फाइल फोटो
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्शन फ्रेंचाइजी ‘बागी’ का नया चैप्टर शुरू हो चुका है. साजिद नाडियाडवाला की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बागी 4’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और इसे देखने के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह है. फिल्म में टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं. इस बार कहानी सिर्फ एक्शन तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें प्यार, बदला और इमोशन्स का भी तगड़ा तड़का लगाया गया है.
टाइगर श्रॉफ का खतरनाक अंदाज
ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ के किरदार रॉनी को पहले कभी न देखे गए रूप में दिखाया गया है. रॉनी का गुस्सा इस हद तक बढ़ चुका है कि उसे रोकना नामुमकिन लगता है. वह अपने रास्ते में आने वाले हर दुश्मन का खून बहाने पर उतारू है. ट्रेलर के डायलॉग्स और एक्शन सीक्वेंसेज यह साफ कर देते हैं कि फिल्म में टाइगर का किरदार बेहद हिंसक और डरावना होगा.
संजय दत्त बने सबसे खतरनाक विलेन
इस बार टाइगर के सामने हैं संजय दत्त, जो अपने करियर के सबसे खतरनाक और डार्क किरदार में नजर आएंगे. विलेन के रूप में उनका लुक और अंदाज बेहद डराने वाला है. संजय दत्त का किरदार शक्ति, खौफ और शांति तीनों का अनोखा मेल है. ट्रेलर देखकर साफ है कि टाइगर और संजय दत्त के बीच होने वाली भिड़ंत बड़े पर्दे पर दर्शकों को रोमांचित करने वाली है.
हरनाज संधू और सोनम बाजवा का दमदार रोल
फिल्म की खास बात यह भी है कि इसमें मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू अपना शानदार डेब्यू कर रही हैं. उनका किरदार सिर्फ एक प्रेमिका तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें गहराई और स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी भी झलकती है. उनके अलावा सोनम बाजवा का भी शानदार अंदाज देखने को मिलेगा. दोनों ही एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से फिल्म में ताजगी और एनर्जी लेकर आई हैं.
खून-खराबा और जबरदस्त एक्शन
‘बागी 4’ को सीबीएफसी से ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है। यानी इस बार फिल्म में एक्शन और खून-खराबा पहले से कहीं ज्यादा देखने को मिलेगा. यह नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी पहली ऐसी फिल्म है जिसे इतने रॉ और हिंसक अंदाज में पेश किया गया है.
म्यूजिक ने पहले ही मचाया धमाल
फिल्म का म्यूजिक भी दर्शकों के बीच छा चुका है. इसके गाने ‘गुजारा’, ‘बहली सोहनी’ और ‘अकेली लैला’ पहले ही युवाओं की प्लेलिस्ट में शामिल हो चुके हैं. ट्रेलर के साथ इन गानों की झलक ने फिल्म के लिए माहौल और भी गर्मा दिया है.
कब होगी रिलीज?
‘बागी 4’ का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है और कहानी-स्क्रीनप्ले खुद साजिद नाडियाडवाला ने लिखा है. यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. एक्शन फिल्मों के शौकीनों के लिए यह फिल्म एक विजुअल ट्रीट साबित हो सकती है.
फाइल फोटो
बिग बॉस 19: शो अपने आख़िरी हफ्तों में पहुंच चुका है और घर के अंदर झगड़े, गुटबाजी और प्लानिंग-प्लॉटिंग अपने चरम पर हैं. पिछले हफ्ते घर में एक बड़ी कंट्रोवर्सी तब हुई जब तान्या मित्तल और नीलम गिरी ने अपनी सीमा पार करते हुए अशनूर कौर को बॉडीशेम किया. दोनों ने अशनूर के वजन और लुक्स पर भद्दे कमेंट किए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी देखने को मिली.
सलमान खान ने लगाई क्लास
वीकेंड का वार में सलमान खान ने तान्या और नीलम की जमकर क्लास लगाई. शो के प्रोमो में सलमान कहते दिखे, “तान्या और नीलम, आपने अशनूर के बारे में जो बातें कहीं, वे इतनी शर्मनाक हैं कि मैं उन्हें यहां दोहरा भी नहीं सकता.” उन्होंने आगे कहा, “आपको किसने हक दिया किसी के शरीर या रूप का मज़ाक उड़ाने का?”
जब सलमान ने दोनों से पूछा कि अब अशनूर के बारे में क्या सोचती हैं, तो नीलम बोलीं, “अच्छी लग रही हैं.” वहीं तान्या ने कहा, “प्रिंसेस लग रही हैं.” इस पर सलमान ने तंज कसते हुए कहा, “अब बोल क्यों नहीं रही हो? चुगली करते समय तो बहुत बोल रही थीं.”
इमोशनल हुईं अशनूर कौर
अपनी बॉडीशेमिंग पर अशनूर काफी भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि तान्या और नीलम को इस हरकत पर शर्म आनी चाहिए. अशनूर की आंखों में आंसू देखकर कई घरवाले भी हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर फैंस ने अशनूर के लिए सपोर्ट दिखाते हुए उन्हें “स्ट्रॉन्ग रहने” की सलाह दी.
अभिषेक बजाज पर भी गुस्से में सलमान
सलमान खान ने अभिषेक बजाज को भी लताड़ लगाई, जिन्होंने कुनिका सदानंद को “दादी अम्मा” कहकर ऐज शेम किया था. सलमान ने कहा कि किसी की उम्र या लुक्स पर टिप्पणी करना बेहद गलत है.
फैंस ने दिखाई अशनूर के प्रति हमदर्दी
21 साल की अशनूर कौर के फैंस ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #WeStandWithAshnoor ट्रेंड करवा दिया. कई टीवी सितारों ने भी उनके सपोर्ट में पोस्ट साझा किए. फैंस का कहना है कि “बॉडीशेमिंग जैसी चीजों को टीवी पर ग्लैमराइज नहीं किया जाना चाहिए.” शो का प्रोमो वायरल हो चुका है और दर्शक अब वीकेंड का वार के एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ताकि देख सकें, सलमान खान अगली बार किसकी क्लास लगाएंगे.
फाइल फोटो
Hera Pheri 3: बॉलीवुड में कुछ ही फिल्में ऐसी होती हैं, जो समय बीतने के बावजूद दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए रखती हैं. 2000 में रिलीज़ हुई फिल्म हेरा फेरी ऐसी ही क्लासिक कॉमेडी है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया. कहानी थी तीन परेशान लोगों की, जो गलती से एक फिरौती कॉल में फंस जाते हैं. इसके हास्य और अद्भुत किरदार आज भी दर्शकों की पसंद हैं. मीम्स, मशहूर डायलॉग्स और बार-बार टीवी पर दिखाई जाने के बावजूद यह फिल्म आज भी लोगों के बीच उतनी ही लोकप्रिय है.
अब जब इंटरनेट पर हेरा फेरी 3 की चर्चाएं तेज़ हो रही हैं, तो फैंस की उत्सुकता चरम पर है. प्रियदर्शन ने पिंकविला से बातचीत में इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म बनाने की संभावनाओं पर अपनी राय साझा की. उन्होंने कहा कि वह केवल तभी तीसरा भाग बनाएंगे जब कहानी पहली फिल्म जितनी मज़ेदार और मजबूत होगी. उन्होंने साफ किया कि असली चुनौती पुराने किरदारों को दोबारा पेश करने में नहीं, बल्कि एक ऐसी कहानी खोजने में है जो सच्ची लगे और दर्शकों को बांधे रखे.
प्रियदर्शन ने कहा, “जब तक मुझे पूरी फिल्म की सही कहानी नहीं मिलती, मैं तीसरा भाग बनाने की कोशिश नहीं करूंगा. अगर स्क्रिप्ट मेरी सोच के अनुसार अच्छी नहीं होगी, तो मैं यह फिल्म नहीं बनाऊंगा. अपने करियर में मैं उस मुकाम पर पहुंच चुका हूं, जहां मैं कोई बड़ी गलती करके गिरना नहीं चाहता.” इस बयान से स्पष्ट है कि निर्देशक किसी भी तरह के जल्दीबाजी में फिल्म नहीं बनाना चाहते.
फ्रेंचाइज़ी का इतिहास भी दिलचस्प है. पहली फिल्म मलयालम मूवी रामजी राव स्पीकिंग (1989) से प्रेरित थी और इसे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली. इसके बाद 2006 में इसका सीक्वल हेरा फेरी 2 आया, जिसका निर्देशन दिवंगत नीरज वोरा ने किया. इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने अपने किरदारों को दोबारा निभाया. अब जब हेरा फेरी 3 की अटकलें बढ़ रही हैं, तो फैंस की नजरें प्रियदर्शन पर टिकी हैं. इस तिकड़ी ने भी पहले ही संकेत दिए हैं कि वे अपने प्रसिद्ध किरदारों को दोबारा निभाने के लिए तैयार हैं.
प्रियदर्शन की बातों से उम्मीद जगती है कि लंबे समय से रुकी हुई तीसरी कड़ी अब वास्तविकता बन सकती है. इसमें पुराने किरदारों की यादें और नई कहानी का ताजगीपूर्ण मिश्रण दर्शकों को फिर से हंसाने के लिए तैयार होगा. फिलहाल फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि हेरा फेरी 3 कब बनती है और कब इसे बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा. जैसे ही फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार होगी और निर्देशक हरी झंडी देंगे, बॉलीवुड की यह मशहूर कॉमिक तिकड़ी फिर से हॉलिवुड और टीवी स्क्रीन पर अपनी जादुई कॉमेडी के लिए लौट सकती है.
फाइल फोटो
Bhagyashree Borse Biography: साउथ इंडस्ट्री के स्टार दुलकर सलमान की फिल्म कांथा इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है. दुलकर की दमदार एक्टिंग के साथ-साथ उनकी को-एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. फिल्म में उनका स्क्रीन प्रेज़ेंस और सादगी दर्शकों को बेहद पसंद आई है. खासकर हिंदी ऑडियंस, जो पहले उन्हें बहुत कम जानती थी, अब सोशल मीडिया पर लगातार उनका नाम सर्च कर रही है.
कौन हैं भाग्यश्री बोरसे?
26 साल की भाग्यश्री बोरसे साउथ इंडियन फिल्मों की उभरती हुई एक्ट्रेस हैं. उनका जन्म महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुआ. एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की और फिर मॉडलिंग शुरू की. सिर्फ 18 साल की उम्र में उन्होंने शोबिज में कदम रखा. शुरुआती दौर में वे कैडबरी चॉकलेट के विज्ञापन में नजर आईं, जिसने उन्हें अच्छी पहचान दिलाई और एक्टिंग की दुनिया में उनका रास्ता खुल गया.
हिंदी फिल्मों में नहीं मिला बड़ा मौका
भाग्यश्री का बॉलीवुड सफर बहुत छोटा रहा. उन्होंने यारियां 2 में एक छोटी भूमिका निभाई और फिर कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन में दिखीं, लेकिन दोनों बार उन्हें ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं मिला. इस वजह से हिंदी दर्शकों के बीच वे ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो पाईं.
साउथ सिनेमा बना पहचान का जरिया
2024 भाग्यश्री के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. तेलुगू फिल्म मिस्टर बच्चन में उनकी एंट्री हुई, जिसमें उन्होंने सुपरस्टार रवि तेजा के साथ काम किया. इस फिल्म में उनके प्रदर्शन को खूब सराहा गया और उन्हें बेस्ट डेब्यू फीमेल अवॉर्ड भी मिला.
इसके बाद वे विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम में दिखाई दीं. उनकी और विजय की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने खूब ध्यान खींचा. अब दुलकर सलमान के साथ उनकी फिल्म कांथा रिलीज हुई है, जिसने भाग्यश्री को लोगों के बीच और भी पॉपुलर बना दिया है. उनकी अगली फिल्म Andhra King Taluka भी जल्द आने वाली है.
सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं
भाग्यश्री इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और उनकी तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आती हैं. उनका फैशन सेंस, स्माइल और सिम्पल लुक दर्शकों को आकर्षित करता है. कांथा की सफलता के बाद फैंस उन्हें नए प्रोजेक्ट्स में देखने के लिए उत्साहित हैं.