How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

मोटापे और बेली फैट से परेशान? आज़माएं मेथी दाना का यह नुस्खा

File

फाइल फोटो

Fenugreek Seeds for Belly Fat: तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ-साथ लोगों की जीवनशैली भी बदल रही है. लंबे समय तक ऑफिस में बैठे रहना, कम फिजिकल एक्टिविटी और असंतुलित खान-पान ने मोटापे और उससे जुड़ी बीमारियों को तेज़ी से बढ़ाया है. इनमें सबसे बड़ी चिंता का कारण पेट की चर्बी या एब्डॉमिनल फैट है, जिसे विसरल फैट भी कहा जाता है. यह चर्बी पेट के अंगों को घेरकर उनके कामकाज को प्रभावित करती है और व्यक्ति में हार्ट डिज़ीज़, डायबिटीज़ और अन्य क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ाती है.

डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी
हार्वर्ड हेल्थ की रिपोर्ट बताती है कि पेट की चर्बी कम करना आसान नहीं होता, लेकिन सही आहार और नियमित व्यायाम से इसे घटाया जा सकता है. हेल्दी डाइट अपनाना, रोज़ाना कम से कम 30 मिनट वॉक, योग या किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी करना सबसे ज़रूरी कदम हैं.

मेथी दाना एक प्राकृतिक उपाय
भारतीय, ग्रीक, मिस्र और रोमन सभ्यताओं में मेथी दाना केवल मसाले के तौर पर नहीं, बल्कि औषधीय गुणों के लिए भी इस्तेमाल होता रहा है. आज भी यह एक प्राकृतिक हर्ब के रूप में कई स्वास्थ्य समस्याओं में मददगार माना जाता है. विशेषज्ञ बताते हैं कि पेट की चर्बी कम करने में भी मेथी दाना सहायक हो सकता है.

क्यों फायदेमंद है मेथी
मेथी दाना फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है और अनावश्यक खाने की आदत कम होती है. इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर ‘गैलेक्टोमानन’ पाचन को बेहतर बनाता है, मेटाबॉलिज़्म तेज़ करता है और ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करता है. मेटाबॉलिज़्म बढ़ने से शरीर अतिरिक्त कैलोरी और फैट को तेज़ी से जलाता है.

कैसे करें सेवन
सबसे आसान तरीका है, एक चम्मच मेथी दाना रातभर पानी में भिगो दें. सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पी लें और चाहें तो भीगे हुए दाने भी खा सकते हैं. दूसरा तरीका है, मेथी के दानों को हल्का भूनकर पाउडर बना लें. आधा चम्मच पाउडर गुनगुने पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से भी फायदा मिल सकता है. इस पाउडर को आप सूप या जूस में मिलाकर भी ले सकते हैं.

सावधानी भी जरूरी
मेथी दाना एक प्राकृतिक उपाय है लेकिन किसी भी हर्बल उपाय की तरह इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए. डायबिटीज़ या अन्य क्रॉनिक बीमारी के मरीजों को इसे अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

21 Sep 2025  ·  Published: 12:25 IST

अच्छी नींद और रिश्तों के बीच गहरा रिश्ता, जानिए कैसे नींद आपकी रिलेशनशिप को करती है प्रभावित

File

फाइल फोटो

Importance of Sleep in Relationships: नींद सिर्फ शरीर को आराम देने के लिए नहीं होती, बल्कि यह हमारे मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी होती है. जब आप अच्छी और भरपूर नींद लेते हैं, तो अगला दिन ऊर्जा से भरा हुआ महसूस होता है और आप बेहतर निर्णय ले पाते हैं. इसके विपरीत, नींद की कमी आपके मूड, सहनशीलता और रिश्तों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है.

1. चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स
नींद की कमी सबसे पहले आपके स्वभाव पर असर डालती है. आप छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने लगते हैं या जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया देते हैं. थकावट की स्थिति में धैर्य की कमी हो जाती है, जिससे पार्टनर के साथ अनावश्यक बहस और टकराव की स्थिति बनती है. इससे रिश्तों में तनाव पैदा होता है.

2. भावनात्मक जुड़ाव में कमी
नींद की कमी आपके और आपके साथी के बीच भावनात्मक दूरी पैदा कर सकती है. जब मन थका हुआ होता है, तो किसी और की भावनाओं को समझना और उनके साथ भावनात्मक रूप से जुड़ पाना मुश्किल हो जाता है. इससे रिश्तों में अपनापन और समझदारी धीरे-धीरे कम होने लगती है.

3. फिजिकल रिलेशनशिप पर असर
अच्छे रिलेशनशिप में शारीरिक जुड़ाव भी एक अहम भूमिका निभाता है लेकिन जब दोनों साथी नींद की कमी से जूझ रहे हों, तो थकावट के कारण उनके बीच फिजिकल इंटिमेसी में भी कमी आ जाती है. यह न केवल रिश्ते को कमजोर करता है, बल्कि आत्मविश्वास और आत्म-संतुष्टि पर भी असर डालता है.

4. रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए नींद को प्राथमिकता दें
अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता मजबूत और स्वस्थ बना रहे, तो खुद की नींद पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. हर दिन 7 से 8 घंटे की नींद न केवल आपके शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह आपको बेहतर पार्टनर भी बनाती है. अच्छी नींद आपको भावनात्मक रूप से संतुलित रखने में मदद करती है, जिससे रिश्तों में स्थिरता आती है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

01 Aug 2025  ·  Published: 05:12 IST

क्या आपकी त्वचा बेजान हो गई है? चिया सीड्स से पाएं नई चमक

File

फाइल फोटो

Chia Seeds Benefits for Skin: चिया के बीज यानी चिया सीड्स इन दिनों हेल्थ के साथ-साथ स्किन केयर की दुनिया में भी खूब चर्चा में हैं. ये छोटे-छोटे बीज दिखने में भले ही मामूली लगें, लेकिन इनके फायदे बहुत बड़े हैं. इनमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो न सिर्फ शरीर को मजबूत बनाते हैं बल्कि स्किन को भी हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करते हैं.

चिया सीड्स में प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स जैसे तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा की देखभाल में अहम भूमिका निभाते हैं. आइए जानते हैं कि ये बीज त्वचा के लिए कैसे काम करते हैं और इनका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है.

1. धूप से बचाव में मददगार हैं चिया सीड्स

चिया सीड्स में मौजूद विटामिन E त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों (UV rays) से बचाने में मदद करता है. यह स्किन की ऊपरी परत में जाकर UV किरणों को अवशोषित करता है और सनबर्न या टैनिंग जैसी समस्याओं को कम करता है. साथ ही, विटामिन E त्वचा की नमी को भी बनाए रखता है जिससे त्वचा को सन डैमेज से बचाव मिलता है.

2. एजिंग के लक्षणों को करता है कम

चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो कोलेजन बनाने में मदद करता है. कोलेजन एक ऐसा प्रोटीन है जो त्वचा को टाइट और लचीला बनाए रखता है. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, कोलेजन की मात्रा कम होने लगती है जिससे झुर्रियां और ढीलापन आने लगता है. चिया सीड्स को नियमित खाने से एजिंग की प्रक्रिया धीमी होती है और त्वचा लंबे समय तक जवां और चमकदार बनी रहती है.

3. त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है

चिया सीड्स में एक खास गुण होता है. ये हाइड्रोफिलिक होते हैं, यानी पानी को सोखने और बनाए रखने की क्षमता रखते हैं. जब आप इन्हें पानी में भिगोते हैं, तो ये एक जेल जैसा रूप ले लेते हैं. यही जेल शरीर और त्वचा दोनों को अंदर से हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है. अगर आपकी त्वचा रूखी, बेजान या पपड़ीदार हो रही है, तो चिया सीड्स का सेवन इसे ठीक करने में मददगार हो सकता है.

4. सूजन और रैशेज में भी फायदेमंद

चिया के बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा में सूजन, जलन या रैशेज को कम करने में मदद करते हैं. ये स्किन को ठंडक देते हैं और स्किन की बाहरी परत को शांत करते हैं.

कैसे करें चिया सीड्स का सेवन?

  • चिया ड्रिंक: एक गिलास पानी में 1 चम्मच चिया सीड्स भिगो दें और 30 मिनट बाद पी लें.
  • स्मूदी में मिलाएं: अपने फ्रूट स्मूदी में 1 चम्मच चिया मिलाएं.
  • सलाद और दही में डालें: चिया सीड्स को दही या सलाद में मिलाकर खा सकते हैं.
  • डिटॉक्स वाटर: नींबू और पुदीने के साथ चिया को पानी में मिलाएं और दिनभर पिएं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

07 Aug 2025  ·  Published: 06:06 IST

Post-Diwali Health: दिल्ली-एनसीआर की जहरीली हवा से बचाएं अपने फेफड़े, आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक डिटॉक्स ड्रिंक्स

File

फाइल फोटो

Post Diwali Health Tips: दीवाली के बाद दिल्ली और एनसीआर की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है. स्मॉग और धुएं के बीच सांस लेना तक मुश्किल हो गया है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा या फेफड़ों की बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए. ऐसे समय में अपने फेफड़ों की सफाई और देखभाल बेहद जरूरी है. इसके लिए आप कुछ आसान आयुर्वेदिक डिटॉक्स ड्रिंक्स आजमा सकते हैं, जो नेचुरली फेफड़ों को साफ करने के साथ इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं.

1. अदरक-नींबू चाय
अदरक और नींबू की यह चाय शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करती है. नींबू में विटामिन C और अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फेफड़ों को साफ और मजबूत बनाते हैं. सुबह खाली पेट इसका सेवन सबसे बेहतर माना जाता है.

2. गाजर-चुकंदर जूस
यह जूस विटामिन A और C से भरपूर होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है और थकान कम करता है. इसके नियमित सेवन से फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है और शरीर को ऊर्जा मिलती है.

3. नींबू-शहद पानी (Lemon-Honey Water)
यह ड्रिंक शरीर से गंदगी निकालने के साथ इम्यूनिटी भी बढ़ाता है. सुबह गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और त्वचा में निखार आता है.

4. हल्दी वाला दूध (Turmeric Milk)
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन सूजन और इन्फेक्शन को कम करता है. रात में हल्दी दूध पीने से फेफड़ों को राहत मिलती है और गले में जलन या खराश से भी आराम मिलता है.

5. मुलेठी की चाय (Licorice Tea)
मुलेठी की चाय गले की खराश और खांसी में बहुत फायदेमंद होती है. यह सांस की नली को शांत करती है और प्रदूषण से हुए नुकसान को कम करती है.

अगर आप रोजाना इन ड्रिंक्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो यह आपके फेफड़ों को मजबूत बनाएंगे और प्रदूषण से होने वाली परेशानियों से बचाएंगे. हालांकि, इसके साथ धूम्रपान से दूर रहें, धूल-मिट्टी से बचें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं. क्योंकि सेहत सिर्फ ड्रिंक्स से नहीं, बल्कि संतुलित दिनचर्या से भी बनती है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

22 Oct 2025  ·  Published: 10:40 IST