How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

ऑस्ट्रेलिया को हरा साउथ अफ्रीका बना चैंपियन, 27 साल बाद जीता ICC ट्रॉफी

WTC FINAL WINNER SOUTH AFRICA

SOUTH AFRICA NEW WTC CHAMPION

साउथ अफ्रीका ने ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर WTC( वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025) का खिताब जीत लिया है। साउथ अफ्रीका ने ये कारनामा पहली बार किया है। 27 साल बाद ऐसा मौका आया है जब साउथ अफ्रीका ने कोई ICC ट्रॉफी जीती हो। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।
क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर तेम्बा बावुमा की टीम ने गजब का खेल दिखाया। मैच के चौथे दिन एडन मार्करम ने शानदार शतक(136) लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

एडन मार्करम और तेम्बा बावुमा की रिकॉर्ड साझेदारी
दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 282 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने एडन मार्करम के शतक और कप्तान तेम्बा बावुमा के साथ 147 रनों की साझेदारी की बदौलत 5 विकेट से जीता। दक्षिण अफ्रीका को मैच के चौथे दिन के पहले सेशन में कप्तान तेम्बा बावुमा के रूप में झटका लगा, तेम्बा बावुमा 134 गेंद में 66 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान पैट कमिंस ने उन्हें कैच आउट करवाया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 250 गेंद में 147 रन की साझेदारी हुई। ट्रिस्टन स्टब्स 43 गेंद में आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्टार बल्लेबाज एडन मार्करम 207 गेंद में 136 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार भारत को हराकर खिताब जीता था लेकिन इस बार वह खिताबी मुकाबले में हार गए

एडन मार्करम बने प्लेयर ऑफ द मैच
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडन मार्करम को शानदार प्रदर्शन के लिए Man of the match चुना गया। उन्होंने 207 गेंद में 14 चौकों की मदद से 136 रन की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने दूसरी पारी में कप्तान तेम्बा बावुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 250 गेंद में 147 रन जोडे़।

फाइनल मैच में गेंदबाजों का दबदबा
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 212 रन ही बना सकी, साउथ अफ्रीका की तरफ से कगिसो रबाडा ने 5 विकेट चटकाए। अपनी पहली पारी में साउथ अफ्रीका भी 138 रनों पर ही ढेर हो गई, इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों की लीड मिली.  पैट कमिंस ने 28 रन देकर 6 विकेट लिए। दूसरी पारी में बैटिंग करने आई ऑस्ट्रेलिया ने फिर से अपने समर्थकों को निराश किया, पूरी टीम 207 रनों पर सिमट गई। 282 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से जीत हासिल कर ली. इस तरह वर्ल्ड क्रिकेट को एक नया टेस्ट चैंपियन मिल गया है।


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Rajeev

14 Jun 2025  ·  Published: 12:42 IST

कौन होगा हीरो, किसकी होगी छुट्टी? BCCI आज करेगा टीम इंडिया का खुलासा

सूर्याकुमार यादव (फाइल फोटो)

सूर्याकुमार यादव (फाइल फोटो)

Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास होने जा रहा है. क्रिकेट प्रेमियों को एक ही दिन में दो बड़ी खबरें मिलने वाली हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पुरुषों के एशिया कप 2025 और महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान करने जा रहा है. खास बात यह है कि दोनों टीमों की घोषणा अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए होगी. क्रिकेट जगत में लंबे समय से टीम चयन को लेकर चल रही अटकलों पर आज विराम लग जाएगा.

पुरुष टीम की घोषणा से पहले 19 अगस्त को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में सीनियर सेलेक्शन कमेटी की बैठक हुई थी. चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. इस दौरान भारतीय टीम के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की मौजूदगी की संभावना है.

इन दिग्गजों के नाम पर है चर्चा

इस बार एशिया कप का आयोजन 9 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होगा और टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. माना जा रहा है कि टीम सेलेक्शन इस बार कई उम्मीदों से हटकर हो सकता है. इंग्लैंड दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज के स्क्वॉड में जगह को लेकर संशय बना हुआ है. 

वहीं, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की मौजूदा ओपनिंग जोड़ी को बरकरार रखने की संभावना है. तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में यशस्वी जायसवाल मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा और रिंकू सिंह के नाम पर भी मुहर लग सकती है. ऑलराउंडर विकल्प के तौर पर शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर टीम का हिस्सा हो सकते हैं, जबकि दूसरे विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा के नाम पर चर्चा है.

महिला वनडे वर्ल्ड कप स्क्वॉड

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे किया जाएगा. इस मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान हरमनप्रीत कौर और महिला चयन समिति की अध्यक्ष नीतू डेविड मौजूद रहेंगी. वर्ल्ड कप की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है और टूर्नामेंट की शुरुआत 30 सितंबर से होगी.

हालिया प्रदर्शन को देखते हुए महिला टीम के टॉप ऑर्डर में बदलाव की संभावना कम है. हरमनप्रीत कौर, स्मृति मांधना, जेमिमाह रॉड्रिग्स और ऋचा घोष का स्थान लगभग तय माना जा रहा है. विकेटकीपिंग के मोर्चे पर ऋचा घोष के साथ यास्तिका भाटिया दूसरा विकल्प बन सकती हैं.

फैंस की निगाहें

क्रिकेट फैन्स की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि सेलेक्टर्स किन खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हैं और किन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाते हैं. एक ही दिन में दो टीमों के ऐलान से भारतीय क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई है. फैंस की निगाहें अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर टिकी हैं.

ये भी पढ़ें: इंफिनिक्स ने लॉन्च किया Infinix Hot 60i 5G, दमदार फीचर्स और किफायती कीमत के साथ
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Raihan

19 Aug 2025  ·  Published: 01:38 IST

एशिया कप में टीम इंडिया की दहाड़! अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ा बांग्लादेश, सेमीफाइनल की सीट कंफर्म

भारत ने बांग्लादेश को किया धराशायी (PC-espncricinfo)

भारत ने बांग्लादेश को किया धराशायी (PC-espncricinfo)

Ind Ban Match in Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में टीम इंडिया ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 41 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली. इस जीत के हीरो रहे बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, जिन्होंने सिर्फ 37 गेंदों पर 75 रन की आतिशी पारी खेलकर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया. उनकी इसी शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

अभिषेक शर्मा ने मैच के बाद कहा कि उनका फोकस हमेशा टीम के लिए पावरप्ले का पूरा फायदा उठाने पर रहता है. उन्होंने कहा, "अगर गेंद मेरी रेंज में होती है तो मैं पहली ही गेंद से शॉट खेलने में हिचकिचाता नहीं. कुछ मैचों में विपक्षी गेंदबाज विकेट लेने की कोशिश करते हैं, ऐसे में मैं मौके का फायदा उठाता हूं. आज मैंने और शुभमन ने शुरुआत में विकेट को देखने और फिर आक्रामक अंदाज में खेलने का फैसला किया."

मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए. टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने. दोनों ने सिर्फ 6.2 ओवर में पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़ दिए. अभिषेक ने अपनी पारी में 5 छक्के और 6 चौके लगाए. गिल ने 19 गेंदों पर 29 रन बनाए, जबकि मध्यक्रम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. कप्तान सूर्यकुमार यादव (5), तिलक वर्मा (5) और शिवम दुबे (2) सस्ते में आउट हो गए. हालांकि हार्दिक पांड्या ने 29 गेंदों पर 38 रन बनाकर स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में 127 रन पर सिमट गई. सलामी बल्लेबाज सैफ हसन ने अकेले संघर्ष करते हुए 51 गेंदों पर 69 रन ठोके. उनकी इस पारी में 5 छक्के और 3 चौके शामिल थे. हालांकि दूसरे छोर से कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका. परवेज हुसैन इमोन ने 21 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए.

भारत की जीत में गेंदबाजों का भी अहम योगदान रहा. जसप्रीत बुमराह ने अपनी धारदार गेंदबाजी से 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए. कुलदीप यादव ने 3 विकेट चटकाए, वहीं वरुण चक्रवर्ती ने 2, अक्षर पटेल और तिलक वर्मा ने 1-1 विकेट लिया. इस तरह भारत ने शानदार टीम वर्क और अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर एशिया कप के सुपर-4 में जोरदार जीत दर्ज की. अब टीम इंडिया का अगला लक्ष्य फाइनल में जगह पक्की करना होगा और एशिया कप में शानदार जीत हासिल करना.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Raihan

25 Sep 2025  ·  Published: 00:45 IST

भारत की 5 गलतियां जो बनीं लीड्स मेें हार की करण, यशस्वी कैसे बन गए विलेन

ind vs eng

IND VS ENG FIRST TEST

लीड्स टेस्ट में भारत ने ऐसा किया जो शायद किसी ने नहीं सोचा था...835 रन बनाने के बावजूद टीम इंडिया हार गई। आज हम बात करेंगे इसी मैच की 5 बड़ी गलतियों की, जिन्होंने भारत से जीत छीन ली।

1.  निचले क्रम की कमजोरी
भारत ने पहली पारी में 430 रन पर सिर्फ 3 विकेट गंवाए थे। लगा कि टीम 600 का स्कोर छू लेगी… लेकिन अचानक 41 रन में 7 विकेट गिर गए! दूसरी पारी में भी वही हाल — 333 पर 5 विकेट और फिर पूरी टीम 364 पर ऑलआउट। मानो ऐसा लगा की टेल-एंडर्स ने जरा भी प्रयास नहीं किया।


 2. कैच छोड़ने की भारी चूक

टीम इंडिया ने पूरे मैच में 8 कैच टपकाए, जिसमें से अकेले यशस्वी जायसवाल ने 4 कैच छोड़े। एक समय ऐसा लग रहा था जैसे गेंद खुद जायसवाल की तरफ जा रही हो — ताकि वो उसे फिर से छोड़ दें! जडेजा, पंत और साई सुदर्शन ने भी कैच छोड़े और इंग्लैंड ने इन मौकों का पूरा इस्तेमाल किया।

 3. दबाव में बिखरना
जब टीम strong position में थी, तब उसे और attacking game दिखाना चाहिए था लेकिन भारतीय बल्लेबाज दबाव में बिखर गए। खासकर आखिरी के 5-6 बल्लेबाजों में किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली।

 4. इंग्लैंड के टेल-एंडर्स की वापसी

जहां भारत का lower order कुछ नहीं कर पाया, वहीं इंग्लैंड के टेल-एंडर्स ने 71 की साझेदारी कर डाली। यही रन मैच का रुख बदलने में अहम साबित हुए।

 5. गेंदबाज़ी में धार की कमी

भारतीय गेंदबाज़ों ने शुरुआती विकेट तो लिए लेकिन आखिरी में विकेट लेने की भूख कहीं गायब हो गयी थी। इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका मिला और भारत पहला टेस्ट हार गया।


ये थीं लीड्स टेस्ट की 5 बड़ी गलतियां जिन्होंने भारत से जीत छीन ली। शतक बनाने वाले खिलाड़ी तो थे, लेकिन टीम गेम की कमी साफ नजर आई। अब देखना ये है कि अगला मैच कौन-सी कहानी लिखता है।
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Rajeev

25 Jun 2025  ·  Published: 15:00 IST