फाइल फोटो
भारतीय रसोई में औषधीय गुणों से भरपूर कई मसाले होते हैं. इनके सेवन से न सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ता है बल्कि कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में भी मदद करते हैं. ऐसा ही एक नाम है कलौंजी, जो खाने के स्वाद को बढ़ाता है और दिल के साथ अन्य समस्याओं को भी दूर करने में कारगर है.
इस काले और छोटे दाने का इस्तेमाल अचार के साथ अन्य पकवानों के रूप में भी होता है. कलौंजी का सही तरीके से सेवन कई समस्याओं को भगाने में कारगर है. भारत सरकार का आयुष मंत्रालय कलौंजी के सेवन से होने वाले लाभ और सेवन की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी देता है. एक्सपर्ट कलौंजी को दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बताते हैं.
मंत्रालय के मुताबिक, कलौंजी का सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में सहायक होते हैं. यह दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है. कलौंजी में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में जानकारी देते हुए एक्सपर्ट बताते हैं कि कलौंजी में मौजूद तत्व दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं.
इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और रक्त नलिकाओं को स्वस्थ रखने में भी सहायक है. खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटाने में मदद करता है, जिससे दिल का स्वास्थ्य बेहतर रहता है. कलौंजी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.
कलौंजी का सेवन पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है. यह आंतों में सूजन को कम करता है और कब्ज, अपच, गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक है. कलौंजी में फैटी एसिड और अन्य तत्व होते हैं, जो शरीर में जमा अतिरिक्त वसा को कम करने में मदद करते हैं. यह शरीर की चर्बी को कम करने और वजन घटाने में भी मदद करते हैं.
यही नहीं कलौंजी का तेल त्वचा और बालों के लिए भी बेहद लाभकारी है. इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. साथ ही यह मुंहासे, दाग-धब्बे और त्वचा से संबंधित संक्रमण से भी बचाव करता है. कलौंजी का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी है. यह ब्लड में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है. यह इंसुलिन के कार्य को बेहतर बनाता है, जिससे डायबिटीज के नियंत्रण में भी मदद मिलती है.
प्रतीकात्मक फोटो
Bitter Gourd Health Benefits: मानसून का मौसम, अपनी ठंडी हवाओं और बारिश के साथ, कभी-कभी बीमारियों का कारण भी बन जाता है। इस दौरान सर्दी-ज़ुकाम, पाचन संबंधी समस्याएं और रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आना आम बात है। कई लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन एक प्राकृतिक उपाय आपकी रसोई में ही मौजूद है, करेला।
करेला स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन इसके इतने स्वास्थ्य लाभ हैं कि इसे "दूत की औषधि" कहा जा सकता है। खासकर मानसून के मौसम में, करेले को आहार में शामिल करना बेहद फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कैसे:
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
मानसून में वायरल संक्रमण और सर्दी-ज़ुकाम होना आम बात है। करेले में मौजूद विटामिन सी, फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनॉल जैसे पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करते हैं। ये शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं और संक्रमण से बचाते हैं।
रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है
करेले में ऐसे यौगिक होते हैं जो शरीर में इंसुलिन की तरह काम करते हैं। ये मधुमेह या प्री-डायबिटीज़ के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह प्राकृतिक रूप से रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
पाचन और डिटॉक्स के लिए फायदेमंद
करेला फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज से बचाता है। इसका कड़वा स्वाद पित्त रस को सक्रिय करता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।
स्किन को साफ़ और स्वस्थ रखता है
मानसून के दौरान मुंहासे और रैशेज़ होना आम बात है। करेला रक्त को साफ़ करता है और शरीर में सूजन को कम करता है। यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखता है।
लिवर के लिए वरदान
भारी भोजन और खराब पाचन लिवर को प्रभावित करते हैं। करेला लिवर को साफ़ रखने और उसके कार्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।
नोट- मानसून के दौरान अपने आहार में करेले को ज़रूर शामिल करें। यह न केवल बीमारियों से लड़ने में मदद करेगा, बल्कि आपको बिना किसी दुष्प्रभाव के स्वस्थ और तंदुरुस्त भी रखेगा।
फाइल फोटो
Diabetes diet plan: मधुमेह में दवा लेने के साथ-साथ खाने का सही संतुलन भी बहुत जरूरी है. खाने का सही अनुपात होने पर ब्लड शुगर स्थिर रहता है और वजन भी नियंत्रित रहता है. इसी संतुलन को बनाए रखने का आसान तरीका 'प्लेट फॉर्मूला' है. इसमें थाली को तीन हिस्सों में बांटा जाता है, जिसमें आधा हिस्सा सब्जियों का, चौथाई प्रोटीन का और चौथाई मिलेट्स या कार्ब्स का होता है. यह तरीका इंसुलिन स्पाइक को कम करता है और शुगर धीरे-धीरे बढ़ती है.
सब्जियों का हिस्सा थाली का सबसे बड़ा होता है. सब्जियों में फाइबर भरपूर होता है, जो शुगर के अवशोषण को धीमा करता है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है. करेले, लौकी, मेथी, पालक, ब्रोकली, खीरा, गाजर जैसी सब्जियां सबसे बेहतर हैं. कच्ची और पकी दोनों शामिल की जा सकती हैं. प्रोटीन थाली का चौथाई हिस्सा होना चाहिए. प्रोटीन ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करता है, मसल्स को मजबूत रखता है और भूख को नियंत्रित करता है. दालें, उड़द-मूंग, घर का बना पनीर, अंकुरित दालें, अंडा या चिकन अच्छे विकल्प हैं.
बाकी चौथाई मिलेट्स या लो-कार्बोहाइड्रेट का होता है। ज्वार, बाजरा, रागी, कुटकी, कांगनी या ब्राउन राइस जैसे मिलेट्स शुगर को धीरे बढ़ाते हैं और शरीर को स्थिर ऊर्जा देते हैं. मिलेट रोटी, खिचड़ी और उपमा बढ़िया विकल्प हैं. प्लेट फॉर्मूला को अपनाना आसान है. थाली को आधा सब्जियों से, चौथाई प्रोटीन से और बाकी मिलेट्स से भरें. खाने के साथ पानी कम लें और धीरे-धीरे खाएं. आयुर्वेद कहता है कि खाने का चित्त और मानसिक स्थिति भी स्वास्थ्य पर असर डालती है.
थाली को रंगीन बनाएं, हर भोजन में कम से कम 2-3 सब्जियां लें, सलाद खाने से पहले खाएं, रात का भोजन हल्का रखें और तेल, नमक व प्रोसेस्ड फूड कम करें. दिन में 20-30 मिनट वॉक और तनाव कम करना भी जरूरी है क्योंकि तनाव ब्लड शुगर बढ़ा सकता है. यह केवल सामान्य जानकारी है. किसी भी आयुर्वेदिक दवा या फॉर्मूला को अपनाने से पहले योग्य वैद्य से सलाह जरूर लें.
फाइल फोटो
Amrood ke fayde: अमरूद भारत में आसानी से मिलने वाला एक साधारण लेकिन बेहद फायदेमंद फल है. यह बाकी फलों की तुलना में कीमत में सस्ता होता है, लेकिन इसके पोषक तत्व और फायदे किसी भी महंगे फल से कम नहीं हैं. अमरूद विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, जिसकी वजह से इसे हेल्थ एक्सपर्ट्स सुपरफ्रूट भी मानते हैं. रोजाना डाइट में अमरूद शामिल करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं.
पाचन तंत्र के लिए लाभकारी
अमरूद में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है. यही वजह है कि यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. नियमित रूप से अमरूद खाने से पेट साफ रहता है और पाचन संबंधी दिक्कतें कम होती हैं.
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
अमरूद विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन और अन्य एंटीऑक्सिडेंट्स का बेहतरीन स्रोत है. ये तत्व त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं. विटामिन सी कोलेजन प्रोटीन के निर्माण को बढ़ाता है, जो त्वचा को टाइट रखता है और एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करता है. इसके सेवन से झुर्रियां देर से आती हैं और स्किन लंबे समय तक जवान दिखती है. बालों के लिए भी अमरूद पोषण का अच्छा स्रोत है, जो उन्हें मजबूत और घना बनाता है.
इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक
अमरूद को विटामिन सी का खजाना कहा जाता है. यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है. अमरूद का सेवन श्वेत रक्त कोशिकाओं (WBC) के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे शरीर संक्रमण और वायरस से लड़ने में सक्षम होता है. यही कारण है कि जो लोग नियमित रूप से अमरूद खाते हैं, उन्हें बार-बार बीमारियां नहीं घेरतीं.
दिल की सेहत के लिए अच्छा
अमरूद में पोटैशियम और घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है. दोनों ही चीजें दिल की सेहत के लिए जरूरी हैं. अमरूद का नियमित सेवन करने से हार्ट डिजीज का खतरा कम हो सकता है.
वजन कम करने में मददगार
अमरूद कम कैलोरी वाला फल है, लेकिन इसमें फाइबर और जरूरी पोषक तत्व भरपूर होते हैं. इसे खाने से जल्दी भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है. इस तरह यह वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए एक बेहतरीन फल है.