How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

बिग बॉस 19 में शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा की एंट्री, घर में बढ़ी टेंशन

File

फाइल फोटो

Bigg Boss 19 Wild Card Entry: टीवी का सबसे चर्चित और कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है. हर एपिसोड में नए ट्विस्ट और ड्रामे से दर्शकों को एंटरटेन करने वाले इस शो में अब मेकर्स ने एक और बड़ा दांव खेला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में एक नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है और वो कोई और नहीं बल्कि शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा हैं.

 pic.twitter.com/6nEQRjJsnW

September 5, 2025

सीक्रेट रूम से हो रही निगरानी
जानकारी के मुताबिक, शहबाज इस समय सीक्रेट रूम में मौजूद हैं और वीकेंड पर उनकी एंट्री मुख्य घर में हो सकती है. शहबाज पहले भी बिग बॉस 13 में नजर आ चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी फनी नेचर और ह्यूमर से सबका दिल जीत लिया था. सलमान खान भी उन्हें अच्छे से जानते और पसंद करते हैं. यही वजह है कि उनकी वापसी से शो के दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया है.

बसीर और फरहाना पर तंज
घर में एंट्री करते ही शहबाज ने खेल दिखाना शुरू कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट और बसीर अली पर निशाना साधा है. शहबाज ने कहा कि पहले दोनों जमकर लड़ाई करते थे और अचानक से उनकी दोस्ती और फिर प्यार शुरू हो गया. इस तंज ने घर के माहौल को और दिलचस्प बना दिया है.

पहले मौका चूक गए थे शहबाज
गौरतलब है कि शो के पहले ही दिन पॉपुलैरिटी पोल हुआ था, जिसमें मृदुल ने शहबाज को वोटिंग में हरा दिया था. इसके चलते शहबाज घर में शामिल नहीं हो पाए थे लेकिन अब वाइल्ड कार्ड एंट्री से उनकी वापसी हो गई है. फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि शहबाज इस बार शो में कितना धमाल मचाते हैं.

इस हफ्ते भी नहीं होगा इविक्शन?
वहीं बिग बॉस के घर से आ रही रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस हफ्ते भी कोई कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं होगा. पिछले हफ्ते भी कोई इविक्शन नहीं हुआ था. इस बार नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में नीलम गिरी, तान्या मित्तल, नतालिया जेनोसजेक, प्रणीत मोरे, अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना और जीशान कादरी शामिल हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि शहबाज की एंट्री से घर का माहौल कितना बदलता है और क्या वह अपनी स्ट्रैटेजी से गेम का पूरा समीकरण बिगाड़ पाते हैं या नहीं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

07 Sep 2025  ·  Published: 11:36 IST

BB19: कुनिका सदानंद ने मालती चाहर को लेस्बियन बताया, सोशल मीडिया पर बवाल

File

फाइल फोटो

Bigg Boss 19 Controversy: बिग बॉस 19 अब अपने आखिरी हफ्तों में है और जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे घर का माहौल और तनाव भी बढ़ता जा रहा है. दोस्ती और रिश्ते टूट रहे हैं और घरवाले एक-दूसरे पर आरोप लगाने से भी पीछे नहीं हट रहे. इस बार निशाने पर हैं मालती चाहर, जिनकी सेक्सुअलिटी को लेकर घर में कई बार बातें उठ चुकी हैं.

कुनिका ने मालती पर क्या कहा?
एक टास्क के दौरान मालती चाहर गलती से तान्या के काफी करीब आ गईं, जिससे तान्या नाराज हो गईं. बाद में तान्या ने अपनी बात कुनिका सदानंद से शेयर की. इस पर कुनिका ने फुसफुसाते हुए तान्या से कहा, “मैं पक्के तौर पर कह सकती हूं कि मालती लेस्बियन है. उसके बॉडी लैंग्वेज और बात करने का तरीका देखा. ऐसा ही लगता है.” कुनिका की यह टिप्पणी सुनकर तान्या भी हैरान रह गईं.

सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
जैसे ही यह क्लिप वायरल हुई, सोशल मीडिया पर लोग कुनिका को निशाने पर लेने लगे. फैंस ने कहा कि किसी की सेक्सुअलिटी पर सवाल उठाना गलत है, खासकर नेशनल टीवी पर. गौरतलब है कि इससे पहले फरहाना भट्ट ने भी मालती की सेक्सुअलिटी पर कई बार कमेंट किया था.

इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान नहीं, बल्कि रोहित शेट्टी घरवालों से सवाल-जवाब करते नजर आएंगे. BB को बायस्ड कहने और शो की इमेज खराब करने पर रोहित शेट्टी अमाल मलिक और शहबाज की क्लास लगाने वाले हैं. उनके आने से एपिसोड में एनर्जी और ड्रामा दोनों का तड़का देखने को मिलेगा.
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

15 Nov 2025  ·  Published: 12:51 IST

Saiyaara का तीसरे हफ्ते भी फैंस में क्रेज बरकरार, 21 दिनों में कमा लिए तीन अरब रुपये

सैयारा मचा रही बॉक्स ऑफिस पर धमाल

सैयारा मचा रही बॉक्स ऑफिस पर धमाल

Saiyaara Box Office Collection Today: बॉलीवुड में जब भी कोई रोमांटिक फिल्म दर्शकों के दिल को छू लेती है, तो वो लंबे वक्त तक थिएटर्स में टिकती है. कुछ ऐसा ही कमाल कर रही है मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'सैयारा', जिसने रिलीज के तीन हफ्ते पूरे करने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है. फिल्म ने लोगों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी है कि इतने दिनों बाद भी बड़ी संख्या दर्शक थियटर्स का रुख कर रहे हैं. 

फिल्म की रिलीज के 21वें दिन यानी गुरुवार (8 अगस्त) को भी फिल्म की कमाई में खास गिरावट नहीं देखी गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 21वें दिन 1.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही अब तक 'सैयारा' की कुल कमाई 308.45 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है, जो अपने आप में बड़ी बात है.

इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी ने पहली बार स्क्रीन शेयर किया और अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया. अहान की शानदार एक्टिंग और अनीत की मासूमियत ने युवाओं को खूब प्रभावित किया है. यही वजह है कि तीसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ बनी हुई है.

'सैयारा' की कहानी भले पारंपरिक रोमांटिक फिल्मों जैसी हो,लेकिन इसका प्रस्तुतिकरण, इमोशन, डायलॉग्स और म्यूजिक इसे खास बनाते हैं. फिल्म के गाने 'तेरे नाम सा', 'तन्हा दिल', 'रूबरू ख्वाबों से' आज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

फिल्म ने पहले हफ्ते में 172.75 करोड़, दूसरे हफ्ते में 107.75 करोड़ की कमाई की थी. तीसरे हफ्ते में भी यह रफ्तार बनी हुई है. इसके मुकाबले रिलीज हुई 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं. गुरुवार को 'सन ऑफ सरदार 2' ने 1.40 करोड़ और 'धड़क 2' ने महज 1 करोड़ रुपये ही कमाए.

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि 'सैयारा' जैसी फिल्मों की सफलता बॉलीवुड को एक बार फिर बताती है कि अगर कहानी दिल से कही जाए और नए चेहरों को सही मौके मिलें, तो फिल्म इंडस्ट्री को नया खून मिल सकता है.

मोहित सूरी की यह फिल्म इस साल की सुपरहिट फिल्मों में शुमार हो चुकी है और जल्द ही यह 350 करोड़ क्लब की ओर भी बढ़ सकती है. फिल्म के निर्माताओं के लिए ये किसी सपने के सच होने जैसा है.

'सैयारा' इस बात का भी प्रमाण है कि दर्शक अब कंटेंट ड्रिवन रोमांस को पसंद कर रहे हैं. जिसमें इमोशन हो, कनेक्ट हो और दिल की बात हो. यह फिल्म युवाओं की नब्ज़ पकड़ने में कामयाब रही है. फिलहाल, 'सैयारा' की सफलता ने बॉलीवुड में हलचल मचा दी है और अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि चौथे हफ्ते में फिल्म क्या कोई नया रिकॉर्ड बना पाएगी?


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Raihan

07 Aug 2025  ·  Published: 19:36 IST

11 साल बाद बंद होगा कुमकुम भाग्य, फैंस को बड़ा झटका

File

फाइल फोटो

Kumkum Bhagya Off Air News: टीवी की दुनिया के सबसे पॉपुलर शोज में शुमार ‘कुमकुम भाग्य’ के फैंस के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो 11 साल तक दर्शकों का दिल जीतने के बाद यह शो अब ऑफएयर होने जा रहा है. कम टीआरपी के चलते शो को बंद करने का फैसला लिया गया है. इसका आखिरी एपिसोड 7 सितंबर 2025 को टेलीकास्ट किया जाएगा.

शो से जुड़ी कुछ खास बातें
'कुमकुम भाग्य' की शुरुआत साल 2014 में हुई थी. शुरुआत में शो की कहानी प्रज्ञा (सृति झा) और अभि (शब्बीर अहलूवालिया) के इर्द-गिर्द घूमती थी. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और भावनात्मक कहानी ने दर्शकों को खूब पसंद आई थी. यही वजह थी कि शो सालों तक टीआरपी की रेस में टॉप पर बना रहा. शो ने कई पॉपुलर एक्टर्स को जन्म दिया, जिनमें मृणाल ठाकुर (बुलबुल का किरदार), और अन्य सितारे शामिल हैं. सृति और शब्बीर की जोड़ी को आज भी टीवी की आइकॉनिक जोड़ियों में गिना जाता है.

क्या है बंद होने की वजह?
रिपोर्ट के मुताबिक, शो को बीते कई महीनों से टीआरपी में गिरावट का सामना करना पड़ रहा था. समय के साथ शो की स्टारकास्ट में भी कई बार बदलाव हुआ, जिससे ऑडियंस का कनेक्शन टूट गया. चौथी पीढ़ी की कहानी दर्शकों को रास नहीं आई. वर्तमान में शो में प्रणाली राठौड़, अक्षय बिंद्रा और नमिक पॉल लीड रोल में हैं लेकिन दर्शकों का रिस्पॉन्स उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. सूत्रों के अनुसार, चैनल ने शो को नया स्लॉट (शाम 7 बजे) देने की पेशकश की थी, लेकिन एकता कपूर ने इसे स्वीकार करने के बजाय शो को बंद करने का फैसला लिया.

क्या आएगा इसके बाद?
‘कुमकुम भाग्य’ की जगह अब नया शो ‘गंगा माई की बेटियां’ लेने जा रहा है, जिसे रवि दुबे और सरगुन मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं। शो के बंद होने को लेकर मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

फैंस में मायूसी
शो के बंद होने की खबर ने फैंस को भावुक कर दिया है. सोशल मीडिया पर लोग पुराने एपिसोड्स और सृति-शब्बीर की जोड़ी को याद कर रहे हैं. एक दशक तक टेलीविजन पर राज करने वाला ये शो अब इतिहास बनने जा रहा है. 'कुमकुम भाग्य' केवल एक शो नहीं, बल्कि दर्शकों की भावनाओं का हिस्सा बन चुका था और अब उसका अंत वाकई एक युग का अंत है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

06 Aug 2025  ·  Published: 05:39 IST