How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

दिवाली के बाद थकान और भारीपन? इन 6 आसान आदतों से करें पूरा डिटॉक्स

File

फाइल फोटो

Post Diwali Detox Tips: दिवाली के दौरान खूब मिठाइयां, नमकीन और तले-भुने पकवान खाने का मज़ा तो सबको आता है, लेकिन उसके बाद शरीर का थका हुआ और भारी महसूस करना आम बात है. मिठाइयों और मसालेदार खाने से शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं, जिससे थकान, ब्लोटिंग और पाचन की समस्या होती है. अगर आपको भी दिवाली के बाद सुस्ती और भारीपन महसूस हो रहा है, तो घबराने की ज़रूरत नहीं. कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने शरीर को फिर से एक्टिव, हल्का और एनर्जेटिक बना सकते हैं.

1. सुबह पिएं नींबू-शहद वाला पानी
सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं. यह शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है. साथ ही मेटाबॉलिज्म को तेज करके वजन घटाने में भी फायदेमंद होता है.

2. शुगर से लें ब्रेक
त्योहारों के दौरान खाई गई मिठाइयों का असर शरीर पर लंबे समय तक रहता है. ऐसे में 2–3 हफ्तों तक चीनी से परहेज करें. इसके बजाय गुड़, खजूर या शहद का सीमित इस्तेमाल करें. यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है और थकान कम करता है.

3. फाइबर से भरपूर डाइट लें
फाइबर शरीर के लिए नेचुरल डिटॉक्स एजेंट की तरह काम करता है. इसलिए अपने खाने में सलाद, अंकुरित अनाज, ओट्स, फल और हरी सब्जियां ज़रूर शामिल करें. ये पाचन को दुरुस्त रखते हैं और पेट की सूजन को घटाते हैं.

4. खूब पानी पिएं
पर्याप्त पानी पीना डिटॉक्स प्रक्रिया का सबसे ज़रूरी हिस्सा है. दिनभर में कम से कम 8–10 गिलास पानी ज़रूर पिएं. चाहें तो डिटॉक्स वॉटर (नींबू, पुदीना और खीरे के साथ) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

5. हल्की एक्सरसाइज करें
त्योहारों के बाद शरीर को फिर से सक्रिय करने के लिए योग, स्ट्रेचिंग या मॉर्निंग वॉक करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और सुस्ती दूर होती है.

6. पूरी नींद लें
त्योहारों के दौरान नींद की कमी आम है. अब कोशिश करें कि हर दिन 7–8 घंटे की नींद लें ताकि शरीर खुद को रिपेयर कर सके और एनर्जी लेवल बढ़ सके. इन आसान आदतों को अपनाकर आप दिवाली के बाद भी अपनी सेहत और एनर्जी दोनों को वापस पा सकते हैं. 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

23 Oct 2025  ·  Published: 20:23 IST

महिलाओं के लिए 5 आयुर्वेदिक सुपरफूड, जो शरीर को देंगे अंदरूनी ताकत

File

फाइल फोटो

Superfoods for Women: आज के दौर में महिलाएं न सिर्फ घर और बाहर की जिम्मेदारियां संभालती हैं बल्कि उनका शरीर भी भीतर से कई अहम भूमिकाएं निभाता है. हार्मोन संतुलन बनाए रखना, हड्डियों को मजबूत करना, मानसिक शांति देना, मां बनने की तैयारी करना और उम्र के साथ होने वाले बदलावों को सहन करना. ये सब एक महिला का शरीर रोज़ करता है. इसके बावजूद कई महिलाएं थकान, तनाव, सूजन (इंफ्लेमेशन) और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याओं से जूझती हैं. इसका मुख्य कारण कमजोरी नहीं, बल्कि पोषण की कमी है. जब शरीर की जड़ों तक सही पोषण नहीं पहुंचता, तो असंतुलन और परेशानी महसूस होने लगती है.

आयुर्वेद में महिलाओं के शरीर को बेहद पवित्र और शक्तिशाली माना गया है. यही वजह है कि आयुर्वेद रोजाना पोषण और संतुलन पर ज़ोर देता है. अगर महिलाएं अपनी डाइट में कुछ विशेष सुपरफूड शामिल करें तो उनका स्वास्थ्य लंबे समय तक बेहतर रह सकता है. आइए जानते हैं ऐसे ही पांच सुपरफूड के बारे में...

1. शतावरी
शतावरी को आयुर्वेद में महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए सबसे खास माना गया है. यह न केवल प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और हार्मोन संतुलन में भी मदद करता है. शतावरी शरीर को ठंडक देती है, जिससे पीरियड्स में ज्यादा रक्तस्राव, पेट में जलन या चिड़चिड़ापन जैसी समस्याओं से राहत मिलती है. इसे रात में गर्म दूध के साथ लेने से शरीर को गहरी नींद भी आती है और मन शांत रहता है.

2. काला तिल
काले तिल कैल्शियम, आयरन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं. यह हड्डियों को मज़बूती देने के साथ-साथ हार्मोन को संतुलित करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं. खासकर डिलीवरी के बाद और मेनोपॉज़ के समय यह महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद हैं. इन्हें सब्ज़ियों या चावल में भूनकर मसाले की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। नियमित सेवन से यह न केवल शरीर को ताकत देते हैं बल्कि बालों और त्वचा की सेहत भी बनाए रखते हैं.

3. आंवला
आंवला विटामिन C का सबसे अच्छा प्राकृतिक स्रोत माना जाता है. यह बाल, त्वचा, इम्यून सिस्टम और पाचन तंत्र के लिए वरदान है. एक्ने की समस्या हो या बालों का झड़ना, आंवला हर तरह से मदद करता है. सुबह आंवला जूस पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और स्किन ग्लो करने लगती है. आंवले को अचार, चटनी या मुरब्बे के रूप में भी डाइट में शामिल किया जा सकता है.

4. रागी 
रागी को ‘कैल्शियम का पावरहाउस’ कहा जाता है. इसमें आयरन और अमीनो एसिड भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह न केवल हड्डियों की मज़बूती के लिए जरूरी है बल्कि नींद की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाता है. मेनोपॉज़ के बाद जब महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, उस समय रागी बेहद लाभकारी होती है. इसे खिचड़ी, रोटी या दलिया बनाकर आसानी से खाया जा सकता है.

5. घी
घी भारतीय खानपान का अहम हिस्सा है और आयुर्वेद में इसे अमृत समान माना गया है. यह शरीर के ऊतकों को पोषण देता है, तनाव कम करता है और पाचन को मजबूत बनाता है. ड्राई स्किन की समस्या हो या नींद की कमी, घी दोनों में मदद करता है. रात को दूध में थोड़ा सा जायफल और घी मिलाकर पीने से नींद गहरी आती है और मन शांत रहता है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

17 Aug 2025  ·  Published: 11:41 IST

अच्छी नींद की कीमत रिश्ते में दूरी? कपल्स में बढ़ा स्लीप डिवोर्स का चलन

File

फाइल फोटो

यूरोप के कई देशों में इन दिनों ‘स्लीप डिवोर्स’ का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. यानी पति-पत्नी एक साथ नहीं, बल्कि अलग-अलग बिस्तर या कमरों में सोते हैं ताकि नींद बेहतर हो सके. स्वीडन, नॉर्वे जैसे नॉर्डिक देशों में यह तरीका काफी लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि लोग मानते हैं कि इससे खर्राटे, देर तक जागने या एक-दूसरे की नींद में खलल जैसी दिक्कतें कम होती हैं.

लेकिन ताइवान के वैज्ञानिकों की एक नई रिसर्च में इस ट्रेंड को लेकर चिंता जताई गई है. ‘बीएमसी पब्लिक हेल्थ’ जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, अलग सोने से कपल्स की मेंटल हेल्थ पर असर पड़ सकता है. इस रिसर्च में उत्तरी ताइवान के 860 जोड़ों पर सर्वे किया गया, जिसमें उनकी नींद की आदतों और मानसिक स्वास्थ्य का विश्लेषण किया गया. इसमें पाया गया कि जो कपल्स अलग-अलग कमरों में सोते हैं, खासकर बुजुर्ग जोड़े, उनकी मेंटल हेल्थ साथ सोने वालों की तुलना में कमजोर पाई गई.

वैज्ञानिकों का मानना है कि नींद की व्यवस्था सिर्फ एक फिजिकल फैक्टर नहीं है, बल्कि यह रिश्ते की इमोशनल बॉन्डिंग से भी जुड़ी होती है. यानी साथ सोने से भले नींद थोड़ी डिस्टर्ब हो, लेकिन मानसिक जुड़ाव मजबूत रहता है. अमेरिकी वैज्ञानिक वेंडी ट्रॉक्सेल, जो किताब ‘Sharing the Covers: Every Couple’s Guide to Better Sleep’ की लेखिका हैं, ने भी कहा कि अलग-अलग सोना कई बार रिश्ते में दूरी का संकेत हो सकता है. 

हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि हर जोड़े की जरूरत अलग होती है, इसलिए नींद और रिश्ते के बीच सही संतुलन बनाना जरूरी है. अंत में शोधकर्ताओं का निष्कर्ष यह रहा कि अगर कपल्स चाहते हैं कि उनका रिश्ता और मानसिक स्वास्थ्य दोनों मजबूत रहें, तो उन्हें नींद की गुणवत्ता के साथ-साथ भावनात्मक नजदीकी पर भी ध्यान देना चाहिए.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

04 Nov 2025  ·  Published: 22:16 IST

बेहतर नींद के लिए दो आसान उपाय, जिंदगी में आएगा सकारात्मक बदलाव

File

फाइल फोटो

अगर आप खराब नींद से परेशान हैं, तो याद रखें, आप अकेले नहीं हैं. दुनिया भर में लाखों लोग क्रोनिक इंसोम्निया से परेशान हैं. लेकिन अब रिसर्च से पता चला है कि सोने से पहले हल्की-फुल्की एक्टिविटीज़ से नींद की क्वालिटी बेहतर हो सकती है. 2019 की एक स्टडी में पाया गया कि सोने से पहले किताब पढ़ने से दिमाग शांत होता है, ज़्यादा सोचने की आदत धीमी होती है, और शरीर और दिमाग को आराम मिलता है, जिससे दिमाग नींद के लिए तैयार होता है.

यह नतीजा 991 लोगों के एक ऑनलाइन रीडिंग ट्रायल से निकाला गया. दिसंबर 2019 में कुल 991 लोगों ने द रीडिंग ट्रायल में हिस्सा लिया, जिनमें से आधे (496) इंटरवेंशन ग्रुप (जिन्होंने ट्रायल में हिस्सा लिया था) में थे और आधे (495) कंट्रोल ग्रुप में थे. सभी ने ट्रायल पूरा नहीं किया: इंटरवेंशन ग्रुप में 127 और कंट्रोल ग्रुप में 90 ने हिस्सा नहीं लिया.

नतीजे पॉजिटिव थे. जिन लोगों ने रीडिंग ट्रायल में हिस्सा लिया, उनकी नींद में काफी सुधार हुआ. इसी तरह, ताई ची (चीनी मार्शल आर्ट)—एक धीमी, बैलेंस्ड, मेडिटेटिव एक्सरसाइज—भी नींद सुधारने के लिए बहुत फायदेमंद साबित हुई है। 2025 में पब्लिश हुई एक स्टडी (अमेरिकन एकेडमी ऑफ़ स्लीप मेडिसिन) में 50 साल और उससे ज़्यादा उम्र के 200 लोग शामिल थे, जिन्हें क्रोनिक इंसोम्निया था.

इसमें पाया गया कि ताई ची और कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (CBT-I) दोनों ने इंसोम्निया से राहत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. CBT-I शुरू में बेहतर लगा, लेकिन 15 महीने बाद, ताई ची ने नींद में लगभग उतना ही सुधार किया. इससे पता चला है कि ताई ची लंबे समय के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. ताई ची के फायदे सिर्फ़ नींद तक ही सीमित नहीं हैं. यह एंग्जायटी, डिप्रेशन, थकान और दिन में नींद आने से भी राहत दिलाने में मदद करता है.

तो अगर आप अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी के स्ट्रेस, लंबे काम के घंटों, स्क्रीन टाइम, आँखों और दिमाग की थकान, या बेचैन विचारों के साथ सोते हैं, तो सोने से पहले कुछ लाइनें पढ़ना और ताई ची की प्रैक्टिस करना आपकी नींद की क्वालिटी में फ़र्क ला सकता है और सबसे अच्छी बात इनमें दवा नहीं लगती, इनके कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होते और ये सस्ते भी होते हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

02 Dec 2025  ·  Published: 01:38 IST