How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

सस्ता है लेकिन प्रफॉर्मेंस में हैं दमदार, Itel स्मार्टफोन का पूरा रिव्यू

File

फाइल फोटो

Itel Smartphone Review: भारत का सब-10,000 रुपये का स्मार्टफोन मार्केट हमेशा से बेहद प्रतिस्पर्धी रहा है. इस प्राइस सेगमेंट में यूजर्स ज्यादा उम्मीदें तो रखते हैं, लेकिन अक्सर उन्हें 5G, दमदार चिपसेट या प्रीमियम डिजाइन जैसे फीचर्स से समझौता करना पड़ता है. ऐसे माहौल में itel ने हाल ही में itel Color Pro 5G लॉन्च किया है, जो 9,999 रुपये की कीमत में न सिर्फ 5G कनेक्टिविटी लाता है बल्कि डिजाइन और परफॉर्मेंस पर भी फोकस करता है. आइए जानते हैं कि क्या यह फोन वास्तव में इस प्राइस सेगमेंट का नया बेस्ट चॉइस बन सकता है.

itel Color Pro 5G का डिजाइन इसकी सबसे खास बातों में से एक है. फोन में प्लास्टिक बिल्ड है, लेकिन टेक्स्चर्ड बैक पैनल इसे प्रीमियम लुक देता है. इसमें इस्तेमाल की गई IVCO (itel Vivid Color) टेक्नोलॉजी सूरज की रोशनी या UV लाइट में बैक पैनल का रंग बदल देती है. यह फीचर भले ही प्रैक्टिकल न हो, लेकिन इस प्राइस रेंज में इसे एड-ऑन माना जाएगा.

फोन का वजन 190 ग्राम है और मोटाई 8mm, जिससे यह हाथ में पकड़ने पर भारी महसूस नहीं होता. राइट साइड पर पावर बटन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो फास्ट और सटीक है. नीचे की ओर टाइप-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और सिंगल स्पीकर ग्रिल मौजूद है. कुल मिलाकर, डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी के मामले में यह फोन अपनी कीमत से ज्यादा प्रीमियम लगता है.

डिस्प्ले
फोन में 6.6-इंच का HD+ डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. यहां FHD+ रिजॉल्यूशन की कमी खलती है, खासकर जब कुछ प्रतियोगी ब्रांड्स यह फीचर देने लगे हैं. फिर भी, स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग के दौरान डिस्प्ले परफॉर्मेंस औसत से ऊपर रहा. 90Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग और ट्रांजिशन को स्मूथ बनाता है. हालांकि, डिस्प्ले की ब्राइटनेस तेज धूप में पर्याप्त नहीं लगी, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी थोड़ी प्रभावित होती है. इनडोर में डिस्प्ले शानदार परफॉर्म करता है और कलर टोन को कूल या वॉर्म मोड में एडजस्ट करने का ऑप्शन भी मिलता है.

परफॉर्मेंस और हार्डवेयर
itel Color Pro 5G को पावर देता है MediaTek Dimensity 6080 SoC, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है. यह वही चिपसेट है जो कई मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में मिलता है. फोन में 6GB रैम दी गई है, जिसे वर्चुअली 6GB और बढ़ाया जा सकता है. Geekbench टेस्ट में फोन ने 739 (सिंगल-कोर) और 2053 (मल्टी-कोर) स्कोर किया. वहीं, AnTuTu पर इसका स्कोर 4,34,365 रहा, जो इस प्राइस रेंज के हिसाब से काफी अच्छा है.

रोजमर्रा के काम जैसे कॉलिंग, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग फोन आसानी से संभालता है. लेकिन, जब बात आती है ग्राफिक्स-इंटेंसिव गेम्स जैसे BGMI या Call of Duty: Mobile की, तो फोन स्ट्रगल करता है. लो सेटिंग्स पर गेम चल जाते हैं, लेकिन फ्रेम ड्रॉप्स का सामना करना पड़ता है. हां, कैजुअल गेमिंग और लंबे इस्तेमाल के बाद भी फोन हीट नहीं हुआ, जो एक पॉजिटिव पॉइंट है.

कैमरा
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है. 50MP प्राइमरी सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर. फ्रंट में 8MP का कैमरा डुअल LED फ्लैश के साथ दिया गया है. 

  • डेलाइट परफॉर्मेंस: डिटेल्स अच्छी आती हैं और कलर भी नेचुरल लगते हैं. हालांकि, बैकग्राउंड डिटेल्स कई बार मिस हो जाते हैं और डायनामिक रेंज भी कंसिस्टेंट नहीं रहती.
  • लो-लाइट परफॉर्मेंस: डिफॉल्ट मोड में नॉइज दिखता है, लेकिन नाइट मोड से तस्वीरें बेहतर और शार्प आती हैं. हालांकि, ओवर-सैचुरेशन की समस्या रहती है.
  • सेल्फी कैमरा: दिन की रोशनी में सेल्फी शार्प और नेचुरल लगती हैं. कम रोशनी में फ्रंट फ्लैश मदद करता है, लेकिन नॉइज साफ दिखता है.
  • वीडियो: रियर और फ्रंट दोनों कैमरे 2K 30fps तक रिकॉर्डिंग कर सकते हैं. वीडियो क्वालिटी औसत है और स्टेबिलाइजेशन की कमी खलती है.

सॉफ्टवेयर
यह फोन Android 13 बेस्ड itel OS 13 पर चलता है. इसमें काफी ब्लोटवेयर प्री-इंस्टॉल आते हैं, लेकिन ज्यादातर को हटाया जा सकता है. शुरुआती दिनों में स्पैम नोटिफिकेशन थोड़े परेशान करते हैं, हालांकि सेटिंग्स से इन्हें कंट्रोल किया जा सकता है. UI सिंपल है और आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.

बैटरी
फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो डेढ़ दिन तक आराम से चल जाती है. हमारे HD वीडियो लूप टेस्ट में यह लगभग 17 घंटे 36 मिनट चला. चार्जिंग स्पीड 18W है, जिससे फोन को फुल चार्ज होने में लगभग 1 घंटे 47 मिनट लगे. यह चार्जिंग स्पीड अब के समय में एवरेज कही जाएगी, क्योंकि कई बजट फोन्स 33W तक चार्जिंग सपोर्ट करने लगे हैं.

कीमत
itel Color Pro 5G अपनी कीमत (₹9,999) में एक मजबूत दावेदार है. इसका डिजाइन, परफॉर्मेंस और 5G कनेक्टिविटी इसे Lava Blaze 2 5G और Nokia G42 जैसे प्रतिद्वंदियों से टक्कर लेने लायक बनाते हैं. अगर आप बजट में एक स्टाइलिश और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद 5G स्मार्टफोन चाहते हैं, तो यह फोन आपके लिए अच्छा विकल्प है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

02 Sep 2025  ·  Published: 12:11 IST

OnePlus 15R 17 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा, फीचर्स लीक; बैटरी और प्रोसेसर सबसे बड़े हाईलाइट होंगे

File

फाइल फोटो

OnePlus 15R Launch India: OnePlus अपना नया स्मार्टफोन, OnePlus 15R, 17 दिसंबर को भारत में लॉन्च करने जा रहा है. यह फोन हाल ही में लॉन्च हुई OnePlus 15 सीरीज़ का हिस्सा होगा. कंपनी ने लॉन्च से पहले कई फीचर्स का खुलासा किया है, जबकि कीमत अभी भी सीक्रेट रखी गई है. OnePlus 15R अपने पावरफुल बैटरी बैकअप, दमदार परफॉर्मेंस और हाई-एंड डिस्प्ले फीचर्स की वजह से लॉन्च से पहले ही चर्चा में है.

अब तक की सबसे बड़ी बैटरी
OnePlus 15R में 7,400mAh की पावरफुल बैटरी होगी. यह OnePlus फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी में से एक है. कंपनी का दावा है कि यूज़र्स को गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग, पूरे दिन का बैटरी बैकअप आसानी से मिलेगा.

स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट
कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से पावर्ड होगा. यह क्वालकॉम का लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट है, जो परफॉर्मेंस को काफी तेज़ और स्मूथ बनाता है. लीक्स के मुताबिक, फोन में 16GB रैम का ऑप्शन भी मिलेगा, जिससे हैवी ऐप्स और गेम्स आसानी से चलेंगे.

1.5K AMOLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट
OnePlus 15R में 1.5K रेज़ोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED पैनल है. यह हाई-एंड स्क्रीन गेमर्स और मल्टीमीडिया यूज़र्स को स्मूथ एक्सपीरियंस देगी. फोन में 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और प्लस की सपोर्ट भी होगा, जिससे इस्तेमाल और भी आसान हो जाएगा.

बेहतरीन ड्यूरेबिलिटी
OnePlus ने ड्यूरेबिलिटी पर भी खास ध्यान दिया है. फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स के साथ आता है, जो पानी, धूल और हाई-प्रेशर वॉटर जेट से सुरक्षा देता है. ये रेटिंग्स इसे इंडस्ट्री के दूसरे स्मार्टफोन्स से अलग बनाती हैं. यह फ़ोन OxygenOS 16 पर चलेगा.

OnePlus Pad Go 2 भी लॉन्च होगा
लॉन्च इवेंट में, कंपनी एक नया टैबलेट, OnePlus Pad Go 2 भी पेश करेगी. यह टैबलेट S स्टाइलस पेन, 5G सपोर्ट और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई नए फीचर्स के साथ आएगा.

OnePlus 15R, अपने पावरफुल फीचर्स और बड़ी बैटरी के साथ, मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक बड़ी चुनौती पेश कर सकता है. अब सभी की नज़रें इसकी कीमत और रिलीज़ डेट पर हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

07 Dec 2025  ·  Published: 14:29 IST

A19 चिपसेट और 8GB RAM के साथ iPhone 17 बना अब तक का सबसे तेज iPhone

File

फाइल फोटो

Apple ने अपने नए iPhone 17 को लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी की मेन लाइनअप का अगला मॉडल है. इस बार Plus मॉडल की जगह Air मॉडल लाया गया है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि iPhone 17 कमजोर है. बल्कि, यह अब तक का सबसे ज्यादा अपग्रेडेड बेस मॉडल है.

iPhone 17 में अब 6.3 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और ProMotion टेक्नोलॉजी के साथ आता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स है, यानी धूप में भी स्क्रीन बेहद क्लियर दिखेगी. पहली बार बेस मॉडल की डिस्प्ले क्वालिटी Pro मॉडल जैसी हो गई है.

तेज और पावरफुल प्रोसेसर
फोन में नया Apple A19 चिपसेट (3nm प्रोसेस) दिया गया है, जो पहले से तेज और ज्यादा एनर्जी-इफिशिएंट है. इसके साथ 8GB RAM दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग परफॉर्मेंस और भी स्मूद होगी. Apple का दावा है कि इसमें लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी मिलेगा.

कैमरा में जबरदस्त सुधार
iPhone 17 में अब दो 48MP कैमरे हैं. एक मेन और एक अल्ट्रा-वाइड है. लो-लाइट फोटोग्राफी, नाइट मोड और Dolby Vision HDR वीडियो रिकॉर्डिंग (4K60fps तक) की सुविधा दी गई है. सेल्फी कैमरा भी अपग्रेड होकर 18MP का हो गया है, जिसमें OIS और 4K वीडियो सपोर्ट मौजूद है.

डिज़ाइन में क्लासिक लुक बरकरार
जहां Pro मॉडल में नए ग्लास “विंडो” डिजाइन की आलोचना हो रही है, वहीं iPhone 17 में पुराना स्मूथ ग्लास बैक और एल्यूमिनियम फ्रेम बरकरार रखा गया है. यह दिखने में ज्यादा क्लीन और स्क्रैच-रेसिस्टेंट है.

बैटरी और चार्जिंग
फोन में 3692mAh बैटरी है, जो 25W फास्ट वायरलेस (MagSafe/Qi2) और PD3.2 वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है. सिर्फ 20 मिनट में 50% चार्ज किया जा सकता है. इसके अलावा, रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है.

अन्य फीचर्स

IP68 वॉटरप्रूफ रेटिंग (6 मीटर तक 30 मिनट)

5G, eSIM, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC

सैटेलाइट के जरिए SOS और Find My फीचर

256GB स्टोरेज बेस वेरिएंट में ही


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

21 Oct 2025  ·  Published: 11:32 IST

इंफिनिक्स ने लॉन्च किया Infinix Hot 60i 5G, दमदार फीचर्स और किफायती कीमत के साथ

File

फाइल फोटो

Infinix Hot 60i 5G launch in India: स्मार्टफोन मार्केट में इंफिनिक्स ने एक और बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने अपनी लोकप्रिय Hot 60 सीरीज़ में नया मॉडल Infinix Hot 60i 5G पेश किया है. यह फोन कम दाम में शानदार फीचर्स के साथ आता है और उन यूज़र्स के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है जो 10,000 रुपये से कम बजट में 5G फोन लेना चाहते हैं. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत, उपलब्धता और खास फीचर्स के बारे में विस्तार से.

Infinix Hot 60i 5G की कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने भारत में Infinix Hot 60i 5G की कीमत सिर्फ ₹9,299 रखी है. यह कीमत फोन के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है. खास बात यह है कि अगर ग्राहक बैंक ऑफर्स का फायदा उठाते हैं तो यह फोन सिर्फ ₹8,999 में भी खरीदा जा सकता है. यह स्मार्टफोन 21 अगस्त 2025 से Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा. कंपनी ने इस फोन को चार आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया है.

शैडो ब्लू (Shadow Blue)
मानसून ग्रीन (Monsoon Green)
प्लम रेड (Plum Red)
स्लीक ब्लैक (Sleek Black)

शानदार डिज़ाइन और डिस्प्ले
Infinix Hot 60i 5G का डिज़ाइन काफी स्टाइलिश है. फोन में डुअल-टोन डिज़ाइन लैंग्वेज दी गई है, जो इसे प्रीमियम लुक देती है. फोन को IP64 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रहेगा. इसके अलावा कंपनी ने इसमें TÜV सर्टिफिकेशन भी दिया है, जिससे दावा किया गया है कि फोन अगले 5 साल तक बिना लैग के काम करेगा.

फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है. यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव बेहद स्मूद होगा. स्क्रीन की ब्राइटनेस 670 निट्स तक है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3% है.

दमदार परफॉर्मेंस
यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर पर चलता है, जिसमें ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 GPU दिया गया है. फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है. जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को 2TB तक माइक्रोSD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 15 पर आधारित XOS 5.1 कस्टम UI पर चलता है.

AI फीचर्स के साथ स्मार्टफोन
Infinix ने इस फोन में कई AI बेस्ड फीचर्स भी दिए हैं, जो इसे खास बनाते हैं. इनमें शामिल हैं-

Circle to Search – स्क्रीन पर किसी भी चीज़ को तुरंत सर्च करने का फीचर
AI Call Translation – कॉल के दौरान भाषा ट्रांसलेट करने की सुविधा
AI Summarisation – लंबे टेक्स्ट या डॉक्यूमेंट का छोटा सारांश निकालने की क्षमता
AI Writing Assistant – लिखने में मदद करने वाला स्मार्ट फीचर
AI Eraser – फोटो एडिटिंग के लिए अनचाहे ऑब्जेक्ट्स हटाने का विकल्प
AI Wallpaper Generator – अपने हिसाब से यूनिक वॉलपेपर बनाने का फीचर

इसके अलावा इसमें Folax Voice Assistant भी दिया गया है, जो हैंड्स-फ्री ऑपरेशन और पर्सनलाइज्ड रिस्पॉन्स प्रदान करता है.

कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.6 अपर्चर और PDAF सपोर्ट मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जिसमें f/2.0 अपर्चर है.

दमदार बैटरी और चार्जिंग
फोन में कंपनी ने 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो लंबे समय तक आसानी से चलेगी. इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, यानी बैटरी जल्दी चार्ज हो जाएगी.

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
Infinix Hot 60i 5G में कनेक्टिविटी के लिए कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं:-

5G सपोर्ट
Wi-Fi
Bluetooth 5.4
GPS
3.5mm ऑडियो जैक
IR ब्लास्टर
USB Type-C पोर्ट

फोन का साइज 167.64 x 77.67 x 8.14mm है और इसका वजन 199 ग्राम है, यानी यह हल्का और कॉम्पैक्ट है. कुल मिलाकर, Infinix Hot 60i 5G उन लोगों के लिए शानदार ऑप्शन है जो कम बजट में एक 5G स्मार्टफोन चाहते हैं. इसमें शानदार डिस्प्ले, दमदार बैटरी, अच्छे कैमरे और AI फीचर्स मिलते हैं. सिर्फ ₹9,299 की कीमत में यह फोन मार्केट में Redmi, Realme और iQOO जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देने वाला है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

18 Aug 2025  ·  Published: 12:31 IST