॉड्यूल के पास है और इसका साइज 2.9 इंच है. यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स ब्राइटनेस के साथ बेहद शार्प है.
स्क्रीन 6.9 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें Dolby Vision, HDR10+ और 120Hz सपोर्ट है. फोन का डिज़ाइन शानदार है. Dragon Crystal Glass 3, एल्यूमिनियम फ्रेम, और IP68 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है.
परफॉर्मेंस की बात करें तो यह पहला फोन है जिसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3nm) प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही बेस वैरिएंट में ही 512GB स्टोरेज और 12GB RAM मिलती है. फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है.
कैमरा सेटअप में तीन 50MP लेंस हैं. मुख्य कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ), 5x टेलीफोटो लेंस, और अल्ट्रा-वाइड कैमरा. फ्रंट कैमरा भी अब 50MP का है, जो पहले से काफी बेहतर है. यह फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, HDR10+, और Dolby Vision सपोर्ट करता है.
सबसे बड़ा अपग्रेड इसकी बैटरी में है. अब इसमें 7500mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. Xiaomi 17 Pro Max एक ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें डिज़ाइन, परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी, हर चीज़ प्रीमियम लेवल की है. यह फोन न सिर्फ iPhone 17 को टक्कर देगा, बल्कि Android दुनिया में नया स्टैंडर्ड सेट करने की क्षमता रखता है.
फाइल फोटो
OnePlus 17 दिसंबर को भारत में अपने नए प्रीमियम गैजेट्स लॉन्च करने जा रहा है. इस इवेंट में कंपनी अपना नया स्मार्टफोन, वनप्लस 15R, एक नया वनप्लस टैबलेट और एक स्मार्टवॉच पेश करेगी. लॉन्च से पहले वनप्लस 15R के बारे में नई डिटेल्स लगातार सामने आ रही हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि कंपनी इस बार कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस पर बहुत ज़्यादा फोकस कर रही है.
32MP ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा
वनप्लस ने कन्फर्म किया है कि वनप्लस 15R में ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा. यह पिछले साल के वनप्लस 13R में मिलने वाले 16MP फ्रंट कैमरे के रिज़ॉल्यूशन से दोगुना है. ऑटोफोकस फीचर से सेल्फी और वीडियो कॉल के दौरान ज़्यादा शार्प और क्लियर तस्वीरें मिलेंगी.
इसके अलावा, वनप्लस 15R का फ्रंट कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (30fps) को सपोर्ट करेगा. पहले, R-सीरीज़ के फोन फुल HD तक ही सीमित थे, इसलिए इस फीचर को कंटेंट क्रिएटर्स और व्लॉगर्स के लिए एक बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है.
रिकॉर्डिंग वाला मेन कैमरा
वनप्लस 15R के रियर कैमरा सिस्टम को भी एक बड़ा अपग्रेड मिला है. कंपनी अपने नए DetailMax कैमरा इंजन का इस्तेमाल कर रही है. यह टेक्नोलॉजी तस्वीरों में ज़्यादा डिटेल, बेहतर रंग और कम नॉइज़ देगी. फोन में अल्ट्रा क्लियर मोड, क्लियर बर्स्ट मोड और क्लियर नाइट इंजन जैसे फीचर्स शामिल होंगे. सबसे खास बात यह है कि वनप्लस 15R का मेन कैमरा 120FPS पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम होगा, यह फीचर आमतौर पर सिर्फ फ्लैगशिप फोन में ही मिलता है.
अब तक की सबसे बड़ी वनप्लस बैटरी
वनप्लस 15R के बारे में सबसे बड़ा दावा इसकी बैटरी को लेकर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में 7400mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो वनप्लस स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है. इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूज़र्स को ज़्यादा स्क्रीन टाइम मिलेगा, खासकर गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और ज़्यादा इस्तेमाल के दौरान. उम्मीद है कि वनप्लस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देगा, हालांकि इसकी वॉट क्षमता लॉन्च के दिन ही पता चलेगी.
पावरफुल स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के मामले में OnePlus 15R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट होने की अफवाह है. यह प्रोसेसर हाई-एंड गेमिंग, AI टास्क और मल्टीटास्किंग के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसका मतलब है कि OnePlus 15R न सिर्फ़ कैमरा और बैटरी के मामले में बल्कि स्पीड और परफॉर्मेंस के मामले में भी प्रीमियम सेगमेंट के फ़ोन को टक्कर देगा.
9000mAh बैटरी
OnePlus 15R के अलावा एक और OnePlus फ़ोन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर चर्चा में है. कहा जा रहा है कि कंपनी एक नए स्मार्टफोन की टेस्टिंग कर रही है जिसमें 9000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है. इस फ़ोन में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर होने की संभावना है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फ़ोन OnePlus Nord सीरीज़ या पूरी तरह से नई OnePlus Turbo सीरीज़ के तहत लॉन्च हो सकता है. अगर ऐसा होता है, तो यह फ़ोन OnePlus 15R से सस्ता भी हो सकता है.
17 दिसंबर को ऑफिशियल लॉन्च
OnePlus ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि OnePlus 15R, नए टैबलेट और स्मार्टवॉच के साथ, 17 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी लगातार टीज़र जारी कर रही है, जिससे यह साफ़ है कि यह लॉन्च OnePlus के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है. OnePlus 15R उन यूज़र्स को टारगेट कर रहा है जो फ्लैगशिप-लेवल के फीचर्स चाहते हैं लेकिन अल्ट्रा सीरीज़ की कीमत नहीं देना चाहते.
क्या OnePlus 15R गेम-चेंजर साबित होगा?
बड़ी बैटरी, 32MP ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा, 4K@120FPS वीडियो रिकॉर्डिंग और स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर जैसे फीचर्स को देखते हुए, यह कहा जा सकता है कि OnePlus 15R मिड-प्रीमियम सेगमेंट में एक बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकता है. अब सभी की नज़रें 17 दिसंबर पर हैं, जब OnePlus इस फ़ोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा करेगा.
फाइल फोटो
Realme Narzo 90 5G: Realme अगले हफ़्ते भारत में अपनी नई Narzo 90 सीरीज़ लॉन्च करने वाला है. लॉन्च से पहले, दोनों स्मार्टफ़ोन Realme Narzo 90 5G और Realme Narzo 90x 5G की संभावित कीमतें सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं. कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में कई टीज़र पहले ही जारी किए जा चुके हैं. यह सीरीज़ खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए है जो सस्ती कीमत पर 5G, बड़ी बैटरी और पावरफ़ुल परफ़ॉर्मेंस चाहते हैं.
लॉन्च की तारीख और मुख्य फ़ीचर्स आधिकारिक तौर पर कन्फ़र्म हो गए हैं. Realme ने कन्फ़र्म किया है कि Narzo 90 सीरीज़ भारत में 16 दिसंबर को लॉन्च होगी. दोनों फ़ोन में ये फ़ीचर्स एक जैसे होंगे, 7000mAh Titan Battery, 60W Wired Fast Charging, 50MP Primary Rear Camera, 5G Connectivity और Amazon माइक्रोसाइट पर फ़ोन के रंग, मोटाई और वज़न के बारे में भी जानकारी दी गई है.
Narzo 90 सीरीज़ की संभावित कीमतें
टेक ब्लॉगर पारस गुगलानी द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, Realme Narzo 90 5G अनुमानित कीमत 17,999 रुपया है इसमें बैंक ऑफ़र शामिल हैं. MRP इससे ज़्यादा होने की संभावना है. जबकि Realme Narzo 90x 5G (अनुमानित कीमत) है वहीं, 14,999 रुपया शुरुआती ऑफ़र शामिल हैं. अगर यह कीमत सही साबित होती है, तो Narzo 90x 5G पिछले Narzo 80x 5G से थोड़ा महंगा होगा, जैसा कि उम्मीद थी। Narzo 90 5G की कीमत Narzo 80 Pro 5G (19,999 रुपया) से थोड़ी कम हो सकती है.
Narzo 90 सीरीज के कलर ऑप्शन
Realme ने अपनी आने वाली Narzo 90 सीरीज़ के कलर वेरिएंट और खास फीचर्स का खुलासा अपनी Amazon माइक्रोसाइट पर किया है. Narzo 90 5G दो कलर में आएगा. Victory Gold और Carbon Black. बताया जा रहा है कि यह 7.79mm मोटा होगा और इसका वज़न लगभग 181 ग्राम होगा. Narzo 90x 5G के लिए दो कलर Nitro Blue और Flash Blue कन्फर्म किए गए हैं. यह मॉडल Amazon और Realme की वेबसाइट पर मिलेगा.
सीरीज़ की सबसे खास बात इसकी 7000mAh Titan Battery है, जिसे कंपनी ज़्यादा सुरक्षित, ज़्यादा ड्यूरेबल और बेहतर थर्मल कंट्रोल वाला बताती है. दोनों फोन 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे, जबकि Narzo 90 5G में Bypass Charging और Reverse Wired Charging जैसे एडवांस्ड फीचर्स भी मिलेंगे. Realme ने Narzo 90 5G को IP66 + IP68 + IP69 ट्रिपल रेटिंग वाला "सुपर ड्यूरेबल" डिवाइस बताया है, जो इसे पानी, धूल और हाई-प्रेशर वॉटर जेट से बचाता है. ये फीचर्स आमतौर पर फ्लैगशिप फोन में पाए जाते हैं.
कॉम्पिटिशन और मार्केट पोजिशनिंग
Narzo सीरीज़ बजट 5G मार्केट में पहले से ही पॉपुलर है. इस बार, Realme इसे बड़ी बैटरी और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ अपनी USPs के तौर पर पेश कर रहा है. Narzo 90x 5G को एंट्री-लेवल 5G गेमिंग फोन के तौर पर देखा जा रहा है, जबकि Narzo 90 5G एक ऑल-राउंडर मिड-रेंज मॉडल होगा.
लॉन्च इवेंट में क्या उम्मीद करें?
Realme 16 दिसंबर के इवेंट में दोनों मॉडल की सही कीमतों की घोषणा करेगा.
स्टोरेज वेरिएंट
Realme अपनी आने वाली Narzo 90 सीरीज़ में कुछ खास फीचर्स लाने की तैयारी कर रहा है. Narzo 90 और Narzo 90x 5G में MediaTek Dimensity 7000 सीरीज़ या Snapdragon का एंट्री-लेवल 5G चिपसेट होने की उम्मीद है. कैमरा डिपार्टमेंट में 50MP का प्राइमरी सेंसर, AI एनहांसमेंट और नाइट मोड होने की उम्मीद है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो, ये डिवाइस Android 14-बेस्ड Realme UI पर चलेंगे, जिसमें कंपनी दो साल के OS अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी पैच देगी. Narzo 90 सीरीज़ Realme की वेबसाइट, Amazon और ऑफलाइन स्टोर पर मिलेगी.