How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

पवन सिंह-ज्योति सिंह विवाद में अब करणी सेना ने दिया दखल, दी पवन सिंह को चेतावनी

File

फाइल फोटो

Pawan Singh Jyoti Singh Controversy: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा निजी विवाद अब पूरी तरह सार्वजनिक हो चुका है. दोनों के बीच चल रही तनातनी अब सामाजिक मुद्दा बनती जा रही है. इस मामले में अब करणी सेना भारत ने भी खुलकर हस्तक्षेप किया है और पवन सिंह को चेतावनी दी है कि वे जल्द से जल्द अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ मतभेदों को सुलझाएं.

करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने खुद ज्योति सिंह से फोन पर बात की है और उनसे मुलाकात भी की. वीर प्रताप ने कहा कि अगर ज्योति के साथ अन्याय हुआ है, तो यह लड़ाई सिर्फ उनकी नहीं रहेगी, बल्कि पूरा समाज उनके साथ खड़ा होगा. उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई ज्योति को परेशान करता है, तो करणी सेना उसके खिलाफ सख्त कदम उठाएगी.

वीर प्रताप सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम और फेसबुक पोस्ट में ज्योति से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग और तस्वीरें भी साझा कीं. उन्होंने लिखा कि “अगर मुलाकात के बाद लगा कि इस बिटिया के साथ गलत हुआ है, तो अब ये लड़ाई समाज की होगी, किसी एक की नहीं.” फोन कॉल के दौरान ज्योति सिंह ने भावुक होकर कहा कि “मैं पूरी तरह टूट चुकी हूं. मेरे पापा बीमार हैं, घर में कोई मेरा सहारा नहीं है. जब मैं मिलने गई तो मेरे पति ने घर पर पुलिस बुला ली. पुलिस ने मेरा हाथ पकड़कर घर से बाहर निकाला. क्या यही रिश्ता है?” इस पर वीर प्रताप ने जवाब दिया कि “आप हमारी बहन हैं, और करणी सेना आपके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है. अगर आप चाहेंगी, तो हम हर स्तर पर जाकर आपके लिए लड़ाई लड़ेंगे.”

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, रविवार को ज्योति सिंह पवन सिंह से मिलने लखनऊ स्थित उनके घर पहुंची थीं, लेकिन पवन ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया और पुलिस को बुला लिया. इस घटना का वीडियो ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम पर लाइव किया था, जो तेजी से वायरल हो गया. बाद में पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने ज्योति से डेढ़ घंटे बात की थी, जिसमें वह सिर्फ चुनाव की बातें कर रही थीं. हालांकि ज्योति ने इस दावे को गलत बताया और जनता से न्याय की गुहार लगाई है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

07 Oct 2025  ·  Published: 14:37 IST

शाह बानो की बेटी को लगा झटका, फिल्म ‘हक’ की रिलीज पर रोक लगाने से कोर्ट ने किया इंकार

File

फाइल फोटो

Shah Bano Case: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने फिल्म ‘हक’ की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है. यह याचिका शाह बानो की बेटी सिद्दीक बेगम खान ने दायर की थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि फिल्म में उनकी मां की छवि को गलत तरीके से दिखाया गया है.

जस्टिस प्रणय वर्मा की एकल पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि शाह बानो अब जीवित नहीं हैं, इसलिए निजता और प्रतिष्ठा का अधिकार उनके साथ समाप्त हो गया है. अदालत ने यह भी साफ किया कि फिल्म में न तो शाह बानो का गलत चित्रण किया गया है और न ही इसे उनकी वास्तविक कहानी के रूप में प्रस्तुत किया गया है.

कोर्ट ने फिल्म निर्माताओं को राहत देते हुए कहा कि ‘हक’ एक काल्पनिक रचना है और इसके डिस्क्लेमर में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि यह फिल्म ‘बानोः भारत की बेटी’ नामक पुस्तक से प्रेरित है और 1985 के सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से प्रभावित है. इसलिए फिल्म को रचनात्मक स्वतंत्रता दी जा सकती है.

हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि सिर्फ इसलिए कि फिल्म में नाटकीय या काल्पनिक तत्व जोड़े गए हैं, इसे सनसनीखेज या भ्रामक नहीं कहा जा सकता. फिल्म में यदि कहानी को प्रभावी बनाने के लिए कुछ वैवाहिक या निजी विवरण शामिल किए गए हैं, तो इसे गलत या अपमानजनक नहीं माना जा सकता.

कोर्ट ने की अहम टिप्पणी
कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि फिल्म के निर्माताओं ने यह दावा नहीं किया है कि ‘हक’ पूरी तरह से अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम (1985) केस पर आधारित है. बल्कि, यह उस फैसले से प्रेरित एक रचनात्मक प्रयास है जो समाज में महिलाओं के अधिकारों और न्याय के सवालों को उठाता है. अपने निर्णय में अदालत ने के.एस. पुट्टास्वामी बनाम भारत संघ और दीपा जयकुमार बनाम एन.एल. विजय (2021) जैसे मामलों का हवाला देते हुए कहा कि मृत व्यक्ति की निजता का अधिकार लागू नहीं होता.

हक फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ
अदालत के इस फैसले के बाद फिल्म ‘हक’ की रिलीज़ का रास्ता साफ हो गया है. फिल्म में यामी गौतम शाह बानो से प्रेरित किरदार निभा रही हैं, जबकि इमरान हाशमी उनके पति और वकील की भूमिका में हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

07 Nov 2025  ·  Published: 11:39 IST

Rise And Fall Finale: क्या धनश्री वर्मा जीत पाएंगी शो? अरबाज और अर्जुन से कड़ी टक्कर

File

फाइल फोटो

Rise and Fall Finale: अशनीर ग्रोवर का रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ (Rise And Fall) अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. अगले हफ्ते शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है और मुकाबला अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है. शो के तीन फाइनलिस्ट हैं. धनश्री वर्मा, अरबाज पटेल और अर्जुन बिजलानी. शुरुआत से अब तक शो में कई ट्विस्ट और इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिले, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस वक्त धनश्री वर्मा की जर्नी को लेकर है.

धनश्री की जर्नी
शो में धनश्री वर्मा ने कभी खुद को फ्रंटफुट पर नहीं लाया. वो शुरुआत से ही एक ग्रुप का हिस्सा बनी रहीं और ज़्यादातर समय अरबाज पटेल की छत्रछाया में गेम खेलती नजर आईं. शो में कई बार ऐसा लगा कि धनश्री की अपनी कोई राय नहीं है और वो सिर्फ दूसरों के फैसलों पर भरोसा कर रही हैं. इस वजह से उन्हें “वीक प्लेयर” तक कहा गया. हालांकि, बाद के एपिसोड्स में उन्होंने खुद को प्रूव करने की कोशिश की और कुछ दमदार फैसले भी लिए.

कहां हुई गलती?
जब अन्य कंटेस्टेंट्स ने उन्हें “अरबाज की परछाई” बताया, तब धनश्री ने गेम में अकेले खेलने की कोशिश की. लेकिन कुछ दिनों बाद वो फिर से उसी ग्रुप का हिस्सा बन गईं. यही वह मोड़ था जहां उनके लिए मुश्किलें बढ़ गईं. गेम का अहम हिस्सा निकल चुका था, और तब जाकर उन्होंने अपनी खुद की स्ट्रैटेजी अपनाई. मगर तब तक शायद देर हो चुकी थी.

फाइनल में कड़ी टक्कर
फिनाले में अब धनश्री का मुकाबला है दो स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स से...

अरबाज पटेल: शो के मास्टरमाइंड माने जा रहे हैं.

अर्जुन बिजलानी: स्मार्ट, प्लान्ड और ह्यूमन अप्रोच के साथ गेम में आगे बढ़े हैं.

ऐसे में धनश्री के लिए ट्रॉफी तक का सफर आसान नहीं होगा.

क्या धनश्री बनेंगी विजेता?
धनश्री अब फाइनल वीक में हैं और उन्होंने हाल के दिनों में खुद को काफी बदला है. उन्होंने अपनी राय रखनी शुरू की है और गेम में अपनी मौजूदगी दिखाने की कोशिश की है. लेकिन सवाल यही है कि क्या यह बदलाव ट्रॉफी जीतने के लिए काफी होगा? या फिर अरबाज और अर्जुन ही शो की बाजी मार लेंगे? इसका जवाब मिलेगा शो के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में, जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

14 Oct 2025  ·  Published: 11:09 IST

बिग बॉस वीकेंड का वार; गौहर खान का हाइवोल्टेज ड्रामा, आवेज और अमाल पर फटकार

File

फाइल फोटो

Bigg Boss Weekend Ka Vaar: बिग बॉस का इस हफ्ते का एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक और टेंशन भरा होने वाला है. वीकेंड का वार हमेशा की तरह इस बार भी हाइवोल्टेज ड्रामा लेकर आया है. शो में इस बार गौहर खान ने अपने बोल्ड अंदाज और स्पष्ट बयानबाजी से घरवालों को और दर्शकों को चौंका दिया.

वीकेंड का वार का प्रोमो पहले ही सामने आ चुका है. इसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान आवेज से कहते हैं कि “मैं आपकी तभी मदद कर सकता हूं जब आप अपनी मदद खुद करें. पूरे हफ्ते आप मुद्दों पर चुप रहे, वैसे ही मैं कुछ नहीं बोलूंगा.” इसके तुरंत बाद मंच पर गौहर खान की एंट्री होती है और वह आवेज से सीधे टकराती नजर आती हैं.

गौहर खान आवेज से कहती हैं कि “अगर आप अपनी लड़ाई नहीं लड़ेंगे, तो कौन लड़ेगा? उन मुद्दों पर चुप रहना ठीक नहीं है, जहां बोलना जरूरी है. अगर आप नहीं बोलेंगे, तो शो में बने रहने का चांस भी नहीं मिलेगा.” इस सीधा संदेश से आवेज को करारा जवाब सुनने को मिलता है और दर्शक गौहर के साहस और सीधी बात कहने के अंदाज से काफी प्रभावित होते हैं.

आवेज से बात करने के बाद गौहर का गुस्सा अमाल मलिक की तरफ मुड़ जाता है. वह अमाल की पोल खोलते हुए कहती हैं कि उनका कैरेक्टर दोगला नजर आ रहा है और वह किसी के भी नहीं हैं. इस फटकार के बाद शो के अन्य घरवाले और दर्शक इस बात को लेकर चर्चा करने लगते हैं कि गौहर ने इस बार सचमुच बुली गैंग को चुनौती दी है.

फैन्स भी इस वीकेंड के एपिसोड को लेकर उत्साहित दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग गौहर के हाइक्लास बोल्ड अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “बुली गैंग की बैंड बजने वाली है.” वहीं एक अन्य ने कहा, “किसी ने आकर सच कहा, इसलिए गौहर मेरी फेवरेट हैं.” कई लोगों ने सलमान खान के सामने अमाल को फटकारने के लिए गौहर की प्रशंसा की और कहा कि आज का एपिसोड देखने में मज़ा आने वाला है.

खबर यह भी है कि इस वीकेंड के एपिसोड में आवेज दरबार शो से बाहर हो चुके हैं. इसके साथ ही नीलम गिरी को सीक्रेट रूम में भेज दिया गया है. अगर यह सही है, तो यह खबर उनके फैन्स के लिए काफी दुखद साबित होगी. वहीं घर के बाकी सदस्य अब नई रणनीतियों और टकरावों की तैयारी में लग गए हैं.

इस तरह, बिग बॉस के इस हफ्ते का वीकेंड वार शो के सबसे हाइवोल्टेज और ड्रामेटिक एपिसोड में से एक बनने जा रहा है. गौहर खान की स्पष्ट और दमदार टिप्पणियों ने न केवल घरवालों को सिखाया बल्कि दर्शकों को भी खूब रोमांचित कर दिया. शो के अगले एपिसोड में अब यह देखने वाला होगा कि घर के बाकी सदस्य कैसे प्रतिक्रिया देते हैं और कौन अपने कदम संभालता है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

27 Sep 2025  ·  Published: 12:24 IST