How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

करिश्मा कोटक को लाइव ब्रॉडकास्ट में मिला प्रपोजल, फैंस के बीच मच गया हड़कंप

File

फाइल फोटो

Karishma Kotak Proposal Video: बिग बॉस 6 से सुर्खियों में आईं मॉडल और एक्ट्रेस करिश्मा कोटक इन दिनों फिर से लाइमलाइट में हैं. वजह है वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के फाइनल मैच के दौरान हुआ एक अनोखा वाकया, जिसने फैंस और दर्शकों को हैरान कर दिया.

क्या हुआ था लाइव?
2 अगस्त को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में WCL का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को 9 विकेट से हराया. मैच के बाद, स्पोर्ट्स प्रेजेंटर की भूमिका निभा रहीं करिश्मा कोटक ने टूर्नामेंट के मालिक हर्षित तोमर से जीत पर उनका रिएक्शन जानने के लिए सवाल पूछा.

हर्षित ने मुस्कराते हुए जवाब दिया, “शायद ये सब खत्म होने के बाद तुम्हें प्रपोज करूंगा.” इस अप्रत्याशित जवाब से करिश्मा थोड़ी चौंक गईं, लेकिन उन्होंने प्रोफेशनल अंदाज़ में अपनी एंकरिंग जारी रखी. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, और करिश्मा को अचानक ही गूगल पर ट्रेंड करने वाली हस्तियों में गिना जाने लगा.

कौन हैं करिश्मा कोटक?
करिश्मा का जन्म लंदन में हुआ था. उन्होंने एडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग में स्नातक की पढ़ाई की. शुरुआत में वो टीचर बनना चाहती थीं, लेकिन महज 16 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा. वो कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैगजीन के कवर पर नजर आ चुकी हैं. 

साल 2005 में उन्होंने मुंबई आकर मॉडलिंग और एंकरिंग करियर की शुरुआत की. किंगफिशर कैलेंडर में नजर आने के बाद उन्हें काफी पहचान मिली. उन्होंने बिग बॉस 6 और झलक दिखला जा 11 में भी हिस्सा लिया. करिश्मा ने पंजाबी फिल्म 'कप्तान' और हिंदी फिल्म 'फ्रीकी अली' में अभिनय किया. साथ ही साउथ की फिल्मों में भी काम किया. 2024 में वे ब्रिटिश-इंडियन फिल्म IRaH में दिखी थीं.

क्या ये सिर्फ मज़ाक था?
हर्षित तोमर का प्रपोजल मज़ाक था या वाकई सीरियस, ये तो उन्होंने नहीं बताया लेकिन इस एक बयान ने करिश्मा को अचानक फिर से सुर्खियों में ला दिया है. अब लोग न सिर्फ उन्हें गूगल कर रहे हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब चर्चा हो रही है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

05 Aug 2025  ·  Published: 06:22 IST

बिपाशा के बाद अब अनुष्का पर निशाना? मृणाल ठाकुर ट्रोल्स के निशाने पर

File

फाइल फोटो

Mrunal Thakur Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं. हाल ही में उनके एक पुराने बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स का मानना है कि इस बयान में उन्होंने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पर तंज कसा है. इससे पहले भी मृणाल बीते समय बिपाशा बसु को लेकर दिए गए बयान के कारण आलोचनाओं का सामना कर चुकी हैं. उस दौरान उन्होंने बिपाशा को ‘मैनली’ कह दिया था, जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी.

मृणाल ने हाल ही में मिस मालिनी को एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कई फिल्मों को रिजेक्ट किया है. जब उनसे ऐसी फिल्म के बारे में पूछा गया जो उन्होंने करने से मना किया और जो फिल्म सुपरहिट साबित हुई, तो उन्होंने कहा कि वह उस समय तैयार नहीं थीं और अगर वह वह फिल्म कर लेतीं तो शायद खुद को खो चुकी होतीं. उन्होंने कहा, “जो चीज तुरंत मिलती है, वह जल्दी चली भी जाती है. इसलिए मैंने इंतजार करना और सही समय का इंतजार करना ही बेहतर समझा.”

यूजर्स का मानना है कि मृणाल का यह बयान अनुष्का शर्मा पर इशारा करता है, खासकर फिल्म ‘सुल्तान’ को लेकर. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और यूजर्स ने मृणाल को ट्रोल करना शुरू कर दिया. कई लोगों ने कहा कि यह महिला का अपमान है और दूसरों को नीचा दिखाकर खुद को ऊपर दिखाना शर्मनाक है. कुछ ने तो उन्हें ‘मीन गर्ल’ तक कह दिया। यूजर्स ने कहा कि अगर कोई अभी इंडस्ट्री में काम नहीं कर रही है, तो इसे जीत नहीं कहा जा सकता.

सुल्तान फिल्म को लेकर मृणाल के बयान का संदर्भ देते हुए बताया गया कि सलमान खान ने एक बार बिग बॉस में कहा था कि फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद मृणाल थीं, लेकिन डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने महसूस किया कि वह पहलवान जैसी नहीं लग रही थीं. हालांकि, सलमान ने कहा कि अनुष्का शर्मा का करियर भी शानदार साबित हुआ.

वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर को पिछली बार फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ में देखा गया था. इसके अलावा, वह अपने अफेयर को लेकर भी मीडिया में चर्चा का विषय बनी रहती हैं. मृणाल ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया कि वह तुरंत मिलने वाले फेम और पहचान की दौड़ में नहीं हैं. उनका कहना है कि उनके लिए यह ज्यादा महत्वपूर्ण है कि वह अपने काम और अभिनय के माध्यम से स्थायी पहचान बनाएं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

02 Sep 2025  ·  Published: 12:52 IST

अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया फिल्म ‘इक्कीस’ से कर रहीं डेब्यू, मामा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

File

फाइल फोटो

Simar Bhatia Debut: एक और स्टार किड बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार है. अक्षय कुमार की भतीजी सिमर भाटिया फिल्म 'इक्कीस' से डेब्यू कर रही हैं. वह अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा के साथ लीड रोल में नजर आएंगी. फिल्म की रिलीज़ से पहले अक्षय कुमार ने अपनी भतीजी के लिए एक बहुत ही इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस का दिल छू लिया.

अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल फीलिंग्स बहुत कम शेयर करते हैं, लेकिन अपनी भतीजी के डेब्यू ने उन्हें इमोशनल कर दिया. फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि उन्होंने सिमर को एक छोटी, शर्मीली बच्ची से एक कॉन्फिडेंट यंग वुमन बनते देखा है. अक्षय ने लिखा, "तुम्हें एक छोटे बच्चे के रूप में गोद में लिया था और अब तुम्हें फिल्मों की दुनिया में कदम रखते हुए देख रहा हूं. ज़िंदगी का चक्र पूरा हो गया है. तुम अब कैमरे का सामना ऐसे करती हो जैसे तुम इसी के लिए पैदा हुई हो."

उन्होंने आगे कहा कि फिल्मों का सफर आसान नहीं होता, लेकिन उन्हें यकीन है कि सिमर अपनी फैमिली की तरह ही कड़ी मेहनत, ईमानदारी और हिम्मत से आगे बढ़ेगी. अक्षय ने कहा, "भाटिया परिवार का मंत्र सिंपल है. कड़ी मेहनत करो, दिल से काम करो, और फिर यूनिवर्स के जादू पर भरोसा रखो. मुझे तुम पर बहुत गर्व है, बेटा. दुनिया जल्द ही सिमर भाटिया से मिलने वाली है, लेकिन मेरे लिए तुम हमेशा से एक स्टार रही हो." उन्होंने पोस्ट के आखिर में लिखा, "चमकती रहो... जय महादेव."

'इक्कीस' की कहानी और रिलीज़ डेट
'इक्कीस' परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित एक वॉर ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनर श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है, जो अपनी इंटेंस और सस्पेंसफुल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया दोनों ही इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं. यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. फैंस यह देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि ये दोनों नए एक्टर बड़े पर्दे पर कैसा परफॉर्म करते हैं.

इस फिल्म की एक और खास बात यह है कि इसमें दिवंगत वेटरन एक्टर धर्मेंद्र भी नज़र आएंगे. यह फिल्म उनकी आखिरी फिल्म बन गई है, जिससे दर्शकों में खास दिलचस्पी पैदा हो गई है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

05 Dec 2025  ·  Published: 10:12 IST

बॉलीवुड और गणपति उत्सव, जब फिल्मों ने भक्ति और ड्रामा को जोड़ा

File

फाइल फोटो

Ganesh Chaturthi in Bollywood: गणपति बप्पा के स्वागत का इंतजार उनके भक्त हर साल बेसब्री से करते हैं. देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. जहां लोग भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और भक्ति में लीन रहते हैं, वहीं इस त्योहार की झलक हमें बॉलीवुड फिल्मों में भी खूब दिखाई देती है. कई दशकों से हिंदी सिनेमा ने गणपति महोत्सव को न केवल पर्दे पर उतारा है, बल्कि अपनी कहानियों को इससे गहराई से जोड़ा भी है. फिल्मों में बने गाने, आरती और गणेश विसर्जन के दृश्य दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाते हैं. इतना ही नहीं, कई फिल्मों के टर्निंग पॉइंट गणेश चतुर्थी के इर्द-गिर्द ही रचे गए हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जहां गणपति बप्पा सिर्फ पर्दे पर नहीं, बल्कि कहानी का अहम हिस्सा बने.

गणपति गानों की शुरुआत
बताया जाता है कि 1980 के दशक से गणपति गीतों को फिल्मों में अलग पहचान मिलने लगी थी. फिल्म हमसे बढ़कर कौन (1981) में मोहम्मद रफी, शैलेंद्र सिंह और आशा भोसले की आवाज़ में गाया गया गाना देवा हो देवा गणपति देवा इतना लोकप्रिय हुआ कि आज भी हर पंडाल में बजता सुनाई देता है. इसके बाद शाहरुख खान की फिल्म डॉन का मोरेया रे और सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड का जलवा भी लोगों की जुबान पर चढ़ गया.

अग्निपथ (1990 और 2012)
फिल्म अग्निपथ के दोनों वर्ज़न में गणपति विसर्जन का दृश्य बेहद अहम है. 1990 की फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार विजय दीनानाथ चौहान विसर्जन के दौरान अपने गांव लौटता है और कहानी एक नए मोड़ पर पहुंच जाती है. वहीं 2012 की फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ गणपति विसर्जन का जश्न बढ़ती हिंसा से जुड़कर कहानी को भावनात्मक और नाटकीय ऊंचाई देता है.

वास्तव (1999)
महेश मांजरेकर की फिल्म वास्तव मुंबई अंडरवर्ल्ड पर आधारित थी. संजय दत्त का किरदार रघुनाथ नामदेव शिवलकर और उसके दोस्त डेढ़फुटिया की कहानी में गणेश उत्सव एक प्रतीक के तौर पर दिखाई देता है. फिल्म के क्लाइमैक्स में जब पूरा परिवार आरती में शामिल होता है, तब डेढ़फुटिया पुलिस के हाथों पकड़ा जाता है और उसकी मौत एक फेक एनकाउंटर में हो जाती है. इस दृश्य ने दिखाया कि किस तरह उत्सव की भक्ति और अपराध की काली दुनिया एक साथ टकराती है.

एबीसीडी (2013)
रेमो डिसूजा की फिल्म एबीसीडी में गणपति सॉन्ग साडा दिल भी तू दर्शकों के दिलों में आज भी बसा है. यह गाना सिर्फ डांस और एनर्जी का प्रतीक नहीं था, बल्कि फिल्म में एक बड़ा मोड़ भी लाता है. जब प्रभु देवा का किरदार विष्णु अपनी टीम के साथ परफॉर्म करता है, तो मंच पर मौजूद हर कोई भावुक हो जाता है.  इवेन उसका दुश्मन भी. गाने में दिखाया गया इमोशनल ड्रामा दर्शकों की आंखों में आंसू ला देता है और यही इसकी खूबसूरती है.

सत्या (1998)
रामगोपाल वर्मा की फिल्म सत्या का क्लाइमैक्स भी गणपति विसर्जन पर आधारित है. इस फिल्म में भीड़-भाड़ वाले माहौल में सत्या अपने दोस्त भीकू महात्रे की मौत का बदला भाऊ नामक नेता से लेता है. विसर्जन के दौरान होने वाली हत्या न केवल फिल्म को रोमांचक अंत देती है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि विघ्नहर्ता गणपति बुराई का अंत करते हैं.

गणपति गाने और भक्ति का मेल
इन फिल्मों के अलावा भी कई गाने और दृश्य हैं जो गणपति उत्सव के साथ जुड़े हुए हैं. यह सिर्फ धार्मिक आस्था को ही नहीं दर्शाते, बल्कि समाज और संस्कृति को जोड़ने का काम भी करते हैं. जब लोग देवा हो देवा, मोरेया रे या साडा दिल भी तू गाते हैं, तो यह गाने पंडालों और घरों की भक्ति का हिस्सा बन जाते हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

27 Aug 2025  ·  Published: 10:53 IST