How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

सुबह लहसुन खाने से कैसे बनाएं मजबूत इम्यून सिस्टम और दिल

File

फाइल फोटो

Raw Garlic Benefits: आजकल लोग फिट और हेल्दी रहने के लिए अलग-अलग हेल्दी फूड्स अपना रहे हैं. इसमें लहसुन भी एक अहम जगह रखता है. खासतौर पर खाली पेट सुबह उठते ही कच्चा लहसुन खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं. यह सिर्फ रसोई में आसानी से मिलने वाली सब्जी नहीं, बल्कि एक नेचुरल सुपरफ़ूड की तरह काम करता है.

कच्चा लहसुन एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है. इसे रोजाना खाने से इम्युनिटी बढ़ती है और शरीर संक्रमणों से बेहतर तरीके से लड़ता है. महंगे सप्लीमेंट्स की जगह यह नेचुरल तरीके से शरीर को मजबूत बनाता है. लहसुन ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है. यह ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर कम होता है.

रोजाना लहसुन खाने से हृदय की सेहत भी सुधरती है. यह बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाता है, आर्टरीज में जमावट नहीं होने देता और दिल के दौरे या स्ट्रोक के खतरे को कम करता है. डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए भी लहसुन फायदेमंद है. यह नेचुरल प्रीबायोटिक की तरह काम करता है और आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है. इसके नियमित सेवन से सूजन कम होती है और पाचन बेहतर होता है.

लहसुन ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है. यह इंसुलिन के काम में सहायक होता है और डायबिटीज रोगियों को ग्लूकोज नियंत्रित करने में नेचुरल तरीका देता है. इसके अलावा, लहसुन इंफेक्शंस से लड़ने और शरीर को डिटॉक्स करने में भी काम आता है. इसके एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण फ्लू, सर्दी और अन्य संक्रमणों से बचाव करते हैं.

लहसुन रोजाना खाने से एनर्जी बढ़ती है, ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है और ऑक्सीजन की कमी को दूर करता है. साथ ही इसमें मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में भी मदद करते हैं. तो दिन में सिर्फ एक कच्ची लहसुन की कली खाना आपके शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है. यह नेचुरल, सस्ता और आसान तरीका है हेल्दी रहने का.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

01 Sep 2025  ·  Published: 11:30 IST

वजन घटाने का देसी नुस्खा! मेथी दाना करेगा चर्बी को गायब, पाचन रहेगा दुरुस्त

File

फाइल फोटो

Fenugreek Seeds Benefits: मेथी के बीज यानी फेनुग्रीक सीड्स भारतीय रसोई का एक आम हिस्सा हैं, लेकिन यह सिर्फ मसाला ही नहीं, बल्कि एक ताकतवर औषधि भी है. मेथी दाना शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है. यह वजन घटाने, पाचन सुधारने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है.

भूख कम करने में मददगार
मेथी दानों में गैलेक्टोमैनन नाम का फाइबर पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है. इससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम होती है और शरीर में कैलोरी का सेवन घटता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है.

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में फायदेमंद
मेथी शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करती है. जब मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है तो शरीर तेजी से फैट बर्न करता है, जिससे वजन घटाने में आसानी होती है.

पाचन के लिए अच्छा
मेथी में मौजूद घुलनशील फाइबर पाचन को मजबूत बनाते हैं. यह पेट फूलने, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं.

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार
मेथी दाना ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित करने में मदद करता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ाते हैं, जिससे डायबिटीज के मरीजों को भी फायदा होता है.

कैसे करें सेवन
आप मेथी दाना को कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं:

रातभर भिगोकर पानी पीना: 1 चम्मच मेथी दाने रात में पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट उसका पानी पी लें.

मेथी चाय: मेथी दानों को पानी में उबालें, उसमें थोड़ा नींबू रस और काला नमक मिलाकर चाय की तरह पिएं.

खाने में शामिल करें: सब्जी या दाल में मेथी का पाउडर या दाने डाल सकते हैं.

हालांकि ध्यान रहे, केवल मेथी दाना से वजन कम नहीं होगा. इसके साथ संतुलित डाइट और नियमित एक्सरसाइज जरूरी है. अगर इसे सही तरीके से अपनाया जाए, तो यह शरीर को फिट और सेहतमंद रखने में बड़ा सहायक साबित हो सकता है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

16 Oct 2025  ·  Published: 10:25 IST

हर बार परफेक्ट दाल बनाना अब होगा आसान, जानें 5 जरूरी टिप्स

File

फाइल फोटो

हर बार स्वादिष्ट और परफेक्ट दाल बनाना एक कला है, लेकिन थोड़ी समझदारी और कुछ आसान टिप्स से यह काम बहुत आसान हो सकता है. अक्सर देखा गया है कि दाल बनाते समय कभी पानी ज़्यादा पड़ जाता है तो कभी दाल कच्ची रह जाती है. कई बार स्वाद भी फीका लगने लगता है लेकिन अगर आप कुछ बुनियादी बातें ध्यान में रखें, तो हर बार होटल जैसी टेस्टी और नरम दाल बना सकते हैं.

1. दाल का सही चुनाव करें
हर दाल की अपनी खासियत होती है. मूंग दाल हल्की होती है और जल्दी पक जाती है, तो वहीं चना दाल थोड़ी भारी और गाढ़ी होती है, जिसे पकने में समय लगता है. इसी तरह तुअर दाल (अरहर) या मसूर दाल को भी अलग-अलग तरह से पकाना पड़ता है. इसलिए सबसे पहले यह समझें कि आप कौन सी दाल बना रहे हैं और उसकी नेचर क्या है.

2. भिगोना न भूलें
दाल पकाने से पहले उसे कम से कम 30 मिनट से 1 घंटे तक पानी में भिगो देना चाहिए. इससे दाल जल्दी पकती है और उसका टेक्सचर भी बेहतर होता है. साथ ही इसमें मौजूद स्टार्च टूट जाता है जिससे वह पचने में आसान हो जाती है.

3. प्रेशर कुकर का करें सही इस्तेमाल
दाल को तेज़ और अच्छी तरह से पकाने के लिए प्रेशर कुकर सबसे अच्छा विकल्प है. इससे न सिर्फ समय बचता है, बल्कि दाल मुलायम भी बनती है. हालांकि ध्यान रखें कि कुकर में कितनी सीटी लगानी है, यह दाल की किस्म पर निर्भर करता है.

4. नमक डालने का सही समय
दाल बनाते समय अक्सर लोग शुरुआत में ही नमक डाल देते हैं, लेकिन इससे दाल का टेक्सचर हार्ड हो सकता है. बेहतर यही है कि जब दाल पूरी तरह पक जाए, तभी नमक डालें. इससे दाल सॉफ्ट बनी रहती है और स्वाद भी बराबर बैठता है.

5. तड़का है स्वाद का राजा
सिंपल दाल को लाजवाब बनाने में तड़का बहुत अहम भूमिका निभाता है. थोड़ा घी या तेल गरम करें और उसमें राई, जीरा, लहसुन, अदरक, सूखी लाल मिर्च या करी पत्ता डालें. इसे दाल पर डालते ही उसकी खुशबू और स्वाद में चार चांद लग जाते हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

02 Aug 2025  ·  Published: 05:18 IST

हार्मोन बिगड़े तो मन भी टूटता है! आयुर्वेद बताए डिप्रेशन से निकलने का रास्ता

File

फाइल फोटो

Hormonal Imbalance and Depression: जब हार्मोनल असंतुलन के कारण मन में लगातार भारीपन महसूस होता है, एनर्जी की कमी होती है और बार-बार मूड स्विंग होते हैं, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. आयुर्वेद इसे सिर्फ़ एक मानसिक समस्या नहीं मानता, बल्कि यह शरीर और मन दोनों को प्रभावित करने वाला एक विकार है, खासकर थायराइड, कोर्टिसोल और न्यूरो-हार्मोन पर असर डालता है.

जब थायराइड अंडरएक्टिव होता है, तो शरीर सुस्त महसूस होता है और मन सुस्त हो जाता है. कोर्टिसोल का स्तर बढ़ने से तनाव, चिंता और डर होता है, जो धीरे-धीरे डिप्रेशन जैसे लक्षणों के रूप में सामने आते हैं. आयुर्वेद के मुताबिक, यह मुख्य रूप से वात और तमस दोषों के असंतुलन के कारण होता है. वात बढ़ने से फोकस कम होता है, नींद खराब होती है, और मूड अस्थिर रहता है. तमस बढ़ने से मन में भारीपन और थकान महसूस होती है.

आयुर्वेद में कई जड़ी-बूटियां ऐसी स्थितियों में मदद करती हैं. अश्वगंधा तनाव कम करता है और कोर्टिसोल के स्तर को संतुलित करता है, जिससे नींद में सुधार होता है. शंखपुष्पी दिमाग को शांत करती है और मूड को स्थिर करती है. जटामांसी गहरी नींद और मानसिक स्थिरता को बढ़ावा देती है. ब्राह्मी फोकस बढ़ाती है और मन को हल्का करती है. कुमारी (एलोवेरा) थायराइड फंक्शन को संतुलित करने में मदद करती है.

आयुर्वेद में थायराइड असंतुलन अग्नि (पाचन अग्नि) और धातु-पोषण (ऊतकों के पोषण) से जुड़ा है. जब अग्नि कमजोर होती है, तो मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, मन भारी महसूस होता है और थकान बढ़ जाती है. योग और प्राणायाम भी हार्मोन को संतुलित करने में मदद करते हैं. अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उज्जायी प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, और शशांकासन तंत्रिका तंत्र को शांत करते हैं और मूड में सुधार करते हैं. 

इस आहार को लें
आहार में हल्के, आसानी से पचने वाले खाद्य पदार्थ, तिल के बीज, बादाम, घी, गर्म दूध, हल्दी, दालचीनी और गुड़ शामिल करना फायदेमंद है. ज़्यादा कैफीन से बचें. दैनिक दिनचर्या में सुबह की धूप लेना, 20 मिनट टहलना, नियमित नींद लेना, और स्क्रीन टाइम कम करना शामिल होना चाहिए. तिल, ब्राह्मी, और अंजन तेल से सिर और पैरों की मालिश करने से मन शांत होता है. दूध में अश्वगंधा पाउडर, गर्म पानी में घी की कुछ बूंदें, या शहद के साथ दालचीनी जैसे सरल घरेलू उपचार भी फायदेमंद हैं. 

डिप्रेशन का इलाज
रात में जटामांसी का काढ़ा पीना, मंत्रों का जाप करना, शांत संगीत सुनना और जर्नल लिखना मन को स्थिर करने में मदद कर सकता है. अगर आपको उदासी, एनर्जी की कमी, या खुद को नुकसान पहुंचाने के विचार आते हैं, तो तुरंत किसी विशेषज्ञ से सलाह लें. आयुर्वेद हार्मोनल असंतुलन और डिप्रेशन का जड़ से इलाज करता है, पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है, नसों को शांत करता है और मन को मजबूत बनाता है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

13 Dec 2025  ·  Published: 22:24 IST