टीनो बेस्ट और प्रीती जिंटा (बाएं)
क्रिकेट की दुनिया के तूफानी गेंदबाज टीनो बेस्ट ने न केवल मैदान पर अपनी रफ्तार से लोगों को प्रभावित किया बल्कि अपनी निजी जिंदगी के विवादों और खुलासों से भी सुर्खियां बटोरीं. NBT के स्पेशल सेगमेंट में उनके जिंदगी की कहानी, करियर और विवादित लाइफस्टाइल का विश्लेषण पेश किया गया है. जिसमें हालिया दिनों उनके जरिये लिखी गई किताब के पन्नो के हिस्सों को भी साझा किया गया है.
टीनो बेस्ट का क्रिकेट सफर
टीनो बेस्ट का जन्म 26 अगस्त 1981 को बारबाडोस में हुआ. क्रिकेट में उनकी प्रारंभिक शिक्षा परिवार से ही मिली, क्योंकि उनके कई रिश्तेदार भी इंटरनेशनल क्रिकेटर थे. उन्होंने 2003 में वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया. तेज बाउंसर और यॉर्कर के लिए मशहूर टीनो को मैदान पर खतरनाक गेंदबाज माना जाता था. उनकी 2012 की इंग्लैंड के खिलाफ पारी भी खास थी, जिसमें उन्होंने नंबर 11 बल्लेबाज के तौर पर 95 रन बनाकर रिकॉर्ड बनाया.
टीनो बेस्ट की जिंदगी मुश्किलों से भरी रही. उनका पिता ड्रग एडिक्ट थे और परिवार पर कठोरता दिखाते थे. टीनो ने अकेले ही क्रिकेट में अपना नाम कमाया. उनके चाचा कार्लाइल बेस्ट ने उन्हें मार्गदर्शन और समर्थन दिया.
टीनो बेस्ट की पर्सनल लाइप रही है विवादित लाइफ
NBT की रिपोर्ट के अनुसार, बेस्ट ने अपनी आत्मकथा 'Mind the Window: My Story' में क्रिकेट करियर के दौरान 500 से 650 महिलाओं के साथ संबंधों का दावा किया. उन्होंने खुद को प्लेबॉय बताया और खुलासा किया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने 40 से ज्यादा महिलाओं से संबंध बनाए.
इसके अलावा उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और टीम के कुछ खिलाड़ियों की आलोचना भी की. बेस्ट ने बताया कि उन्हें अक्सर टीम से बाहर रखा जाता था, भले ही उनका प्रदर्शन शानदार होता, क्योंकि वह सिस्टम और राजनीति से सवाल करते थे. इस खुलासे ने क्रिकेट जगत के बाहर भी विवाद खड़ा किया.
मैदान का तूफानी और लाइफ का रंगीन खिलाड़ी
टीनो बेस्ट को क्रिकेट के मैदान पर उनके आक्रामक अंदाज और तेज गेंदबाजी के लिए याद किया जाता है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में विवाद, पार्टियों और रिलेशनशिप्स ने भी उन्हें हमेशा सुर्खियों में रखा. टीनो बेस्ट की जिंदगी एक रोलरकोस्टर राइड रही, जहां सफलता, विवाद और व्यक्तिगत चुनौतियां हमेशा साथ रही और यही टीनो बेस्ट की कहानी को क्रिकेट के इतिहास में यादगार बनाती है.
टीम इंडिया और ओमान के बीच मैच की खूबसूरत तस्वीरें
Ind vs Oman Match in Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के 12वें मुकाबले में भारत ने ओमान को 21 रनों से हराया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. इससे पहले टीम ने यूएई और पाकिस्तान को मात दी थी. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 188 रन बनाए.
ओमान ने अच्छी बल्लेबाजी की और 20 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाकर भारतीय टीम को आसानी से मैच जीतने नहीं दिया. 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की सलामी जोड़ी जतिंदर सिंह और आमिर कलीम ने पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े. हालांकि, नौंवे ओवर में कुलदीप यादव ने जतिंदर सिंह (32) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. इसके बाद हम्माद मिर्जा ने आमिर कलीम के साथ पारी संभाली. 18वें ओवर में हर्षित राणा ने आमिर कलीम को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई.
आमिर कलीम की शानदार पारी
आमिर कलीम ने 46 गेंदों में सात चौके और दो छक्के लगाते हुए 64 रन बनाए. 19वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने हम्माद मिर्जा (51) को आउट कर ओमान की जीत की उम्मीदों को खत्म कर दिया. 20वें ओवर में अर्शदीप ने विनायक शुक्ला (1) को आउट किया. भारत की ओर से कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिया. ओमान की टीम 167 रन ही बना सकी.
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में शुभमन गिल (5) आउट हो गए. इसके बाद संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने टीम को संभाला. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की. आठवें ओवर में जितेन रामानंदी ने अभिषेक शर्मा (38) को आउट किया. हार्दिक पांड्या महज (1) पर रनआउट होकर चलते बने.
भारतीय मध्यक्रम ने बनाए अहम रन
अक्षर पटेल 13 गेंदों में 26 रन बनाकर आमिर कलीम का शिकार बने. शिवम दुबे भी आमिर की गेंदों पर आउट हुए. 18वें ओवर में शाह फैसल ने संजू सैमसन (56) को आउट किया. संजू ने 45 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाए. तिलक वर्मा ने 18 गेंदों में 29 रन बनाए. आठवें विकेट के रूप में अर्शदीप सिंह (1) रनआउट हुए. भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 188 रन बनाकर मजबूत स्कोर खड़ा किया. ओमान की ओर से शाह फैसल, जितेन रामानंदी और आमिर कलीम ने दो-दो विकेट लिए.
यह भी पढ़ें: दिल्ली रामलीला में को लेकर छिड़ा विवाद; पूनम पांडे बनीं मंदोदरी, संतों ने जताई आपत्ति
डीपीएल में शॉट लगाते जूनियर सहवाग
Aaryav Sehwag in DPL 2025: करीब एक दशक बाद सहवाग नाम ने एक बार फिर 22 गज की पिच पर वापसी की. फर्क इतना था कि इस बार अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजी करने उतरे दिग्गज वीरेंद्र सहवाग नहीं, बल्कि उनके बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग थे. दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2025) में आर्यवीर ने अपना डेब्यू किया और शुरुआत से ही अपनी पहचान का अहसास कराया.
आर्यवीर को सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने इस साल हुई नीलामी में 8 लाख रुपये खर्च कर खरीदा था. बुधवार (27 अगस्त) को जब उन्होंने पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट में बल्लेबाजी की तो सबकी नजरें उन पर थीं. अपने पिता की तरह ही ओपनिंग करने उतरे आर्यवीर ने शुरुआत में थोड़ी सावधानी बरती. चौथी गेंद पर तीसरे मैन की ओर सिंगल लेकर खाता खोला, लेकिन तीसरे ओवर की शुरुआत होते ही उन्होंने अपने तेवर दिखाए.
A brilliant debut by Aaryavir Sehwag in the Delhi Premier League! 🏏
— Delhi Premier League T20 (@DelhiPLT20) August 27, 2025
Aaryavir Sehwag | East Delhi Riders | Central Delhi Kings | Anuj Rawat | Jonty Sidhu | #DPL2025 #DPP #AdaniDPL2025 #Delhi pic.twitter.com/Dxs5E2uFqu
नवदीप सैनी को पर बाउंड्री मार दिखाया दम
अनुभवी तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की पहली ही गेंद को उन्होंने कवर के ऊपर से चौके के लिए भेजा. इसके बाद अगली ही गेंद पर ट्रैक छोड़कर एक्स्ट्रा कवर और लॉन्ग-ऑफ के बीच जोरदार शॉट खेला. आर्यवीर ने पारी के चौथे ओवर में लगातार दो चौके लगाकर सबको हैरान कर दिया. बाएं हाथ के स्पिनर रौनक वाघेला के खिलाफ उन्होंने पहले थर्ड मैन की दिशा में चौका जड़ा और फिर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से शॉट खेला. हालांकि, इसी ओवर में वे आउट भी हो गए. आर्यवीर ने 16 गेंदों में 22 रन की पारी खेली जिसमें चार चौके शामिल रहे.
डोमेस्टिक क्रिकेट आर्यवीर ने की धमाकेदार एंट्री
दिल्ली की इस नई प्रतिभा ने हाल ही में जूनियर क्रिकेट में भी जोरदार प्रदर्शन किया था. पिछले साल आर्यवीर सहवाग ने दिल्ली की ओर से वीनू मांकड़ ट्रॉफी में डेब्यू किया था, जहां टीम की 6 विकेट की जीत में उन्होंने 49 रन बनाए. इसके बाद कूच बिहार ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 229 गेंदों में नाबाद 200 रन ठोके, जिसमें 34 चौके और 2 छक्के शामिल थे. अगले ही दिन उन्होंने 297 रनों की पारी खेलकर ट्रिपल सेंचुरी से चूक गए.
आर्यवीर सहवाग का यह डेब्यू बताता है कि सहवाग परिवार का क्रिकेट से रिश्ता आने वाले समय में और गहराएगा. मैदान पर उनके स्ट्रोक प्ले में पिता वीरेंद्र सहवाग की झलक साफ दिखाई दी. दिल्ली प्रीमियर लीग में यह आगाज न सिर्फ उनके करियर के लिए बड़ी शुरुआत है बल्कि फैंस के लिए भी संकेत है कि एक बार फिर "सहवाग" नाम क्रिकेट के मैदान पर छाने वाला है.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया की दहलीज पर सरफराज! हरियाणा के खिलाफ बुच्ची बाबू में ठोका तूफानी शतक
मैच से पहले प्रैक्टिस करती श्रीलंका की कप्तान और भारतीय खिलाड़ी
IND vs SL ICC Women's World Cup 2025: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत मंगलवार (30 सितंबर) से होने जा रही है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस रोमांचक भिड़ंत में भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी, जबकि श्रीलंका की कमान अनुभवी खिलाड़ी चामरी अथापथु के हाथों में होगी.
फैंस को इस मैच से कड़ी टक्कर की उम्मीद है. भारत की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा पर होगी. वहीं गेंदबाजी में स्नेह राणा और नई स्टार गेंदबाज क्रांति गौड़ से टीम को बड़ी उम्मीदें हैं. दूसरी ओर श्रीलंका की ओर से हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी बल्लेबाजी में टीम का सहारा बनेंगी. गेंदबाजी में कप्तान चामरी अथापथु और देवमी विहंगा इस समय शानदार लय में नजर आ रही हैं.
पिच और मौसम का हाल
बरसापारा स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजी के अनुकूल माना जाता है. हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच धीमी होती जाएगी और स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम हो जाएगी. इस मुकाबले के लिए सेंटर पिच का इस्तेमाल किया जाएगा, जहां घास बहुत कम है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दोपहर में खिलाड़ियों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच अब तक वनडे इतिहास में कुल 35 मैच खेले गए हैं. इनमें से 31 बार भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका केवल 3 मैच ही जीत पाया है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा. ऐसे में आंकड़े साफ दिखाते हैं कि भारतीय टीम का पलड़ा भारी है.
मैच का समय और प्रसारण
भारत-श्रीलंका का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा. टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा. मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन दर्शक जियोहॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत महिला टीम- प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, राधा यादव, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, श्री चरणी.
श्रीलंका महिला टीम- हसीनी परेरा, विश्मी गुनारत्ने, चामरी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, देवमी विहंगा, अचिनि कुलसुरिया, उदेशिका प्रबोधनी, पियमी वात्सला बदलगे, माल्की मादरा, इनोका रणवीरा, नीलाक्षी डी सिल्वा, सुगंधिका कुमारी, इमेशा दुलानी.