How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

स्वतंत्रता दिवस पर ये कंपनी गैजेट्स-इलेक्ट्रानिक्स पर दे रही बंपर ऑफर; मिट्टी के भाव मिल रहे iPhone- MacBook!

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Independence Day 2025 Sale: स्वतंत्रता दिवस के जश्न में इलेक्ट्रॉनिक्स के शौकीनों के लिए खुशखबरी आ गई है. देश की जानी-मानी ओम्नी-चैनल इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन विजय सेल्स ने अपनी मेगा फ्रीडम सेल 2025 का आगाज कर दिया है. यह सेल ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों प्लेटफॉर्म्स पर ग्राहकों को शानदार डील्स और डिस्काउंट दे रही है. 

देशभर में फैले 140 से ज्यादा स्टोर्स के साथ-साथ कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी यह ऑफर उपलब्ध है, जो 17 अगस्त 2025 तक चलेगा. इस सेल में ग्राहकों को प्रीमियम गैजेट्स, होम अप्लायंसेज, वियरेबल्स और एंटरटेनमेंट डिवाइस पर खास कीमतों में कटौती का मौका मिल रहा है. 

iPhone-MacBook पर बंपर डिस्काउंट
खरीदार घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं या फिर नजदीकी विजय सेल्स स्टोर पर जाकर ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. एप्पल प्रोडक्ट्स के चाहने वालों के लिए भी इस सेल में खास ऑफर मौजूद हैं. iPhone सिर्फ 42,490 रुपये से शुरू हो रहा है, वहीं MacBook की शुरुआती कीमत 69,490 रुपये और iPad 30,100 रुपये से मिल रहा है. 

इसके अलावा ICICI और SBI बैंक कार्ड से भुगतान करने पर इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा भी मिल रहा है. होम अप्लायंसेज की बात करें तो QLED TV मात्र 10,990 रुपये, माइक्रोवेव 4,999 रुपये, वॉशिंग मशीन 8,990 रुपये और AC 26,490 रुपये से शुरू हो रहे हैं. वहीं ऑडियो डिवाइस सिर्फ 299 रुपये और स्मार्टवॉच 999 में से खरीदी जा सकती हैं. 

काम के लिए जरूरी लैपटॉप 25,490 रुपये और स्मार्टफोन 6,499 रुपये में उपलब्ध हैं. बैंक ऑफर्स की बात करें तो American Express कार्डधारकों को 25,000 रुपये से अधिक के EMI ट्रांजैक्शन पर 20,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. यह ऑफर 13 से 17 अगस्त तक लागू रहेगा. 

Flipkart पर भी सेल शुरू
हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि प्रोडक्ट की कीमतों में बदलाव संभव है, इसलिए खरीदने से पहले ग्राहकों को कीमत जरूर चेक करनी चाहिए. वहीं, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart ने भी आज से अपनी Independence Day Sale 2025 शुरू कर दी है. यहां भी ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य गैजेट्स पर भारी छूट के साथ बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर का फायदा मिल रहा है. 

खास बात यह है कि ग्राहक No Cost EMI का विकल्प चुनकर महंगे प्रोडक्ट भी बिना ब्याज के आसान किश्तों में खरीद सकते हैं. इस बार स्वतंत्रता दिवस का जश्न सिर्फ तिरंगा लहराने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि टेक्नोलॉजी और गैजेट्स के दीवानों के लिए खरीदारी का सुनहरा मौका भी लेकर आया है.

ये भी पढ़ें: सास-बहू सीरियल को टक्कर देने को तैयार बिग बॉस और बाकी रियलिटी शो


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Raihan

13 Aug 2025  ·  Published: 16:38 IST

Realme P4 Pro लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिड-रेंज फोन; जानें क्या है खास

File

फाइल फोटो

रियलमी ने अपने P-सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme P4 Pro लॉन्च किया है. कंपनी इस साल लगातार नए फोन बाजार में ला रही है, और यह इस सीरीज का चौथा मॉडल है. नया P4 Pro मिड-रेंज सेगमेंट में आता है और इसे Realme 15 Pro का किफायती वर्जन कहा जा सकता है.

डिज़ाइन और फीचर्स के मामले में यह फोन 15 Pro से काफी मिलता-जुलता है. इसमें 6.8 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स तक जाती है, जिससे यह धूप में भी बेहद क्लियर दिखाई देती है.

फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए पावरफुल परफॉर्मेंस देता है. रियलमी ने इसमें एक नया Hyper Vision AI चिप भी दिया है, जो वीडियो और गेम्स की फ्रेम रेट को बेहतर बनाता है. कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस है. वहीं, फ्रंट में भी 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है.

फोन की एक बड़ी खासियत है इसकी 7000mAh बैटरी, जो 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. इसके अलावा फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर, और IP65 रेटिंग भी दी गई है. रियलमी P4 प्रो का डिजाइन ग्लास और फाइबर फ्रेम से बना है, जिससे यह प्रीमियम फील देता है. इसके चार वेरिएंट – 8GB/128GB, 8GB/256GB, 12GB/256GB और 12GB/512GB – बाजार में उपलब्ध होंगे. कुल मिलाकर, रियलमी P4 प्रो उन यूज़र्स के लिए बढ़िया ऑप्शन है जो हाई-परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और आकर्षक डिस्प्ले वाला फोन बजट में चाहते हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

17 Oct 2025  ·  Published: 11:28 IST

भारत में ₹25,000 के अंदर टॉप 5 मिड-रेंज स्मार्टफोन 2025

File

फाइल फोटो

अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और आपका बजट 25,000 रुपये से कम है, तो आपके पास इस समय काफी अच्छे विकल्प मौजूद हैं. यह सेगमेंट पहले सिर्फ एंट्री-लेवल या बेसिक फीचर्स तक सीमित था, लेकिन अब इसमें प्रीमियम डिज़ाइन, दमदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ वाले स्मार्टफोन भी मिल जाते हैं. यही वजह है कि आजकल ज़्यादातर लोग अपना पहला या अगला स्मार्टफोन इसी रेंज में चुनते हैं. 2025 में कई बड़ी कंपनियों ने इस प्राइस रेंज में शानदार मॉडल लॉन्च किए हैं. आइए जानते हैं कौन सा फोन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है.

1. Motorola Edge 60 Fusion
मोटोरोला का यह फोन प्रीमियम डिज़ाइन के साथ आता है. इसमें पतला और स्लिम बॉडी दिया गया है, साथ ही 5,500mAh बैटरी भी है जो आसानी से दिनभर चलती है. फोन की खासियत इसका डिज़ाइन और कैमरा परफॉर्मेंस है.

कैमरा परफॉर्मेंस: लो-लाइट और डेलाइट दोनों में शानदार रिज़ल्ट.
चार्जिंग: बॉक्स में ही 68W फास्ट चार्जर मिलता है.
डिज़ाइन: कर्व्ड डिस्प्ले और फॉक्स लेदर फिनिश इसे काफी प्रीमियम लुक देते हैं.

अगर आप बैलेंस्ड फोन चाहते हैं, जिसमें डिज़ाइन और कैमरा दोनों अच्छे हों, तो यह बढ़िया विकल्प है.

2. Vivo T4 5G
वीवो का यह फोन अपने 7,300mAh की जबरदस्त बैटरी के लिए मशहूर है. इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन स्लिम और हल्का है.

डिस्प्ले: प्रीमियम क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले.
प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 – डेली टास्क और हल्के गेमिंग के लिए परफेक्ट.
कमज़ोरी: कैमरा परफॉर्मेंस उतना दमदार नहीं है.

यह फोन उन लोगों के लिए सही है जो दिनभर फोन यूज़ करते हैं और बार-बार चार्जिंग से परेशान नहीं होना चाहते।

3. iQOO Neo 10R
अगर आपका फोकस गेमिंग है, तो iQOO Neo 10R आपके लिए बनाया गया है.

प्रोसेसर: Snapdragon 8s Gen 3 – इस प्राइस रेंज में बेस्ट.
बैटरी: 6,400mAh, जो आसानी से डेढ़ दिन तक चलती है.
चार्जिंग: 80W फास्ट चार्जिंग.
कमज़ोरी: कैमरा परफॉर्मेंस औसत.

BGMI, COD Mobile या Genshin Impact जैसे हेवी गेम्स खेलने वालों के लिए यह फोन परफेक्ट चॉइस है.

4. Nothing Phone 3a
नथिंग ने अपने यूनिक और ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन से मार्केट में धूम मचाई है.

डिज़ाइन: ट्रांसपेरेंट बॉडी + IP64 रेटिंग (डस्ट और वाटर रेज़िस्टेंट).
कैमरा: तीन रियर कैमरे, जिसमें 2X टेलीफोटो भी शामिल है.
सॉफ्टवेयर: Nothing OS – बाकी एंड्रॉइड स्किन्स से अलग और स्मूथ.
बैटरी: संतुलित और अच्छा परफॉर्मेंस.

अगर आप एक ऑलराउंडर फोन चाहते हैं जो दिखने में भी यूनिक लगे, तो यह बेस्ट ऑप्शन है.

5. Honor 200
Honor ने इस सेगमेंट में अच्छी एंट्री की है.

डिज़ाइन: स्टाइलिश लुक और यूनिक कैमरा मॉड्यूल.
कैमरा: अच्छा डेलाइट + लो-लाइट परफॉर्मेंस, 2.5X टेलीफोटो कैमरा भी.
बैटरी: 5,200mAh (सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी) + 100W फास्ट चार्जिंग.
कमज़ोरी: कोई आधिकारिक IP रेटिंग नहीं.

इसकी लॉन्च प्राइस ज्यादा थी, लेकिन अब यह 23,999 रुपये से शुरू हो रहा है, यानी एक दमदार डील.

6. OnePlus Nord 4

वनप्लस नॉर्ड 4 असल में 25,000 रुपये से थोड़ा ऊपर है (26,999 रुपये), लेकिन इसकी परफॉर्मेंस और फीचर्स देखकर इसे नजरअंदाज करना मुश्किल है।

डिज़ाइन: पूरा मेटल बॉडी, जो बेहद यूनिक और प्रीमियम है.

प्रोसेसर: Snapdragon 7+ Gen 3 – हेवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेस्ट.

कैमरा: बढ़िया परफॉर्मेंस, मिड-रेंज के हिसाब से अच्छा.

बैटरी: 5,500mAh + 100W चार्जिंग (सिर्फ 33 मिनट में फुल चार्ज).

अगर आप बजट थोड़ा बढ़ा सकते हैं, तो यह फोन जरूर लेना चाहिए.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

19 Aug 2025  ·  Published: 11:44 IST

मारुति सुजुकी ने वैगनआर पर की बड़ी कटौती, अब मिलेगी 64,000 रुपये तक की बचत

File

फाइल फोटो

Maruti Suzuki WagonR Price Cut: देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कारों में से एक मारुति सुजुकी वैगनआर अब ग्राहकों के लिए और भी किफायती हो गई है. हाल ही में लागू हुए जीएसटी रिफॉर्म्स 2.0 के बाद कंपनी ने वैगनआर के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में भारी कमी का ऐलान किया है. नए दाम 7 सितंबर 2025 से लागू हो चुके हैं, जिससे ग्राहकों को 64,000 रुपये तक की बचत का फायदा मिलेगा.

कंपनी ने बताया कि यह कटौती वैरिएंट वाइज अलग-अलग होगी. यानी वैगनआर के जिस वेरिएंट को ग्राहक खरीदेंगे, उसके हिसाब से उन्हें जीएसटी रिफॉर्म्स के तहत छूट मिलेगी. इससे नए खरीदारों के साथ-साथ पुराने ग्राहकों को भी फायदा होगा, क्योंकि अब उन्हें कम कीमत में बेहतर फीचर्स वाली गाड़ी मिल सकेगी.

इतनी है नई कीमत
मारुति सुजुकी वैगनआर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.78 लाख रुपये है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 7.62 लाख रुपये तक जाती है. इस कटौती के बाद अब वैगनआर पहले से ज्यादा किफायती हो गई है और अपने सेगमेंट में और भी आकर्षक विकल्प बन गई है.

वैगनआर वैरिएंट्स जीएसटी छूट रुपये में
Tour H3 1L ISS MT 50,000 की छूट
Wagon R LXI 1L ISS MT 50,000 की छूट
Wagon R VXI 1L ISS MT 54,000 की छूट
Wagon R VXI 1L ISS AT 58,000 की छूट
Tour H3 CNG 1L MT 57,000 की छूट
Wagon R LXI CNG 1L MT 58,000 की छूट
Wagon R VXI CNG 1L MT 60,000 की छूट
Wagon R ZXI 1.2L ISS MT 56,000 की छूट
Wagon R ZXI+ 1.2L ISS MT 60,000 की छूट
Wagon R ZXI 1.2L ISS AT 60,000 की छूट
Wagon R ZXI+ 1.2L ISS AT 64,000 की छूट

कार के फीचर्स
मारुति ने वैगनआर में परिवार के लिए कई खास फीचर्स दिए हैं. इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो व फोन कंट्रोल्स जैसे फीचर्स शामिल हैं. इसके अलावा 14-इंच के अलॉय व्हील गाड़ी को स्टाइलिश लुक देते हैं. सुरक्षा के लिहाज से भी वैगनआर को और बेहतर बनाया गया है. इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यह अपने सेगमेंट की सुरक्षित हैचबैक में से एक मानी जाती है.

इंजन और पावरट्रेन
मारुति सुजुकी वैगनआर में ग्राहकों को दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं. पहला 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 67 बीएचपी की अधिकतम पावर और 89 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. दूसरा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 90 बीएचपी की अधिकतम पावर और 113 एनएम का टॉर्क देता है. इसके अलावा कंपनी ने सीएनजी पावरट्रेन का भी विकल्प रखा है. यह सीएनजी वेरिएंट 34 किलोमीटर प्रति किलोग्राम से ज्यादा का माइलेज देने का दावा करता है, जिससे यह पर्यावरण के अनुकूल और आर्थिक दोनों दृष्टि से फायदेमंद है.

ग्राहकों के लिए बड़ी राहत
मारुति सुजुकी का यह कदम ग्राहकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. कंपनी ने जीएसटी रिफॉर्म्स का लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाया है, जिससे अब मध्यमवर्गीय परिवार भी आसानी से एक सुरक्षित, फीचर-रिच और किफायती हैचबैक खरीद सकेंगे. मारुति वैगनआर भारतीय बाजार में लंबे समय से अपनी जगह बनाए हुए है. कम मेंटेनेंस, बेहतर माइलेज और व्यापक सर्विस नेटवर्क के कारण यह कार छोटे शहरों से लेकर बड़े शहरों तक ग्राहकों की पसंद बनी हुई है. अब कीमतों में कटौती के बाद इसके बिक्री आंकड़े और भी बढ़ने की संभावना है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

13 Sep 2025  ·  Published: 23:40 IST