सनातन संस्कृति संसद नामक संस्था की ओर से इस सामूहिक गीता पाठ बाबा बागेश्वर और बाबा रामदेव शामिल होंगे.
कोलकाता में रविवार 7 दिसंबर 2025 को कोलकाता का Brigade Parade Ground एक अनूठे धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनने जा रहा है, जब लगभग 5 लाख श्रद्धालु एक साथ सामूहिक रूप से भगवद-गीता का पाठ करेंगे. भारत के जाने-माने योगगुरु बाबा रामदेव और बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस भव्य आयोजन में मुख्य भूमिका निभाएंगे. आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन न सिर्फ कोलकाता या बंगाल के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक घटना होगी.
सनातन संस्कृति संसद नामक संस्था की ओर से इस सामूहिक गीता पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसका उद्देश्य आम लोगों तक सनातन धर्म की मूल भावना और गीता के सार्वभौमिक संदेशों को पहुंचाना है.
मालूम हो कि ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पिछली बार 24 दिसंबर, 2023 को सामूहिक गीता पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग एक लाख लोगों ने भाग लिया था। इस बार होने जा रहा आयोजन भारत में अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक गीता पाठ होगा.
कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज करेंगे, जबकि पद्मभूषण साध्वी ऋतंभरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और योगगुरु बाबा रामदेव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.
आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि शुद्ध धार्मिक-आध्यात्मिकता, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव बनाये रखने के उद्देश्य से रखा गया है.
Gen जी ने बनाया ‘Zebra Striping’ ट्रेंड
भारत में शराब बाजार 2030 तक कई अरब डॉलर के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है. Gen Z उपभोक्ता अब ‘Zebra Striping’ यानी शराब पीने और न पीने के बारी-बारी के ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं. यह ट्रेंड न सिर्फ लाइफस्टाइल बल्कि मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को भी प्रभावित कर रहा है.
एक समय था जब शराब पीने को सिर्फ पार्टी या तनाव मिटाने का जरिया माना जाता था, लेकिन अब भारत की युवा पीढ़ी यानी Gen जी ने इसे अपनी स्टाइल स्टेटमेंट में बदल दिया है. नया ट्रेंड "Zebra Striping" बताता है कि कैसे युवा शराब के साथ संतुलन बनाना सीख रहे हैं. कभी पीना, कभी ब्रेक लेना, लेकिन फैशन और फिटनेस दोनों को साथ लेकर चलना.
भारत का शराब उद्योग लगातार तेजी से बढ़ रहा है. IMARC रिपोर्ट के अनुसार, देश का अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट अगले पांच वर्षों में 7–8% की दर से बढ़ेगा. इस वृद्धि के पीछे सबसे बड़ा योगदान Gen Z और मिलेनियल उपभोक्ताओं का है.
क्या है Zebra Striping ट्रेंड?
"Zebra Striping" का मतलब है शराब पीने की आदत में ब्लैक एंड व्हाइट यानी ‘पीने और न पीने’ के दिनों का संतुलन रखना. Gen Z युवा पार्टी या खास मौके पर शराब पीते हैं लेकिन उसके बाद कुछ दिनों तक पूरी तरह ‘ड्राई’ रहते हैं. यह ट्रेंड ‘माइंडफुल ड्रिंकिंग’ और ‘हेल्थ कॉन्शियसनेस’ का प्रतीक बन गया है.
शराब कंपनियों की नई रणनीतियां
इस ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए ब्रांड अब ‘लो-अल्कोहल’, ‘क्राफ्ट बीयर’, ‘ऑर्गेनिक वाइन’ और ‘नॉन-अल्कोहलिक स्पिरिट्स’ जैसी प्रोडक्ट लाइन बढ़ा रहे हैं. Bira, Simba और Kingfisher जैसी कंपनियां अब फिटनेस-फ्रेंडली प्रोडक्ट लॉन्च कर रही हैं. महिलाओं और कॉलेज ग्रेजुएट युवाओं के बीच ‘RTD’ (Ready to Drink) कॉकटेल्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है.
सोशल मीडिया और इन्फ्लुएंसर कल्चर का असर
Instagram, YouTube और Zomato Reels जैसे प्लेटफॉर्म पर ‘Aesthetic Drinking’ और ‘Sip Smart’ ट्रेंड्स वायरल हैं. यह युवा दर्शकों को आकर्षित करते हैं जो दिखावे के साथ जिम्मेदारी भी दिखाना चाहते हैं.
आर्थिक असर
भारत का शराब बाजार 2024 में लगभग USD 52 बिलियन के आसपास था और 2030 तक इसके USD 85 बिलियन तक पहुंचने का अनुमान है. शहरी युवाओं की बदलती जीवनशैली, वीकेंड कल्चर और ‘सोशल ड्रिंकिंग’ की बढ़ती स्वीकार्यता इस ट्रेंड को और आगे बढ़ा रही है.
फाइल फोटो
Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। हालात यह हैं कि अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. जिले के जसपुर क्षेत्र में एक हफ्ते के अंदर दूसरी हत्या ने इलाके में दहशत फैला दी है. पहला मामला जसपुर के मुरलीवाला गांव का था, जहां 58 वर्षीय महिला की लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई थी. उस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं.
अब दूसरी घटना में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय बच्ची का शव गन्ने के खेत में मिला है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने आशंका जताई है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है. इस घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में भारी गुस्सा है. गुस्साए लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा किया और फिर हाईवे पर जाम लगा दिया. बाद में पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया.
जसपुर के विधायक आदेश चौहान भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दर्दनाक और निंदनीय है. परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची आठवीं कक्षा की छात्रा थी और उसकी हत्या बेहद निर्मम तरीके से की गई है. शव देखकर लग रहा है कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या की गई. आदेश चौहान ने कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए.
उन्होंने पुलिस पर भी सवाल उठाए. उनका कहना है कि मृतका के चचेरे भाई पर भी कुछ समय पहले जानलेवा हमला हुआ था, जिसकी रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद कोई गिरफ्तारी नहीं हुई. परिवार के साथ एक हफ्ते में यह दूसरी घटना है. मृतका का पिता कई सालों से जेल में बंद है और परिवार में मां, बेटी और उसका छोटा भाई ही रहते हैं.
ग्रामीण सुखवीर ढिल्लो ने बताया कि गन्ने के खेत में बच्ची का शव मिला. देखने से लग रहा था कि बच्ची का हाथ टूटा हुआ है और सिर व पेट पर धारदार हथियार के निशान हैं. पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर ने कहा कि पुलिस को बच्ची की लाश खेत में मिलने की सूचना मिली थी. परिजन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही उसे अस्पताल ले आए थे. अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है, लेकिन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि इस मामले के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन कर दिया गया है. टेक्निकल और मैनुअल जांच चल रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा और आगे की कार्रवाई होगी.
प्रशांत किशोर
बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) का जन सुराज अभियान लगातार सुर्खियों में है. जन अदालत कार्यक्रम में वे जनता से सीधा संवाद करते हैं, लेकिन विरोधियों के आरोपों और सवालों ने उन्हें और ज्यादा राजनेता बनाने के साथ मुश्किलें बढ़ा दी है. ऐसे में PK ने चुनाव के बीच विरोधियों से निपटने और जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए खास प्लान तैयार किया है.
विरोधियों के हमलों का ऐसे देंगे जवाब
नई रणनीति के तहत अब वह विरोधियों की आलोचना का जवाब जन अदालत में ही दे रहे हैं. चाहे वह भ्रष्टाचार का मुद्दा हो या जातीय समीकरण का, PK जनता को तथ्य और आंकड़ों के साथ अपनी बात समझाएंगे. इसके अलावा PK संगठन को बूथ स्तर तक ले जाने पर भी जोर दे रहे हैं. जन सुराज अभियान के तहत गांव-गांव तक समितियां बनाई जा रही हैं. ताकि हर विरोध का जवाब स्थानीय स्तर पर दिया जा सके.
सोशल मीडिया पर फोकस
विरोधियों के हमलों को बेअसर करने के लिए PK की टीम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी एक्टिव हो गई है. फेसबुक, एक्स (Twitter) और यूट्यूब पर उनके संदेश लगातार प्रसारित किए जा रहे हैं.
जन अदालत का विस्तार
प्रशांत किशोर का कहना है कि जन अदालत अब सिर्फ जिलों तक सीमित नहीं रहेगा. PK इसे प्रखंड और पंचायत स्तर तक ले जाने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे जनता से सीधा जुड़ाव और गहरा हो सके. दरअसल, प्रशांत किशोर का लक्ष्य बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान जन अदालत के जरिए बड़े मुद्दों को जनता के बीच जीवित रखना है. ताकि जनता अन्य सियासी विकल्पों पर भी विचार करे.
पीके आरोप पर अशोक चौधरी ने क्या कहा?
बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री और नीतीश कुमार के करीबी अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर से कोर्ट-कचहरी की लड़ाई में उलझने के बदले सीधे चुनाव लड़ने का एलान किया है. अशोक चौधरी ने अपने इरादे स्पष्ट करते हुए कहा कि उनके हिसाब से न्यायालय में कानूनी लड़ाई लड़ने से बेहतर है कि आगामी विधानसभा चुनाव में इस लड़ाई को जनता की अदालत में लड़ना बेहतर रहेगा. चौधरी ने कहा था कि प्रशांत किशोर के आरोपों पर मीडिया में बहस करने के बजाय, दोनों पक्ष अदालत में शपथ पत्र दाखिल कर बहस करें.
प्रशांत किशोर का जवाब, अब निर्णय जनता को करे
जेडीयू के महासचिव अशोक चौधरी के बयान आने के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख नेता प्रशांत किशोर ने भी इस मामले में अब नरम रुख अपनाने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी कोई जांच एजेंसी नहीं है कि चुनाव छोड़कर यही करते रहे. उनका काम भ्रष्ट नेताओं को जनता के सामने लाना था. जिसने गलती मान ली और चुप हो गए, उस पर आगे नहीं बोल रहे हैं, क्योंकि वह बात जनता के सामने आ गई.
जो गलती नहीं मान रहे हैं, उनके खिलाफ किस्त जारी करते रहेंगे. प्रशांत किशोर ने कहा,'अच्छा रहेगा गलती मानिए, बिहार की जनता से माफी मांग लीजिए. नहीं तो जनता दौड़ाएगी. जनता जाग गई है, जनता दौड़ा रही है.'
100 बड़े भ्रष्ट नेताओं का एक-एक चीज खंगालेंगे
प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर सैकड़ों करोड़ गलत तरीके से अर्जित करने का आरोप लगाया था. अब उन्होंने कहा, “अशोक चौधरी ने 200 करोड़ की चोरी की है या 2000 करोड़ की है, यह हमको नहीं पता है. हम इतनी जानकारी देते हैं कि उनके पास अवैध संपत्ति है. ये मान लें तो हम छोड़ देंगे. छोड़ इस नजरिया से देंगे कि जनता को उनके कारनामों के बारे में हमने बता दिया. अब निर्णय जनता को करना है. अगर बिहार में हमारी सरकार बनी तो प्रदेश के 100 बड़े भ्रष्ट नेताओं और अफसरों का एक-एक चीज खंगालेंगे कि ये 200 करोड़ की चोरी किए हैं या 2000 करोड़ का. अभी हम चुनाव छोड़कर जांच करने लगें.”
प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी के अलाबे ताबड़तोड़ बीजेपी के सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, मंगल पांडेय और संजय जायसवाल पर कई आरोप लगाए थे, लेकिन सोमवार को जब प्रशांत किशोर मीडिया के सामने आए तो सम्राट और अशोक के अलावा तीन नेताओं पर नहीं बोले.
सम्राट चौधरी का पीके पर पलटवार
पीके के आरोपों पर सम्राट चौधरी ने प्रशांत से पूछा है कि जिस कंपनी की औकात ही एक लाख थी, उसने जन सुराज पार्टी को दो करोड़ रुपये का चंदा कैसे दे दिया? डिप्टी सीएम ने प्रशांत किशोर पर कार्रवाई के सवाल पर कहा कि चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने का मौका नहीं दिया जाएगा, समय पर सब होगा.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रह चुके सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर कांग्रेस की दलाली करते हैं और कर्नाटक एवं तेलंगाना से पैसा लाकर बिहार में खर्च कर रहे हैं. स
सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रशांत लालू और कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं और बिहार में महागठबंधन के नए सहयोगी हैं। प्रशांत ने सम्राट के कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले ही उन पर नाबालिग बताकर जेल से छूटने का आरोप लगाया था और दावा किया था कि तब सम्राट की उम्र चुनावी हलफनामे के मुताबिक 26 साल थी.