How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

‘जलसा’ के बाहर उमड़ी भीड़! दिवाली पर फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, शेयर की फोटो

File

फाइल फोटो

देशभर में दिवाली की रौनक छाई हुई है. हर तरफ दीपों की जगमगाहट और खुशियों का माहौल है. बॉलीवुड के दिग्गज सितारे भी अपने फैंस को इस शुभ अवसर पर बधाई दे रहे हैं. इन्हीं में से एक हैं ‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन, जिन्होंने सोशल मीडिया पर दिवाली की शुभकामनाएं दीं और अपने फैंस से मुलाकात कर उनका दिन खास बना दिया.

फैंस से मिले बिग बी, शेयर की तस्वीर
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने पोस्ट से लोगों का दिल जीत लेते हैं. दिवाली के मौके पर उन्होंने अपने घर ‘जलसा’ के बाहर फैंस से मुलाकात की. उन्होंने एक फोटो शेयर की, जिसमें सैकड़ों फैंस घर के बाहर मौजूद नजर आए. अमिताभ बच्चन ने कैप और जैकेट पहने हुए हाथ जोड़कर सभी का आभार जताया. साथ ही उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “दीपावली की अनेक-अनेक शुभकामनाएं.”

pic.twitter.com/gsUKGdwDUF

October 19, 2025

KBC में होगा दिवाली का खास एपिसोड
इस बार ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में दिवाली का जश्न बेहद खास होने वाला है. शो में कॉमेडी की दुनिया के दो स्टार सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक मेहमान बनकर आएंगे. प्रोमो के मुताबिक, सुनील ग्रोवर अमिताभ बच्चन का डुप्लीकेट बनकर हॉट सीट पर बैठेंगे और अपने मजेदार अंदाज़ से बिग बी को खूब हंसाएंगे. वहीं कृष्णा अभिषेक धर्मेंद्र के लुक में नजर आएंगे और सबका मनोरंजन करेंगे.

शो के दौरान अमिताभ बच्चन भी हंसी नहीं रोक पाए. उन्होंने मजाक में कहा, “सामने बैठे सुनील को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मैं खुद से बात कर रहा हूं.” इस दिवाली स्पेशल एपिसोड का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

20 Oct 2025  ·  Published: 11:37 IST

बिग बॉस 19: फिनाले से पहले दिखी ट्रॉफी की चमक, टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में बढ़ी टक्कर

File

फाइल फोटो

Bigg Boss 19 Trophy Reveal: टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले बस दो दिन दूर है, और घर का माहौल पहले से कहीं ज़्यादा रोमांचक हो गया है. इस हफ़्ते, शो ने अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट की घोषणा की. गौरव खन्ना, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, प्रणीत मोरे और तान्या मित्तल. इनमें से कोई एक 7 दिसंबर को ट्रॉफी उठाएगा.

इस बीच, बिग बॉस ने घर वालों को इस सीज़न की ट्रॉफी की पहली झलक दिखाई. यह ट्रॉफी पिछले सभी सीज़न से काफी अलग और अनोखी है. सबसे खास बात यह है कि ट्रॉफी के डिज़ाइन में सलमान खान का मशहूर 'हाथ जोड़कर प्रार्थना करने वाला' पोज़ शामिल है. यह चमकदार हीरे जड़ी ट्रॉफी इस सीज़न की थीम से पूरी तरह मेल खाती है और सभी कंटेस्टेंट इसे देखकर बहुत खुश हुए.

एपिसोड में टॉप 5 कंटेस्टेंट आखिरी बार 'असेंबली रूम' में इकट्ठा हुए, जहां बिग बॉस ने उन्हें ट्रॉफी दिखाई और उनसे पूछा कि उनके अलावा, वे किसे ट्रॉफी जीतने के लायक समझते हैं. अमाल मलिक ने सबसे पहले प्रणीत मोरे का नाम लिया. प्रणीत ने गौरव खन्ना को लायक बताया. फरहाना भट्ट ने तान्या मित्तल का नाम लिया. गौरव खन्ना ने भी प्रणीत को ही चुना. जबकि तान्या मित्तल ने अमाल मलिक का नाम लिया.

इस बातचीत और ट्रॉफी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं. फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि 2025 का विनर कौन होगा. इस बीच, एपिसोड में एक और बड़ा पल आया जब माल्टी चाहर को कम वोट मिलने की वजह से घर से बाहर जाना पड़ा. माल्टी घर से निकलते समय काफी इमोशनल लग रही थीं और प्रणीत और अमाल से नाराज़ भी दिखीं. 

उन्होंने अलविदा कहते समय उन्हें इग्नोर भी किया. उनके बाहर होने के बाद अब सिर्फ टॉप 5 कंटेस्टेंट ही फाइनल रेस में बचे हैं. जैसे-जैसे फिनाले नज़दीक आ रहा है, दर्शकों में एक्साइटमेंट और बढ़ गया है. सबकी नज़रें इस बात पर हैं कि 7 दिसंबर को सलमान स्टाइल वाली यह चमकदार ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

05 Dec 2025  ·  Published: 10:05 IST

TMKOC फेम सिंपल कौल ने पति संग तोड़ी शादी, फाइल किया तलाक, फैन्स हैरान!

फाइल फोटो

फाइल फोटो

TMKOC Actress Simple Kaul Divorce: टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मशहूर एक्ट्रेस सिंपल कौल, जिन्हें 'शरारत', 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'जिद्दी दिल माने ना' जैसे शोज में देखा गया है, अब अपनी शादीशुदा जिंदगी को अलविदा कहने जा रही हैं. शादी में खटपट की खबरों के बाद अब उन्होंने खुद तलाक की पुष्टि कर दी है.

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंपल कौल ने पति राहुल लूंबा से अलग होने के फैसले पर मुहर लगा दी है. दोनों की शादी साल 2010 में हुई थी. 14 साल तक साथ रहने के बाद अब कपल ने हाल ही में तलाक फाइल किया है.

आपसी रजामंदी से लिया तलाक का फैसला
सिंपल कौल ने शादी टूटने पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि ये हाल ही में हुआ है और तलाक का फैसला आपसी सहमति से लिया गया है. उन्होंने कहा, "हम दोनों मैच्योर ह्यूमन हैं. हम परिवार से कहीं बढ़कर हैं. शुरुआत में ये बात मुझे हजम नहीं हुई थी कि रिश्ता खत्म हो चुका है, क्योंकि मैं उन्हें सालों से जानती हूं. जब शादी होती है तो पार्टनर और फैमिली साथ होते हैं. मुझे नहीं पता लोग कैसे किसी से अलग हो जाते हैं."

तलाक की वजह पर चुप्पी
हालांकि सिंपल ने शादी टूटने की असली वजह नहीं बताई है. अपने एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने शादी को लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज बताया था. उनके मुताबिक, पति राहुल काम की वजह से काफी ट्रैवल करते थे और लंबे समय तक विदेश में रहते थे. उनके पास न होने की कमी सिंपल को हमेशा खलती थी.

सिंपल ने कहा कि वह हमेशा प्यार से जीती हैं और उन्हें जिंदगी में ढेर सारा प्यार, खुशियां और स्पिरिचुअल अवेयरनेस मिली है. यही वजह है कि अलगाव का फैसला उनके लिए आसान नहीं रहा.

करियर और पहचान
वर्कफ्रंट पर सिंपल कौल एक जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एंटरप्रेन्योर भी हैं. उन्होंने अपने करियर में कई फेमस शोज़ किए हैं और अपनी अलग पहचान बनाई है. लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने उन्हें घर घर में फेमस कर दिया है.

ये भी पढ़ें: गोल्ड स्मगलिंग में पकड़ी गई कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव पर DRI ने कसा शिकंजा; ठोका 102 करोड़ का जुर्माना


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Raihan

03 Sep 2025  ·  Published: 12:02 IST

टीवी की ‘आनंदी’ अविका गौर ने की ऑनस्क्रीन शादी, भावुक हुए फैंस

File

फाइल फोटो

Avika Gor Wedding Episode: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अविका गौर, जिन्हें दर्शक अब भी ‘बालिका वधू’ की आनंदी के रूप में याद करते हैं, हाल ही में कलर्स टीवी के शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में शादी के सीक्वेंस को लेकर चर्चा में हैं. शो में उनके ऑनस्क्रीन पति बने हैं मिलिंद चंदवानी, जिनसे उन्होंने फिनाले एपिसोड में शादी की. दिलचस्प बात यह है कि इस ऑनस्क्रीन शादी को लेकर दर्शकों में इतनी उत्सुकता थी कि एपिसोड ने शानदार टीआरपी रेटिंग्स बटोरीं.

अविका गौर ने अपनी इस ऑनस्क्रीन शादी को लेकर कहा, “मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं कि मेरी शादी इतने बड़े लेवल पर हुई. मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी यह थी कि मेरे फैंस इस खास पल का हिस्सा बने. जिन लोगों ने मुझे बेटी की तरह प्यार दिया, उन्होंने मेरी इस खुशी को अपने साथ महसूस किया.” उन्होंने बताया कि चैनल ने पूरी शादी को बेहद खूबसूरती और शालीनता के साथ शूट किया, जिससे यह किसी असली शादी से कम नहीं लगी.

अविका ने यह भी कहा कि शूट के दौरान कई बार उन्हें लगा कि वे वाकई अपनी शादी कर रही हैं. उन्होंने बताया, “एक लड़की का वीडियो मैंने देखा जो इस एपिसोड को देखकर रो रही थी. उसने लिखा था कि उसे ऐसा लगा जैसे वह मेरी शादी का हिस्सा है. बस यही मेरी चाहत थी कि दर्शक मेरी खुशी से जुड़ें.”

उनके ऑनस्क्रीन पति मिलिंद चंदवानी भी इस सीक्वेंस के दौरान भावुक नजर आए. उन्होंने कहा, “जब मैंने अविका को दुल्हन के गेटअप में देखा, तो हमारी छह साल की यादें एकदम फ्लैशबैक में आ गईं. उनके पिता जब उन्हें मंडप तक लेकर आए, तो वह पल बहुत इमोशनल था. उनकी आंखों में जो प्यार और गर्व था, उसने मुझे भी रुला दिया.”

मिलिंद ने आगे कहा कि सेट पर मौजूद सभी लोग इस शादी के गवाह बने. चाहे वह क्रू मेंबर्स हों या मीडिया वाले. सभी ने इस पल को बेहद दिल से जिया. ऑनस्क्रीन शादी होने के बावजूद, अविका और मिलिंद दोनों के लिए यह पल असल जिंदगी की तरह भावनात्मक रहा. फैंस के लिए यह शादी सिर्फ एक टीवी शो का हिस्सा नहीं, बल्कि उनके पसंदीदा स्टार की जिंदगी की एक खूबसूरत झलक बन गई.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

05 Nov 2025  ·  Published: 10:59 IST