फाइल फोटो
Mrunal Thakur Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं. हाल ही में उनके एक पुराने बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स का मानना है कि इस बयान में उन्होंने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पर तंज कसा है. इससे पहले भी मृणाल बीते समय बिपाशा बसु को लेकर दिए गए बयान के कारण आलोचनाओं का सामना कर चुकी हैं. उस दौरान उन्होंने बिपाशा को ‘मैनली’ कह दिया था, जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी.
मृणाल ने हाल ही में मिस मालिनी को एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कई फिल्मों को रिजेक्ट किया है. जब उनसे ऐसी फिल्म के बारे में पूछा गया जो उन्होंने करने से मना किया और जो फिल्म सुपरहिट साबित हुई, तो उन्होंने कहा कि वह उस समय तैयार नहीं थीं और अगर वह वह फिल्म कर लेतीं तो शायद खुद को खो चुकी होतीं. उन्होंने कहा, “जो चीज तुरंत मिलती है, वह जल्दी चली भी जाती है. इसलिए मैंने इंतजार करना और सही समय का इंतजार करना ही बेहतर समझा.”
यूजर्स का मानना है कि मृणाल का यह बयान अनुष्का शर्मा पर इशारा करता है, खासकर फिल्म ‘सुल्तान’ को लेकर. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और यूजर्स ने मृणाल को ट्रोल करना शुरू कर दिया. कई लोगों ने कहा कि यह महिला का अपमान है और दूसरों को नीचा दिखाकर खुद को ऊपर दिखाना शर्मनाक है. कुछ ने तो उन्हें ‘मीन गर्ल’ तक कह दिया। यूजर्स ने कहा कि अगर कोई अभी इंडस्ट्री में काम नहीं कर रही है, तो इसे जीत नहीं कहा जा सकता.
सुल्तान फिल्म को लेकर मृणाल के बयान का संदर्भ देते हुए बताया गया कि सलमान खान ने एक बार बिग बॉस में कहा था कि फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद मृणाल थीं, लेकिन डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने महसूस किया कि वह पहलवान जैसी नहीं लग रही थीं. हालांकि, सलमान ने कहा कि अनुष्का शर्मा का करियर भी शानदार साबित हुआ.
वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर को पिछली बार फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ में देखा गया था. इसके अलावा, वह अपने अफेयर को लेकर भी मीडिया में चर्चा का विषय बनी रहती हैं. मृणाल ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया कि वह तुरंत मिलने वाले फेम और पहचान की दौड़ में नहीं हैं. उनका कहना है कि उनके लिए यह ज्यादा महत्वपूर्ण है कि वह अपने काम और अभिनय के माध्यम से स्थायी पहचान बनाएं.
रामायण के हनुमान बनेंगे सनी देओल
अभिनेता सनी देओल ने बड़े पर्दे पर हमेशा ही अपना दम दिखाया है। कभी पर्दे पर रोमांस करते नजर आए तो कभी एक्शन हीरो का रोल करते नजर आए... लेकिन दोस्तों पहली बार वे किसी पौराणिक फिल्म का हिस्सा होने जा रहे हैं। वह नितेश तिवारी की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने जा रहे हैं।
सनी देओल का नाम जब से रामायण में हनुमान की भूमिका निभाने के लिए सामने आया है, तभी से उनके फैंस बहुत खुश हैं। हालिया इंटरव्यू में अभिनेता ने रणबीर कपूर स्टारर मूवी को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।
जल्द शूटिंग शुरू करेंगे सनी
जब सनी देओल से सवाल किया गया कि रामायण में आप हनुमान का रोल निभा रहे हैं, तो अभिनेता ने जवाब दिया "हां मैं रोल निभा रहा हूं और जल्द ही शूटिंग शुरू होगी। मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा और खूबसूरत होने वाला है। सच तो यह है कि इसके बाद मैं जाकर देखूंगा कि उन्होंने क्या किया है।" नर्वस होने के सवाल पर सनी ने कहा कि हर काम में चैलेंज होता है।
इस तरह का रोल मैनें किया नहीं है तो मेरे लिए चैलेंजिंग होगा लेकिन मैं उत्साहित हूं आप ऐसी फिल्मों एक एक्टर के तौर पर बहुत कुछ सीखते हैं।
सनी को रामायण फिल्म से बहुत उम्मीदें
अभिनेता सनी देओल कहते हैं कि ये फिल्म बहुत अच्छी बनने वाली है और उम्मीद है दर्शक इसे बहुत पसंद करेंगे
रामायण मूवी की स्टार कास्ट
रामायण के लिए इन सितारों का नाम तो कन्फर्म हो गया है, यहां देखिए स्टार कास्ट की लिस्ट
रणबीर कपूर - भगवान राम
साई पल्लवी - माता सीता
यश - रावण
रवि दुबे - लक्ष्मण
सनी देओल - हनुमान
मोहित रैना - भगवान शिव
काजल अग्रवाल - मंदोदरी
फाइल फोटो
Pawan Singh Controversies: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का नाम जितना फिल्मों और गानों से जुड़ा है, उतना ही उनकी पर्सनल लाइफ और विवादों से भी रहा है. अक्सर उनके इर्द-गिर्द कंट्रोवर्सी घूमती नजर आती है. ऐसे में जब पवन सिंह किसी शो या इवेंट में नज़र आते हैं, तो उनके निजी जीवन से जुड़े सवाल भी चर्चा में आ जाते हैं. इस बार पवन सिंह अपने फैंस को चौंकाने जा रहे हैं. उन्होंने हाल ही में अशनीर ग्रोवर के शो ‘राइज एंड फॉल’ में हिस्सा लेने की घोषणा की है. शो का प्रोमो रिलीज होते ही फैन्स के बीच हलचल मच गई है. अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि पवन सिंह शो में किस अंदाज में नज़र आएंगे और क्या वे अपनी लाइफ से जुड़े विवादों पर खुलकर बात करेंगे.
पहली पत्नी की रहस्यमयी मौत
पवन सिंह की पहली शादी 1 दिसंबर 2014 को उनके भाई की साली नीलम सिंह से हुई थी लेकिन शादी के महज तीन महीने बाद ही, 8 मार्च 2015 को नीलम ने आत्महत्या कर ली. उनकी मौत को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हुए, हालांकि असली वजह आज तक सामने नहीं आई. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस घटना में पवन सिंह का नाम भी सामने आया था.
अक्षरा सिंह से रिश्ते और विवाद
नीलम की मौत के बाद पवन सिंह का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की नामचीन एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से जुड़ा. दोनों की जोड़ी पर्दे पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी चर्चाओं में रही. अक्षरा सिंह ने कई बार दावा किया कि पवन सिंह ने उन्हें शादी के सपने दिखाए, लेकिन बाद में उन्होंने धोखा देकर ज्योति सिंह से शादी कर ली. अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच विवाद कई बार मीडिया की सुर्खियों में छाया रहा.
दूसरी शादी और टूटते रिश्ते
2018 में पवन सिंह ने बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह से दूसरी शादी की. शुरुआत में दोनों का रिश्ता स्थिर नजर आया, लेकिन समय के साथ इनकी शादी में खटास आने लगी. बात तलाक तक पहुंची, हालांकि बाद में दोनों चुनावी मंच पर साथ दिखाई दिए और फैंस को लगा कि कपल के बीच सबकुछ ठीक हो गया है. लेकिन कुछ महीने पहले ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि पवन उनसे दूरी बना रहे हैं और अगर उन्होंने बातचीत नहीं की, तो वे आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगी. इस पोस्ट ने एक बार फिर पवन सिंह की पर्सनल लाइफ को विवादों के घेरे में ला दिया.
अंजलि राघव के साथ विवाद
पवन सिंह का नाम हर बार किसी न किसी नई कंट्रोवर्सी से जुड़ता रहा है. लखनऊ में हुए एक इवेंट में उनका वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे अंजलि राघव के साथ नजर आए. विवाद बढ़ने पर पवन सिंह ने माफी मांगी, लेकिन अंजलि का आरोप था कि उनकी पीआर टीम सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करवा रही है.
अब रियलिटी शो में करेंगे एंट्री
अब जबकि पवन सिंह ‘राइज एंड फॉल’ जैसे रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं, फैंस को उम्मीद है कि वे शो में अपनी जिंदगी और विवादों से जुड़ी सच्चाई पर भी रोशनी डालेंगे. शो 6 सितंबर से MX Player पर स्ट्रीम होगा. देखना दिलचस्प होगा कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह इस शो में क्या नया रंग भरते हैं और अपनी लाइफ की मुश्किलों पर किस तरह से खुलकर बात करते हैं.
फाइल फोटो
Kunika Sadanand Controversy: 90 के दशक की लोकप्रिय एक्ट्रेस कुनिका सदानंद इन दिनों सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आ रही हैं. शो में एंट्री के बाद से ही वह सुर्ख़ियों में हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई खुलासे किए थे. अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर ऐसा बयान दिया है जिस पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
दरअसल, कुनिका हाल ही में सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में शामिल हुई थीं. इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने के तौर-तरीकों और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बात की. बातचीत के बीच उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री में रेप नहीं होते, ना ही मैं ऐसा मानती हूं. कहीं न कहीं लड़की की तरफ से ही इशारा जाता है. मैंने कभी नहीं सुना कि ऐसी लड़कियों का रेप हुआ है.
कुनिका ने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई लड़की काम के लिए किसी निर्माता या निर्देशक के पास जाती है और सीधे-सीधे कहती है. ‘सर, मैं आपके साथ काम करना चाहती हूं, बताइए क्या करना होगा’ तो यह साफ और पेशेवर तरीका है. लेकिन अगर वही लड़की शरमाते हुए या घुमा-फिराकर काम मांगती है तो उसका मतलब कुछ और होता है. उनके मुताबिक इस तरह से काम मांगने के पीछे “दूसरा संकेत” छिपा होता है.
एक्ट्रेस का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही लोगों ने उनकी सोच पर सवाल खड़े किए और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. कई यूज़र्स ने लिखा कि यह बयान पीड़ित महिलाओं के अनुभव को कम करके देखने जैसा है. इसी बीच कुमार सानू के बेटे जान भी चुप नहीं रह सके. उन्होंने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए कहा, “उन्होंने जीवन भर यही किया. शादीशुदा मर्दों के साथ… मुंह ज्यादा मत खोलो, बहुत धोतियां खुल जाएंगी फिर.” जान का यह कमेंट साफ़ तौर पर उनकी नाराज़गी दिखाता है.
बता दें कि कुनिका और उनके बेटे अयान पहले ही सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि उनकी मां का कुमार सानू के साथ लिव-इन रिलेशनशिप था, जो काफी टॉक्सिक रहा. जान के कमेंट से यह साफ है कि वह कुनिका और उनके बेटे के पुराने बयानों से खफा हैं और इस बार उन्होंने खुलकर सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है.