How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: सलमान खान का गुस्सा फूटा, मालती चाहर, शहबाज और अमाल मलिक की लगी क्लास

File

फाइल फोटो

Salman Khan Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 का ये हफ्ता काफी ड्रामे और झगड़ों से भरा रहा और अब आ गया है वो वक्त जब सलमान खान घरवालों की हरकतों पर सख्त नजर आने वाले हैं. दिवाली स्पेशल वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान एक-एक कंटेस्टेंट से सवाल करते दिखेंगे. इस बार उनके निशाने पर खासतौर पर रहेंगे क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर, सिंगर अमाल मलिक और शहबाज.

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

मालती चाहर पर सलमान की फटकार
शो के नए प्रोमो में सलमान खान मालती चाहर को जमकर लताड़ते नजर आ रहे हैं. दरअसल, हाल ही में मालती और नेहल के बीच हुई लड़ाई में मालती ने नेहल के कपड़ों को लेकर भद्दा कमेंट किया था. उन्होंने कहा था – “मुझसे अगली बार कपड़े पहनकर बात करना.” इस बयान पर सलमान ने मालती से पूछा, “आपके कमेंट का क्या मतलब था?”

इस पर मालती ने सफाई देते हुए कहा, “यहां बहुत स्ट्रॉन्ग एसी है, तो मैं सोच रही थी कि इन लोगों को ठंड क्यों नहीं लगती.” मालती के इस जवाब पर बसीर बीच में बोल पड़े, “बकवास बात है ये.” सलमान ने बसीर को बीच में रोकते हुए कहा कि वे मालती को पूरा बोलने दें, क्योंकि वे खुद भी जानना चाहते हैं कि वो क्या कहना चाहती हैं.

शहबाज और अमाल की भी लगी क्लास
मालती के अलावा सलमान ने शहबाज को भी उनकी हरकतों के लिए फटकार लगाई. सलमान ने कहा, “हर वक्त मजाक-मजाक करते रहते हो. देखने वालों को तुम बहुत बदतमीज और इरिटेटिंग लगते हो.” वहीं अमाल मलिक को भी सलमान ने इस हफ्ते कड़ी चेतावनी दी. फरहाना के खाने की प्लेट छीनने और उनकी मां के बारे में गलत टिप्पणी करने पर सलमान ने कहा कि ये उनका आखिरी मौका है.

एपिसोड में एक इमोशनल मोमेंट तब आया जब अमाल के पिता डब्बू मलिक शो में पहुंचे. उन्होंने बेटे को समझाते हुए कहा कि उसे अपनी जुबान पर कंट्रोल रखना चाहिए और दूसरों की इज्जत करनी चाहिए. पिता की बातें सुनकर अमाल की आंखों से आंसू निकल पड़े.

दिवाली पर बड़ा धमाका
वीकेंड का वार एपिसोड इस बार बेहद धमाकेदार और इमोशनल होने वाला है. सलमान की सख्ती, झगड़ों की गर्मी और दिवाली की मस्ती – सब कुछ एक साथ देखने को मिलेगा. फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि इस बार कौन बनेगा सलमान के गुस्से का अगला शिकार और किसे मिलेगी उनकी तारीफ.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

18 Oct 2025  ·  Published: 12:15 IST

15 साल के सिंगर जोनस कोनर की गायकी के दीवाने हुए सलमान खान, सोशल मीडिया पर की खास तारीफ

File

फाइल फोटो

Salman Khan Praises Jonas Conner: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि असल ज़िंदगी में भी नए टैलेंट को सपोर्ट करने के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने 15 साल के एक युवा सिंगर-सॉन्गराइटर जोनस कोनर (Jonas Conner) की तारीफ करके सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. सलमान का पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया और लोग उनकी संवेदनशीलता और बड़े दिल की तारीफ कर रहे हैं.

सलमान का पोस्ट छाया
सलमान खान ने अपने X अकाउंट पर जोनस कोनर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने अब तक किसी 15 साल के बच्चे को इतनी खूबसूरती से अपने दर्द को गानों में ढालते हुए नहीं देखा. सलमान ने कहा कि वे जोनस के गाने ‘Father in a Bible’, ‘Peace with Pain’ और ‘Oh Appalachia’ बार-बार रिपीट मोड में सुन रहे हैं. साथ ही उन्होंने लिखा, “भगवान आपका भला करे. ऐसे बच्चों को सपोर्ट नहीं किया तो फिर क्या किया? भाइयों-बहनों, ये इंग्लिश में हैं, यहां भी ऐसे बहुत हैं. उन्हें मोटिवेट करो, उनका शोषण नहीं.”


 pic.twitter.com/L0tIdQBZfJ

September 13, 2025

सलमान का यह संदेश न सिर्फ जोनस के लिए हौसला बढ़ाने वाला है, बल्कि भारत के युवाओं को भी प्रेरित करने वाला है कि वे अपने टैलेंट को खुलकर सामने लाएं.

कौन हैं जोनस कोनर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोनस कोनर एक अमेरिकन टीनएजर सिंगर और सॉन्गराइटर हैं, जो अपने भावनात्मक और सच्चे शब्दों वाले गानों के लिए जाने जाते हैं. उनके गाने उनकी निजी जिंदगी की मुश्किलों और अनुभवों से प्रेरित होते हैं. ‘Father in a Bible’, ‘Peace with Pain’ और ‘Oh Appalachia’ जैसे गानों ने उन्हें सोशल मीडिया और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर अलग पहचान दिलाई है. जोनस अपने परफॉर्मेंस में कम से कम इंस्ट्रूमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं, ताकि उनकी आवाज़ और कहानी कहने का अंदाज सीधे लोगों के दिल को छू सके. यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है.

फैंस की प्रतिक्रिया
सलमान के पोस्ट के बाद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फैंस ने उन्हें “रियल हीरो” और “ट्रू मेंटर” कहना शुरू कर दिया. लोग लिख रहे हैं कि सलमान की इस पहल से युवा कलाकारों को प्रेरणा मिलेगी और वे अपने हुनर को दुनिया के सामने ला पाएंगे.

सलमान का वर्क फ्रंट
फिलहाल सलमान खान बिग बॉस 19 को होस्ट कर रहे हैं. फिल्मों की बात करें तो वे अब ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नज़र आएंगे, जो गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है. इससे पहले सलमान ‘सिकंदर’ में दिखे थे, जिसे बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. अब दर्शकों को उनकी अगली फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

14 Sep 2025  ·  Published: 12:33 IST

किशोर कुमार ने पहले गाने से किया था इनकार, फिर रच दिया इतिहास

File

फाइल फोटो

Khai Ke Paan Banaras Wala Story: अमिताभ बच्चन की 1978 में आई फिल्म 'डॉन' को आज भी बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है. इस फिल्म का गाना ‘खइके पान बनारस वाला’ जब भी बजता है, लोग खुद को थिरकने से नहीं रोक पाते लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सुपरहिट गाने के पीछे एक दिलचस्प कहानी छुपी हुई है? हाल ही में मशहूर गीतकार समीर ने बीबीसी हिंदी को दिए इंटरव्यू में इस गाने से जुड़ा एक खास किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि यह गाना फिल्म का हिस्सा ही नहीं था और किशोर कुमार ने इसे गाने से पहले इनकार कर दिया था.

गाने की शुरुआत कैसे हुई?
समीर के मुताबिक, जब मनोज कुमार और जावेद अख्तर ने फिल्म ‘डॉन’ का पहला वर्जन देखा, तो उन्हें लगा कि फिल्म का दूसरा भाग बहुत एक्शन से भरा हुआ और थका देने वाला है. दोनों ने सलाह दी कि फिल्म में थोड़ी राहत के लिए एक मजेदार गाना होना चाहिए. इसके बाद निर्माता-निर्देशक ने समीर के पिता और प्रसिद्ध गीतकार अंजान को बुलाया. अंजान के पास पहले से ही ऐसा ही एक गाना ‘ये है बंबई नगरिया’ था, जो पहले हिट हो चुका था. उन्होंने कुछ वैसा ही एक नया गाना बनाने का फैसला किया, और यहीं से ‘खइके पान बनारस वाला’ का जन्म हुआ.

पहले देव आनंद ने किया था इनकार
ये जानकर आपको हैरानी होगी कि ये गाना पहले देव आनंद की फिल्म ‘बनारसी बाबू’ (1973) के लिए लिखा गया था लेकिन देव आनंद को गाना पसंद नहीं आया, इसलिए इसे ड्रॉप कर दिया गया. बाद में यही गाना ‘डॉन’ में शामिल किया गया और हिट हो गया.

किशोर कुमार का इनकार और फिर जादू
गाने को फिल्म में जोड़ने के बाद सबसे बड़ी चुनौती थी किशोर कुमार से इसे गवाना. जब वे रिकॉर्डिंग के लिए आए, तो उन्होंने गाने के कुछ शब्दों जैसे ‘चकाचक’ और ‘खइके’ को लेकर आपत्ति जताई. वे चाहते थे कि ‘खइके’ को ‘खाके’ कहा जाए. अंजान ने उनसे बहुत विनती की और समझाया कि ये शब्द बनारस की बोली का हिस्सा हैं और गाने की आत्मा हैं. आखिरकार किशोर कुमार मान गए. उन्होंने पान खाया, पीकदान मंगवाया और कहा, "मैं बस एक टेक दूंगा." जब उन्होंने वो टेक दिया, तो ऐसा लगा जैसे गाने में सचमुच बनारस का कोई देसी लड़का गा रहा हो.

सुपरहिट बन गया गाना
इस एक टेक ने इतिहास रच दिया। ‘खइके पान बनारस वाला’ आज भी लोगों की जुबान पर है और हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देता है। अमिताभ बच्चन ने भी साल 2018 में ट्वीट कर कहा था, "ये गाना बाद में फिल्म में जोड़ा गया था, डॉन पहले ही पूरी हो चुकी थी."


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

04 Aug 2025  ·  Published: 06:36 IST

बिग बॉस 19: सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को सुनाई खरी-खोटी, खाने की बर्बादी पर उठाया गंभीर मुद्दा

File

फाइल फोटो

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 19’ के हर वीकेंड का वार का इंतजार दर्शक बड़ी बेसब्री से करते हैं. इस दिन शो के होस्ट सलमान खान न सिर्फ कंटेस्टेंट्स से रूबरू होते हैं बल्कि उनके बर्ताव और घर में चल रही गतिविधियों पर भी खुलकर अपनी राय रखते हैं. अक्सर इस दौरान कई कंटेस्टेंट्स को उनकी गलतियों के लिए फटकार भी मिलती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. सलमान खान ने जहां घरवालों की क्लास लगाई, वहीं एक बेहद गंभीर मुद्दे को भी उठाया-खाने की बर्बादी.

खाने पर क्यों भड़के सलमान खान?
इस हफ्ते सलमान खान ने घरवालों को खाने के प्रति उनकी लापरवाही को लेकर लताड़ लगाई. उन्होंने बताया कि घर में रोजाना खाने को लेकर शिकायतें होती हैं, लेकिन उसके बावजूद कंटेस्टेंट्स खाने की कद्र नहीं करते. इसी सिलसिले में उन्होंने फरहाना और बसीर के बीच हुई एक बहस का जिक्र किया, जो एक चम्मच पोहे को लेकर थी.

सलमान ने कहा कि यह सिर्फ एक चम्मच पोहे की बात नहीं है, बल्कि इससे यह जाहिर होता है कि घरवाले खाने की अहमियत को समझ ही नहीं रहे. उन्होंने साफ कहा कि हमारे देश में आज भी ऐसे लोग हैं जिन्हें भरपेट खाना नहीं मिलता और ऐसे हालात में घर के अंदर खाना बर्बाद करना शर्मनाक है.

उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब का जिक्र
सलमान खान ने अपने संदेश को और गंभीर बनाते हुए हाल ही में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में आई बाढ़ की स्थिति का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इन राज्यों में किसानों और आम लोगों पर बड़ी तबाही टूटी है. उन्होंने बताया कि किसान जिन्होंने हमेशा समाज को अन्न दिया है, आज खुद मुश्किल में हैं. 

सलमान ने कहा, “हमारे किसान खाना उगाते हैं, लेकिन उनके पास अब खुद खाने के लिए अनाज नहीं है. उनके घर तबाह हो गए हैं, हालात बहुत खराब हैं. ये वही कम्युनिटी है जो लंगर चलाकर सालों से लोगों को खाना खिलाती रही है. उनके लंगर में कोई भी भूखा वापस नहीं लौटता, लेकिन आज वे खुद संकट में हैं. ऐसे में हम सबका फर्ज बनता है कि उनकी मदद करें.” उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के कई सिंगर्स और लोग किसानों की मदद के लिए आगे आए हैं और ‘बिग बॉस’ के घर से भी टीम मदद कर रही है.

फरहाना को दी नसीहत
सलमान खान ने खास तौर पर फरहाना को संबोधित करते हुए कहा कि अन्न की तौहीन नहीं करनी चाहिए. उन्होंने समझाया कि पोहा चावल से बनता है और चावल का हर दाना हमारे लिए अनमोल है. भारतीय संस्कृति में अन्न को देवता का रूप माना गया है, इसलिए हमें आखिरी दाने तक उसका सम्मान करना चाहिए. उन्होंने कहा, “फरहाना, हमारे कल्चर में लास्ट दाने तक खाना खाया जाता है ताकि अन्न की बर्बादी न हो. खाना बर्बाद करना किसी भी हालत में सही नहीं है. आपको और सभी घरवालों को इस बात की कद्र करनी चाहिए.”

घरवालों पर पड़ा असर
सलमान की सख्त लेकिन भावनात्मक बातों का असर घरवालों पर साफ नजर आया. उनकी बातें सुनकर सभी कंटेस्टेंट्स गंभीर हो गए और अपनी गलतियों पर विचार करने लगे. खासकर खाने की अहमियत और देशभर में किसानों की दुर्दशा का जिक्र करने के बाद माहौल भावुक हो गया.

सीख जो सलमान ने दी
‘बिग बॉस 19’ के इस वीकेंड एपिसोड ने दर्शकों को भी एक बड़ा सबक दिया. सलमान खान ने यह संदेश दिया कि खाने की बर्बादी सिर्फ घर या शो की समस्या नहीं है बल्कि यह समाज से जुड़ा एक बड़ा मुद्दा है. जब देश के कई हिस्सों में लोग भूखे सोते हैं, तो हमें अन्न की अहमियत को समझना चाहिए.

सलमान खान की बातें यह भी दर्शाती हैं कि मनोरंजन के मंच पर भी सामाजिक मुद्दों को उठाना और लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है. इस बार ‘बिग बॉस’ के घर में खाने की बर्बादी पर हुई यह चर्चा न सिर्फ घरवालों बल्कि बाहर बैठे दर्शकों को भी सोचने पर मजबूर कर गई.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

08 Sep 2025  ·  Published: 12:48 IST