How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

सर्दियों में रूखी त्वचा से राहत, ये 4 चीजें बनाएंगी चेहरा ग्लोइंग और मुलायम

प्रतीकात्मक फोटो

फाइल फोटो

Winter Skincare Tips: सर्दियों का मौसम अक्सर स्किन से नमी छीन लेता है, जिससे स्किन रूखी, बेजान और झुर्रियां दिखने लगती है. कई लोग इस समस्या से निपटने के लिए बाजार में मिलने वाली क्रीम और लोशन का सहारा लेते हैं, लेकिन ज्यादातर प्रोडक्ट्स केमिकल से बने होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में त्वचा में नमी के लिए घर पर ही प्राकृतिक उपाय अपनाना सुरक्षित और कारगर साबित हो सकता है.

विटामिन ई: विटामिन ई त्वचा में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है. इसके रोजाना इस्तेमाल से त्वचा हाइड्रेट रहती है, जिससे नेचुरल चमक बनी रहती है. इसे सीधे त्वचा पर लगाया जा सकता है या अन्य प्राकृतिक तत्वों के साथ मिलाकर विंटर क्रीम बनाई जा सकती है.

कोको बटर: कोको बटर रूखी त्वचा के लिए वरदान की तरह है. यह प्राकृतिक वसा से भरपूर होता है और त्वचा में गहराई से पोषण और नमी प्रदान करता है. कोको बटर का नियमित इस्तेमाल त्वचा को मुलायम बनाता है और ठंडी हवा से होने वाले ड्राईनेस को काफी हद तक कम करता है. इसमें मौजूद प्राकृतिक फैटी एसिड्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स त्वचा की रक्षा करने के साथ ही उसे ग्लोइंग भी बनाते हैं.

लैवेंडर ऑयल: लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल त्वचा की देखभाल के लिए किया जाता है. यह न केवल त्वचा की नमी बनाए रखता है, बल्कि इसमें सूजन को कम करने और संक्रमण से बचाने के गुण भी हैं. इसकी खुशबू मन को शांत करती है और नींद में सुधार लाने में भी मदद करती है. इसलिए लैवेंडर ऑयल सिर्फ सौंदर्य के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति के लिए भी लाभकारी है.

कोकोनट ऑयल: कोकोनट ऑयल एक हल्का और आसानी से त्वचा में समा जाने वाला तेल है. इसमें मौजूद फैटी एसिड्स त्वचा की नमी बनाए रखते हैं और रुखी त्वचा को तुरंत राहत देते हैं. इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा का टोन बेहतर होता है और वह मुलायम बनती है. यह त्वचा का रक्षक माना जाता है.
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

12 Nov 2025  ·  Published: 11:48 IST

रिश्ते को लंबा और भरोसेमंद बनाना चाहते हैं? तो अपनाएं प्यार जताने के लिए ये असरदार आदतें

File

फाइल फोटो

Couple Relationship Advice: अक्सर कपल्स सोचते हैं कि रिश्ते को मजबूत और खुशहाल बनाने के लिए महंगे गिफ्ट्स, रोमांटिक डिनर या घूमने-फिरने जैसी चीजें जरूरी हैं. लेकिन सच यह है कि रिश्ते का असली जादू छोटी-छोटी बातों में छुपा होता है. रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतें ही कपल्स को एक-दूसरे के और करीब लाती हैं और उनका रिश्ता लंबे समय तक जीवंत बनाए रखती हैं.

यहां ऐसी ही 8 आदतें बताई जा रही हैं, जिन्हें अपनाकर आप भी अपने रिश्ते को और गहरा व खुशहाल बना सकते हैं:-

1.    रोजाना बात करना – चाहे दिन कितना भी व्यस्त क्यों न हो, अपने पार्टनर से रोज हालचाल पूछना जरूरी है. “आज दिन कैसा रहा?” जैसे छोटे सवाल भी दोनों को करीब लाते हैं और यह एहसास कराते हैं कि उनकी बातें सुनी जा रही हैं.

2.    ध्यान से सुनना – बातचीत जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी है पार्टनर की बातें ध्यान से सुनना. जब आप सच में सुनते हैं और सोच-समझकर जवाब देते हैं तो रिश्ता और गहरा होता है.

3.    आभार जताना – “थैंक यू” कहना एक छोटा लेकिन असरदार तरीका है. रोजमर्रा के छोटे-छोटे कामों में मदद के लिए भी पार्टनर को शुक्रिया कहना प्यार और सम्मान दोनों बढ़ाता है.

4.    प्यार भरे छोटे इशारे – रिश्ता सिर्फ रोमांस से नहीं चलता. हल्का सा स्पर्श, हाथ पकड़ना, गले लगाना जैसे इशारे प्यार जताने के आसान तरीके हैं, जो नजदीकियां बढ़ाते हैं.

5.    मिलकर काम करना – घर के कामों की जिम्मेदारी आपस में बांटना बोझ कम करता है और पार्टनरशिप का एहसास मजबूत करता है.

6.    छोटी-छोटी खुशियां देना – सरप्राइज के लिए बड़ी चीजें जरूरी नहीं. एक हैंडरिटेन नोट या चॉकलेट जैसी छोटी चीजें भी पार्टनर का दिन बना सकती हैं.

7.    क्वालिटी टाइम बिताना – फोन और स्क्रीन से दूर रहकर साथ में वक़्त बिताना, टहलना या किताब पढ़ना रिश्ते में गहराई लाता है.

8.    साथ में हंसी-मजाक करना – चुटकुले शेयर करना, हल्की-फुल्की नोकझोंक करना रिश्ते में मस्ती लाता है और जुड़ाव बढ़ाता है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

23 Sep 2025  ·  Published: 11:28 IST

शादी से पहले जरूर पूछें ये 10 सवाल, ताकि रिश्ता बने मजबूत और टिकाऊ

File

फाइल फोटो

Pre Marriage Questions: शादी हर इंसान के जीवन का सबसे अहम फैसला होता है. ये फैसला जीवन की दिशा और दशा दोनों को बदल सकता है. एक सही जीवनसाथी जहां आपके जीवन को खुशहाल बना सकता है, वहीं गलत चुनाव जीवन को तनावों से भर सकता है. इसलिए शादी से पहले सिर्फ प्यार और आकर्षण पर नहीं, बल्कि समझदारी से सोच-विचार कर फैसला लेना जरूरी है.

शादी से पहले कुछ जरूरी बातें अपने पार्टनर से खुलकर करना न केवल पारदर्शिता लाता है बल्कि आपके रिश्ते को मजबूत और टिकाऊ भी बनाता है. आइए जानते हैं वे 10 जरूरी सवाल जो शादी से पहले अपने होने वाले जीवनसाथी से जरूर पूछने चाहिए.

1. पैसों को लेकर आपकी सोच क्या है?
अक्सर लोग शादी से पहले फाइनेंशियल मुद्दों पर बात करने से हिचकते हैं लेकिन यही बात आगे चलकर रिश्तों में तनाव पैदा कर सकती है. अपने पार्टनर से यह जानना जरूरी है कि उनकी बचत करने की आदत कैसी है, क्या उनके ऊपर कोई लोन है. वे घर खरीदना चाहते हैं या किराये पर रहना पसंद करते हैं. रिटायरमेंट की क्या प्लानिंग है. इससे आप दोनों आर्थिक रूप से पारदर्शी रहेंगे और झगड़े की संभावना कम होगी.

2. बच्चे और पेरेंटिंग को लेकर आपका नजरिया क्या है?
क्या आप दोनों बच्चे चाहते हैं? अगर हां तो कितने और कब तक? इसके अलावा बच्चों की परवरिश को लेकर सोच भी मिलनी चाहिए. जैसे कि शिक्षा, संस्कार, अनुशासन आदि को लेकर क्या राय है. ये बातें शुरू में ही क्लियर होनी चाहिए ताकि बाद में कोई कन्फ्यूजन न रहे.

3. जब हमारे बीच बहस हो तो आप उसे कैसे हैंडल करते हैं?
रिश्ते में बहस और मतभेद आना स्वाभाविक है लेकिन उसका समाधान कैसे किया जाता है. यही रिश्ते की नींव को तय करता है. आपके पार्टनर को तुरंत बात करना पसंद है या उन्हें थोड़ा समय चाहिए होता है. ये जानना बेहद जरूरी है ताकि दोनों एक-दूसरे की इमोशनल ज़रूरतों को समझ सकें.

4. आपके और आपके परिवार के बीच कैसा रिश्ता है?
शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं, दो परिवारों का भी मिलन है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपके पार्टनर अपने माता-पिता और भाई-बहनों से कैसा रिश्ता रखते हैं. क्या वे हर वीकेंड घर जाना चाहते हैं? क्या वे अपने माता-पिता के साथ रहना पसंद करेंगे? इस पर स्पष्ट बातचीत होनी चाहिए.

5. घरेलू जिम्मेदारियां कैसे बांटेंगे?
अगर आप दोनों वर्किंग हैं तो घर की जिम्मेदारियों का बंटवारा कैसे होगा. ये तय करना बेहद जरूरी है. जैसे कि खाना बनाना, सफाई, शॉपिंग आदि. इससे एक-दूसरे पर अनावश्यक बोझ नहीं पड़ेगा और दोनों संतुलन के साथ जीवन जी पाएंगे.

6. आपके करियर प्लान्स क्या हैं?
क्या आपका पार्टनर नौकरी में ही रहना चाहता है या भविष्य में खुद का बिजनेस शुरू करना चाहता है? क्या वे किसी और क्षेत्र में जाना चाहते हैं? ऐसे सवालों से आप उनके प्रोफेशनल ड्रीम्स को समझ पाएंगे और जरूरी सपोर्ट दे सकेंगे.

7. आपकी लाइफस्टाइल कैसी है?
क्या वे सुबह जल्दी उठते हैं या देर से? क्या उन्हें पार्टी करना पसंद है या शांत माहौल? अगर आपकी और उनकी लाइफस्टाइल एक-दूसरे से बहुत अलग है तो ये बात पहले ही स्पष्ट करें और समझौते की जगह तय करें.

8. खाली समय में आप क्या करना पसंद करते हैं?
आपका पार्टनर फुर्सत के पलों में क्या करना पसंद करता है. किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, अकेले समय बिताना या साथ में घूमना? इससे आप यह तय कर सकते हैं कि आप दोनों एक-दूसरे को स्पेस दे पा रहे हैं या नहीं.

9. जीवन के बड़े फैसले कैसे लेंगे?
कोई भी रिश्ता तब मजबूत बनता है जब उसमें हर बड़े फैसले. जैसे कि नौकरी बदलना, शहर बदलना, बुजुर्गों की देखभाल मिलकर लिया जाए. इस पर शादी से पहले बात करना जरूरी है ताकि आप दोनों के बीच एक टीमवर्क की भावना विकसित हो.

10. आपके लिए शादी का मतलब क्या है?
शादी को लेकर हर किसी की परिभाषा अलग हो सकती है. किसी के लिए यह साथी के साथ जीवन बिताने का वादा है, तो किसी के लिए पारिवारिक जिम्मेदारियों का विस्तार. यह जानना जरूरी है कि आपके पार्टनर के लिए शादी का क्या महत्व है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

10 Aug 2025  ·  Published: 06:49 IST

सर्दी-जुकाम से लेकर दिल की सेहत तक, हल्दी पानी है असरदार इलाज

File

फाइल फोटो

Turmeric Water Benefits: भारत में हल्दी केवल रसोई का मसाला नहीं, बल्कि एक पारंपरिक औषधि भी मानी जाती है. हल्दी में एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं. हल्दी का पानी रोजाना पीना शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और कई तरह की बीमारियों से सुरक्षा देता है.

1. त्वचा के लिए फायदेमंद
हल्दी वाला पानी त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद करता है. इसके एंटीऑक्सिडेंट गुण त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करते हैं. मुंहासे, झाइयां और त्वचा की जलन जैसी समस्याओं में भी यह राहत प्रदान करता है. नियमित सेवन से त्वचा साफ, मुलायम और दमकती हुई नजर आती है.

2. पाचन क्रिया को सुधारता है
अगर आप अक्सर अपच, गैस या भारीपन महसूस करते हैं, तो हल्दी का पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. हल्दी पित्त रस (Bile) के स्राव को उत्तेजित करती है, जिससे फैट्स जल्दी पचते हैं और पोषक तत्व बेहतर तरीके से शरीर में अवशोषित होते हैं. यह पेट की सूजन और गैस की समस्या को भी कम कर सकती है.

3. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है
हल्दी के प्राकृतिक गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं. इसके नियमित सेवन से सर्दी-खांसी, जुकाम और अन्य संक्रमणों से बचाव होता है. हल्दी में करक्यूमिन (Curcumin) नामक तत्व पाया जाता है, जो वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है.

4. वजन घटाने में करता है मदद
हल्दी का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर की चर्बी जल्दी जलती है. यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायता करता है, जिससे वजन कम करने की प्रक्रिया में सहायता मिलती है.

5. दिल के स्वास्थ्य में लाभदायक
हल्दी का पानी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है. इससे दिल की बीमारियों का खतरा घटता है और हृदय स्वस्थ बना रहता है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

05 Aug 2025  ·  Published: 06:02 IST