How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

50 की उम्र के बाद तेजी से बढ़ता है बुढ़ापा, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

File

फाइल फोटो

Aging after 50: समय तो निरंतर आगे बढ़ता रहता है, लेकिन उम्र बढ़ने की प्रक्रिया हर इंसान के लिए समान नहीं होती। बचपन में शरीर तेजी से बढ़ता है, युवावस्था में स्थिरता रहती है, लेकिन जैसे-जैसे उम्र आगे बढ़ती है, शरीर में कमजोरी झलकने लगती है। हाल ही में चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा की गई एक स्टडी में पाया गया है कि यह बुढ़ापा 50 की उम्र के बाद अचानक तेज़ी से बढ़ने लगता है।

इस शोध में 14 से 68 साल की उम्र के 76 लोगों के अंगों का विश्लेषण किया गया, जिनकी मृत्यु सिर में चोट लगने से हुई थी. वैज्ञानिकों ने हार्ट, लिवर, स्किन, मसल्स और खून जैसे अंगों के सैंपल लिए और बारीकी से यह समझने की कोशिश की कि शरीर के कौन से हिस्से कब सबसे अधिक प्रभावित होते हैं.

शोध के अनुसार, 45 से 55 साल की उम्र के बीच शरीर में सबसे अधिक जैविक परिवर्तन देखे गए. खासकर एओर्टा यानी शरीर की मुख्य रक्त वाहिका में उम्र का असर सबसे तीव्र देखा गया. इसके अलावा प्लीहा और पैंक्रियास में भी उम्र के साथ बदलाव स्पष्ट रूप से देखे गए.

वैज्ञानिकों ने यह भी पाया कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर में 48 ऐसे प्रोटीन बनने लगते हैं जो हृदय रोग, फैटी लिवर, फाइब्रोसिस और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़े होते हैं. ये परिवर्तन कुछ अंगों में सामान्य रूप से दिखाई देते हैं जबकि कुछ में विशिष्ट बदलाव होते हैं.

इस शोध का उद्देश्य केवल उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को समझना नहीं, बल्कि इस आधार पर ऐसी दवाएं विकसित करना है जो इस प्रक्रिया को धीमा कर सकें या उससे जुड़ी बीमारियों को रोका जा सके. शोधकर्ताओं ने अब तक 50 की उम्र के बाद के प्रोटीन परिवर्तनों का विस्तृत डाटा तैयार कर लिया है, जिससे शरीर के अंगों में उम्र के साथ होने वाले असंतुलन को समझा जा सके.

यह रिसर्च उम्र बढ़ने से जुड़ी जटिलताओं को समझने और उन्हें नियंत्रित करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है. भविष्य में इसके जरिए बुढ़ापे को न केवल सहज बनाया जा सकेगा, बल्कि उससे जुड़ी बीमारियों को समय रहते रोका भी जा सकेगा.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

31 Jul 2025  ·  Published: 04:49 IST

हमेशा गुस्से में क्यों रहते हैं अनुराग कश्यप, 'पंचायत' एक्टर फैसल मलिक ने कर दिया सबकुछ क्लियर

File

फाइल फोटो

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को उनकी बेबाक सोच और बिना लाग-लपेट बोले जाने वाले बयानों के लिए जाना जाता है. वे अपनी फिल्मों के साथ-साथ अक्सर ऐसे मुद्दों पर भी टिप्पणी कर देते हैं, जिनसे विवाद खड़ा हो जाता है. कई बार उनका गुस्सा और आलोचनात्मक रवैया लोगों को चौंका देता है. अब हाल ही में वेबसीरीज 'पंचायत' में प्रहलाद पांडे का दमदार किरदार निभाने वाले एक्टर फैसल मलिक ने अनुराग का बचाव करते हुए उनके गुस्से के पीछे की वजह बताई है.

क्या बोले फैसल मलिक?
एक इंटरव्यू के दौरान फैसल मलिक से अनुराग कश्यप के गुस्से और उनकी विवादित छवि को लेकर सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा, "अनुराग का गुस्सा हमेशा इंडस्ट्री की स्थिति को लेकर रहा है, न कि किसी व्यक्ति विशेष को लेकर." उन्होंने यह भी कहा कि अनुराग उस सिस्टम से नाराज़ हैं, जो क्रिएटिविटी को सपोर्ट करने के बजाय उसे दबाने की कोशिश करता है.

फैसल ने कहा कि अनुराग के शब्द तीखे ज़रूर होते हैं, लेकिन उनका इरादा हमेशा इंडस्ट्री में बेहतर बदलाव लाना होता है. वे अपने अनुभवों के आधार पर बात करते हैं और इंडस्ट्री में हो रही राजनीति, पक्षपात और गुटबाज़ी के खिलाफ आवाज़ उठाते हैं.

अनुराग की बेबाकी और आलोचना
अनुराग कश्यप ने पहले भी कई बार बड़े प्रोडक्शन हाउसेज़, सेंसरशिप, और सरकार की नीतियों पर खुलकर बयान दिए हैं. उनकी इस बेबाकी के कारण कई बार उन्हें आलोचना का सामना भी करना पड़ा है लेकिन उनके करीबी और इंडस्ट्री के कुछ कलाकार हमेशा उनके सपोर्ट में खड़े नजर आते हैं.

फैसल और अनुराग की दोस्ती
फैसल मलिक और अनुराग कश्यप एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं. फैसल ने यह भी बताया कि अनुराग बहुत संवेदनशील और ईमानदार इंसान हैं, जो दूसरों की क्रिएटिविटी की कद्र करते हैं. उनका गुस्सा सिस्टम से है, न कि इंडस्ट्री के लोगों से.
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

05 Aug 2025  ·  Published: 07:00 IST

बरसात और ठंड में विटामिन D कैसे पाएं? जानिए आसान उपाय

File

फाइल फोटो

Vitamin D Rich Foods: विटामिन D हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। यह सिर्फ हड्डियों को ही मजबूत नहीं बनाता, बल्कि मांसपेशियों, इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा तंत्र) और हमारे मूड यानी इमोशनल हेल्थ को भी बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। बाकी विटामिन हमें खाने-पीने से मिलते हैं, लेकिन विटामिन D थोड़ा अलग है – यह शरीर खुद बनाता है, जब हमारी त्वचा सूरज की रोशनी, खासकर यूवीबी किरणों के संपर्क में आती है।

हालांकि बरसात और सर्दियों के मौसम में सूरज कम निकलता है, और अगर निकलता भी है तो धूप में बैठना या निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में शरीर को धूप से विटामिन D कम मिल पाता है, जिससे इसकी कमी हो जाती है। खासतौर पर अक्टूबर से फरवरी तक ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।

'द जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन' के अनुसार, मार्च से सितंबर तक सूरज की रोशनी से हमें अच्छी मात्रा में विटामिन D मिल जाता है। लेकिन जब धूप नहीं मिल पाती, तब खानपान के जरिए इसकी पूर्ति जरूरी हो जाती है। नीचे कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ दिए गए हैं जिनसे विटामिन D की कमी को दूर किया जा सकता है:

1. ऑयली फिश (तेली मछली)
सैल्मन, सार्डिन, ट्राउट, हेरिंग और मैकेरल जैसी मछलियों में भरपूर विटामिन D होता है। जो लोग मछली खाते हैं, उनके लिए ये एक बेहतरीन विकल्प है।

2. अंडे की जर्दी
अंडे की पीली जर्दी में भी अच्छी मात्रा में विटामिन D होता है। अगर आप रोज एक अंडा खाते हैं, तो इससे थोड़ी मात्रा में विटामिन D मिल सकता है।

3. फोर्टिफाइड फूड्स
कुछ खाद्य पदार्थ जैसे दूध, नाश्ते के सीरियल और वसायुक्त स्प्रेड्स (बटर जैसे प्रोडक्ट्स) में विटामिन D को कृत्रिम रूप से मिलाया जाता है। इन्हें फोर्टिफाइड फूड्स कहते हैं।

4. लिवर (यकृत)
एनिमल बेस्ड प्रॉडक्ट्स में लिवर यानी जानवरों के यकृत में विटामिन D होता है। लेकिन गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें कुछ ऐसे तत्व भी हो सकते हैं जो भ्रूण के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

अगर आप सूरज की धूप में नहीं जा पा रहे हैं, तो ऊपर बताए गए खाद्य पदार्थ आपकी विटामिन D की कमी को काफी हद तक पूरा कर सकते हैं। जरूरत पड़े तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट भी लिया जा सकता है।


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

27 Jul 2025  ·  Published: 05:49 IST

क्या आपकी डाइट में हैं ये गैस बनाने वाले फूड्स? तुरंत पहचानें

File

फाइल फोटो

Gas Problem: गैस बनना या गैस छोड़ना (फ्लैट्युलेंस) आमतौर पर लोगों के लिए शर्मिंदगी का कारण बनता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये हमारी अच्छी पाचन सेहत का संकेत भी हो सकता है? एक सामान्य इंसान दिन में लगभग 5 से 15 बार गैस छोड़ता है. अगर यह प्रक्रिया बहुत अधिक या बदबूदार न हो, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका पाचन तंत्र सक्रिय है और आप ऐसे खाद्य पदार्थ खा रहे हैं जो आपकी सेहत के लिए अच्छे हैं.

क्यों बनती है गैस?
गैस बनने की सबसे आम वजह है कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भरपूर भोजन. ये खाद्य पदार्थ पूरी तरह पच नहीं पाते और आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया इन्हें तोड़ते हैं. इस प्रक्रिया में गैस बनती है. आइए जानते हैं कि कौन-कौन से खाद्य पदार्थ ज्यादा गैस बनाते हैं?

1. वसा युक्त और चर्बी वाला मीट
चिकनाई वाला भोजन पाचन को धीमा कर देता है। इससे आंतों में फर्मेंटेशन शुरू हो जाता है, जिससे बदबूदार गैस बन सकती है. खासतौर पर लाल मांस (रेड मीट) में मेथियोनीन नामक अमीनो एसिड पाया जाता है, जो सल्फर से भरपूर होता है. यह हाइड्रोजन सल्फाइड में बदलता है और गैस में सड़े अंडे जैसी बदबू लाता है.

2. बीन्स और दालें
राजमा, लोबिया, चना जैसी दालों में रेफिनोज़ नामक शुगर होती है जिसे शरीर पूरी तरह नहीं तोड़ पाता. यह आंतों में जाकर गैस पैदा करती है.

3. अंडा
अंडा सीधे तौर पर गैस नहीं बनाता, लेकिन इसमें भी मेथियोनीन होता है. अगर इसे बीन्स या मीट के साथ खाया जाए, तो बदबूदार गैस बनने की संभावना बढ़ जाती है.

4. प्याज, लहसुन, हरा प्याज
इनमें फ्रक्टेन नामक कार्बोहाइड्रेट होता है जो पेट फूलने और गैस बनाने का कारण बन सकता है.

5. दूध और डेयरी प्रोडक्ट
गाय और बकरी के दूध में लैक्टोज होता है. दुनिया की करीब 65% आबादी लैक्टोज इन्टॉलरेंट होती है, यानी उनका शरीर दूध की शुगर को नहीं पचा पाता, जिससे गैस और सूजन होती है.

6. गेहूं और साबुत अनाज
गेहूं, ओट्स और ब्रेड जैसे उत्पादों में फ्रक्टेन और ग्लूटेन पाए जाते हैं. जिन लोगों को ग्लूटेन इन्टॉलरेंस है, उन्हें इनसे गैस और पेट फूलने की दिक्कत हो सकती है.

7. ब्रोकोली, फूलगोभी और पत्तागोभी
ये सब्ज़ियां बहुत फाइबर युक्त होती हैं और इनमें सल्फर भी पाया जाता है. यह बदबूदार गैस बनने का एक और कारण है. हालांकि ये सब्जियां पोषक होती हैं, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में करें.

8. कुछ फल जैसे सेब, नाशपाती, आम
इन फलों में फ्रक्टोज़ और फाइबर की मात्रा अधिक होती है. कुछ लोगों का शरीर फ्रक्टोज़ को ठीक से पचा नहीं पाता, जिससे गैस बनती है. हालांकि, यह स्थिति लैक्टोज इन्टॉलरेंस की तुलना में कम आम है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

07 Aug 2025  ·  Published: 06:59 IST