How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

Vitamin D सिर्फ हड्डियों के लिए नहीं, ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी; जानें विटामिन D के 5 फायदे

File

फाइल फोटो

Vitamin D Benefits: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जितना जरूरी विटामिन A, B12 और E है, उतना ही जरूरी है विटामिन D, जिसे अक्सर सनशाइन विटामिन कहा जाता है. यह न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाता है, बल्कि दिल, दिमाग और इम्यूनिटी पर भी गहरा असर डालता है. एम्स, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से ट्रेनिंग ले चुके गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर विटामिन D से जुड़े 5 दिलचस्प तथ्य साझा किए. आइए जानते हैं.

1. विटामिन D है हार्मोन भी
डॉ. सेठी के अनुसार, विटामिन D सिर्फ विटामिन नहीं बल्कि एक तरह का हार्मोन भी है. यह शरीर के 200 से ज्यादा जींस (genes) को नियंत्रित करता है और कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं पर असर डालता है.

2. खाने से नहीं मिलता पर्याप्त विटामिन D
हम सोचते हैं कि मछली, अंडा या मशरूम खाने से विटामिन D पूरा हो जाएगा. लेकिन सच्चाई यह है कि सिर्फ 15 मिनट की धूप उतना विटामिन D बना सकती है जितना इन चीजों से मुश्किल से मिलता है.

3. कमी का तुरंत पता नहीं चलता
विटामिन D की कमी हमेशा साफ नजर नहीं आती. कई लोग सालों तक इसकी कमी से जूझते हैं बिना जाने. इसके लक्षण थकान, चिड़चिड़ापन, जल्दी बीमार पड़ना या मांसपेशियों में दर्द हो सकते हैं.

4. ज्यादा सप्लीमेंट्स खतरनाक हो सकते हैं
जरूरत से ज्यादा विटामिन D सप्लीमेंट लेना किडनी और दिल के लिए हानिकारक हो सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर वयस्कों को रोजाना 600–800 IU की ही जरूरत होती है. इसलिए सप्लीमेंट शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

5. सूरज की रोशनी है बेस्ट सोर्स
विटामिन D का सबसे अच्छा स्रोत है सूरज की रोशनी. दिन में 10–30 मिनट धूप लेने से शरीर खुद ब खुद 1,000–2,000 IU तक विटामिन D बना लेता है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

06 Oct 2025  ·  Published: 09:06 IST

जिंक की कमी चुरा सकती है बालों और स्किन का निखार, जानें कैसे करें इसकी भरपाई

File

फाइल फोटो

Zinc Deficiency Symptoms: मानव शरीर पानी और कई खनिज तत्वों से मिलकर बना है। शरीर में लोहा, जिंक, कॉपर, मैंगनीज और सेलेनियम जैसे ट्रेस मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत उपयोगी हैं. सप्लीमेंट लेकर उनकी कमी को पूरा करना पड़ता है. आज हम खनिज तत्व जिंक के बारे में बात करेंगे, जिसकी कमी होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव दिखते हैं.

जिंक की मात्रा शरीर में बहुत कम ही चाहिए होती है, लेकिन अगर शरीर को पर्याप्त मात्रा में जिंक नहीं मिल पाता है तो इसका असर पाचन शक्ति, त्वचा, बालों, हॉर्मोन, भूख में कमी और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ता है. जिंक शरीर में 300 से ज्यादा एंजाइम को सक्रिय रखता है और शरीर की कोशिकाओं को सही तरीके से बनने में मदद करता है.

अगर शरीर में जिंक की कमी है तो कुछ लक्षण बार-बार परेशान कर सकते हैं, जैसे बार-बार बुखार आना, स्किन पर एलर्जी होना, घावों का जल्दी न भरना, छोटे-छोटे काम करने पर थकान होना, और बालों का समय से पहले झड़ना और सफेद होना, लेकिन डॉक्टर की सलाह के बाद ही जिंक के सप्लीमेंट्स लेना शुरू करें.

जिंक की पूर्ति आहार से भी की जा सकती है, जो मांसाहारी और शाकाहारी दोनों खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। महिलाओं को रोजाना 8 मिलीग्राम जिंक और पुरुषों को 11 मिलीग्राम जिंक की जरूरत होती है, जबकि स्तनपान कराने वाली महिलाओं को जिंक ज्यादा मात्रा में चाहिए. सीप में भरपूर मात्रा में जिंक होता है. 90 ग्राम सीप में 15 मिलीग्राम जिंक होता है. अगर इसे कम मात्रा में खाया जाए तो जिंक की डेली डोज पूरी की जा सकती है. 100 ग्राम मांस में 5 मिलीग्राम जिंक होता है, जबकि 100 ग्राम केकड़े से 6 मिलीग्राम जिंक मिल जाएगा.

अगर आप शाकाहारी हैं तो ओट्स का सेवन कर सकते हैं। एक कटोरी ओट्स में 3 मिलीग्राम जिंक मिल पाता है. इसके अलावा 30 ग्राम कद्दू के बीज में 2 मिलीग्राम, अंडे में 1.2 मिलीग्राम और एक कप दूध में 1 मिलीग्राम जिंक मिल जाएगा. काजू जिंक का सबसे ज्यादा सोर्स है. 100 ग्राम काजू में लगभग 5 से 7 मिलीग्राम जिंक होता है, और इसकी मात्रा को बढ़ाकर जिंक की डेली डोज को पूरा किया जा सकता है.
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

25 Oct 2025  ·  Published: 19:06 IST

हर बार परफेक्ट दाल बनाना अब होगा आसान, जानें 5 जरूरी टिप्स

File

फाइल फोटो

हर बार स्वादिष्ट और परफेक्ट दाल बनाना एक कला है, लेकिन थोड़ी समझदारी और कुछ आसान टिप्स से यह काम बहुत आसान हो सकता है. अक्सर देखा गया है कि दाल बनाते समय कभी पानी ज़्यादा पड़ जाता है तो कभी दाल कच्ची रह जाती है. कई बार स्वाद भी फीका लगने लगता है लेकिन अगर आप कुछ बुनियादी बातें ध्यान में रखें, तो हर बार होटल जैसी टेस्टी और नरम दाल बना सकते हैं.

1. दाल का सही चुनाव करें
हर दाल की अपनी खासियत होती है. मूंग दाल हल्की होती है और जल्दी पक जाती है, तो वहीं चना दाल थोड़ी भारी और गाढ़ी होती है, जिसे पकने में समय लगता है. इसी तरह तुअर दाल (अरहर) या मसूर दाल को भी अलग-अलग तरह से पकाना पड़ता है. इसलिए सबसे पहले यह समझें कि आप कौन सी दाल बना रहे हैं और उसकी नेचर क्या है.

2. भिगोना न भूलें
दाल पकाने से पहले उसे कम से कम 30 मिनट से 1 घंटे तक पानी में भिगो देना चाहिए. इससे दाल जल्दी पकती है और उसका टेक्सचर भी बेहतर होता है. साथ ही इसमें मौजूद स्टार्च टूट जाता है जिससे वह पचने में आसान हो जाती है.

3. प्रेशर कुकर का करें सही इस्तेमाल
दाल को तेज़ और अच्छी तरह से पकाने के लिए प्रेशर कुकर सबसे अच्छा विकल्प है. इससे न सिर्फ समय बचता है, बल्कि दाल मुलायम भी बनती है. हालांकि ध्यान रखें कि कुकर में कितनी सीटी लगानी है, यह दाल की किस्म पर निर्भर करता है.

4. नमक डालने का सही समय
दाल बनाते समय अक्सर लोग शुरुआत में ही नमक डाल देते हैं, लेकिन इससे दाल का टेक्सचर हार्ड हो सकता है. बेहतर यही है कि जब दाल पूरी तरह पक जाए, तभी नमक डालें. इससे दाल सॉफ्ट बनी रहती है और स्वाद भी बराबर बैठता है.

5. तड़का है स्वाद का राजा
सिंपल दाल को लाजवाब बनाने में तड़का बहुत अहम भूमिका निभाता है. थोड़ा घी या तेल गरम करें और उसमें राई, जीरा, लहसुन, अदरक, सूखी लाल मिर्च या करी पत्ता डालें. इसे दाल पर डालते ही उसकी खुशबू और स्वाद में चार चांद लग जाते हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

02 Aug 2025  ·  Published: 05:18 IST

क्या आपकी डाइट में हैं ये गैस बनाने वाले फूड्स? तुरंत पहचानें

File

फाइल फोटो

Gas Problem: गैस बनना या गैस छोड़ना (फ्लैट्युलेंस) आमतौर पर लोगों के लिए शर्मिंदगी का कारण बनता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये हमारी अच्छी पाचन सेहत का संकेत भी हो सकता है? एक सामान्य इंसान दिन में लगभग 5 से 15 बार गैस छोड़ता है. अगर यह प्रक्रिया बहुत अधिक या बदबूदार न हो, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका पाचन तंत्र सक्रिय है और आप ऐसे खाद्य पदार्थ खा रहे हैं जो आपकी सेहत के लिए अच्छे हैं.

क्यों बनती है गैस?
गैस बनने की सबसे आम वजह है कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भरपूर भोजन. ये खाद्य पदार्थ पूरी तरह पच नहीं पाते और आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया इन्हें तोड़ते हैं. इस प्रक्रिया में गैस बनती है. आइए जानते हैं कि कौन-कौन से खाद्य पदार्थ ज्यादा गैस बनाते हैं?

1. वसा युक्त और चर्बी वाला मीट
चिकनाई वाला भोजन पाचन को धीमा कर देता है। इससे आंतों में फर्मेंटेशन शुरू हो जाता है, जिससे बदबूदार गैस बन सकती है. खासतौर पर लाल मांस (रेड मीट) में मेथियोनीन नामक अमीनो एसिड पाया जाता है, जो सल्फर से भरपूर होता है. यह हाइड्रोजन सल्फाइड में बदलता है और गैस में सड़े अंडे जैसी बदबू लाता है.

2. बीन्स और दालें
राजमा, लोबिया, चना जैसी दालों में रेफिनोज़ नामक शुगर होती है जिसे शरीर पूरी तरह नहीं तोड़ पाता. यह आंतों में जाकर गैस पैदा करती है.

3. अंडा
अंडा सीधे तौर पर गैस नहीं बनाता, लेकिन इसमें भी मेथियोनीन होता है. अगर इसे बीन्स या मीट के साथ खाया जाए, तो बदबूदार गैस बनने की संभावना बढ़ जाती है.

4. प्याज, लहसुन, हरा प्याज
इनमें फ्रक्टेन नामक कार्बोहाइड्रेट होता है जो पेट फूलने और गैस बनाने का कारण बन सकता है.

5. दूध और डेयरी प्रोडक्ट
गाय और बकरी के दूध में लैक्टोज होता है. दुनिया की करीब 65% आबादी लैक्टोज इन्टॉलरेंट होती है, यानी उनका शरीर दूध की शुगर को नहीं पचा पाता, जिससे गैस और सूजन होती है.

6. गेहूं और साबुत अनाज
गेहूं, ओट्स और ब्रेड जैसे उत्पादों में फ्रक्टेन और ग्लूटेन पाए जाते हैं. जिन लोगों को ग्लूटेन इन्टॉलरेंस है, उन्हें इनसे गैस और पेट फूलने की दिक्कत हो सकती है.

7. ब्रोकोली, फूलगोभी और पत्तागोभी
ये सब्ज़ियां बहुत फाइबर युक्त होती हैं और इनमें सल्फर भी पाया जाता है. यह बदबूदार गैस बनने का एक और कारण है. हालांकि ये सब्जियां पोषक होती हैं, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में करें.

8. कुछ फल जैसे सेब, नाशपाती, आम
इन फलों में फ्रक्टोज़ और फाइबर की मात्रा अधिक होती है. कुछ लोगों का शरीर फ्रक्टोज़ को ठीक से पचा नहीं पाता, जिससे गैस बनती है. हालांकि, यह स्थिति लैक्टोज इन्टॉलरेंस की तुलना में कम आम है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

07 Aug 2025  ·  Published: 06:59 IST