फाइल फोटो
Ayurvedic drinks for sleep: नींद हमारे शरीर का सबसे अहम रिपेयरिंग टाइम है, लेकिन आजकल नींद की समस्या बहुत आम हो चुकी है. कई लोग दिनभर की थकान के बाद भी ठीक से सो नहीं पाते. ऐसे में आयुर्वेद के कुछ सरल और प्राकृतिक नुस्खे आपकी रातों को शांत, आरामदेह और तनावमुक्त बना सकते हैं. आइए जानते हैं उन पेयों के बारे में जिन्हें सोने से पहले पीने पर नींद की गुणवत्ता काफी बेहतर हो सकती है.
आयुर्वेद के अनुसार, रात के समय वात दोष बढ़ जाता है, जिससे मन सक्रिय और बेचैन हो जाता है. इसलिए गरम, हल्के और सात्त्विक पेय शरीर और दिमाग को तेजी से शांत करते हैं. विज्ञान भी मानता है कि गर्म पेय तंत्रिका तंत्र को रिलैक्स करते हैं, ट्रिप्टोफैन और मेलाटोनिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं और पाचन को आसान बनाते हैं. ये सभी अच्छी नींद के लिए जरूरी हैं.
1. हल्दी दूध
रात में हल्दी दूध पीना सबसे बेहतरीन विकल्प माना जाता है. हल्दी शरीर और दिमाग की थकान मिटाती है. इसमें थोड़ा सा घी मिलाने से नींद और गहरी होती है और सुबह शरीर हल्का महसूस होता है.
2. अश्वगंधा दूध
अश्वगंधा तनाव कम करने के लिए आयुर्वेद की सबसे प्रसिद्ध जड़ी-बूटी है. इसे दूध में मिलाकर पीने से शरीर रिलैक्स होता है और नींद की गहराई बढ़ती है.
3. दालचीनी दूध
दालचीनी पाचन बेहतर करती है और इसकी हल्की मिठास मन को शांत करती है. इससे सोने में देरी नहीं होती और नींद लगातार आती है.
4. ब्राह्मी टी
जो लोग मानसिक तनाव, ओवरथिंकिंग या दिमाग में लगातार विचार आने से परेशान रहते हैं, उन्हें ब्राह्मी टी काफी राहत देती है. यह मन को तुरंत शांत करती है.
5. कैमोमाइल टी
कैमोमाइल भले ही आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी नहीं है, लेकिन इसकी चाय तनाव मिटाने, दिल की धड़कन को सामान्य करने और नींद की गुणवत्ता बढ़ाने में असरदार है.
6. गुनगुना पानी + शहद
हल्का शहद मिले गुनगुने पानी का एक गिलास शरीर, पाचन और मन तीनों पर सकारात्मक असर डालता है. यह नींद को प्राकृतिक रूप से बढ़ाता है.
7. खसखस या सौंफ का ड्रिंक
खसखस बेचैनी और अनिद्रा में राहत देता है. वहीं सौंफ का पानी पाचन सुधारकर रात में बार-बार जागने की समस्या कम करता है.
फाइल फोटो
Top 10 Healthy Foods: अगर आप चाहते हैं कि आपका शरीर हमेशा स्वस्थ और ऊर्जावान बना रहे, तो सबसे पहले अपनी डाइट पर ध्यान देना जरूरी है. हमारी रोज़ की खाने-पीने की आदतें ही हमारी सेहत को बनाती या बिगाड़ती हैं. शरीर को बीमारियों से बचाने और इम्युनिटी मजबूत करने के लिए ऐसे कई फूड्स हैं जिन्हें सुपरफूड कहा जाता है. ये चीजें न सिर्फ अंदर से शरीर को मजबूत करती हैं बल्कि लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करती हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं धरती की 10 सबसे हेल्दी चीजों के बारे में, जो हर किसी की डाइट का हिस्सा होनी चाहिए.
1. हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी, सरसों, चौलाई जैसी सब्जियों में आयरन, कैल्शियम, फाइबर और फोलेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये शरीर को डिटॉक्स करने, खून की कमी दूर करने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती हैं. पाचन को बेहतर करने में भी इनका बड़ा रोल होता है.
2. बेरीज
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी जैसे फल एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन C और फाइबर का अच्छा स्रोत होते हैं. ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, दिमाग को तेज बनाते हैं और त्वचा को जवां बनाए रखते हैं.
3. क्रूसीफेरस सब्जियां
ब्रोकली, फूलगोभी, पत्तागोभी और ब्रसेल्स स्प्राउट्स जैसी सब्जियों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कैंसर, हार्ट डिजीज और अन्य गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं. इन सब्जियों में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं.
4. नट्स और सीड्स
बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, फ्लैक्ससीड्स और कद्दू के बीज जैसे ड्रायफ्रूट्स और सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड, हेल्दी फैट्स और प्रोटीन से भरपूर होते हैं. ये दिल को मजबूत रखते हैं, दिमाग को तेज करते हैं और वजन को भी कंट्रोल में रखने में मददगार हैं.
5. शकरकंद
शकरकंद एक मीठी जड़ वाली सब्जी है, जिसमें बीटा-कैरोटीन, फाइबर और पोटैशियम होता है. यह डाइजेशन के लिए अच्छी मानी जाती है, ब्लड शुगर को नियंत्रित करती है और वजन घटाने में भी सहायक है.
6. एवोकाडो
एवोकाडो को हेल्दी फैट्स का बेहतरीन स्रोत माना जाता है. इसमें पोटैशियम, विटामिन E और फाइबर होता है. यह दिल, दिमाग और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है. एवोकाडो का सेवन हेल्दी कोलेस्ट्रॉल बनाए रखने में भी मदद करता है.
7. अंडा
अंडे को संपूर्ण प्रोटीन का स्रोत कहा जाता है क्योंकि इसमें सभी 9 आवश्यक अमीनो एसिड्स पाए जाते हैं. इसके अलावा, यह विटामिन B12, विटामिन D, जिंक और कोलीन से भी भरपूर होता है. मांसपेशियों की वृद्धि और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अंडा एक शानदार विकल्प है.
8. दालें और फलियां
मसूर, मूंग, चना, राजमा जैसी दालें और फलियां प्रोटीन, फाइबर और आयरन का अच्छा स्रोत होती हैं. ये न सिर्फ एनर्जी देती हैं बल्कि ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने और लंबे समय तक भूख न लगने में मदद करती हैं. वेजिटेरियन लोगों के लिए ये प्रोटीन का बेस्ट ऑप्शन हैं.
9. लहसुन
लहसुन एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है. इसमें मौजूद एलिसिन नामक तत्व बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने की क्षमता रखता है। यह हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है.
10. दही
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं. इसमें कैल्शियम और प्रोटीन भी होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है. रोज़ाना दही खाने से पेट की समस्याएं कम होती हैं और इम्युनिटी बेहतर रहती है.
फाइल फोटो
Belly Fat: अगर आप सेब का सिरका, ग्रीन टी या नींबू पानी जैसे घरेलू नुस्खे आजमा चुके हैं, लेकिन पेट की जिद्दी चर्बी कम नहीं हो रही, तो यह खबर आपके लिए है. आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर एक आसान सा मिश्रण रात में पीने से न केवल वजन कम करने में मदद मिलती है, बल्कि पेट फूलने की समस्या, नींद की गुणवत्ता और शुगर क्रेविंग पर भी असर पड़ता है. खास बात यह है कि यह ड्रिंक पूरी तरह घरेलू और सुरक्षित है.
इस मिश्रण को बनाने के लिए ज़रूरी है - धनिया, मेथी, सौंफ, दालचीनी और अदरक.
1. धनिया के बीज लिवर को साफ करने और सूजन घटाने में मदद करते हैं.
2. मेथी के बीज ब्लड शुगर कंट्रोल करते हैं और भूख कम करने में सहायक होते हैं.
3. सौंफ गैस और पेट फूलने को कम करती है तथा पाचन सुधारती है.
4. दालचीनी इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाती है और शुगर लेवल को संतुलित रखती है.
5. अदरक मेटाबॉलिज्म तेज करता है और शरीर को ज्यादा कैलोरी जलाने में मदद करता है.
कैसे बनाएं यह ड्रिंक?
एक-एक चम्मच धनिया और मेथी को रात भर डेढ़ कप पानी में भिगो दें. शाम को इस पानी में आधा चम्मच सौंफ, आधा इंच दालचीनी और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर 5 मिनट उबालें. छानकर रात के खाने के लगभग एक घंटे बाद पिएं.
रात में पीना क्यों फायदेमंद है?
नींद के दौरान शरीर स्वाभाविक रूप से डिटॉक्स होता है. लिवर रीसेट होता है, इंसुलिन सेंसिटिविटी सबसे बेहतर रहती है और तनाव से जुड़े हार्मोन कम हो जाते हैं. इन सभी प्रक्रियाओं से फैट बर्निंग और डाइजेशन दोनों तेज़ होते हैं, जिससे खासकर पेट की चर्बी घटाने में मदद मिलती है.
प्रतीकात्मक फोटो
Raw Onion Benefits: अक्सर लोग सलाद में कच्चा प्याज खाते हैं, लेकिन इसके फायदों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान, दोनों ही कच्चे प्याज को स्वास्थ्यवर्धक और लाभकारी मानते हैं। इसे "गरीबों की दवा" भी कहा जाता है, क्योंकि यह आसानी से उपलब्ध है, सस्ता है और शरीर को कई लाभ पहुँचाता है।
प्याज का क्या है महत्व
आयुर्वेद के अनुसार, प्याज वात संबंधी रोगों में लाभकारी है। यह शरीर की शक्ति बढ़ाता है, तनाव कम करता है और जोड़ों के दर्द से राहत देता है। इसके रोजाना सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है और पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या भी बढ़ती है। कान में दर्द होने पर ताज़ा प्याज का रस आराम देता है। घी में भुना हुआ प्याज खांसी, जुकाम और अस्थमा में फायदेमंद होता है। प्याज का रस गर्मियों में नाक से खून आना बंद करने में मदद करता है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है प्याज
प्याज में मौजूद क्वेरसेटिन और सल्फर यौगिक जैसे एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह रक्तचाप को नियंत्रित करता है, शरीर में सूजन को कम करता है और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है।
प्याज में है एंथोसायनिन
इसके अलावा, प्याज में मौजूद फ्लेवोनोइड्स और एंथोसायनिन कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं, खासकर स्तन और पेट के कैंसर के मामलों में। प्याज मधुमेह रोगियों के लिए भी अच्छा है क्योंकि यह इंसुलिन संवेदनशीलता और लीवर में शर्करा के चयापचय में सुधार करता है।
पेट के लिए है फायदेमंद
प्याज पेट के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि इसमें प्रीबायोटिक फाइबर होता है, जो अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसके अलावा, प्याज हड्डियों को मजबूत बनाता है और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करता है। इसमें मौजूद सल्फर यौगिक प्राकृतिक एंटीबायोटिक के रूप में कार्य करते हैं, जो शरीर को संक्रमणों से बचाते हैं।