फाइल फोटो
iPhone 17 Series Launch: Apple ने 9 सितंबर 2025 को अपनी नई फ्लैगशिप लाइनअप iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है. इस बार कंपनी ने पुराने पैटर्न को तोड़ते हुए चार मॉडल बाजार में उतारे हैं. iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max. इन फोन्स में डिज़ाइन, परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी सभी स्तरों पर बड़े बदलाव किए गए हैं.
iPhone Air बना खास आकर्षण
सबसे ज्यादा चर्चा में रहा नया मॉडल iPhone Air, जिसे Plus वर्जन की जगह लाया गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है बेहद पतला डिज़ाइन, जिसकी मोटाई केवल 5.6 मिलीमीटर है. टाइटेनियम बॉडी के कारण यह मजबूत और हल्का दोनों है. Apple इसे अब तक का सबसे पतला iPhone बता रहा है.
डिस्प्ले और डिज़ाइन
सभी मॉडल्स में OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट और Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन मौजूद है. बेस iPhone 17 का स्क्रीन साइज 6.3 इंच रखा गया है, जिसकी ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है. वहीं Pro और Pro Max मॉडल्स में नया हॉरिज़ॉन्टल कैमरा बार "Camera Plateau" दिया गया है.
कैमरा अपग्रेड
कैमरा सिस्टम में भी बड़े सुधार किए गए हैं. बेस वेरिएंट में अब 48 मेगापिक्सल ड्यूल फ्यूज़न कैमरा है, जो टेलीफोटो और अल्ट्रा वाइड दोनों मोड्स में बेहतर परफॉर्मेंस देता है. फ्रंट कैमरा को भी अपग्रेड कर 24 मेगापिक्सल कर दिया गया है. Pro मॉडल्स में 8x ज़ूम, वाष्प कूलिंग और ProRes RAW वीडियो शूटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी
iPhone 17 और Air वेरिएंट में नया A19 Bionic चिप लगाया गया है, जबकि Pro मॉडल्स में इससे भी पावरफुल A19 Pro चिप का इस्तेमाल हुआ है. इसके अलावा, कंपनी ने नया N1 नेटवर्किंग चिप पेश किया है जो Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और Thread सपोर्ट करता है. यह AirDrop और मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी को और ज्यादा तेज़ और भरोसेमंद बनाता है.
सिक्योरिटी में क्रांति
Apple ने सिक्योरिटी के लिए Memory Integrity Enforcement (MIE) फीचर जोड़ा है. यह सिस्टम Pegasus जैसे एडवांस्ड स्पाइवेयर से सुरक्षा करता है और खास बात यह है कि इसका फोन की स्पीड पर कोई असर नहीं पड़ता.
कीमत और उपलब्धता
अमेरिका में iPhone 17 की शुरुआती कीमत $799 (256GB) रखी गई है. iPhone Air $999, iPhone 17 Pro $1,099 और Pro Max $1,199 से शुरू होता है. भारत में इनकी शुरुआती कीमतें क्रमशः ₹89,900, ₹99,900, ₹1,39,900 और ₹1,64,900 रखी गई हैं.
प्री-ऑर्डर: 12 सितंबर से बिक्री की शुरुआत: 19 सितंबर 2025 से
फाइल फोटो
Apple iOS latest update: एप्पल (Apple) ने बुधवार को iPhone और iPad यूज़र्स के लिए iOS 18.6.2 और iPadOS 18.6.2 अपडेट जारी कर दिया है. यह अपडेट पिछले हफ्ते आए iOS 18.6.1 वर्ज़न के बाद पेश किया गया है. iOS 18.6.1 में अमेरिका के यूज़र्स के लिए Apple Watch में ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग फीचर को वापस लाया गया था. वहीं, नया अपडेट सुरक्षा (Security) से जुड़ी एक बड़ी कमी को दूर करने के लिए जारी किया गया है.
कंपनी का कहना है कि यह अपडेट बेहद अहम है क्योंकि इसमें एक ज़ीरो-डे (Zero-day) वल्नरेबिलिटी को ठीक किया गया है, जो पहले के वर्ज़न में अनदेखी रह गई थी. इस वजह से यह अपडेट सभी iPhone और iPad यूज़र्स के लिए ज़रूरी माना जा रहा है.
iOS 18.6.2 में नया क्या है?
एप्पल ने अपने आधिकारिक रिलीज़ नोट्स में लिखा है, “यह अपडेट महत्वपूर्ण सुरक्षा सुधार लाता है और सभी यूज़र्स को इसे इंस्टॉल करने की सलाह दी जाती है.” अपडेट का साइज लगभग 855MB है. इस अपडेट में CVE-2025-43300 नामक वल्नरेबिलिटी को पैच किया गया है. यह एक आउट-ऑफ-बाउंड्स (Out-of-bounds) समस्या थी, जो तब सामने आती थी जब कोई डिवाइस किसी मैलिशियस (खतरनाक) फाइल को प्रोसेस करता था. इस बग के चलते मेमोरी करप्शन (Memory Corruption) की स्थिति बन जाती थी, जिससे हैकर्स को डिवाइस पर अटैक करने का मौका मिल सकता था.
एप्पल का कहना है कि इस सुरक्षा खामी को बेहतर बॉउंड्स चेकिंग (Improved Bounds Checking) के जरिए फिक्स कर दिया गया है. हालांकि कंपनी ने यह भी स्वीकार किया है कि इस कमजोरी का फायदा उठाकर पहले ही कुछ बेहद टारगेटेड और हाई-लेवल अटैक किए जा चुके हैं.
ज़ीरो-डे वल्नरेबिलिटी क्यों खतरनाक होती है?
ज़ीरो-डे वल्नरेबिलिटी वो बग होते हैं जिनके बारे में कंपनी को देर से पता चलता है. ऐसे मामलों में हैकर्स इसे पहले ही एक्सप्लॉइट कर लेते हैं और यूज़र्स को निशाना बना सकते हैं. एप्पल ने कहा है कि इस बार का अटैक “बेहद परिष्कृत और चुनिंदा व्यक्तियों को टारगेट करने वाला” था. यानी यह समस्या केवल आम यूज़र्स के लिए ही नहीं, बल्कि हाई-प्रोफाइल यूज़र्स (जैसे पत्रकार, राजनयिक या कारोबारी हस्तियों) के लिए भी खतरा साबित हो सकती थी. इसी वजह से कंपनी ने बिना समय गंवाए iOS 18.6.2 को रिलीज़ किया, ताकि सभी यूज़र्स सुरक्षित रह सकें.
किन डिवाइसों के लिए आया है iOS 18.6.2 अपडेट?
यह अपडेट iPhone XS और उसके बाद के सभी मॉडल्स के लिए जारी किया गया है। इसके अलावा iPadOS 18.6.2 निम्नलिखित iPad मॉडल्स पर इंस्टॉल किया जा सकता है.
iPad Pro 13-inch (सभी वर्ज़न)
iPad Pro 12.9-inch (3rd generation और उसके बाद)
iPad Pro 11-inch (1st generation और उसके बाद)
iPad Air (3rd generation और उसके बाद)
iPad (7th generation और उसके बाद)
iPad mini (5th generation और उसके बाद)
अगर आपके पास इनमें से कोई भी डिवाइस है, तो आपको तुरंत यह अपडेट इंस्टॉल करना चाहिए।
अपडेट कैसे इंस्टॉल करें?
अपने iPhone या iPad पर iOS 18.6.2 अपडेट इंस्टॉल करना बेहद आसान है. इसके लिए आपको बस ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
सबसे पहले Settings App खोलें.
फिर General ऑप्शन पर टैप करें.
उसके बाद Software Update पर जाएं.
यहां आपको iOS 18.6.2 दिखेगा.
अब Install Now पर क्लिक करके अपडेट इंस्टॉल कर लें.
ध्यान रखें कि इंस्टॉलेशन से पहले आपके फोन या iPad में पर्याप्त बैटरी और इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए.
क्यों ज़रूरी है यह अपडेट इंस्टॉल करना?
यह अपडेट आपके iPhone और iPad को उन सुरक्षा खतरों से बचाएगा, जो पहले से डिवाइस में मौजूद थे.
अगर आप इसे इंस्टॉल नहीं करते, तो आपका डिवाइस उन बग्स और अटैक्स के खतरे में रह सकता है, जिनका इस्तेमाल हैकर्स कर चुके हैं. चूंकि यह एक Zero-day vulnerability थी, इसलिए कंपनी खुद भी मानती है कि इसे बहुत जल्दी इंस्टॉल करना सभी यूज़र्स के लिए फायदेमंद होगा.
फाइल फोटो
Tecno Spark Go 5G Launch India: स्मार्टफोन मार्केट में 5G की तेजी से बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनियां लगातार किफायती दामों में नए-नए फोन लॉन्च कर रही हैं. इसी कड़ी में टेक्नो (Tecno) ने गुरुवार को भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 5G पेश किया. कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे पतला और सबसे हल्का 5G स्मार्टफोन है. कम कीमत के बावजूद फोन में दमदार बैटरी, नया प्रोसेसर और कई एडवांस्ड AI फीचर्स दिए गए हैं.
Tecno Spark Go 5G
भारत में इस स्मार्टफोन को केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसका 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है. फोन की सेल 21 अगस्त से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और ग्राहक इसे Flipkart से खरीद पाएंगे. कंपनी ने फोन को तीन कलर ऑप्शन—इंक ब्लैक, स्काई ब्लू और फिरोज़ी ग्रीन में पेश किया है.
डिस्प्ले और डिजाइन
टेक्नो स्पार्क गो 5G में 6.76-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. यह स्क्रीन स्क्रॉलिंग और गेमिंग को स्मूद बनाती है. फोन की मोटाई केवल 7.99 मिमी और वजन 194 ग्राम है, जिससे यह फोन अपने सेगमेंट में पतला और हल्का माना जा रहा है.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 6400 चिपसेट दिया गया है, जिसे 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है. फोन Android 15 आधारित HiOS पर काम करता है. कंपनी का दावा है कि यह फोन बिना किसी दिक्कत के पाँच साल तक स्मूद परफॉर्मेंस देने में सक्षम है.
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए टेक्नो ने इसमें 50 मेगापिक्सल का AI-संचालित प्राइमरी रियर कैमरा दिया है, जो LED फ्लैश के साथ आता है. यह कैमरा 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. कंपनी का कहना है कि AI फीचर्स की मदद से फोटो और वीडियो की क्वालिटी बेहतर होगी.
बैटरी और चार्जिंग
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है. टेक्नो स्पार्क गो 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसके साथ बॉक्स में 18W का फास्ट चार्जिंग एडॉप्टर भी मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबा बैकअप देगी और बार-बार चार्ज करने की झंझट से बचाएगी.
AI और स्मार्ट फीचर्स
टेक्नो ने अपने इस बजट स्मार्टफोन में कई AI-आधारित फीचर्स शामिल किए हैं. इसमें कंपनी का Ella AI वॉयस असिस्टेंट मौजूद है, जो हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल और बांग्ला जैसी भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें AI Writing Assistant और गूगल का Circle to Search टूल भी दिया गया है.
नेटवर्क और कनेक्टिविटी
टेक्नो स्पार्क गो 5G को अपने सेगमेंट का पहला ऐसा फोन बताया जा रहा है, जिसमें 4X4 MIMO तकनीक का सपोर्ट है. यह टेक्नोलॉजी एक साथ चार एंटेना का इस्तेमाल करके डेटा स्पीड को लगभग 73% तक बढ़ा देती है. फोन में टेक्नो का खास No Network Communication फीचर भी दिया गया है. इसके जरिए टेक्नो यूजर्स बिना नेटवर्क के भी कॉल और मैसेज भेज सकते हैं. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है. साथ ही यह फोन IR Blaster के साथ भी आता है. फोन को धूल और पानी की छींटों से बचाने के लिए इसमें IP64 रेटिंग दी गई है.
भारत में बढ़ती 5G स्मार्टफोन की डिमांड
भारत में 5G नेटवर्क के विस्तार के बाद कंपनियां बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन लाने पर फोकस कर रही हैं. टेक्नो ने इससे पहले भी कई लो-कॉस्ट 5G फोन पेश किए थे, लेकिन स्पार्क गो 5G को खास तौर पर यंग कस्टमर्स और फर्स्ट-टाइम 5G यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत और फीचर्स को देखते हुए ये फोन लो-बजट सेगमेंट में बड़ी संख्या में खरीदारों को आकर्षित कर सकता है.
क्या मिला प्राइज
कुल मिलाकर, Tecno Spark Go 5G अपनी कीमत में एक पावरफुल पैकेज है. इसमें बड़ी बैटरी, तेज प्रोसेसर, AI फीचर्स और मजबूत कनेक्टिविटी दी गई है. सिर्फ 9,999 रुपये की कीमत पर यह फोन उन यूज़र्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है, जो कम दाम में अच्छा 5G अनुभव चाहते हैं. अब देखना होगा कि बिक्री शुरू होने के बाद यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में कितना सफल होता है.
फाइल फोटो
FASTag KYV Update: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (NHAI) ने हाल ही में FASTag यूज़र्स के लिए एक आसान और साफ नो योर व्हीकल (KYV) प्रोसेस की घोषणा की. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दावे चल रहे थे कि जिन गाड़ियों ने अपना KYV अपडेट नहीं किया है, उनके FASTag जल्द ही डीएक्टिवेट हो जाएंगे. इन दावों ने देश भर के लाखों गाड़ी मालिकों के बीच चिंता पैदा कर दी है. हालांकि, NHAI ने एक ऑफिशियल प्रेस नोट जारी कर इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया और कहा कि गाड़ी मालिकों को KYV प्रोसेस पूरा करने के लिए काफी समय और फ्लेक्सिबिलिटी दी जाएगी. अथॉरिटी ने यह भी साफ किया कि FASTag को डीएक्टिवेट करने के लिए तुरंत कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है.
KYV प्रोसेस क्या है?
KYV, या नो योर व्हीकल, FASTag के लिए ज़रूरी KYC (नो योर कस्टमर) प्रोसेस का व्हीकल वर्जन है. इस प्रोसेस के तहत, गाड़ी मालिक को यह साबित करना होगा कि FASTag उसी गाड़ी पर लगा है जिसके लिए इसे जारी किया गया था. टैग का गलत इस्तेमाल नहीं हो रहा है. वन व्हीकल, वन टैग नियम का पालन किया जा रहा है. NHAI ने बताया कि कई मामलों में यह देखा गया कि एक ही FASTag का इस्तेमाल कई गाड़ियों के लिए किया जा रहा था. पर्सनल व्हीकल टैग कमर्शियल गाड़ियों पर लगाए जा रहे थे. लोग FASTag को अपने वॉलेट या डैशबोर्ड में रखकर पेमेंट कर रहे थे. इन गलतियों को रोकने के लिए KYV लागू किया गया है.
वन व्हीकल, वन FASTag नियम क्यों लागू किया गया?
भारत में बढ़ते इलेक्ट्रॉनिक टोल पेमेंट सिस्टम में कई दिक्कतें आ रही थीं. इसे ध्यान में रखते हुए, सरकार ने 31 अक्टूबर, 2024 से वन व्हीकल, वन टैग (OVOT) नियम लागू किया. इसका मकसद टोल चोरी रोकना, FASTag का गलत इस्तेमाल खत्म करना, सिस्टम को ट्रांसपेरेंट और सुरक्षित बनाना और अब, हर गाड़ी के लिए सिर्फ़ एक FASTag वैलिड होगा और यह गाड़ी की RC से लिंक होगा.
FASTag सर्विस बंद होने का सच
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि अगर KYV अपडेट नहीं किया गया तो FASTag अपने आप डीएक्टिवेट हो जाएगा. NHAI ने इस दावे को गलत बताते हुए सफाई दी. किसी भी गाड़ी यूज़र को FASTag सर्विस बंद किए बिना KYV प्रोसेस पूरा करने का पूरा मौका दिया जाएगा. इसका मतलब है. FASTag अभी डीएक्टिवेट नहीं होंगे और बिना पूरी जांच-पड़ताल के किसी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा. लेकिन भविष्य में KYV अपडेट न करने पर टैग ब्लॉक या हॉट-लिस्ट किया जा सकता है.
#NHAI Simplifies KYV Process for #FASTag Users!
— NHAI (@NHAI_Official) October 30, 2025
To further enhance user convenience and ensure a smooth National Highway experience, NHAI has simplified the Know Your Vehicle (KYV) guidelines for FASTag users.
➡️Under the simplified guidelines, only the front picture showing… pic.twitter.com/veJrBuzCNw
KYV अपडेट करना क्यों ज़रूरी है?
अपना KYV अपडेट न करने से कई दिक्कतें हो सकती हैं. FASTag इनवैलिड हो सकता है. टोल प्लाज़ा पर लंबा इंतज़ार और पेमेंट में दिक्कतें. साथ ही टैग ब्लॉक होने का खतरा है. इसलिए, गाड़ी मालिकों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देर किए KYV प्रोसेस पूरा करें.
अपना KYV अपडेट करने के लिए क्या ज़रूरी है?
KYV के लिए आपको ये डॉक्यूमेंट्स और फोटो अपलोड करने होंगे.
1. गाड़ी की आगे की फोटो नंबर प्लेट साफ दिखनी चाहिए. विंडशील्ड पर FASTag भी दिखना चाहिए.
2. FASTag की अंदर की फोटो सीरियल नंबर साफ पढ़ा जा सके.
3. गाड़ी की RC के आगे और पीछे की फोटो और साइड-व्यू फोटो पहले ज़रूरी थे, लेकिन NHAI ने अब उन्हें ज़रूरी लिस्ट से हटा दिया है.
अपना KYV कैसे अपडेट करें?
आप अपने FASTag जारी करने वाले बैंक या प्लेटफॉर्म की वेबसाइट/ऐप से अपना KYV अपडेट कर सकते हैं.
सबसे आम जारी करने वाले हैं.
Airtel Payments Bank, ICICI Bank, HDFC Bank, SBI, IDFC First Bank, Paytm, Park+
स्टेप 1:
FASTag बैंक ऐप/वेबसाइट में लॉग इन करें.
स्टेप 2:
FASTag या टोल सर्विसेज़ सेक्शन में जाएं.
स्टेप 3:
"KYV अपडेट" ऑप्शन चुनें.
स्टेप 4:
गाड़ी की डिटेल्स कन्फर्म करें.
नंबर प्लेट
चेसिस नंबर
इंजन नंबर
स्टेप 5
ज़रूरी फोटो और RC अपलोड करें.
स्टेप 6
"सबमिट" दबाएं.
आपको स्क्रीन पर एक कन्फर्मेशन मिलेगा, और बैंक डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई करेगा. अगर आपको कोई दिक्कत आती है, तो आप 1033 टोल हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
आपको अपना KYV कितनी बार अपडेट करने की ज़रूरत है?
KYV प्रोसेस हर तीन साल में पूरा होना चाहिए. सिस्टम को अपडेट और सिक्योर रखने के लिए यह ज़रूरी है. NHAI का बड़ा बयान: "FASTags बंद नहीं होंगे, KYV को आसान बनाया गया है." NHAI ने साफ किया कि KYV अपडेट फ्री हैं. गाड़ी मालिकों को काफी समय दिया जाएगा. अगर बैंक आपका KYV रिजेक्ट कर दे, तो 1033 पर शिकायत करें. KYV प्रोसेस को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है ताकि हर नागरिक इसे आसानी से पूरा कर सके.
FASTag KYV पर ज़रूरी FAQs
1. क्या KYV ज़रूरी है?
हां, आपके FASTag का इस्तेमाल जारी रखने के लिए यह ज़रूरी है.
2. क्या मुझे KYV अपडेट के लिए पैसे देने होंगे?
नहीं, यह पूरी तरह से फ़्री प्रोसेस है.
3. अपना KYV कहां अपडेट करें?
अपने FASTag बैंक के ऐप या वेबसाइट पर.
4. अगर आपका KYV रिजेक्ट हो जाए तो क्या होगा?
1033 हेल्पलाइन पर शिकायत करें.
5. FASTag कब ब्लॉक होगा?
अगर बार-बार चेतावनी देने के बाद भी KYV एक्टिवेट नहीं होता है तो FASTag ब्लॉक हो सकते हैं.
KYV को लेकर कन्फ्यूजन खत्म, प्रोसेस आसान हुआ
FASTag देश के टोल सिस्टम को मॉडर्न बनाने और ट्रांसपेरेंट बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. KYV उस सिस्टम का एक ज़रूरी हिस्सा है. NHAI की नई घोषणा ने FASTag डीएक्टिवेट होने की चिंताओं को खत्म कर दिया है और गाड़ी के मालिक अब आसानी से अपडेट कर सकते हैं.