How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

Bigg Boss 19 में मचा बवाल: कैप्टन मृदुल तिवारी के खिलाफ भड़के घरवाले, फूट-फूटकर रो पड़े मृदुल

File

फाइल फोटो

बिग बॉस हाउस में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा चल रहा है. घर के कैप्टन मृदुल तिवारी पर घरवाले ही टूट पड़े हैं. वजह बनी है अभिषेक बजाज और अशनूर कौर को मृदुल का सपोर्ट करना. इसके बाद कई कंटेस्टेंट्स ने मृदुल की कैप्टेंसी के खिलाफ बगावत कर दी और काम करने से इनकार कर दिया.

घरवालों से घिरे मृदुल
मृदुल तिवारी से नाराज होकर कुनिका सदानंद, नीलम, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट ने घर के काम करने से मना कर दिया. मृदुल ने फरहाना से कई बार रिक्वेस्ट की, लेकिन उन्होंने साफ इंकार कर दिया. सभी मिलकर मृदुल को ‘कमजोर कैप्टन’ कहकर ताने मारते रहे.

हालत ये हो गई कि कैप्टन होने के बावजूद भी मृदुल खुद ही सारा घर का काम करने लगे. वो खाना बना रहे हैं, बर्तन धो रहे हैं और गार्डन भी साफ कर रहे हैं. लगातार आलोचना और टॉर्चर से तंग आकर मृदुल आखिरकार फूट-फूटकर रो पड़े.

मृदुल का छलका दर्द
शो के प्रोमो वीडियो में मृदुल अपनी तकलीफ बयां करते दिखाई देते हैं. वो रोते हुए कहते हैं, “इन लोगों ने मुझे दो-तीन दिन में इतना कमजोर कर दिया है. मैं सुबह उठकर गार्डन साफ करता हूं, बेडरूम साफ करता हूं, आटा लगाता हूं, बर्तन धोता हूं. सबसे रिक्वेस्ट करता हूं लेकिन कोई सुनता नहीं.” मृदुल आगे कहते हैं, “जब मुझे कैप्टेंसी मिली, तो सबने कहा कि कमजोर इंसान को दे दी. मैं सबके आगे हाथ जोड़ता हूं, फिर भी सुनने वाला कोई नहीं.”

उनकी बातें सुनकर घर के बाकी सदस्य शहबाज, मालती और गौरव खन्ना ने उन्हें गले लगाकर शांत किया. मृदुल के रोने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. फैंस उन्हें देखकर इमोशनल हो गए और सोशल मीडिया पर उनके लिए सपोर्ट मैसेज लिखने लगे. कई यूजर्स ने कहा कि “मृदुल बिग बॉस जैसे शो के लिए बहुत ज्यादा अच्छे हैं.” कुछ ने लिखा – “वो सच्चे और इमोशनल इंसान हैं, लेकिन उन्हें स्ट्रॉन्ग बनना होगा.”


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

29 Oct 2025  ·  Published: 11:23 IST

रणवीर अल्लाहबादिया मामले में सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार से सवाल, क्यों नहीं लाया जा रहा सख्त कानून

File

फाइल फोटो

नई दिल्ली। ऑनलाइन शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में आपत्तिजनक बयान देने के मामले में फंसे यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी की अर्जी पर सुनवाई के दौरान Supreme Court ने सोशल मीडिया पर बढ़ती अश्लीलता और दिव्यांगों को लेकर बनाए जा रहे मजाकिया कंटेंट पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है. साथ ही केंद्र सरकार ने कोर्ट को भरोसा दिलाया है कि इस पर सख्त गाइडलाइंस जल्द जारी की जाएंगी.

गुरुवार को सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश Justice Suryakant ने केंद्र सरकार की ओर से पेश Tushar Mehta से सवाल किया कि सरकार दिव्यांग लोगों को लेकर अपमानजनक कंटेंट पर रोक लगाने के लिए एससी-एसटी एक्ट जैसा कड़ा कानून क्यों नहीं लाती. उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को नीचा दिखाने वाले कंटेंट पर सख्त सजा का प्रावधान होना चाहिए.

इसके जवाब में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि केंद्र सरकार सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही अश्लीलता को लेकर जल्द नई गाइडलाइंस जारी करने जा रही है और इस संबंध में विभिन्न विभागों से बातचीत भी चल रही है. उन्होंने कहा कि कई बार जो बातें कही जाती हैं, वे स्क्रिप्ट के तहत होती हैं और पहले से सोची-समझी रणनीति का हिस्सा होती हैं.

तुषार मेहता ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट को अभिव्यक्ति की आज़ादी की आड़ में सही ठहराने की कोशिश की जाती है, जबकि आज़ादी के नाम पर कुछ भी परोसा जा रहा है, जो समाज के लिए खतरनाक है.

सीजेआई ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज हर कोई चैनल बना लेता है, लेकिन चैनलों पर डाले जा रहे कंटेंट की कोई जवाबदेही तय नहीं होती, जबकि अदालत को लगातार अभिव्यक्ति की आज़ादी की रक्षा करनी पड़ रही है. उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा दी गई गाइडलाइंस को लेकर भी कहा कि उनमें सुधार की जरूरत है और इन्हें पब्लिक डोमेन में डालकर लोगों की राय ली जाएगी.

सुनवाई के दौरान Justice Joymalya Bagchi ने भी सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब कंटेंट एंटी-नेशनल या समाज का ताना-बाना बिगाड़ने वाला होता है, तब भी सरकार तब तक कार्रवाई नहीं करती जब तक उसे लाखों-करोड़ों लोग देख न लें. उन्होंने सुझाव दिया कि इस तरह के मामलों के लिए एक ऑटोनॉमस बॉडी बनाई जानी चाहिए, जो तय करे कि सोशल मीडिया पर क्या दिखाया जाना चाहिए और क्या नहीं.

उन्होंने यह भी कहा कि अश्लील कंटेंट के लिए स्पष्ट चेतावनी (डिस्क्लेमर) होनी चाहिए कि उसे कौन-सा वर्ग देख सकता है और कौन नहीं. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद तय की है. माना जा रहा है कि इस दौरान सरकार सोशल मीडिया कंटेंट से जुड़ी नई गाइडलाइंस का मसौदा तैयार कर कोर्ट के सामने पेश कर सकती है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

27 Nov 2025  ·  Published: 22:08 IST

विराट-अनुष्का का ब्रेकअप करवाया सलमान ने खत्म! जानिए लव स्टोरी का पूरा सफर

File

फाइल फोटो

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. फैंस उन्हें प्यार से विरुष्का कहते हैं. दोनों की मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई. यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दिसंबर 2017 में उन्होंने शादी कर ली.

शुरुआती दिनों में विराट और अनुष्का ने अपने रिश्ते को पब्लिक से छिपाकर रखा, लेकिन दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था. जब विराट मैदान पर रन बनाते, तो कैमरे अक्सर अनुष्का की मुस्कान कैद कर लेते. वहीं जब टीम इंडिया हारती, तो कुछ ट्रोल्स अनुष्का को निशाना बनाते थे.

साल 2016 दोनों के लिए मुश्किल भरा रहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल उनके बीच ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं. किसी ने कहा कि दोनों के करियर की प्राथमिकताएं अलग थीं, तो कुछ ने बताया कि यह एक गलतफहमी थी. बाद में खबरें आईं कि अनुष्का के भाई करणेश ने दोनों को दोबारा मिलाने में अहम भूमिका निभाई. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने भी विरुष्का के रिश्ते को फिर से जोड़ने में मदद की.

सलमान मजाक में अनुष्का से कहा करते थे कि "अगर प्यार सच्चा है, तो उसे निभाना चाहिए." कहा जाता है कि यह बात अनुष्का के दिल को छू गई और दोनों ने फिर से अपने रिश्ते को एक नया मौका दिया. आज विराट और अनुष्का की शादी को करीब 8 साल पूरे हो चुके हैं। उनके दो बच्चे हैं और दोनों फिलहाल परिवार के साथ लंदन में रह रहे हैं. फैंस के लिए “विरुष्का” अब सिर्फ एक कपल नहीं, बल्कि प्यार और समझ का खूबसूरत उदाहरण हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

05 Nov 2025  ·  Published: 11:32 IST

‘सैयारा’ के बाद अनीत पड्डा की बड़ी छलांग, मैडॉक फिल्म्स की ‘शक्ति शालिनी’ में लीड रोल

File

फाइल फोटो

Anit Padda Shakti Shalini: फिल्म ‘सैयारा’ से ऑडियंस का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा अब एक बड़े प्रोजेक्ट के साथ वापस आ रही हैं. वह जल्द ही मैडॉक फिल्म्स की नई हॉरर फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में लीड रोल निभाती नजर आएंगी. इस बात की आधिकारिक पुष्टि आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ के रिलीज के दौरान हुई, जब मेकर्स ने थिएटर में एक खास वीडियो दिखाया जिसमें अनीत के किरदार का परिचय कराया गया.

वायरल हो रहे इस वीडियो में अनीत पड्डा को ‘रक्षक, विध्वंसक और सबकी जननी’ बताया गया है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी फोटो भी वायरल है, जिसमें सफेद लहंगे और लंबी चोटी में एक महिला जंगल की ओर जाती दिख रही है. हालांकि, इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि वह महिला अनीत पड्डा ही हैं, क्योंकि तस्वीर में चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा.

पहले चर्चा थी कि इस फिल्म में कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं, लेकिन अब अनीत पड्डा के नाम की घोषणा के बाद साफ हो गया है कि कियारा को इस प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया है. ‘सैयारा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद अनीत के लिए ‘शक्ति शालिनी’ एक बड़ा कदम माना जा रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि वह इस हॉरर-थ्रिलर फिल्म में क्या नया कमाल दिखाती हैं.

‘सैयारा’ की बड़ी सफलता के बाद अनीत पड्डा इंडस्ट्री में तेजी से उभरती स्टार बन चुकी हैं. अब वह ‘शक्ति शालिनी’ के ज़रिए अपनी अलग पहचान बनाने के लिए तैयार हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी से उत्सुकता बढ़ गई है, क्योंकि यह मैडॉक फिल्म्स की उस खास सीरीज़ का हिस्सा बताई जा रही है जो इंडियन मिथोलॉजी और सुपरनैचुरल एलिमेंट्स पर आधारित है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

22 Oct 2025  ·  Published: 10:55 IST