How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

15 साल के सिंगर जोनस कोनर की गायकी के दीवाने हुए सलमान खान, सोशल मीडिया पर की खास तारीफ

File

फाइल फोटो

Salman Khan Praises Jonas Conner: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि असल ज़िंदगी में भी नए टैलेंट को सपोर्ट करने के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने 15 साल के एक युवा सिंगर-सॉन्गराइटर जोनस कोनर (Jonas Conner) की तारीफ करके सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. सलमान का पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया और लोग उनकी संवेदनशीलता और बड़े दिल की तारीफ कर रहे हैं.

सलमान का पोस्ट छाया
सलमान खान ने अपने X अकाउंट पर जोनस कोनर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने अब तक किसी 15 साल के बच्चे को इतनी खूबसूरती से अपने दर्द को गानों में ढालते हुए नहीं देखा. सलमान ने कहा कि वे जोनस के गाने ‘Father in a Bible’, ‘Peace with Pain’ और ‘Oh Appalachia’ बार-बार रिपीट मोड में सुन रहे हैं. साथ ही उन्होंने लिखा, “भगवान आपका भला करे. ऐसे बच्चों को सपोर्ट नहीं किया तो फिर क्या किया? भाइयों-बहनों, ये इंग्लिश में हैं, यहां भी ऐसे बहुत हैं. उन्हें मोटिवेट करो, उनका शोषण नहीं.”


 pic.twitter.com/L0tIdQBZfJ

September 13, 2025

सलमान का यह संदेश न सिर्फ जोनस के लिए हौसला बढ़ाने वाला है, बल्कि भारत के युवाओं को भी प्रेरित करने वाला है कि वे अपने टैलेंट को खुलकर सामने लाएं.

कौन हैं जोनस कोनर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोनस कोनर एक अमेरिकन टीनएजर सिंगर और सॉन्गराइटर हैं, जो अपने भावनात्मक और सच्चे शब्दों वाले गानों के लिए जाने जाते हैं. उनके गाने उनकी निजी जिंदगी की मुश्किलों और अनुभवों से प्रेरित होते हैं. ‘Father in a Bible’, ‘Peace with Pain’ और ‘Oh Appalachia’ जैसे गानों ने उन्हें सोशल मीडिया और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर अलग पहचान दिलाई है. जोनस अपने परफॉर्मेंस में कम से कम इंस्ट्रूमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं, ताकि उनकी आवाज़ और कहानी कहने का अंदाज सीधे लोगों के दिल को छू सके. यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है.

फैंस की प्रतिक्रिया
सलमान के पोस्ट के बाद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फैंस ने उन्हें “रियल हीरो” और “ट्रू मेंटर” कहना शुरू कर दिया. लोग लिख रहे हैं कि सलमान की इस पहल से युवा कलाकारों को प्रेरणा मिलेगी और वे अपने हुनर को दुनिया के सामने ला पाएंगे.

सलमान का वर्क फ्रंट
फिलहाल सलमान खान बिग बॉस 19 को होस्ट कर रहे हैं. फिल्मों की बात करें तो वे अब ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नज़र आएंगे, जो गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है. इससे पहले सलमान ‘सिकंदर’ में दिखे थे, जिसे बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. अब दर्शकों को उनकी अगली फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

14 Sep 2025  ·  Published: 12:33 IST

Box Office हिट ‘सैयारा’ क्यों बनी अनीत पड्डा के करियर का टर्निंग प्वॉइंट?

File

फाइल फोटो

Anit Padda Emotional Story: साल 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी ‘सैयारा’. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की और करीब 500 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया. दर्शकों ने फिल्म की रोमांटिक और भावनात्मक कहानी को खूब पसंद किया. थिएटरों में भी इसका जादू ऐसा चला कि हर शो हाउसफुल रहा लेकिन इस फिल्म की सक्सेस सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं रही. इसकी हीरोइन अनीत पड्डा के लिए ‘सैयारा’ बहुत ही पर्सनल और इमोशनल महत्व रखती है.

अनीत का किरदार और पर्सनल कनेक्शन
फिल्म में अनीत ने उस लड़की का रोल निभाया है, जो अल्जाइमर की बीमारी से जूझ रही होती है. अल्जाइमर एक ऐसी बीमारी है जिसमें इंसान धीरे-धीरे अपनी याददाश्त खोने लगता है. बड़े पर्दे पर इस किरदार को निभाना किसी भी एक्टर के लिए आसान नहीं होता, लेकिन अनीत ने इसे बड़ी खूबसूरती से निभाया. अनीत ने खुद खुलासा किया कि यह रोल उनके दिल के बहुत करीब था क्योंकि उनके दादा भी अल्जाइमर से पीड़ित हैं.

हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में उन्होंने बताया, "मेरे दादू को अल्जाइमर है, इस वजह से यह फिल्म मेरे लिए और भी इमोशनल हो जाती है. आज वो उस स्टेज पर हैं, जहां उन्हें बहुत सी बातें याद नहीं रहतीं लेकिन जब मैंने यह रोल किया, तो मुझे लगा कि यह सिर्फ किरदार नहीं, बल्कि मेरे दिल की कहानी भी है."

दादू का इमोशनल रिएक्शन
जब फिल्म रिलीज हुई, तब अनीत के दादा बेड रेस्ट पर थे और थिएटर नहीं जा पाए. ऐसे में अनीत के माता-पिता ने उन्हें फिल्म से जुड़े कुछ क्लिप्स दिखाए. क्लिप्स देखने के बाद उनका रिएक्शन बेहद खास था. अनीत बताती हैं, “उन्हें मेरा नाम याद नहीं, लेकिन वो मुझे अभी भी ‘हीरापुत’ और ‘मक्खन’ कहकर बुलाते हैं. जब उन्होंने फिल्म के वीडियोज देखे तो उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी. उन्होंने कहा, ‘हीरापुत और मक्खन दी मूवी’. वह पल मेरे लिए किसी अवॉर्ड से कम नहीं था.” यह पल अनीत के लिए इतना खास था कि उन्होंने इसे अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि मान लिया.

‘सैयारा’ की सफलता और टीम का सफर
‘सैयारा’ सिर्फ अनीत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी टीम के लिए मील का पत्थर साबित हुई. इस फिल्म ने न सिर्फ अनीत पड्डा और अहान पांडे के करियर को नई ऊंचाइयां दीं, बल्कि डायरेक्टर मोहित सूरी को भी एक बार फिर दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई. फिल्म का म्यूजिक, कहानी और कलाकारों का अभिनय सबने मिलकर इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया. खासकर अनीत और अहान की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

30 Aug 2025  ·  Published: 11:15 IST

'गुस्ताख इश्क' की रिलीज से पहले विजय वर्मा बोले, नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करना खुशकिस्मती

File

फाइल फोटो

मुंबई: अभिनेता विजय वर्मा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म की रिलीज से ठीक पहले विजय वर्मा ने अपनी अब तक की सबसे प्यारी और खास ऑनस्क्रीन जोड़ी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनकी सबसे बेहतरीन केमिस्ट्री दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ बनी है.

गुरुवार को विजय वर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ खास तस्वीरें साझा कीं. इन तस्वीरों में विजय वर्मा और नसीरुद्दीन शाह के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. कुछ तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ में विजय वर्मा द्वारा बनाया गया नसीरुद्दीन शाह का स्केच भी दिख रहा है.

तस्वीरें शेयर करते हुए विजय वर्मा ने लिखा, “जब आप अपने आदर्श को ही मॉडल बना लेते हैं. मेरी खुशकिस्मती है कि मुझे नसीरुद्दीन शाह साहब के साथ काम करने का मौका मिला. उनसे मैंने बहुत कुछ सीखा. यह मेरी अब तक की सबसे प्यारी ऑनस्क्रीन जोड़ी है. मैंने उनके ब्रेक टाइम में उनका स्केच भी बनाया, जो आप स्लाइड-3 में देख सकते हैं.”

विजय वर्मा ने यह भी बताया कि उनके बनाए इस स्केच पर नसीरुद्दीन शाह ने उर्दू में साइन भी किया है, जिसे उन्होंने अपने लिए एक यादगार तोहफा बताया. इसके साथ ही उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए लिखा, “‘गुस्ताख इश्क’ इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है, आप सभी से अनुरोध है कि फिल्म जरूर देखें.”

विजय वर्मा की इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के कमेंट्स और लाइक्स की बाढ़ आ गई. टीवी अभिनेता शरद मल्होत्रा ने हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया, वहीं एक यूजर ने लिखा, “आपकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.”

फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ की बात करें तो इसका निर्देशन विभु पुरी ने किया है. इस फिल्म में विजय वर्मा के साथ अभिनेत्री फातिमा सना शेख रोमांस करती नजर आएंगी. वहीं, नसीरुद्दीन शाह फिल्म में उनकी प्रेम कहानी को नया आयाम देते नजर आएंगे. खास बात यह भी है कि इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म के जरिए मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा प्रोडक्शन की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं. ऐसे में ‘गुस्ताख इश्क’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

27 Nov 2025  ·  Published: 21:58 IST

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल पहले ही हफ्ते में ट्रोल, फैंस को नहीं भाए उनके बयान

File

फाइल फोटो

Bigg Boss 19: बिग बॉस के हर सीजन में कुछ कंटेस्टेंट ऐसे होते हैं, जो जल्दी ही फैंस के फेवरेट बन जाते हैं लेकिन इस बार बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल को पहले ही दिन से ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है. शो में एंट्री के पहले ही उनके कुछ बयान और एटीट्यूड ने फैंस का गुस्सा और मीम्स की बारिश ला दी.

क्यों हो रही हैं ट्रोल?
तान्या ने खुद को स्पिरिचुअल इंफ्लुएंसर बताया था. फैंस को लगा था कि वो सिंपल और सादगी भरी लाइफ जीती होंगी लेकिन शो में उनके बयान बिल्कुल उलट दिखे. तान्या ने कहा कि उन्हें “बॉस” कहा जाए और उनके छोटे भाई भी उन्हें बॉस कहते हैं. उनका कहना है कि महिलाओं को इज्जत पाने के लिए इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि मांगना चाहिए. जब सह प्रतियोगी कुनिका ने तान्या की बात पर आपत्ति जताई, तो तान्या ने जवाब दिया कि वो 50 साल की उम्र का इंतजार नहीं कर सकती. इस तरह के बयान फैंस को पसंद नहीं आए.

विवादित बयान
एक और एपिसोड में तान्या ने बताया कि उनके बॉडीगार्ड्स हैं, जिन्होंने महाकुंभ में 100 लोगों की जान बचाई. उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा रखना पसंद है और वो इसे एन्जॉय करती हैं. इसके अलावा तान्या ने कहा कि उन्होंने साड़ी पहनकर बिग बॉस तक का सफर तय किया, जो उनके लिए बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने तुलना की कि कई लड़कियां छोटे कपड़े पहनकर या अलग-अलग सीन्स करके आगे बढ़ती हैं, लेकिन उन्होंने बिना कंप्रोमाइज किए यह सफर तय किया. इस बयान पर फैंस ने विरोध जताया और कहा कि यह दूसरों की तुलना में अहंकार दिखाता है.

फैंस की प्रतिक्रिया
तान्या की शोबाजी, कॉन्फिडेंस और कंट्रोवर्शियल बयान फैंस को फेक और नकली लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके मीम्स बन रहे हैं और लोग उन्हें “शोऑफ क्वीन” कह रहे हैं. कई फैंस मान रहे हैं कि तान्या इस सीजन की सबसे निगेटिव कंटेस्टेंट हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

29 Aug 2025  ·  Published: 11:35 IST