फाइल फोटो
Pawan Singh Rise and Fall Show: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों बिज़नेस टायकून अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रहे हैं. यह पहला मौका है जब पवन सिंह किसी रियलिटी शो का हिस्सा बने हैं. शो में उनका मस्तमौला और बिंदास अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. पवन सिंह सभी कंटेस्टेंट्स के साथ मज़ाक-मस्ती करते हैं, जिससे शो का माहौल हल्का-फुल्का और एंटरटेनिंग बना रहता है.
धनश्री और आकृति से खास बॉन्डिंग
शो में पवन सिंह की सबसे ज्यादा बॉन्डिंग धनश्री वर्मा और आकृति नेगी के साथ दिखाई देती है. वह दोनों से बेझिझक बातें करते हैं और अक्सर मज़ाकिया अंदाज में फ्लर्ट भी कर जाते हैं. हाल ही के एक एपिसोड में पवन सिंह ने धनश्री वर्मा से कहा कि जब वह बात करते-करते नीचे देखने लगती हैं तो सामने वाला समझ जाता है कि वह शरमा गई हैं. इस बात पर धनश्री सच में शरमा गईं और शो के बाकी सदस्य भी मुस्कुरा दिए.
साड़ी और बिंदी की बात पर हंसी-ठिठोली
एपिसोड के दौरान पवन सिंह ने धनश्री से पूछा कि वह बिंदी क्यों नहीं लगातीं. उन्होंने कहा, “आपने जो कपड़े पहने हैं उन पर बिंदी अच्छी लगेगी.” धनश्री ने जवाब दिया कि बिंदी इंडियन कपड़ों पर अच्छी लगती है. इस पर पवन सिंह ने कहा कि फिर साड़ी पहन लीजिए. धनश्री ने बताया कि उन्हें साड़ी पहननी नहीं आती. इस बीच कंटेस्टेंट अरबाज पटेल बोले कि आजकल रेडीमेड साड़ी आती है, वह पहन सकती हो. यह सुनकर सब हंस पड़े.
साड़ी मंगवाने की पेशकश
पवन सिंह धनश्री को साड़ी में देखने के लिए इतने उत्सुक दिखे कि उन्होंने शो के मेकर्स से साड़ी की मांग कर डाली. उन्होंने यहां तक कह दिया कि “आप मुझसे पैसे ले लीजिए लेकिन इनके लिए साड़ी मंगवा दीजिए.” इस बात पर सब हैरान रह गए और माहौल मज़ेदार हो गया. पवन सिंह ने हंसते हुए कहा कि वह बार-बार कह रहे हैं कि बिंदी लगाइए लेकिन धनश्री मानती ही नहीं.
दर्शकों को एंटरटेन करने का तरीका
पवन सिंह और धनश्री वर्मा की ये हंसी-मजाक वाली नोक-झोंक देखकर साफ लगता है कि दोनों ही जानते हैं कि रियलिटी शो में दर्शकों का ध्यान कैसे खींचना है. पहले जहां धनश्री पवन सिंह की फ्लर्टिंग से थोड़ा परेशान दिखती थीं, अब वह उनकी बातें एंजॉय करती नजर आती हैं. शो में इनकी केमिस्ट्री और मज़ाकिया अंदाज ने दर्शकों की दिलचस्पी और भी बढ़ा दी है.
पवन सिंह के लिए नया अनुभव
भोजपुरी फिल्मों में अपनी दमदार आवाज़ और हिट गानों के लिए मशहूर पवन सिंह के लिए यह शो एक नया अनुभव है. उनके चाहने वाले उन्हें पहली बार इस तरह के माहौल में देख रहे हैं. ‘राइज एंड फॉल’ के इस सीज़न में पवन सिंह का मजाकिया और खुला अंदाज शो की टीआरपी बढ़ाने में भी मदद कर रहा है.
फाइल फोटो
Amisha Patel Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के लिए भी मशहूर हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री के अंदरूनी हालात पर खुलकर बात की.
अमीषा ने Zoom को दिए इंटरव्यू में कहा कि ‘कहो ना... प्यार है’ जैसी सुपरहिट फिल्म करने के बाद भी उन्हें वह फेम और मौके नहीं मिले, जिनकी वह हकदार थीं. उन्होंने खुद को इंडस्ट्री का आउटसाइडर बताया और कहा कि यही वजह है कि उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
क्या कहा अमीषा पटेल ने
एक्ट्रेस ने बताया, “ऑडियंस का प्यार सबसे ज्यादा मायने रखता है. मैं किसी भी कैंप का हिस्सा नहीं रही. मैं शराब और सिगरेट नहीं पीती, चापलूसी नहीं करती. जो काम मिलता है, वह मेरी मेहनत से मिलता है. इस वजह से कई लोग मुझे पसंद नहीं करते. मैं किसी के आगे-पीछे नहीं घूमती.” उन्होंने यह भी खुलासा किया कि ‘कहो ना... प्यार है’ पहले करीना कपूर को ऑफर हुई थी. उनके छोड़ने के बाद ही उन्हें यह फिल्म मिली. “अगर मैं इंडस्ट्री से होती तो शायद मैं पहली पसंद होती.”
आउटसाइडर होने की दिक्कतें
अमीषा ने आगे कहा, “इंडस्ट्री में तब और मुश्किल होती है जब यहां आपका पति या बॉयफ्रेंड न हो. बिना खुद को ‘पावर कपल’ के रूप में प्रेजेंट किए सपोर्ट मिलना मुश्किल हो जाता है. आउटसाइडर को कम मौके मिलते हैं क्योंकि उन्हें सपोर्ट करने की वजह लोगों के पास नहीं होती.”
करियर की झलक
अमीषा पटेल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मॉडल भी हैं. उन्हें आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर 2’ में सनी देओल के साथ देखा गया था. यह फिल्म 2001 की सुपरहिट ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का सीक्वल थी.
Panchayat season 4 memes
पंचायत का सीजन 4 रिलीज हो गया है. इस वेब सीरीज में एक बार फिर जीतेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा हैं. एक बार फिर ये सीरीज रिलीज के टाइम से ही ट्रेंडिंग में #1 पर है. साथ इस सीरीज में मीम की बाढ़ सी आ गई है, आइए शॉर्ट में देखते पंचायत के कुछ मीम...
गरीब हूं गद्दार नहीं
पंचायत सीजन 4 में जब विनोद प्रधान जी के यहां भोज खाने गए हैं, वहां मंजू देवी विनोद से कहती हैं तुम हमारी पार्टी में आ जाओ, तभी विनोद जवाब देते हैं- मैं गरीब हूं गद्दार नहीं, इसपर बहुत सारे मीम बनाए जा रहे हैं
गजब बेइज्जती है
पंचायत के सबसे पॉपुलर डायलॉग्स में से एक है- 'गजब बेइज्जती है यार.' ये डायलॉग लोगों को इतना पसंद आया कि सोशल मीडिया पर इस पर बने मीम्स की बाढ़ आ गई.
देख रहा है विनोद
'पंचायत' में भूषण खैनी खाते हुए भुटकुन से बोलते हैं- 'देख रहा है ना बिनोद.' ये डायलॉग खूब वायरल हुआ और इसके जमकर मीम्स बने.
कीजिए मीटिंग मीटिंग...खेलिए मीटिंग मीटिंग, अलुआ मीटिंग
फुलेरा के पंचायत भवन में प्रधान और वार्ड मेम्बर्स की मीटिंग चल रही थी तभी बनराकस यानि भूषण आता है और कहता है-कीजिए मीटिंग मीटिंग...खेलिए मीटिंग मीटिंग, अलुआ मीटिंग, ये मीम कुछ ज्यादा ही वायरल हुआ
बस अंदर से मन कुछ अच्छा नहीं लग रहा है
सीरीज में अम्मा का किरदार फैंस को खूब पसंद आया था. वहीं उनका डायलॉग 'बस अंदर से मन कुछ अच्छा नहीं लग रहा है', के भी काफी मीम्स बने
चाय पीजिए, दिमाग को शांत कीजिए
'चाय पीजिए, दिमाग को शांत कीजिए'- भूषण का ये डायलॉग चाय लवर्स के लिए तकिया कलाम बन गया और इस पर भी बहुत से मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए.
फाइल फोटो
Bigg Boss 19 Trophy Reveal: टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले बस दो दिन दूर है, और घर का माहौल पहले से कहीं ज़्यादा रोमांचक हो गया है. इस हफ़्ते, शो ने अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट की घोषणा की. गौरव खन्ना, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, प्रणीत मोरे और तान्या मित्तल. इनमें से कोई एक 7 दिसंबर को ट्रॉफी उठाएगा.
इस बीच, बिग बॉस ने घर वालों को इस सीज़न की ट्रॉफी की पहली झलक दिखाई. यह ट्रॉफी पिछले सभी सीज़न से काफी अलग और अनोखी है. सबसे खास बात यह है कि ट्रॉफी के डिज़ाइन में सलमान खान का मशहूर 'हाथ जोड़कर प्रार्थना करने वाला' पोज़ शामिल है. यह चमकदार हीरे जड़ी ट्रॉफी इस सीज़न की थीम से पूरी तरह मेल खाती है और सभी कंटेस्टेंट इसे देखकर बहुत खुश हुए.
एपिसोड में टॉप 5 कंटेस्टेंट आखिरी बार 'असेंबली रूम' में इकट्ठा हुए, जहां बिग बॉस ने उन्हें ट्रॉफी दिखाई और उनसे पूछा कि उनके अलावा, वे किसे ट्रॉफी जीतने के लायक समझते हैं. अमाल मलिक ने सबसे पहले प्रणीत मोरे का नाम लिया. प्रणीत ने गौरव खन्ना को लायक बताया. फरहाना भट्ट ने तान्या मित्तल का नाम लिया. गौरव खन्ना ने भी प्रणीत को ही चुना. जबकि तान्या मित्तल ने अमाल मलिक का नाम लिया.
इस बातचीत और ट्रॉफी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं. फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि 2025 का विनर कौन होगा. इस बीच, एपिसोड में एक और बड़ा पल आया जब माल्टी चाहर को कम वोट मिलने की वजह से घर से बाहर जाना पड़ा. माल्टी घर से निकलते समय काफी इमोशनल लग रही थीं और प्रणीत और अमाल से नाराज़ भी दिखीं.
उन्होंने अलविदा कहते समय उन्हें इग्नोर भी किया. उनके बाहर होने के बाद अब सिर्फ टॉप 5 कंटेस्टेंट ही फाइनल रेस में बचे हैं. जैसे-जैसे फिनाले नज़दीक आ रहा है, दर्शकों में एक्साइटमेंट और बढ़ गया है. सबकी नज़रें इस बात पर हैं कि 7 दिसंबर को सलमान स्टाइल वाली यह चमकदार ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी.