How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अब तक 241 की मौत, देश में कब-​कब हुए बड़े हादसे?

Ahmedabad Plane Crash

Ahmedabad Plane Crash

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने के तत्काल बाद एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में 241 लोग मारे गए. इंटरनेशनल फ्लाइट में क्रू मेंबर्स समेत 242 पैसेंजर्स सवार थे.

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का प्लेन 12 जून 2025 को अहमदाबाद में क्रैश हो गया. इंटरनेशनल फ्लाइट में क्रू मेंबर्स समेत 242 पैसेंजर्स सवार थे. इस भीषण विमान हादसे में 241 लोग मारे गए. प्लेन में सवार लोगों में सिर्फ एक शख्स जिंदा बचा. इस विमान हादसे ने भारत में हुए बड़े विमान हादसे की याद दिला दी। जानिए देश में कब-कब हुए बड़े विमान हादसे? 


एयर इंडिया एकसप्रेस फ्लाइट हादसा 2010

एयर इंडिया एक्सप्रसे फ्लाइट 812, 22 मई 2010 को कर्नाटक के मंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते समय रनवे से आगे निकल गई. दुबई से आ रहा यह बोइंग 737—800 टेबलटॉप रनवे से आगे खाई में गिर गया और उसमें आग लग गई. इस हादसे में 158 लोगों की मौत हुई थी. 

 

एलायंस एय फ्लाइट हादसा 2000 

एलायंस एयर फलइट 17 जुलाई 2000 को उतरने का प्रयास करते समय बिहार के पटना में घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में भी काफी संख्या में लोगों की मौत हई थी. 

 

चरखी दादरी हवाई टक्कर 1996

12 नवंबर 1996 को भारत की सबसे विनाशकारी विमान दुर्घटना हुई थी. इसमें 349 लोग मारे गए थे. यह त्रासदी तब हुई जब जब सउदी फ्लाइट बोइंग 747 और कजाकिसतान एयराइंस की फ्लाइट 1907 इल्यूशिन आईएल 76 हरियाणा के चरखी दादरी में हवा में ही टकरा गई. इस घटना के बाद भारत ने सभी कमर्शियल विमानों पर ट्रैफिक टकराव परिहार प्रणाली की स्थापना को अनिवार्य करने की सहित कई विमानन सुरक्षा उपायों पर अमल किया. 

 

इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट हादसा 1990 

14 फरवरी 1990 को इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 605 बेंगलुर के एचएएल एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में विमान में सवा 146 लोगों में से 92 की मौत हो गई. उस समय भारत में नया विमान एयरबस ए320 बहुत नीचे उतरा और रनवे से पहले ही जमन पर जा गिरा. जांच में पता चला कि पायलट की गलती और ए320 के लेटेसट डिजिटल कॉकपिट से अनजानेपन ने भी इस हादसे में अहम भूमिका निभाई. 

इंडियन एयराइंस फ्लाइट 1988 19 अक्टूबर 1988 को लो विजिबिलीटी के कारण यह फ्लाइट अहमदाबाद के पास हादसे का शिकार हुई थी. मुंबई से आ रही यह फ्लाइट पेड़ों से टकरा गई और रनवे से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में विमान में सवार 135 में से 133 लोगों की मौत हुई थी. जांचकर्ताओं ने पायलट की गलती, अपर्याप्त मौसम की जानकारी और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की चूक को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया था.
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Rajeev

12 Jun 2025  ·  Published: 18:24 IST

फाजिलपुरिया के बाद अब एल्विश यादव बने निशाना, गैंगवार कनेक्शन की जांच

File

फाइल फोटो

Elvish Yadav firing case: बिग बॉस ओटीटी विजेता, यूट्यूबर और एक्टर एल्विश यादव के घर पर शनिवार तड़के एक बड़ी वारदात हुई. सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच सेक्टर-57 स्थित उनके घर पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने धावा बोला और करीब 20 से 25 राउंड फायरिंग की. फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. घटना के समय एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन परिवार के अन्य सदस्य नींद में थे. इस वारदात ने न सिर्फ इलाके में हड़कंप मचा दिया बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

घटना कैसे हुई?
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तीन हमलावर बाइक पर सवार होकर एल्विश यादव के घर के पास पहुंचे. घर के बाहर आकर उन्होंने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं. बताया जा रहा है कि 20 से 25 राउंड फायरिंग हुई. गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहशत में आ गया. घर के अंदर मौजूद परिवारजन इस दौरान सो रहे थे. गोलीबारी की आवाज सुनकर जब लोग बाहर आए तो बदमाश फरार हो चुके थे.

एल्विश के पिता ने क्या कहा?
फायरिंग की घटना के बाद एल्विश यादव के पिता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि घटना के समय उनका बेटा घर पर नहीं था लेकिन पूरा परिवार अंदर मौजूद था. परिवारजन नींद में थे और अचानक गोलियों की आवाज से सभी सहम गए. उन्होंने यह भी कहा कि इस वारदात से पहले परिवार या एल्विश को किसी तरह की धमकी नहीं मिली थी.

पुलिस की जांच
फायरिंग की जानकारी मिलते ही गुरुग्राम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. फुटेज में घर के गेट के बाहर दो संदिग्ध बदमाश दिखाई दे रहे हैं. पुलिस का मानना है कि यह हमला किसी गैंग द्वारा रंगदारी वसूलने या धमकाने के मकसद से करवाया गया हो सकता है.

इससे पहले भी हो चुका हमला
एल्विश यादव से पहले हरियाणवी और बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर भी इसी तरह के हमले की कोशिश हुई थी. 14 जुलाई 2025 को शाम 5:50 बजे गुरुग्राम के एसपीआर रोड पर फाजिलपुरिया की कार पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की थी. हालांकि बाद में पुलिस ने उस घटना को नकार दिया था. फाजिलपुरिया और एल्विश यादव करीबी दोस्त माने जाते हैं और दोनों का नाम कुछ मामलों में एक साथ भी आ चुका है.

गैंगस्टर का कनेक्शन?
जानकारों का मानना है कि इस तरह की वारदातें अक्सर गैंगस्टर द्वारा मैसेज देने के लिए की जाती है. फाजिलपुरिया पर हमले और एक फाइनेंसर की हत्या की जिम्मेदारी पहले एक गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर ली थी. अब एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग भी कहीं न कहीं उसी पैटर्न की ओर इशारा करती है. पुलिस फिलहाल इस एंगल से भी जांच कर रही है.
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

17 Aug 2025  ·  Published: 11:55 IST

Gaza पर नेतन्याहू की योजना से सेना परेशान, बंधकों की जान पर खतरा

File

फाइल फोटो

Netanyahu Gaza Plan: इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने एक इंटरव्यू में गाजा को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा है कि इसराइल गाजा पर पूरी तरह से नियंत्रण चाहता है ताकि हमास के आतंक को खत्म किया जा सके. हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि इसराइल गाजा में शासन नहीं करना चाहता, बल्कि उसे एक ऐसे नागरिक प्रशासन को सौंपना चाहता है जो न तो हमास से जुड़ा हो और न ही इसराइल विरोधी हो.

इस बयान के बाद अब ग़ज़ा में नई सैन्य कार्रवाई की अटकलें तेज़ हो गई हैं. इस बीच इसराइली सुरक्षा कैबिनेट की एक बैठक भी शुरू हुई है जिसमें ग़ज़ा सिटी पर नियंत्रण की योजना को मंजूरी दी गई है. लेकिन इसराइली सेना के उच्च अधिकारियों ने इस योजना पर चिंता जताई है.

सेना प्रमुख ने क्या कहा?
सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इयाल ज़मीर ने प्रधानमंत्री को चेताया है कि गाजा पर कब्ज़ा करना "एक जाल में फंसने" जैसा होगा. उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से बंधकों की जान को खतरा बढ़ जाएगा और पहले से थके हुए सैनिकों की स्थिति और खराब हो सकती है.

सेना ने दी चेतावनी
सेना की इस चेतावनी के अलावा इसराइल की जनता के बीच भी इस मुद्दे को लेकर मतभेद है. हाल ही में हुए एक सर्वे के अनुसार, बड़ी संख्या में इसराइली नागरिक चाहते हैं कि युद्ध को खत्म करने और बंधकों को छुड़ाने के लिए हमास से समझौता किया जाए. यह भी सामने आया है कि अधिकतर लोग हमास को सत्ता से हटाना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए सैन्य कब्ज़ा नहीं चाहते. जनता का मानना है कि बंधकों की सुरक्षित वापसी सबसे जरूरी है, और उसके लिए बातचीत का रास्ता बेहतर होगा.

नेतन्याहू की क्यों हो रही है आलोचना
वहीं, नेतन्याहू की इस रणनीति की विपक्षी नेताओं ने भी आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि गाजा पर पूरी तरह नियंत्रण का प्रयास इसराइल को अंतरराष्ट्रीय मंच पर और अधिक अलग-थलग कर देगा, साथ ही मानवीय संकट को भी बढ़ा सकता है. इस पूरे विवाद में सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि अगर गाजा में बड़ी सैन्य कार्रवाई होती है तो वहां और ज्यादा जानें जा सकती हैं और इसका असर इसराइल की छवि और सुरक्षा दोनों पर पड़ेगा.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

08 Aug 2025  ·  Published: 06:55 IST

19 साल बाद मुंबई लोकल ब्लास्ट केस में बरी हुए 11 आरोपी, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

File

प्रतीकात्मक फोटो

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को 2006 में मुंबई की लोकल ट्रेनों में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अदालत ने इस मामले में निचली अदालत द्वारा दोषी ठहराए गए 12 आरोपियों में से 11 को बरी कर दिया। एक आरोपी की अपील के दौरान मौत हो गई थी। यह फैसला धमाकों के 19 साल बाद आया है।

अदालत ने क्या कहा?
हाईकोर्ट की दो जजों की विशेष पीठ ने कहा कि मामले में पेश किए गए सबूत पूरी तरह विश्वसनीय नहीं थे। अदालत के अनुसार, कई गवाहों की गवाही संदेह के घेरे में थी और शिनाख्त परेड की प्रक्रिया पर भी सवाल उठे थे। अदालत ने माना कि आरोपियों से जबरन पूछताछ की गई और दबाव में उनके बयान लिए गए, जो कानूनी रूप से मान्य नहीं है।

जजों ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में पूरी तरह सफल नहीं रहा। गवाह कई सालों तक चुप रहे और फिर अचानक अपनी पहचान बता दी, जो "असामान्य" है। बरामद विस्फोटक सामग्री के संबंध में कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण भी नहीं दिए गए।

आरोपी भावुक हो गए
अमरावती, पुणे, नागपुर और नासिक की जेलों में बंद और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए अदालत से जुड़े आरोपी फ़ैसला सुनते ही भावुक हो गए। उनकी आँखों में आँसू थे, लेकिन किसी ने भी खुशी ज़ाहिर नहीं की। अदालत ने कहा, "हमने क़ानून के मुताबिक़ काम किया और यही हमारा फ़र्ज़ था।"

वकीलों की प्रतिक्रिया
आरोपियों की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता युग मोहित चौधरी ने कहा कि यह फ़ैसला उन लोगों के लिए उम्मीद की किरण है जो वर्षों से न्याय का इंतज़ार कर रहे हैं। सरकारी वकील राजा ठाकरे ने भी फ़ैसले को "मार्गदर्शक" बताया।

2006 में क्या हुआ था?
11 जुलाई, 2006 को मुंबई की लोकल ट्रेनों में 11 मिनट के अंदर सात बम धमाके हुए थे। इन धमाकों में 189 लोग मारे गए थे और 800 से ज़्यादा घायल हुए थे। एटीएस ने इस मामले में 13 लोगों को गिरफ़्तार किया था।

आगे क्या?ि
2015 में विशेष अदालत ने 12 आरोपियों को दोषी ठहराया था. 5 को मौत की सज़ा और 7 को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई थी। राज्य सरकार ने मौत की सज़ा की पुष्टि के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया था, जबकि आरोपियों ने अपनी सज़ा के खिलाफ अपील की थी। अब अदालत के इस फैसले के बाद नए कानूनी विकल्प खुल गए हैं।
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

21 Jul 2025  ·  Published: 06:28 IST