How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

सपना चौधरी की जिंदगी पर बनेगी फिल्म 'मैडम सपना', महेश भट्ट करेंगे प्रेजेंट

File

फाइल फोटो

Sapna Choudhary Biopic: हरियाणा की मशहूर लोक गायिका और डांसर सपना चौधरी की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर आने वाली है. उनकी बायोपिक मैडम सपना को मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट प्रेजेंट कर रहे हैं. इस फिल्म में सपना के जीवन के संघर्ष, विवादों और प्यार भरे पलों को दिखाया जाएगा. सपना ने हाल ही में अपनी जिंदगी के इस सफर और 2016 में आत्महत्या की कोशिश के पीछे की वजहों पर खुलकर बात की.

उन्होंने बताया कि कैसे एक गाने के विवाद ने उनकी जिंदगी को हिला दिया था और कैसे उन्होंने उस मुश्किल दौर से उबरकर खुद को "मैडम सपना" के रूप में स्थापित किया. सपना ने फरीदून शहरयार से बातचीत में अपने जीवन को एक भावनात्मक रोलरकोस्टर बताया. उन्होंने कहा, "मेरी जिंदगी में संघर्ष, लोगों की बुरी नजर, गंदी बातें और साथ ही ढेर सारा प्यार भी रहा. मैंने हर इमोशन को जिया है. सपना से मैडम सपना बनने का सफर दर्द, टूटन और फिर जुड़ने की कहानी है. मैंने लोगों की आलोचनाएं सुनीं, उनकी गालियां देखीं लेकिन प्यार भी बहुत मिला."

सपना ने बताया कि उनकी जिंदगी का हर पहलू इस फिल्म में दिखेगा, जो दर्शकों को उनकी मेहनत और जज्बे से रूबरू कराएगा. 2016 में सपना ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसके पीछे की कहानी बेहद दुखद है. उस समय गुड़गांव में एक परफॉर्मेंस के बाद उनके गाने सॉलिड बॉडी पर विवाद खड़ा हो गया. कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि इस गाने के बोल जातिवाद को बढ़ावा देते हैं. इस वजह से सपना के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई.

सपना ने बताया, "मैं उस समय छोटी थी, ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं थी. मेरी दुनिया स्टेज पर परफॉर्म करने और घर लौटकर सोने तक सीमित थी. मुझे कानून या जात-पात की समझ नहीं थी. मैं तो बस अपने गानों से लोगों का मनोरंजन करना चाहती थी." विवाद बढ़ने पर सपना को भारी आलोचना और अपमान का सामना करना पड़ा. कुछ लोगों ने उनके चरित्र पर सवाल उठाए और कहा कि वह एक डांसर हैं, इसलिए उनकी इज्जत कम है. सपना ने कहा, "उन बातों का बोझ मैं सह नहीं पाई. मुझे लगा कि अगर मुझे वह सम्मान नहीं मिलेगा, जो मैं चाहती हूं, तो जीने का क्या फायदा. मैंने गलती से जहर खा लिया."

सपना सात दिन तक अस्पताल में बेहोश रहीं। लेकिन जब वह होश में आईं, तो उन्हें एहसास हुआ कि उनके चाहने वाले भी बहुत हैं. एक लड़के ने सात दिन तक अस्पताल के बाहर उनकी सलामती की दुआ मांगते हुए खड़े रहकर उनका हौसला बढ़ाया. इस घटना ने सपना को नई ताकत दी. उन्होंने माफी मांगी और वादा किया कि वह भविष्य में ऐसी गलतियां नहीं करेंगी. इस मुश्किल दौर ने उन्हें और मजबूत बनाया. 
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

12 Aug 2025  ·  Published: 07:31 IST

'शुरू में लोग मुझे रील वाली कहकर चिढ़ाते थे', Bigg Boss 19 से बाहर होने के बाद बोलीं नीलम गिरी

File

फाइल फोटो

Neelam Giri Bigg Boss 19: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार नीलम गिरी हाल ही में बिग बॉस 19 से बेघर हो गई हैं. शो से बाहर आने के बाद उन्होंने अपनी जर्नी और इंडस्ट्री के अनुभवों पर खुलकर बात की. नीलम ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें “रील बनाने वाली लड़की” कहकर चिढ़ाया जाता था, लेकिन उन्हीं वीडियो की वजह से उन्हें बड़े मौके मिले और वह आज इस मुकाम पर पहुंची हैं.

‘वीडियो वाली समझकर लोग मज़ाक उड़ाते थे
नीलम ने बताया कि शुरू में जब वह शॉर्ट वीडियो बनाती थीं, तब सेट पर कई लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते थे. उन्हें लगता था कि रील बनाने वाला कोई क्या कर लेगा. लेकिन किस्मत ने वहीं से करवट ली, नीलम का एक वीडियो भोजपुरी स्टार पवन सिंह तक पहुंचा और उन्होंने कहा कि लड़की में टैलेंट है. नीलम बोली, “मैं रील्स का अपमान नहीं करती. इसी ने मुझे पहचान दी और इसी से मेरी रोज़ी-रोटी चली.”

खेसारी–पवन की राइवलरी का कोई असर नहीं पड़ा
नीलम ने बताया कि वह पवन सिंह और खेसारी लाल यादव दोनों के साथ काम कर चुकी हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री में दोनों की राइवलरी मशहूर है, लेकिन नीलम के मुताबिक इसका उन पर कोई असर नहीं पड़ा. वह बोलीं, “मेरे अपने भी कई हिट गाने हैं, मेरी खुद की पहचान है. हां, पवन जी और खेसारी जी से मुझे मौके मिले, लेकिन मेरी मेहनत भी कम नहीं है.”

पवन सिंह–खेसारी संग ‘अफेयर’ की अफवाहों पर जवाब
नीलम ने कहा कि भोजपुरी में अक्सर हीरोइनों का नाम स्टार एक्टर्स के साथ जोड़ा जाता है, लेकिन वह प्रोफेशनल रहते हुए काम करती हैं. इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मैं पवन सर की बहुत इज्जत करती हूं. हदें पार करना मेरी आदत नहीं है. हम बहुत कम बात करते हैं, सिर्फ काम की. यही मेरी सुरक्षा है.”

प्रोड्यूसर प्रवेश लाल यादव के साथ नाम जुड़ने पर बोलीं
नीलम का नाम भोजपुरी निर्माता प्रवेश लाल यादव के साथ भी जोड़ा गया था. इस पर उन्होंने साफ कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. वह बोली, “हमारा एक गाना हिट हुआ, इसलिए उन्होंने सोचा कि आगे भी मेरे साथ काम आसान रहेगा. मुझे अच्छे पैसे मिले, गाने चले, तो समस्या क्या है? हम अच्छे दोस्त हैं, बस इतना ही.”
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

16 Nov 2025  ·  Published: 22:30 IST

आर्मी शहीद की बेटी और फिल्मफेयर विनर, अब बनेंगी राजकुमारी कनकवती

File

फाइल फोटो

Who is Rukmini Vasanth: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म "कांतारा- चैप्टर 1" का इंतजार अब खत्म हो गया है. इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. ट्रेलर और टीजर रिलीज के बाद से ही फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे. खास बात ये है कि ऋषभ शेट्टी इस फिल्म के डायरेक्टर और राइटर दोनों हैं. यह 2022 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म "कांतारा" का प्रीक्वल है.

कौन हैं फिल्म की हीरोइन रुक्मिणी वसंत?
कांतारा- चैप्टर 1 में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी रुक्मिणी वसंत, जिन्हें फिल्म में राजकुमारी कनकवती का रोल मिला है. साउथ इंडस्ट्री में वह पहले से जानी-पहचानी हैं, लेकिन हिंदी ऑडियंस के बीच उनके बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई है. रुक्मिणी कन्नड़, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं. उन्होंने 2019 में फिल्म ‘बीरबल ट्रायलॉजी’ से डेब्यू किया था. 2023 की हिट मूवी ‘सप्त सागरदाते एलो’ से उन्हें पहचान मिली. इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला. इसके अलावा वह ‘बघीरा’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.

आर्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक
रुक्मिणी वसंत का परिवार आर्मी बैकग्राउंड से है. उनके पिता कर्नल वसंत वेणुगोपाल शहीद हो चुके हैं. वह कर्नाटक से अशोक चक्र पाने वाले पहले शख्स थे. 2007 में जम्मू-कश्मीर के उरी में आतंकियों से लड़ते हुए वह शहीद हुए थे. उनकी मां सुभाषिनी वसंत भरतनाट्यम डांसर हैं और शहीद सैनिकों की विधवाओं की मदद के लिए फाउंडेशन चलाती हैं.

रुक्मिणी की पढ़ाई और करियर
रुक्मिणी ने लंदन से एक्टिंग की डिग्री ली है. कम लोग जानते हैं कि उन्होंने नेटफ्लिक्स की हिंदी फिल्म ‘अपस्टार्ट्स’ में भी काम किया था. उन्हें साउथ की प्रॉमिसिंग एक्ट्रेसेस में गिना जाता है.

कांतारा क्यों है खास?
रुक्मिणी के मुताबिक ऋषभ शेट्टी की फिल्म में राजकुमारी कनकवती का किरदार उनके करियर का सबसे बड़ा और खास रोल है. यह उनके लिए एक लाइफटाइम अवसर जैसा है. आने वाले दिनों में रुक्मिणी की कई बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें ‘टॉक्सिक’ और ‘ड्रैगन’ शामिल हैं. बीते दिनों ये खबरें भी आई थीं कि प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ में दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद रुक्मिणी को कास्ट किया जा सकता है. हालांकि बाद में मेकर्स ने इस रोल के लिए तृप्ति डिमरी को फाइनल किया.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

02 Oct 2025  ·  Published: 09:56 IST

दिलजीत दोसांझ को ऑस्ट्रेलिया में झेलना पड़ा रेसिज्म, बोले – मुझे कैब ड्राइवर कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता

File

फाइल फोटो

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने नए एल्बम AURA के वर्ल्ड टूर पर हैं. हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी कॉन्सर्ट से पहले बैकस्टेज की कुछ झलकियां दिखाई. इसी दौरान उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया. उन्हें ऑस्ट्रेलिया में रेसिस्ट कमेंट्स (नस्लभेदी टिप्पणियां) झेलनी पड़ीं.

दिलजीत ने बताया कि जैसे ही वो ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, वहां के पैपराजी ने उनकी तस्वीरें खींचीं. जब तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, तो कुछ लोगों ने उनके बारे में नस्लभेदी टिप्पणियां कीं. किसी ने लिखा, “नया ऊबर ड्राइवर आ गया”, तो किसी ने कहा, “नया 7-11 कर्मचारी पहुंच गया”. दिलजीत ने कहा, “मैंने ऐसे कई कमेंट्स देखे हैं. मुझे लगता है कि दुनिया एक होनी चाहिए, न कि बंटे हुए देशों में.”

दिलजीत ने दिखाई परिपक्वता
दिलजीत ने बताया कि उन्हें इन टिप्पणियों से कोई फर्क नहीं पड़ता. बल्कि उन्होंने कहा कि उन्हें कैब या ट्रक ड्राइवर से तुलना किए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि ये लोग बहुत मेहनत करते हैं और समाज को चलाने में अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा, “अगर ट्रक ड्राइवर न हों तो हमारे घर तक रोटी नहीं पहुंचेगी. मैं इन बातों पर नाराज़ नहीं हूं, बल्कि जो ऐसा सोचते हैं उनके लिए भी मेरे मन में प्यार है.”

फैंस हुए इमोशनल
दिलजीत का यह वीडियो वायरल हो गया. फैंस ने उन्हें सपोर्ट किया और कहा कि वो असली स्टार हैं जो हर इंसान की इज्जत करना जानते हैं.

वर्कफ्रंट पर
दिलजीत हाल ही में ‘सरदार जी 3’ और ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ फिल्मों में नजर आए थे. ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर विवाद हुआ था. भारत में फिल्म की रिलीज अभी बाकी है, लेकिन ओवरसीज में इसे रिलीज किया जा चुका है.

उनकी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ है, जिसमें उनके साथ सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी नजर आएंगे. साथ ही, उन्होंने 15 अक्टूबर को अपना नया एलबम AURA भी रिलीज किया है, जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

30 Oct 2025  ·  Published: 10:40 IST