How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

मंधाना का कहर! ऑस्ट्रेलिया धूल चाटता रह गया, भारत ने 102 रन से दी करारी मात!

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शॉट लगातीं शतकवीर स्मृति मंधाना (espncricinfo)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शॉट लगातीं शतकवीर स्मृति मंधाना (espncricinfo)

Ind W Vs Aus W Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने यादविन्द्र सिंह पीसीए स्टेडियम में खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 102 रन से हराकर सीरीज में बराबरी कर ली है. इस जीत की सबसे बड़ी वजह सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की तूफानी बल्लेबाजी रही, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए शानदार शतक लगाया.

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 292 रन बनाए. टीम की शुरुआत शानदार रही और स्मृति मंधाना ने 91 गेंदों पर 4 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 117 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 77 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज वनडे शतक है. 

इससे पहले इस साल की शुरुआत में भी स्मृति मंधाना ने 70 गेंदों पर शतक लगाया था. मंधाना के करियर का यह 12वां वनडे शतक है. मंधाना के अलावा दीप्ति शर्मा ने 40, विकेटकीपर ऋचा घोष ने 29, प्रतिका रावल ने 25 और स्नेह राणा ने 24 रन की उपयोगी पारियां खेलीं. ऑस्ट्रेलिया के लिए डॉर्की ब्राउन ने 8 ओवर में 42 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि एश्ले गार्डनर ने 2 और मेगान स्कट, एनाबेल सदरलैंड व ताहिला मैक्ग्रा ने 1-1 विकेट लिया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 40.5 ओवर में 190 रन पर ढेर हो गई. एनाबेल सदरलैंड ने 45 और एल्सी पेरी ने 44 रन की सबसे बड़ी पारियाँ खेलीं, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का साथ न मिलने से टीम हार गई. भारत की तरफ से क्रांति गौड़ ने घातक गेंदबाजी करते हुए 9.5 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट झटके. दीप्ति शर्मा ने 6 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए. 

रेणुका सिंह, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी और राधा यादव ने 1-1 विकेट लेकर टीम की जीत में योगदान दिया. इस जीत ने भारतीय टीम का मनोबल बढ़ाया है और सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. मंधाना की धमाकेदार बल्लेबाजी और गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि टीम भारत को कोई भी चुनौती आसानी से नहीं हरा सकता. अब सबकी नजर तीसरे और निर्णायक मैच पर टिकी है.

यह भी पढ़ें: Nepal: धरती कांपी, लोग घबराए! नेपाल में 4.0 तीव्रता के झटके से मचा हड़कंप


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Raihan

17 Sep 2025  ·  Published: 23:50 IST

फोन पर जवाब दे रहे अय्यर, सूर्यकुमार यादव ने रिकवरी को लेकर दिया अपडेट

File

फाइल फोटो

Shreyas Iyer Injury Update: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस अय्यर की रिकवरी को लेकर अपडेट दिया है. सूर्या ने बताया कि अय्यर की हालत स्थिर है और वह मोबाइल पर मैसेज के जवाब दे रहे हैं. वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान एलेक्स कैरी का कैच लेते समय चोटिल हुए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और बाद में आईसीयू में भर्ती कराया गया. मेडिकल रिपोर्ट में पाया गया कि उनकी स्प्लीन में गंभीर चोट है.

सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले अय्यर को लेकर कहा, "हमने उनसे बात की. पहले दिन जब हमें पता चला कि उन्हें चोट लगी है, तो मैंने सबसे पहले उन्हें फोन किया. फिर पता चला कि उनके पास फोन नहीं है. इसके बाद मैंने अपने फिजियो कमलेश को फोन किया. उन्होंने बताया कि अय्यर की हालत स्थिर है. पहले दिन तो कुछ भी पक्का नहीं कहा जा सकता था."

उन्होंने कहा, "हम पिछले दो दिनों से उनसे बात कर रहे हैं. वह जवाब दे रहे हैं. अगर वह फोन पर जवाब दे रहे हैं, तो इसका मतलब है कि उनकी हालत स्थिर है. डॉक्टर भी उनके साथ हैं, लेकिन अगले कुछ दिनों तक वह निगरानी में रहेंगे. अभी सब ठीक लग रहा है. वह जवाब दे रहे हैं. यही सबसे अच्छी बात है. इस बीच सूत्रों ने आईएएनएस को बताया है कि अय्यर आईसीयू से बाहर आ गए हैं. टीम मैनेजमेंट उनके संपर्क में है. उनकी रिकवरी पर लगातार नजर रखी जा रही है.

इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव ने नीतीश कुमार रेड्डी के बारे में भी जानकारी दी है. नीतीश को एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान बाईं कोहनी में चोट लगी थी, जिसके कारण वह सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच में नहीं खेल पाए थे. सूर्या ने कहा, "वह ठीक हैं. बीते दिन उन्होंने नेट्स में थोड़ी रनिंग और बल्लेबाजी भी की. मंगलवार को वह ब्रेक लेना चाहते थे, क्योंकि यह वैकल्पिक अभ्यास था, लेकिन हम मैदान पर आए क्योंकि हमारी टीम मीटिंग थी और वह ग्रुप के साथ रहना चाहते थे."
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

28 Oct 2025  ·  Published: 14:45 IST

एशिया कप में भारत-श्रीलंका की भिड़त आज, टीम इंडिया की जीत तय-जानें क्या है वजह?

(फाइल फोटो)

(फाइल फोटो)

Ind SL in Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और शुक्रवार को क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले सुपर-4 मुकाबले पर टिकी रहेंगी. यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमों के बीच टी20 फॉर्मेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा. 

हालांकि, इस मुकाबले का खिताबी दौड़ पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन भारत की जीत की लय बरकरार रहेगी या श्रीलंका सम्मानजनक विदाई लेगा, यह देखना दिलचस्प होगा. क्रिकेट एक्सपर्ट की मानें तो यह मैच भारत के लिए काफी अमह होगा. इसकी वजह यह है कि श्रीलंका के खिलाफ जीत से फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरने से पहले एक मनोवैज्ञानिक फायदा मिलेगा.

भारत-श्रीलंका के बीच टी20 रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का इतिहास काफी पुराना है. साल 2009 से लेकर अब तक दोनों देशों के बीच कुल 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें से 21 मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है, जबकि 9 बार श्रीलंका को सफलता मिली. एक मुकाबला टाई और एक बेनतीजा भी रहा है. यह आंकड़े बताते हैं कि इस फॉर्मेट में भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है.

एशिया कप में दोनों का रिकॉर्ड बराबरी पर
टी20 फॉर्मेट में एशिया कप की बात करें तो अब तक भारत और श्रीलंका के बीच सिर्फ दो बार भिड़ंत हुई है. दिलचस्प बात यह है कि दोनों का रिकॉर्ड 1-1 की बराबरी पर है. पहली बार दोनों टीमें 1 मार्च 2016 को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में आमने-सामने आई थीं. उस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 138 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर पांच विकेट से जीत दर्ज की थी.

दूसरी बार 6 सितंबर 2022 को सुपर-4 में भिड़ंत हुई, जहां श्रीलंका ने 6 विकेट से शानदार जीत हासिल कर पिछली हार का बदला लिया. उस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 173 रन बनाए थे. कप्तान रोहित शर्मा ने 72 रनों की पारी खेली थी, लेकिन पथुम निसांका (52) और कुसल मेंडिस (57) की बेहतरीन साझेदारी ने श्रीलंका को जीत दिला दी.

एशिया कप 2025 में भारत का सफर
इस बार के एशिया कप में भारत ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया ने अपने सभी पांच मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली है. खास बात यह रही कि इस दौरान भारत ने पाकिस्तान को दो बार हराकर दबदबा कायम किया. फाइनल में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टक्कर होगी, जिसका इंतजार हर फैन को है.

श्रीलंका ने भले ही ग्रुप-स्टेज के अपने सभी तीन मैच जीते थे, लेकिन सुपर-4 में उसका प्रदर्शन कमजोर रहा. टीम को शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ वह खिताबी दौड़ से बाहर हो गई. हालांकि भारत के खिलाफ जीत दर्ज कर टीम सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगी. दुबई में होने वाला यह मुकाबला भले ही फाइनल की तस्वीर न बदल पाए, लेकिन भारत अपनी लय बनाए रखना चाहेगा और श्रीलंका आखिरी मौके पर अपना दम दिखाने की कोशिश करेगा.

यह भी पढ़ें: एशिया कप के इतिहास में पहली बार Ind-Pak में होगी टक्कर, जानें- 41 साल कब-कौन बना चैंपियन?


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Raihan

26 Sep 2025  ·  Published: 10:55 IST

Asia Cup 2025: निसांका-मिशारा की तूफानी पारी; श्रीलंका ने अबू धाबी में बांग्लादेश को 6 विकेट से रौंदा

श्रीलंका बांग्लादेश मैच के रोमांच की तस्वीरें (PC- espncricinfo)

श्रीलंका बांग्लादेश मैच के रोमांच की तस्वीरें (PC- espncricinfo)

Sri Lanka vs Bangladesh Match in Asia Cup 2025: एशिया कप के ग्रुप बी के मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को जीत के लिए 140 रन का लक्ष्य दिया. श्रीलंका ने यह लक्ष्य बेहद आसानी से 14.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया, जिससे टीम को 32 गेंद शेष रहते ही जीत मिली.

श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने कुसाल मेंडिस को जल्दी खो दिया, जो सिर्फ 3 रन बनाकर 13 के स्कोर पर आउट हुए. इसके बाद पाथुम निसांका और कामिल मिशारा ने दूसरे विकेट के लिए 52 गेंदों पर 95 रन की शानदार साझेदारी की, जिसने मैच का रुख पूरी तरह श्रीलंका की तरफ मोड़ दिया. निसांका ने 34 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद टीम को कुसाल परेरा (9) और दासुन शनाका (1) के रूप में दो झटके और लगे, लेकिन कप्तान चरिथ असलांका ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मात्र 4 गेंदों में नाबाद 10 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. कामिल मिशारा भी नाबाद रहे और उन्होंने 32 गेंदों पर 46 रन बनाए.

बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज बिना खाता खोले ही लौट गए. तीसरा और चौथा झटका क्रमशः 11 और 38 के स्कोर पर गिरा. कप्तान लिटन दास 26 गेंदों में 28 रन बनाकर 53 के कुल स्कोर पर आउट हुए. लिटन के आउट होने के बाद टीम की स्थिति और भी कमजोर लग रही थी. हालांकि, जाकेर अली और शमीम हुसैन ने 61 गेंदों पर 86 रन की अहम साझेदारी की और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया. जाकेर ने 34 गेंदों में 41 और शमीम ने 34 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद रहे.

श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने 2 विकेट लिए, जबकि नुवान तुषारा और चमीरा ने 1-1 विकेट हासिल किए. बांग्लादेश की ओर से महेदी हसन ने 2 विकेट लिए, जबकि मुस्तफिजुर रहमान और तंजिम हसन शाकिब ने 1-1 विकेट हासिल किया.

इस मैच में श्रीलंका की गेंदबाजी भी प्रभावशाली रही. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने के बाद उन्होंने शुरुआती विकेट जल्दी लिए, जिससे बांग्लादेश को अपनी पारी संभालने का समय ही नहीं मिला. वहीं, बल्लेबाजी में मध्यक्रम की साझेदारी और कप्तान असलांका का आक्रामक खेल मैच का फैसला बना.

इस जीत के साथ श्रीलंका ने न केवल ग्रुप बी में अपनी स्थिति मजबूत की है, बल्कि टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ा है. अब श्रीलंका की नजरें अगले मुकाबलों में लगातार प्रदर्शन करके सुपर फोर में जगह बनाने पर हैं. बांग्लादेश के लिए यह हार ग्रुप स्टेज में सुधार करने के लिए चेतावनी साबित होगी, और उन्हें अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में सुधार करने की जरूरत है.

श्रीलंका की जीत का मुख्य कारण उनकी मध्यक्रम की मजबूती और अंतिम ओवरों में आक्रामक खेल रहा, जिसने टीम को समय रहते लक्ष्य हासिल करने में मदद की. इस मुकाबले ने दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने का मौका दिया और टूर्नामेंट की रोमांचकता को और बढ़ा दिया.

यह भी पढ़ें: बरेली में दिशा पाटनी के पिता के घर फायरिंग, गोल्डी बराड़ गैंग का हाथ?


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Raihan

14 Sep 2025  ·  Published: 01:47 IST