मैच से पहले प्रैक्टिस करती श्रीलंका की कप्तान और भारतीय खिलाड़ी
IND vs SL ICC Women's World Cup 2025: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत मंगलवार (30 सितंबर) से होने जा रही है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस रोमांचक भिड़ंत में भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी, जबकि श्रीलंका की कमान अनुभवी खिलाड़ी चामरी अथापथु के हाथों में होगी.
फैंस को इस मैच से कड़ी टक्कर की उम्मीद है. भारत की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा पर होगी. वहीं गेंदबाजी में स्नेह राणा और नई स्टार गेंदबाज क्रांति गौड़ से टीम को बड़ी उम्मीदें हैं. दूसरी ओर श्रीलंका की ओर से हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी बल्लेबाजी में टीम का सहारा बनेंगी. गेंदबाजी में कप्तान चामरी अथापथु और देवमी विहंगा इस समय शानदार लय में नजर आ रही हैं.
पिच और मौसम का हाल
बरसापारा स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजी के अनुकूल माना जाता है. हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच धीमी होती जाएगी और स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम हो जाएगी. इस मुकाबले के लिए सेंटर पिच का इस्तेमाल किया जाएगा, जहां घास बहुत कम है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दोपहर में खिलाड़ियों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच अब तक वनडे इतिहास में कुल 35 मैच खेले गए हैं. इनमें से 31 बार भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका केवल 3 मैच ही जीत पाया है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा. ऐसे में आंकड़े साफ दिखाते हैं कि भारतीय टीम का पलड़ा भारी है.
मैच का समय और प्रसारण
भारत-श्रीलंका का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा. टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा. मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन दर्शक जियोहॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत महिला टीम- प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, राधा यादव, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, श्री चरणी.
श्रीलंका महिला टीम- हसीनी परेरा, विश्मी गुनारत्ने, चामरी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, देवमी विहंगा, अचिनि कुलसुरिया, उदेशिका प्रबोधनी, पियमी वात्सला बदलगे, माल्की मादरा, इनोका रणवीरा, नीलाक्षी डी सिल्वा, सुगंधिका कुमारी, इमेशा दुलानी.
ऐतिहासिक जीत की ओर टीम इंडिया
India vs England Live Score Day 5: आज इंडिया बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच का पांचवां और आखिरी दिन है। लीड्स में इंग्लैंड के सामने 371 रनों का मुश्किल लक्ष्य है। मेजबान टीम बिना विकेट गंवाए 21 रन जोड़ चुकी है। इंडिया को जीत के लिए जहां 10 विकेट की तलाश है तो वहीं मेजबान टीम को 350 रनों की दरकार है। चौथे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 21 रन जोड़े। जैक क्रॉली 12 और बेन डकेट 9 रन बनाकर नाबाद हैं। सोमवार को भारत की दूसरी पारी 364 रनों पर सिमटी थी। वहीं, भारत के 471 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 465 रन बनाए। भारतीय टीम अगर आज जीतने में कामयाब रही तो लंबे समय से चल आ रहा एक सूखा समाप्त होगा। दरअसल, भारत ने पिछले 35 सालों में इंग्लैंड में कभी भी सीरीज का पहला टेस्ट मैच नहीं जीता है।
भारत के लिए राहुल और पंत का शतक
केएल राहुल और ऋषभ पंत के शतक के चलते भारत ने दूसरी पारी में 364 रन बनाए. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी की. पहली पारी में भारत को 6 रन की बढ़त मिली थी. ऐसे में इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रनों का लक्ष्य मिला. यह टेस्ट इतिहास में केवल तीसरा मौका था, जब एक मैच में किसी टीम के पांच बल्लेबाजों ने शतक जड़ा हो. टेस्ट इतिहास में 13 मौके ऐसे रहे हैं, जब टीमों ने 350 से अधिक के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है.
फिर लड़खड़ाया भारत का लोअर ऑर्डर
दिन के तीसरे सेशन का जब खेल शुरू हुआ था, तब भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 298 रन बना लिए थे. लेकिन अंत में भारत की दूसरी पारी 364 रनों पर सिमट गई. केएल राहुल जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 333 था, लेकिन फिर निचलेक्रम के बल्लेबाज बिल्कुल भी संघर्ष नहीं कर पाए. भारत ने आखिरी के 6 विकेट 31 रनों के अंदर गंवाए
इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में संभल कर आगे बढ़ रहा है. पांचवे दिन बेन डकेट, जो रूट, बेन स्टोक्स जैसे बल्लेबाजों पर सबकी निगाहें होंगी. भारत के लिए बुमराह पर दारोमदार होगा कि इंडिया को शुरुआती झटके दिलाएं।
अकील होसेन और रोहित पौडेल ट्रॉफी के साथ पोज देते हुए
Nepal vs West Indies T20 Cricket Match: नेपाल ने शनिवार को क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय मंच पर इतिहास रच दिया. देश की क्रिकेट टीम ने दो बार के विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 19 रन से हराया. यह नेपाल की किसी पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ पहली जीत है. इससे पहले नेपाल ने 2014 में अफगानिस्तान को हराया था, लेकिन उस समय नेपाल केवल एसोसिएट सदस्य था.
शनिवार का मुकाबला नेपाल के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब तक की सबसे बड़ी जीत साबित हुआ. यह जीत न केवल वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आई, बल्कि यह किसी पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ उनकी पहली द्विपक्षीय श्रृंखला की जीत भी थी.
बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर नेपाल ने आठ विकेट खोकर 148 रन बनाए. मैच के शुरुआती ओवरों में वेस्टइंडीज के गेंदबाज अकील हुसैन और जेसन होल्डर ने शानदार शुरुआत करते हुए चौथे ओवर तक नेपाल का स्कोर दो विकेट पर 12 रन कर दिया. इसके बाद कप्तान रोहित पोडेल (38) और कुशल मल्ला (30) ने 58 रन की अहम साझेदारी करके नेपाल की पारी को संभाला. लेकिन वेस्टइंडीज के नवीन बिदाईसी ने दोनों को जल्दी-जल्दी आउट कर दिया.
कुशल मल्ला ने दो छक्के लगाकर रन गति में इजाफा किया, जबकि दीपेंद्र सिंह ऐरी (24) और गुलशन झा (22) ने भी उम्दा पारियां खेलीं. होल्डर ने 19वें ओवर में तीन विकेट चटकाए, लेकिन वेस्टइंडीज की टीम कुछ कैच टपकाने की वजह से नेपाल को आठ विकेट पर 148 रन बनाने में सफल होने से नहीं रोक सकी.
वेस्टइंडीज की पारी की शुरुआत खराब रही. नेपाल के कुशल भुर्तेल ने काइल मायर्स (05) को रन आउट किया. अकीम ऑगस्टे (15) ने दो छक्के लगाकर पलटवार किया, लेकिन नेपाल के स्पिनरों ने जल्दी ही रन गति पर ब्रेक लगा दिया. ललित राजवंशी ने छह रन देकर एक विकेट लिया, जबकि रोहित पोडेल ने 20 रन पर एक विकेट लेकर मध्य ओवरों में वेस्टइंडीज की पारी को काबू में किया.
इसके बाद दीपेंद्र ऐरी ने शानदार फील्डिंग करते हुए कीसी कार्टी (16) को रन आउट किया. होल्डर (05) भी भुर्तेल की गेंद पर आउट हो गए, जिससे कैरेबियाई टीम की जीत की उम्मीदें धूमिल हो गईं. हुसैन (18) और फैबियन एलेन (19) ने टीम को संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन नेपाल की जीत को रोक नहीं सके.
अर्धशतकीय पारी के दौरान शॉट लगाते बांग्लादेश के तौहीद
SL BAN Match in Asia Cup 2025: दुबई में खेले गए एशिया कप सुपर-4 के पहले मैच में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश को जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 19.5 ओवर में 6 विकेट गंवाकर पूरा कर लिया. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए रोमांचक रहा, लेकिन बांग्लादेश ने मैदान पर धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया.
बांग्लादेश की पारी की शुरुआत सलामी बल्लेबाज सैफ हसन ने धमाकेदार अंदाज में की. उन्होंने 45 गेंदों में 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से 61 रन बनाए और टीम को जीत की मजबूत नींव दी. हसन के बाद तौहीद ह्रदोय ने 37 गेंदों में 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 58 रन बनाकर टीम की जीत पर मुहर लगा दी. कप्तान लिटन दास ने 16 गेंदों में 23 और जाकेर अली ने 4 गेंदों में 9 रन बनाकर अपनी भूमिका निभाई.
श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी निराशाजनक रही. पूरी पारी में गेंदबाज बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर हावी नहीं हो सके. अंतिम ओवर में दासुन शनाका ने दो विकेट लेकर मैच में रोमांच लाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. नुवान थुसारा महंगे साबित हुए और 4 ओवर में 42 रन दिए, जबकि उन्हें केवल 1 विकेट मिला. दुश्मंथा चमीरा को भी एक विकेट मिला. हसरंगा और शनाका ने 2-2 विकेट लिए.
इसके पहले, श्रीलंका ने कप्तान लिटन दास के टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की. उन्होंने 20 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन बनाए. श्रीलंका की पारी में सबसे बड़ा योगदान पूर्व कप्तान दासुन शनाका ने 37 गेंदों में 6 छक्के और 3 चौकों की मदद से 64 नाबाद रन बनाकर दिया. सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने 15 गेंदों में 22 और कुसाल मेंडिस ने 25 गेंदों में 34 रन बनाए. कप्तान चरिथ असलांका ने 12 गेंदों में 21 और कुसाल परेरा ने 16 गेंदों में 16 रन बनाए.
बांग्लादेश के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 3 बड़े विकेट लिए, जिसमें कुसाल परेरा, कामिंडु मेंडिस और हसरंगा शामिल थे. इसके अलावा महेदी हसन ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 और तस्कीन अहमद ने 4 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. इस जीत के साथ बांग्लादेश ने सुपर-4 में शानदार शुरुआत की और अपने फैंस को जीत का तोहफा दिया. श्रीलंका को अब अगले मैच में वापसी करने के लिए कड़ा संघर्ष करना होगा.
यह भी पढ़ें: मदर डेयरी के बाद अमूल ने घटाई कीमतें, 700+ आइटम्स होंगे सस्ते, देखें लिस्ट