फाइल फोटो
बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम ने अपनी पहचान बिग बॉस सीजन 7 से बनाई थी. इस रियलिटी शो में उनका बोल्ड और चुलबुला अंदाज लोगों को खूब पसंद आया. खासतौर पर सलमान खान के साथ उनका बॉन्ड दर्शकों के लिए बड़ी खास बन गया. आज भी एली और सलमान का रिश्ता अच्छा बना हुआ है.
अपने बबल में रहती हैं एली
एली ने हालिया इंटरव्यू में बताया कि वह इंडस्ट्री में अपने काम और जीवन में अपने बबल में रहती हैं. उनका कहना है कि वे ज्यादा लोगों से संपर्क नहीं रखतीं और अपनी चीजों पर फोकस करती हैं. एली ने कहा, “मैं अपनी ही दुनिया में रहती हूं और खुद पर काम करती हूं. अलग देश में अकेले रहना भी आसान नहीं होता. आपको हर चीज पर ध्यान रखना पड़ता है. शायद मैं अपने पिता से भी मदद कम मांगती हूं.”
सलमान की तारीफ
एली ने सलमान खान के प्रोटेक्टिव नेचर की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “सलमान अपने लोगों का बहुत ध्यान रखते हैं. मुझे लगता है वो मेरी जिंदगी में फरिश्ते की तरह हैं. इंडस्ट्री में कई लड़कियों के अनुभव सुनने के बाद मुझे एहसास हुआ कि कई लोग सलमान से डरते हैं, इसलिए किसी की हिम्मत नहीं होती कि वे किसी के साथ बदतमीजी करें. ये प्रोटेक्ट करने का सबसे खूबसूरत तरीका है.”
एली का करियर
एली ने बॉलीवुड में ‘मिकी वायरस’ से डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने ‘किस किस को प्यार करूं’ जैसी फिल्मों में काम किया. इसके अलावा एली ने कई सुपरहिट गानों में अपनी अदाओं से दिल जीता. इनमें ‘छम्मा छम्मा’, ‘हर फन मौला’ और ‘जिला हिलेला’ शामिल हैं. एली ने म्यूजिक वीडियोज में भी अपनी छाप छोड़ी है. एली और सलमान ने कभी ऑनस्क्रीन साथ काम नहीं किया, लेकिन उनके बीच की दोस्ती और सलमान का उन्हें इंडस्ट्री में सुरक्षा देना फैंस के लिए खास रहा है. एली हमेशा सलमान के आभारी रही हैं और उन्हें अपनी जिंदगी में अहम मानती हैं.
फाइल फोटो
Bigg Boss 19 Latest Episode: रियलिटी शो बिग बॉस 19 इस समय हाई वोल्टेज ड्रामे से भर गया है. सीक्रेट रूम में रहने के बाद जब से नेहल ने घर में एंट्री की है, तभी से उन्होंने खेल का पूरा माहौल बदल दिया है. उनकी एंट्री के बाद से घर के अंदर लगातार हलचल मची हुई है. खासकर तान्या मित्तल के साथ उनकी लड़ाई सुर्खियों में बनी हुई है.
तान्या-नेहल की भिड़ंत
शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच जबरदस्त जुबानी जंग देखने को मिली. नेहल ने तान्या के स्ट्रगल्स पर सवाल उठाए, जिस पर तान्या का गुस्सा फूट पड़ा. तान्या चिल्लाकर बोलीं, “इसको क्या पता कि मैंने कितना स्ट्रगल किया है?” इस पर नेहल ने पलटवार किया, “जिसे तुम स्ट्रगल कहती हो, उसमें तो हम पैदा हुए हैं.” बात यहीं खत्म नहीं हुई. तान्या ने ताना मारते हुए कहा कि “तेरे जैसे लेवल पर मैं नहीं गिरती, इसी बात पर जल.” जवाब में नेहल भी पीछे नहीं हटीं और उन्होंने तान्या पर विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप लगा दिया.
घरवालों का टूटा सब्र
इस कैटफाइट से बाकी घरवाले भी परेशान हो गए. अमाल मलिक ने दोनों को डांटते हुए कहा कि ये लड़ाई किसी तीसरी कक्षा के बच्चों जैसी लग रही है. उन्होंने गुस्से में दोनों से चुप रहने को कहा. वहीं, बसीर अली सिर पकड़कर बैठे दिखे तो अभिषेक भी हैरान रह गए. शो के दर्शकों के बीच भी इस लड़ाई को लेकर दो धड़े बन गए हैं. कुछ लोग नेहल को सही ठहरा रहे हैं तो कुछ तान्या का पक्ष ले रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी #TeamNehal और #TeamTanya ट्रेंड करता नजर आ रहा है.
Panchayat season 4
पंचायत वेब सीरीज का सीजन 4 अपने धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हैं। जल्द ही 24 जून को इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया जाएगा. आइए विस्तार से इस वेब सीरीज के बारे में जानते हैं
अमेजन प्राइम की हिट वेब सीरीज में से एक पंचायत अपने चौथे सीजन को भी हिट करने के लिए तैयार हो गई है। वेब सीरीज के निर्देशक ने इसकी रिलीज की तारीख 2 जुलाई से अब 24 जून कर दी है, जिसके साथ ही फैंस में उत्साह और बढ़ गया है. इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि इस ग्रामीण इलाके और ग्रामीण लोगों की समस्याओं से ताल्लुक रखने वाली पंचायत वेब सीरीज में आखिर ऐसा क्या खास है, जिसके वजह से इससे इतना पसंद किया जा रहा है।
आखिर क्यों खास है ये सीरीज
पंचायत वेब सीरीज में गांव में आम जिंदगी जीने वाले लोगों की परेशानियों के बारे में दिखाया गया है। इसके साथ ही इसमें प्रधान चुनाव के समय होने वाली राजनीति और चुनाव जीतने के अजीबो गरीब तरीकों को भी दिखाया गया हैं। इस सीरीज में जिस भाषा और डायलॉग का इस्तेमाल किया गया है, वहां भी दर्शकों को काफी पसंद आई है। पंचायत के चारों सीजन में आकर्षक करने वाली खड़ी बोली का इस्तेमाल किया गया है।
इस सीरीज से ग्रामीण लोग भावात्मक तरीके से जुड़े हुए हैं। इसमें ग्रामीण लोगों की परेशानी, चुनाव के समय जीतने के लिए अपनाए जाने वाले तरीके और एक पंचायत सचिव की परेशानियों को बारीकी और भावात्मक जुड़ाव के साथ दिखाया गया है। इसके साथ ही इसमें एक्टिंग करने वाले तमाम कलाकारों के अभिनय भी एक दम जबरदस्त है, जिसके वजह से लोग इस वेब सीरीज को ज्यादा पसंद करते है।
सीजन– 4 में क्या हो सकता है..?
पंचायत सीजन 4 का ट्रेलर लॉन्च हो चुका हैं, जिसको देख कर ऐसे क्याश लगाए जा रहे है कि इसमें अभिषेक और रिंकी की प्रेम कहानी आगे बढ़ती नजर आएगी और इसके साथ ही मंजू देवी का प्रधान बनने का सपना भी कामयाब होता नजर आएगा..
फेमस डायलॉग
कीजिए मीटिंग मीटिंग… खेलिए मीटिंग मीटिंग… करते रहिए मीटिंग मीटिंग… पंचायत वेब सीरीज का यह डायलॉग काफी फेमस हुआ था। हर बच्चे और युवा की जुबान पर कुछ वक्त तक ज्यादातर थी डायलॉग इस्तेमाल किया जा रहा था और साथ ही इसपर कई मेम्स भी बने है। इसके अलावा देख रहे हो विनोद… प्रधान जी गुस्सा दिखा रहे हैं, यह डायलॉग भी काफी फेमस हुआ था।
फाइल फोटो
Bihar Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, राजनीतिक माहौल भी गर्म होता जा रहा है. इसी बीच भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े सितारे पवन सिंह और खेसारी लाल यादव अब चुनावी मैदान में आमने-सामने नजर आ रहे हैं.
एक तरफ पवन सिंह एनडीए (NDA) के लिए प्रचार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव आरजेडी (RJD) के टिकट पर छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. दोनों की लोकप्रियता और बयानों ने अब चुनावी माहौल को और दिलचस्प बना दिया है.
पवन सिंह का खेसारी पर पलटवार
हाल ही में एक चुनावी रैली के दौरान पवन सिंह ने बिना नाम लिए खेसारी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “हम किसी के बारे में बुरा नहीं बोलते, लेकिन जो अंड-बंड बोलता है, उसका बयान खुद सुन लीजिए. कभी कहता है कि हम मोदी जी के फैन हैं, कभी कहता है कि हमें किसी ने नहीं बनाया. भाई, किसी इंसान को एक जगह टिककर रहना चाहिए. कभी शिकायत, कभी बढ़ाई, कभी उल्टा-सीधा बोलना ठीक नहीं.”
खेसारी का विवादित बयान
इससे पहले खेसारी लाल यादव ने एक कार्यक्रम में पवन सिंह को ‘नचनिया’ कह दिया था. इस शब्द को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ. पवन सिंह ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “शब्द के दो मतलब हो सकते हैं. अगर जुबान फिसल गई है तो इसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहिए.”
दोनों की जंग से चर्चा तेज
दोनों स्टार्स के बीच यह बयानबाजी अब चुनावी चर्चा का हिस्सा बन गई है. भोजपुरी सिनेमा के फैंस भी सोशल मीडिया पर इस सियासी तकरार पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.