How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

शाहरुख खान को फिल्म 'जवान' के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड, काजोल और रहमान ने दी बधाई

File

फाइल फोटो

Shah Rukh Khan National Award: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. उन्हें फिल्म 'जवान' के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का खिताब मिला है. ये उनकी करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. कमाई के मामले में भी और फैनबेस के लिहाज़ से भी, 33 साल से भी ज्यादा समय से हिंदी सिनेमा में काम कर रहे शाहरुख को पहली बार यह राष्ट्रीय सम्मान मिला है, जिसे लेकर उनके फैंस और इंडस्ट्री में खुशी की लहर है.

शिल्पा राव ने जताया आभार
'जवान' के सुपरहिट गाने 'चलेया' को आवाज़ देने वाली सिंगर शिल्पा राव को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "सबसे पहले शुक्रिया शाहरुख खान का, जिनकी कॉल से ये सब शुरू हुआ. उन्होंने मुझे जवान का हिस्सा बनने के लिए कहा, मैं इस फिल्म की पूरी टीम की आभारी हूं."

काजोल और ए.आर. रहमान का रिएक्शन
शाहरुख खान की दोस्त और मशहूर एक्ट्रेस काजोल ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जताई. उन्होंने 'जवान' का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "आपकी इस बड़ी जीत पर ढेरों बधाइयां." वहीं, म्यूज़िक के लीजेंड और दो बार ऑस्कर जीत चुके ए.आर. रहमान ने शाहरुख को बधाई देते हुए लिखा, "Congratulations Legend!"

विक्रांत मैसी को भी मिला बेस्ट एक्टर का सम्मान
शाहरुख खान के साथ ही विक्रांत मैसी को भी बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है. उन्होंने इसे अपने लिए बहुत सम्मानजनक बताया और कहा, "शाहरुख खान जैसे महान कलाकार के साथ यह अवॉर्ड शेयर करना मेरे लिए गर्व की बात है." विक्रांत ने यह पुरस्कार समाज के हाशिए पर पड़े लोगों को समर्पित किया.

फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं
जैसे ही यह खबर सामने आई कि शाहरुख खान को 'जवान' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है, फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने लगे. ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #KingKhan और #Jawan ट्रेंड करने लगे.

शाहरुख के लिए यह सम्मान सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि उनके दशकों के योगदान का प्रमाण है. 'जवान' न सिर्फ बॉक्स ऑफिस हिट रही, बल्कि इसमें शाहरुख के अभिनय ने हर उम्र के दर्शकों को प्रभावित किया. अब इस अवॉर्ड के साथ, उनकी स्टारडम और प्रतिष्ठा को एक नया आयाम मिल गया है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

02 Aug 2025  ·  Published: 06:03 IST

चिरंजीवी ने डीपफेक वीडियो को लेकर पुलिस में शिकायत की दर्ज, कहा- मान-प्रतिष्ठा को पहुंच रहा नुकसान

File

फाइल फोटो

Chiranjeevi Fake Video Case: टॉलीवुड सुपरस्टार और पूर्व केंद्रीय मंत्री चिरंजीवी ने हाल ही में हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि कुछ वेबसाइट्स उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल करके फेक और एडिट किए हुए अश्लील वीडियो बना रही हैं. इन वीडियो में उन्हें महिलाओं के साथ अश्लील तरीकों से दिखाया गया है, जबकि यह पूरी तरह नकली और झूठा है.

पुलिस ने चिरंजीवी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. यह मामला आईटी एक्ट की धारा 67 और 67ए, भारतीय दंड संहिता की धारा 79, 294, 296 और 336(4), तथा 1986 के महिला अश्लील चित्रण निषेध अधिनियम की कई धाराओं के तहत दर्ज किया गया है. 

चिरंजीवी ने अदालत से अस्थायी रोक भी हासिल की है, जिससे उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल रोका जा सके. इसके साथ ही उन्होंने पुलिस को उन वेबसाइट्स और प्लेटफॉर्म्स की जानकारी दी है, जो उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल करके फेक वीडियो ऑनलाइन डाल रहे हैं.

चिरंजीवी ने अपनी शिकायत में कहा कि यह सब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से किया जा रहा है. उनके चेहरे और पहचान को अश्लील वीडियो में जोड़ा जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह काम गैरकानूनी और गलत है और इसका उद्देश्य उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है.

अभिनेता ने पुलिस से आग्रह किया है कि इस मामले की तुरंत तकनीकी जांच की जाए. उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेट से सभी ऐसे फेक वीडियो को तुरंत हटाया जाए और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें कानून के तहत सजा दी जाए. उनका कहना है कि इंटरनेट पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध ऐसे वीडियो उनके लिए गंभीर मानसिक और सामाजिक नुकसान का कारण बन रहे हैं.

चिरंजीवी ने अपनी प्रतिष्ठा और समाज में योगदान का भी हवाला दिया. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एक अभिनेता नहीं हैं, बल्कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजसेवी भी हैं। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान और आपदा राहत जैसे कई क्षेत्र में हमेशा काम किया है. उनके फिल्मों में हमेशा ईमानदारी, सहानुभूति और संघर्ष जैसे मूल्य दिखाई दिए हैं.

अपनी शिकायत में अभिनेता ने कहा कि इन फेक वीडियो के कारण उनके लंबे समय से बनाए गए सम्मान और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है. ये वीडियो उनके खिलाफ झूठी और अश्लील छवि फैलाने का काम कर रहे हैं, जिससे जनता की नजर में उनकी छवि बिगड़ रही है. यह केवल व्यक्तिगत नुकसान नहीं है, बल्कि उनके पूरे करियर और सामाजिक योगदान को भी प्रभावित कर रहा है.

चिरंजीवी ने कानून का हवाला देते हुए कहा कि यह काम उनकी निजता, गरिमा और सम्मान का उल्लंघन है. यह भारतीय संविधान की धारा 21 के तहत उनकी सुरक्षा का अधिकार है. साथ ही, यह आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता के कई अपराधों के अंतर्गत भी आता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कोई अलग घटना नहीं है, बल्कि कुछ वेबसाइटों द्वारा मिलकर किया गया संगठित प्रयास है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

27 Oct 2025  ·  Published: 14:55 IST

Miss Universe 2025: डिनर नाइट में मनिका विश्वकर्मा ने अपने देसी लुक से सभी का दिल जीता

File

फाइल फोटो

मिस यूनिवर्स 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं मनिका विश्वकर्मा इस समय सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के दौरान उनके आत्मविश्वास भरे इंटरव्यू, शानदार जवाबों और भारतीय शिल्पकला को दर्शाने वाले आउटफिट्स ने लोगों का ध्यान खींचा है. इवेंट से उनकी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वे पारंपरिक भारतीय पोशाक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.

डिनर नाइट में छाया मनिका का रॉयल लुक
डिनर नाइट की तस्वीरों में मनिका बेहद एलीगेंट अंदाज़ में नजर आईं. उन्होंने भारतीय फैशन की खूबसूरती को दर्शाता एक पारंपरिक लहंगा-चोली सेट पहना था, जिसे डिज़ाइनर राजदीप राणावत ने तैयार किया था. इस आउटफिट में गहरे रंग का ब्रोकेड लहंगा और गोल्डन-चांदी की मिरर वर्क वाली चोली शामिल थी, जो पूरे लुक को शाही अंदाज़ दे रहा था.

लहंगे के साथ उन्होंने नेवी ब्लू कलर की एक खूबसूरत जैकेट भी पहनी, जिसमें नाज़ुक कढ़ाई और फ्लोरल मिरर वर्क किया गया था. काले और नेवी के गहरे शेड्स में तैयार यह पूरा सेट मंच पर बेहद चमक रहा था.

एक्सेसरीज ने बढ़ाई खूबसूरती
किसी भी देसी लुक की तरह मनिका ने अपने आउटफिट को एक्सेसरीज के साथ खूबसूरती से स्टाइल किया. उन्होंने गोल्डन टोन में मांग टीका, झुमके, चोकर नेकलेस और चूड़ियां पहनीं. ये सभी एक्सेसरीज उनके ब्लाउज पर किए गए मिरर वर्क से बिल्कुल मैच कर रही थीं, जिससे उनका लुक और भी निखर गया.
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

16 Nov 2025  ·  Published: 13:24 IST

बिग बॉस 19 में हाई वोल्टेज ड्रामा; अमाल मलिक ने फरहाना की प्लेट फेंकी, सलमान ने लगाई क्लास

File

फाइल फोटो

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 के घर में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. कैप्टेंसी टास्क के दौरान फरहाना भट्ट और सिंगर अमाल मलिक के बीच तीखा झगड़ा हुआ, जिसने सबको हैरान कर दिया.

दरअसल, टास्क में घरवालों को अपने परिवार की चिट्ठी मिली थी. इसी दौरान फरहाना ने नीलम गिरी की चिट्ठी फाड़ दी, ताकि वो खुद कप्तान बनने की रेस में आगे निकल सकें. नीलम की आंखों में आंसू आ गए और घरवाले फरहाना पर बरस पड़े.

इसके बाद अमाल मलिक गुस्से में फरहाना के पास पहुंचे, जो उस वक्त खाना खा रही थीं. अमाल ने ताना मारते हुए कहा, “ऐसा काम करने के बाद भी तुम खा कैसे सकती हो?” फरहाना ने पलटकर जवाब दिया, जिससे अमाल आगबबूला हो गए. उन्होंने फरहाना की प्लेट छीनकर फेंक दी और कुछ भद्दे कमेंट्स भी कर दिए.

 pic.twitter.com/p7kAO4m1a7

October 18, 2025

यह वाकया देखकर सभी कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए. ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने भी अमाल की क्लास लगाई. इसी बीच अमाल के पिता डब्बू मलिक घर में आए और बेटे को समझाया कि किसी महिला से इस तरह पेश आना गलत है. पिता की बात सुनकर अमाल इमोशनल हो गए.

वहीं, फरहाना की मां का वीडियो मैसेज भी दिखाया गया. मां ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है, क्योंकि वो दिल से गेम खेल रही है. अपनी मां की आवाज सुनकर फरहाना फूट-फूटकर रोने लगीं. शो में एक और सरप्राइज तब आया जब शहनाज गिल ने अपने भाई शहबाज के लिए मैसेज भेजा. इसके अलावा सिंगर शान भी घरवालों के लिए स्पेशल दिवाली गिफ्ट लेकर आए.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

19 Oct 2025  ·  Published: 11:46 IST