फाइल फोटो
शरीर के हर जरूरी अंग की तरह दांत भी हमारी सेहत का बेहद अहम हिस्सा हैं. सुंदर मुस्कान के साथ-साथ दांत ही भोजन को चबाकर पाचन की प्रक्रिया शुरू करते हैं. अगर दांत और मसूड़े कमजोर हों, तो इसका सीधा असर पेट, पाचन और पूरे शरीर पर पड़ता है. आयुर्वेद में दांतों को पूरे शरीर की सेहत का आधार माना गया है.
Ayurveda के मुताबिक, दांतों को अस्थि धातु यानी हड्डियों से जोड़ा गया है. इसका मतलब है कि दांत जितने मजबूत होंगे, शरीर भी उतना ही मजबूत रहेगा. लेकिन आज की जीवनशैली में गलत खानपान, तनाव और लापरवाही की वजह से कम उम्र में ही दांतों की परेशानी शुरू हो जाती है. मसूड़ों से खून आना, बदबू, कैविटी, पीले दांत और दांत हिलने जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं.
विशेषज्ञों के मुताबिक, दिन में दो बार दांत साफ न करना, जिह्वा की सफाई न करना, तंबाकू का सेवन, बहुत ज्यादा मीठा खाना और बार-बार कुछ न कुछ खाते रहना दांतों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है. ज्यादा ठंडा या बहुत गर्म भोजन भी दांतों की जड़ों को कमजोर करता है.
आयुर्वेदिक उपाय जो घर बैठे अपनाए जा सकते हैं
आयुर्वेद में दांतों की देखभाल के लिए कुछ बेहद आसान और कारगर उपाय बताए गए हैं. सबसे पहला उपाय है तेल से कुल्ला करना. सुबह खाली पेट नारियल या तिल के तेल से 5 से 10 मिनट तक कुल्ला करने से दांतों की गंदगी साफ होती है और मसूड़े मजबूत होते हैं.
दूसरा असरदार उपाय है Triphala. रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ त्रिफला लेने से पेट साफ रहता है और पाचन मजबूत होता है. जब पेट सही रहेगा, तो दांत भी अपने आप मजबूत रहेंगे. दांत साफ करने के लिए बाजार के केमिकल युक्त टूथपेस्ट की बजाय नीम की दातुन या त्रिफला, लौंग, अजवाइन और नीम की छाल के पाउडर से दांत साफ करने की सलाह दी जाती है. इससे दांतों की चमक बढ़ती है और मुंह की बदबू भी दूर होती है.
लौंग का तेल और सही खानपान भी जरूरी
लौंग का तेल दांतों और मसूड़ों के लिए रामबाण माना जाता है. यह मसूड़ों की सूजन कम करता है और दांतों में कीड़ा लगने से बचाता है. इसके साथ ही दांतों को मजबूत और चमकदार बनाए रखता है. दांतों को स्वस्थ रखने के लिए शरीर में कैल्शियम और प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा जरूरी है. सर्दियों में गुड़, तिल, मूंगफली, सूखे मेवे, बीज और छेना को खाने में शामिल करने से दांत और मसूड़े दोनों मजबूत होते हैं.
फाइल फोटो
Winter Diet Tips: सर्दियों में शरीर को गर्म, मजबूत और सेहतमंद बनाए रखना बेहद ज़रूरी होता है. ठंड के मौसम में शरीर की इम्यूनिटी कमज़ोर पड़ जाती है, जिससे सर्दी-जुकाम, जोड़ों का दर्द और त्वचा की रूखापन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में अगर आप रोज़ की रोटियों को थोड़ा हेल्दी बना लें, तो ये सर्दी में एक तरह की प्राकृतिक औषधि का काम कर सकती हैं. रोटियां हर घर की थाली का हिस्सा होती हैं, और अगर इन्हीं में कुछ खास चीजें मिला दी जाएं, तो स्वाद और सेहत दोनों के फायदे मिलते हैं.
सोंठ पाउडर (सूखा अदरक)
सर्दियों में सोंठ का सेवन बेहद फायदेमंद माना गया है. इसमें मौजूद जिंजरोल और शोगोल जैसे तत्व शरीर में गर्माहट बनाए रखते हैं और सर्दी-जुकाम से बचाते हैं. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं. अगर आप रोज़ के आटे में आधा या एक चम्मच सोंठ पाउडर मिला लें, तो रोटियां हल्की मसालेदार होने के साथ शरीर को अंदर से गर्म रखती हैं.
मेथी पाउडर
सर्दियों में मेथी का सेवन जोड़ों के दर्द और गठिया की समस्या में बहुत असरदार होता है. मेथी में मौजूद सैपोनिन और फ्लेवोनॉयड्स शरीर की सूजन को कम करते हैं. साथ ही, यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और पाचन को सुधारने में मदद करती है. आटे में 1-2 चम्मच मेथी पाउडर मिलाने से रोटियां थोड़ी कड़वी लग सकती हैं, लेकिन यही कड़वाहट शरीर को गर्मी और ऊर्जा देती है.
अजवाइन पाउडर
ठंड में गैस और पेट फूलने की समस्या आम है. अजवाइन इसमें राहत देती है. इसमें मौजूद थाइमोल नामक तत्व पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है, जिससे खाना जल्दी पचता है और पेट की परेशानी दूर होती है. आटे में एक चम्मच अजवाइन पाउडर मिलाने से रोटियां स्वादिष्ट और पेट के लिए फायदेमंद बनती हैं.
तिल पाउडर
तिल को सर्दियों का सुपरफूड कहा जाता है. इसमें कैल्शियम, आयरन, जिंक और हेल्दी फैट्स होते हैं जो हड्डियों और त्वचा के लिए फायदेमंद हैं. तिल में मौजूद सेसमोलिन और सेसामोलिन तत्व एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं और ठंड से बचाते हैं. आटे में 2-3 चम्मच तिल का पाउडर डालकर रोटियां बनाना बेहद फायदेमंद होता है.
फाइल फोटो
Strong Bones: हड्डियां हमारे शरीर की आधारशिला होती हैं। ये न केवल हमारे शरीर को आकार और सहारा देती हैं, बल्कि हमारे महत्वपूर्ण अंगों की सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभाती हैं. इसलिए हड्डियों को मजबूत बनाए रखना हर उम्र में ज़रूरी है. उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है, जिससे फ्रैक्चर और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है लेकिन अच्छी डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल से इन्हें मजबूत रखा जा सकता है.
1. कैल्शियम से भरपूर आहार अपनाएं
कैल्शियम हड्डियों की संरचना का प्रमुख हिस्सा है. यह हड्डियों के विकास और उन्हें मजबूत बनाए रखने में बेहद सहायक होता है. दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां (जैसे पालक, मेथी), फोर्टिफाइड अनाज, सोया उत्पाद और छोटी हड्डी वाली मछलियों में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. रोजाना कैल्शियम युक्त आहार लेने से हड्डियों का घनत्व बेहतर बना रहता है और टूटने की संभावना कम हो जाती है.
2. विटामिन D की कमी न होने दें
विटामिन D, कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है. अगर शरीर में इसकी कमी हो, तो चाहे कैल्शियम जितना भी ले लिया जाए, उसका असर नहीं दिखेगा. विटामिन D का सबसे अच्छा स्रोत सूरज की रोशनी है. इसके अलावा अंडे की ज़र्दी, फेटी फिश (जैसे साल्मन, टूना) और फोर्टिफाइड दूध/अनाज में भी यह पोषक तत्व मिलता है.
3. अन्य ज़रूरी पोषक तत्व
हड्डियों की मजबूती के लिए केवल कैल्शियम और विटामिन D ही नहीं, बल्कि मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, विटामिन K और प्रोटीन भी ज़रूरी हैं. ये पोषक तत्व हड्डियों की मजबूती बढ़ाने, उनके निर्माण और मरम्मत में मदद करते हैं. नट्स, बीज, साबुत अनाज और हरी सब्जियां इनका अच्छा स्रोत हैं.
4. नियमित एक्सरसाइज करें
व्यायाम न केवल हड्डियों को मजबूत बनाता है, बल्कि उनकी कार्यक्षमता भी बढ़ाता है. रोजाना वॉक करना, सीढ़ियां चढ़ना, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, डांस, टेनिस और बास्केटबॉल जैसे एक्टिविटीज़ हड्डियों पर सही दबाव डालती हैं, जिससे उनमें मजबूती आती है. वेट-बेयरिंग और रेजिस्टेंस एक्सरसाइज मांसपेशियों को भी मजबूत करती हैं, जिससे हड्डियों पर तनाव कम होता है.
फाइल फोटो
आजकल की डिजिटल जीवनशैली में दिन भर फ़ोन और लैपटॉप का इस्तेमाल आम बात हो गई है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका आपकी आंखों पर कितना असर पड़ता है? स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी आंखों पर तनाव बढ़ाती है. नतीजा आंखों के नीचे सूजन और पफीनेस के रूप में सामने आता है.
आंखों में सूजन सिर्फ़ स्क्रीन की वजह से ही नहीं होती-नींद की कमी, ज़्यादा नमक वाला खाना, एलर्जी, हार्मोनल बदलाव या रोना भी इसके कारण हो सकते हैं. आंखों के आसपास तरल पदार्थ जमा हो जाता है, जिससे ऊतकों में सूजन आ जाती है और चेहरा थका हुआ दिखने लगता है. लेकिन अच्छी खबर यह है कि कुछ आसान घरेलू उपायों से इस समस्या को कम किया जा सकता है.
1. DIY एंटी-पफ सीरम
1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल लें, उसमें विटामिन E की 2 बूंदें और लैवेंडर या गुलाब के एसेंशियल ऑयल की 1 बूंद मिलाएं. रात को सोने से पहले आंखों के नीचे हल्के हाथों से लगाएं.
2. कैमोमाइल टी बैग से सिकाई
दो कैमोमाइल टी बैग्स को गर्म पानी में भिगोएं और फ्रिज में ठंडा होने दें. फिर इसे 10 मिनट तक आंखों पर रखें. इससे सूजन कम होगी और आंखों को आराम मिलेगा.
3. गुनगुना नमक का पानी
एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच समुद्री नमक मिलाएं. रुई भिगोकर आंखों के नीचे 5-10 मिनट तक रखें. यह उपाय अतिरिक्त तरल पदार्थ निकालने में मदद करता है, लेकिन ध्यान रखें कि यह सीधे आंखों में न जाए.
4. एलोवेरा और विच हेज़ल जेल
एक चम्मच एलोवेरा जेल में विच हेज़ल की 2-3 बूंदें मिलाकर आंखों के नीचे लगाएं. यह त्वचा में कसाव लाता है और सूजन कम करता है.
5. मालिश से जलनिकासी करें
नारियल या लैवेंडर के तेल से आंखों की अंदर से बाहर की ओर धीरे से मालिश करें. इससे लसीका जल निकासी में सुधार होता है और सूजन कम होती है.