How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

सेल्फ केयर सिर्फ शरीर नहीं, मन और आत्मा के लिए भी जरूरी; ऐसे रखें ख्याल

File

फाइल फोटो

हर साल 24 जुलाई को इंटरनेशनल सेल्फ केयर डे के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2011 में इंटरनेशनल सेल्फ केयर फाउंडेशन (ISF) ने की थी। इस दिन का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि खुद की देखभाल सिर्फ एक दिन की बात नहीं, बल्कि 24 घंटे और 7 दिन की जरूरत है। इसी सोच के तहत 24/7 के प्रतीक के रूप में 24 जुलाई की तारीख तय की गई।

सेल्फ केयर क्या है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, सेल्फ केयर का मतलब है – व्यक्ति, परिवार या समुदाय द्वारा खुद की फिजिकल, मेंटल और इमोशनल हेल्थ का ध्यान रखना, चाहे वह मेडिकल मदद से हो या बिना उसके। इसका मकसद बीमारी से बचाव और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देना होता है।

सेल्फ केयर जरूरी क्यों है?

आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी, बदलती जीवनशैली और मानसिक दबाव के बीच सेल्फ केयर आपको न केवल स्वस्थ रखता है, बल्कि आपको मानसिक रूप से भी सशक्त बनाता है। यह स्वास्थ्य एजेंसियों पर दबाव को भी कम करता है और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है।

कैसे करें सेल्फ केयर?

  1. सिर्फ शरीर नहीं, मन और भावना की भी देखभाल करें। तीनों पहलुओं का संतुलन बेहद जरूरी है।
  2.  
  3. पोषक आहार लें। फलों, सब्जियों और विटामिन्स से भरपूर भोजन शरीर को ऊर्जा देता है।
  4.  
  5. 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है। चाहे वह वॉक हो, रनिंग, जॉगिंग या योग।
  6.  
  7. मेडिटेशन करें। यह मन को शांत रखने और फोकस बढ़ाने में मदद करता है।
  8.  
  9. अच्छी किताबें पढ़ें। यह मानसिक रूप से सुकून और आत्मविकास दोनों देती हैं।
  10.  
  11. कोई क्रिएटिव या मजेदार एक्टिविटी अपनाएं। जैसे डांस, म्यूजिक, आर्ट आदि।
  12.  
  13. प्रकृति के करीब जाएं। पार्क में बिना हेडफोन के टहलें, खुद को वातावरण से जोड़ें।


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

24 Jul 2025  ·  Published: 04:40 IST

धूल-मिट्टी से भर चुके पर्दे होंगे चकाचक, जानिए आसान सफाई टिप्स

File

फाइल फोटो

Curtain Cleaning Tips: अक्सर घर की खिड़कियों और दरवाजों पर लगे पर्दे सबसे ज्यादा गंदगी सोखते हैं. धूल, मैल और नमी की वजह से ये जल्दी फीके और पुराने दिखने लगते हैं. खासतौर पर प्लास्टिक, कॉटन, सिल्क या अन्य फैब्रिक के पर्दों को साफ करना लोगों को मुश्किल लगता है. अगर इन्हें सही तरीके से साफ और सुखाया न जाए तो ये भद्दे दिखते हैं और कपड़ा भी खराब हो सकता है. लेकिन कुछ आसान उपायों से बिना ज्यादा मेहनत के पर्दों को साफ कर इन्हें नया जैसा चमकदार बनाया जा सकता है.

पर्दे धोने के आसान तरीके
पर्दों को धोने से पहले उन्हें रातभर हल्के डिटर्जेंट वाले पानी में भिगोकर छोड़ दें. इससे पर्दों पर जमा मैल नर्म हो जाएगा और वे आसानी से साफ हो जाएंगे. अगली सुबह इन्हें वॉशिंग मशीन के डेलिकेट मोड पर ठंडे पानी से धोएं. हल्के डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल करें ताकि कपड़े का रंग खराब न हो.

रेशम या किसी नाजुक कपड़े के पर्दों को मशीन में न धोएं. इन्हें ठंडे पानी में हल्के डिटर्जेंट के साथ भिगोकर एक से दो घंटे रखें. बाद में हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें और हल्की धूप या हवा वाली जगह पर सुखाएं. धुलाई से पहले पर्दों को उतारकर खुले स्थान पर अच्छी तरह झाड़ लें. इससे सतह पर जमा धूल निकल जाएगी और धोना आसान होगा. वैकल्पिक रूप से आप वैक्यूम क्लीनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर पर्दों को हटाना संभव न हो, तो सॉफ्ट ब्रश अटैचमेंट वाले वैक्यूम क्लीनर से हल्के-हल्के साफ करें. यह तरीका पर्दों पर जमा ऊपरी धूल और गंदगी को हटाने में कारगर है.

सुखाने में बरतें सावधानी
पर्दों को हमेशा सीधी धूप में डालने से बचें. उन्हें छाया या हल्की धूप में ही सुखाएं. सीधी धूप पर्दों के रंग को फीका कर सकती है और कपड़े की मजबूती भी घटा सकती है. इन छोटे-छोटे टिप्स को अपनाकर आप बिना ज्यादा मेहनत किए अपने पर्दों को लंबे समय तक नया, साफ-सुथरा और आकर्षक बनाए रख सकते हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

28 Sep 2025  ·  Published: 01:36 IST

हार्मोन बिगड़े तो मन भी टूटता है! आयुर्वेद बताए डिप्रेशन से निकलने का रास्ता

File

फाइल फोटो

Hormonal Imbalance and Depression: जब हार्मोनल असंतुलन के कारण मन में लगातार भारीपन महसूस होता है, एनर्जी की कमी होती है और बार-बार मूड स्विंग होते हैं, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. आयुर्वेद इसे सिर्फ़ एक मानसिक समस्या नहीं मानता, बल्कि यह शरीर और मन दोनों को प्रभावित करने वाला एक विकार है, खासकर थायराइड, कोर्टिसोल और न्यूरो-हार्मोन पर असर डालता है.

जब थायराइड अंडरएक्टिव होता है, तो शरीर सुस्त महसूस होता है और मन सुस्त हो जाता है. कोर्टिसोल का स्तर बढ़ने से तनाव, चिंता और डर होता है, जो धीरे-धीरे डिप्रेशन जैसे लक्षणों के रूप में सामने आते हैं. आयुर्वेद के मुताबिक, यह मुख्य रूप से वात और तमस दोषों के असंतुलन के कारण होता है. वात बढ़ने से फोकस कम होता है, नींद खराब होती है, और मूड अस्थिर रहता है. तमस बढ़ने से मन में भारीपन और थकान महसूस होती है.

आयुर्वेद में कई जड़ी-बूटियां ऐसी स्थितियों में मदद करती हैं. अश्वगंधा तनाव कम करता है और कोर्टिसोल के स्तर को संतुलित करता है, जिससे नींद में सुधार होता है. शंखपुष्पी दिमाग को शांत करती है और मूड को स्थिर करती है. जटामांसी गहरी नींद और मानसिक स्थिरता को बढ़ावा देती है. ब्राह्मी फोकस बढ़ाती है और मन को हल्का करती है. कुमारी (एलोवेरा) थायराइड फंक्शन को संतुलित करने में मदद करती है.

आयुर्वेद में थायराइड असंतुलन अग्नि (पाचन अग्नि) और धातु-पोषण (ऊतकों के पोषण) से जुड़ा है. जब अग्नि कमजोर होती है, तो मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, मन भारी महसूस होता है और थकान बढ़ जाती है. योग और प्राणायाम भी हार्मोन को संतुलित करने में मदद करते हैं. अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उज्जायी प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, और शशांकासन तंत्रिका तंत्र को शांत करते हैं और मूड में सुधार करते हैं. 

इस आहार को लें
आहार में हल्के, आसानी से पचने वाले खाद्य पदार्थ, तिल के बीज, बादाम, घी, गर्म दूध, हल्दी, दालचीनी और गुड़ शामिल करना फायदेमंद है. ज़्यादा कैफीन से बचें. दैनिक दिनचर्या में सुबह की धूप लेना, 20 मिनट टहलना, नियमित नींद लेना, और स्क्रीन टाइम कम करना शामिल होना चाहिए. तिल, ब्राह्मी, और अंजन तेल से सिर और पैरों की मालिश करने से मन शांत होता है. दूध में अश्वगंधा पाउडर, गर्म पानी में घी की कुछ बूंदें, या शहद के साथ दालचीनी जैसे सरल घरेलू उपचार भी फायदेमंद हैं. 

डिप्रेशन का इलाज
रात में जटामांसी का काढ़ा पीना, मंत्रों का जाप करना, शांत संगीत सुनना और जर्नल लिखना मन को स्थिर करने में मदद कर सकता है. अगर आपको उदासी, एनर्जी की कमी, या खुद को नुकसान पहुंचाने के विचार आते हैं, तो तुरंत किसी विशेषज्ञ से सलाह लें. आयुर्वेद हार्मोनल असंतुलन और डिप्रेशन का जड़ से इलाज करता है, पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है, नसों को शांत करता है और मन को मजबूत बनाता है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

13 Dec 2025  ·  Published: 22:24 IST

रात में लगती है भूख? खाएं ये 6 चीजें, शुगर भी कंट्रोल, नींद भी जाएगा बेहतर

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

Late Night Hunger Remedies: रात में अक्सर लोगों को भूख लगती है और पेट से अजीब सी आवाज़ आने लगती है। ऐसे में लोग झट से चिप्स, कुकीज़ या मिठाइयाँ खा लेते हैं, लेकिन ये आदत सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकती है। खासतौर पर ये ब्लड शुगर को बढ़ा सकती है और आपकी नींद को भी खराब कर सकती है।

इसका बेहतर समाधान ये है कि आप कुछ ऐसा हल्का और हेल्दी खाएं, जो आपकी भूख भी मिटाए और शुगर लेवल को भी न बढ़ाए। ऐसे ही कुछ लो-ग्लाइसेमिक और न्यूट्रिशन से भरपूर स्नैक्स हैं, जो रात में खाने के लिए बेहतरीन माने जाते हैं:

चिया पुडिंग
चिया सीड्स, बिना शक्कर वाला दूध और थोड़ी दालचीनी मिलाकर रातभर फ्रिज में रखें। ये फाइबर और गुड फैट्स से भरपूर है।

पनीर क्यूब्स
हाई प्रोटीन और लो कार्ब्स से भरपूर, जो पेट भी भरे और शुगर भी कंट्रोल करे।

बादाम
हेल्दी फैट्स, फाइबर और मैग्नीशियम से भरपूर नींद को भी बेहतर बनाते हैं।

प्लेन ग्रीक योगर्ट
हाई प्रोटीन और लो शुगर, स्वादिष्ट और पेट भरने वाला।

उबला अंडा
इसमें ट्रिप्टोफैन होता है जो मेलाटोनिन बनाने में मदद करता है यानी बेहतर नींद के लिए फ़ायदेमंद।

मूंग दाल का सूप
हल्का, गर्म और आसानी से पचने वाला, एनर्जी भी देगा और शुगर भी कंट्रोल करेगा।


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

22 Jul 2025  ·  Published: 05:02 IST