How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

Raksha Bandhan Special: बॉलीवुड के ये भाई-बहन जो लाइमलाइट से रहते हैं दूर, लेकिन रिश्ता है बेहद खास

File

फाइल फोटो

Raksha Bandhan Special: 9 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है. ये त्योहार भाई-बहन के प्यार, भरोसे और साथ का प्रतीक है. बहन अपने भाई की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती है, और भाई उसकी रक्षा का वादा करता है. आम लोगों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को बड़े प्यार से मनाते हैं.

हम अक्सर बॉलीवुड के भाई-बहनों की ग्लैमरस झलक सोशल मीडिया या फिल्मों में देखते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी सेलेब्स हैं जिनके भाई-बहन कैमरे की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करते हैं. चलिए रक्षाबंधन के खास मौके पर ऐसे ही कुछ स्टार्स और उनके लाइमलाइट से दूर रहने वाले भाई-बहनों से आपको मिलवाते हैं.

1. सैफ अली खान – सबा अली खान
सैफ अली खान इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं. उनकी दो बहनें हैं. सोहा अली खान और सबा अली खान. जहां सोहा एक्ट्रेस और सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, वहीं सबा लाइमलाइट से दूरी बनाए रखती हैं. सबा पेशे से एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं और अक्सर फैशन और क्रिएटिव वर्क से जुड़ी रहती हैं. वो एक सिंपल लेकिन लग्जरी लाइफ जीती हैं.

2. कार्तिक आर्यन – कृतिका तिवारी
कार्तिक आर्यन, जो आज के दौर के पॉपुलर एक्टर्स में गिने जाते हैं, की बहन कृतिका तिवारी पेशे से डॉक्टर हैं. दोनों भाई-बहन की जोड़ी सोशल मीडिया पर कई बार मस्तीभरे पोस्ट और वीडियो के जरिए चर्चा में रहती है. कृतिका ग्लैमर वर्ल्ड से दूर एक सामान्य और प्रोफेशनल जिंदगी जी रही हैं.

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Kritika Tiwari (@dr.kiki_)

3. शाहरुख खान – शहनाज लालारुख
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बहन शहनाज लाइमलाइट से हमेशा दूर रही हैं. जब शाहरुख के माता-पिता की मृत्यु हुई, तब शहनाज इस सदमे से डिप्रेशन में चली गई थीं. उस समय शाहरुख ने ना सिर्फ खुद को संभाला, बल्कि अपनी बड़ी बहन की भी पूरी जिम्मेदारी ली. आज भी शाहरुख उन्हें बहुत सम्मान और प्यार देते हैं.

4. दीपिका पादुकोण – अनीषा पादुकोण
दीपिका पादुकोण की छोटी बहन अनीषा पेशे से एक गोल्फ खिलाड़ी हैं. इसके अलावा वो 'The Live Love Laugh Foundation' की सीईओ भी हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य पर काम करता है. अनीषा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन दोनों बहनों के बीच का रिश्ता बेहद प्यारा है.

 

View this post on Instagram

A post shared by Anisha Padukone (@anishapadukone)

5. सनी देओल – अजीता और विजेता देओल
सनी देओल की दो बहनें हैं – अजीता और विजेता। दोनों ही मीडिया और पब्लिक लाइफ से दूरी बनाए रखती हैं. यहां तक कि वो सोशल मीडिया पर भी दिखाई नहीं देतीं. हालांकि, परिवार के खास मौकों पर वो ज़रूर मौजूद रहती हैं.

6. ऐश्वर्या राय – आदित्य राय
मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की सुपरस्टार ऐश्वर्या राय के बड़े भाई आदित्य राय भारतीय मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं. वो एक डिसिप्लिन लाइफ जीते हैं और मीडिया से दूर रहते हैं. ऐश्वर्या कई बार अपने भाई के साथ फैमिली फंक्शन्स में दिखाई देती हैं.

7. अजय देवगन – नीलम और कविता
अजय देवगन की दो बहनें हैं – नीलम और कविता. दोनों ही ग्लैमर वर्ल्ड से अलग रहकर अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त रहती हैं. हालांकि, देवगन फैमिली के हर बड़े इवेंट में वो शामिल होती हैं और अपने भाई के बेहद करीब हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

09 Aug 2025  ·  Published: 07:17 IST

रियलिटी शो में चहल का नाम बार-बार ले रहीं धनश्री, अहाना ने कहा, 'खेल रहीं विक्टिम कार्ड'

File

फाइल फोटो

Dhanashree Verma Victim Card: रियलिटी शो राइज एंड फॉल से एक्ट्रेस अहाना कुमारा बाहर हो चुकी हैं. शो में रहते हुए उनकी कई बार धनश्री वर्मा से बातचीत देखने को मिली थी. हाल ही में एक इंटरव्यू में जब अहाना से पूछा गया कि क्या धनश्री शो में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से टूटे रिश्ते और तलाक पर बात करके “विक्टिम कार्ड” खेल रही थीं, तो उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी.

अहाना ने साफ कहा कि उन्हें किसी की निजी जिंदगी में झांकने की आदत नहीं है. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी शो में धनश्री से उनकी शादी, तलाक या चहल संग रिश्ते के बारे में सवाल नहीं किया. अहाना के मुताबिक, धनश्री की शादी किससे हुई, कितने समय तक चली, तलाक कब हुआ. इन सब बातों में मुझे कोई दिलचस्पी नहीं थी. यह सब बातें उन्होंने खुद शो में शेयर कीं और इससे साफ दिखा कि वो इस प्लेटफॉर्म का किस तरह इस्तेमाल कर रही थीं.

धनश्री को शो में कई बार अपने रिश्ते और तलाक के बारे में खुलकर बात करते देखा गया. इस पर अहाना ने कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने ये सब जानबूझकर नहीं किया. शायद एक महिला होने के नाते वो सिर्फ अपने अनुभव साझा करना चाहती थीं. लेकिन बार-बार एक ही बात दोहराना मुझे पसंद नहीं. मैं डिस्कनेक्ट कर लेती हूं. मुझे अच्छा नहीं लगता जब कोई विक्टिम कार्ड खेले. सबने उनकी बात सुन ली, अब खेल पर ध्यान देना चाहिए.

अहाना का मानना है कि शो एक रियलिटी गेम है और यहां निजी रिश्तों के बजाय गेमप्ले पर बात होनी चाहिए. उन्होंने साफ किया कि वो किसी की निजी परेशानियों पर उंगली उठाने वालों में से नहीं हैं, लेकिन बार-बार एक ही मुद्दे पर चर्चा करने से माहौल बदल जाता है.

बता दें कि शो के दौरान अहाना की धनश्री और भोजपुरी स्टार पवन सिंह से भी झड़प हुई थी. हालांकि, एविक्शन से पहले उन्होंने पवन सिंह से माफी मांग ली थी. शो में उनकी परफॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और इसी वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा. इस तरह अहाना कुमारा ने साफ कर दिया कि शो के दौरान उनकी प्राथमिकता गेम थी, न कि किसी की पर्सनल लाइफ. वहीं, धनश्री के लगातार अपनी शादी-तलाक की बातें उठाने को उन्होंने “विक्टिम कार्ड” की तरह देखने से इनकार किया, लेकिन यह भी कहा कि खेल में आगे बढ़ने के लिए ध्यान सिर्फ टास्क और परफॉर्मेंस पर होना चाहिए.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

03 Oct 2025  ·  Published: 10:03 IST

'आज भी जिंदगी के बिखरे टुकड़ों को समेट रही हूं,' धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुईं हेमा मालिनी

File

फाइल फोटो

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का पिछले महीने 24 नवंबर को जुहू स्थित उनके घर पर निधन हो गया. एक्टर के निधन से हर कोई दुखी है और आज उनके जन्मदिन पर उन्हें याद कर रहा है. अब, एक्टर की पत्नी और हिंदी सिनेमा की 'ड्रीम गर्ल', हेमा मालिनी, उन्हें याद करते हुए भावुक हो गई हैं.

धर्मेंद्र की मौत हेमा मालिनी के लिए एक बहुत बड़ा सदमा है. उन्होंने पहले ही कहा है कि पति की मौत के बाद उनकी ज़िंदगी खाली हो गई है और यह खालीपन हमेशा रहेगा. अब, एक सोशल मीडिया पोस्ट में, उन्होंने एक्टर के निधन के बाद अपनी ज़िंदगी के टूटे हुए टुकड़ों को जोड़ने की कोशिश करने का ज़िक्र किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे, धरम जी. आपको मुझे छोड़कर गए दो हफ़्ते से ज़्यादा हो गए हैं. मैं धीरे-धीरे अपनी ज़िंदगी के टुकड़ों को उठा रही हूँ और उसे फिर से बनाने की कोशिश कर रही हूँ, यह जानते हुए कि आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे." 

उन्होंने आगे लिखा, "हमने साथ में जो खुशी के पल बिताए, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता, और उन पलों को फिर से जीने से मुझे बहुत सुकून और खुशी मिलती है. मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूँ कि हमने इतने खूबसूरत साल साथ बिताए, हमारी दो खूबसूरत बेटियों के लिए जिन्होंने हमारे प्यार को मज़बूत किया, और उन सभी खूबसूरत, खुशहाल यादों के लिए जो हमेशा मेरे दिल में रहेंगी."

उन्होंने पोस्ट में और भी बहुत कुछ लिखा है, जो उनके प्यार, दर्द और रिश्ते के प्रति समर्पण को दिखाता है. हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों जगह पसंदीदा थी. उनकी प्रेम कहानी सिल्वर स्क्रीन पर शुरू हुई और हर परिस्थिति में, पूरी ज़िंदगी बढ़ती रही.
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

08 Dec 2025  ·  Published: 21:17 IST

'शुरू में लोग मुझे रील वाली कहकर चिढ़ाते थे', Bigg Boss 19 से बाहर होने के बाद बोलीं नीलम गिरी

File

फाइल फोटो

Neelam Giri Bigg Boss 19: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार नीलम गिरी हाल ही में बिग बॉस 19 से बेघर हो गई हैं. शो से बाहर आने के बाद उन्होंने अपनी जर्नी और इंडस्ट्री के अनुभवों पर खुलकर बात की. नीलम ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें “रील बनाने वाली लड़की” कहकर चिढ़ाया जाता था, लेकिन उन्हीं वीडियो की वजह से उन्हें बड़े मौके मिले और वह आज इस मुकाम पर पहुंची हैं.

‘वीडियो वाली समझकर लोग मज़ाक उड़ाते थे
नीलम ने बताया कि शुरू में जब वह शॉर्ट वीडियो बनाती थीं, तब सेट पर कई लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते थे. उन्हें लगता था कि रील बनाने वाला कोई क्या कर लेगा. लेकिन किस्मत ने वहीं से करवट ली, नीलम का एक वीडियो भोजपुरी स्टार पवन सिंह तक पहुंचा और उन्होंने कहा कि लड़की में टैलेंट है. नीलम बोली, “मैं रील्स का अपमान नहीं करती. इसी ने मुझे पहचान दी और इसी से मेरी रोज़ी-रोटी चली.”

खेसारी–पवन की राइवलरी का कोई असर नहीं पड़ा
नीलम ने बताया कि वह पवन सिंह और खेसारी लाल यादव दोनों के साथ काम कर चुकी हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री में दोनों की राइवलरी मशहूर है, लेकिन नीलम के मुताबिक इसका उन पर कोई असर नहीं पड़ा. वह बोलीं, “मेरे अपने भी कई हिट गाने हैं, मेरी खुद की पहचान है. हां, पवन जी और खेसारी जी से मुझे मौके मिले, लेकिन मेरी मेहनत भी कम नहीं है.”

पवन सिंह–खेसारी संग ‘अफेयर’ की अफवाहों पर जवाब
नीलम ने कहा कि भोजपुरी में अक्सर हीरोइनों का नाम स्टार एक्टर्स के साथ जोड़ा जाता है, लेकिन वह प्रोफेशनल रहते हुए काम करती हैं. इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मैं पवन सर की बहुत इज्जत करती हूं. हदें पार करना मेरी आदत नहीं है. हम बहुत कम बात करते हैं, सिर्फ काम की. यही मेरी सुरक्षा है.”

प्रोड्यूसर प्रवेश लाल यादव के साथ नाम जुड़ने पर बोलीं
नीलम का नाम भोजपुरी निर्माता प्रवेश लाल यादव के साथ भी जोड़ा गया था. इस पर उन्होंने साफ कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. वह बोली, “हमारा एक गाना हिट हुआ, इसलिए उन्होंने सोचा कि आगे भी मेरे साथ काम आसान रहेगा. मुझे अच्छे पैसे मिले, गाने चले, तो समस्या क्या है? हम अच्छे दोस्त हैं, बस इतना ही.”
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

16 Nov 2025  ·  Published: 22:30 IST