How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

वजन घटाने, मुंह की बदबू मिटाने और इम्यूनिटी बढ़ाने का आसान तरीका, जानिए सौंफ के पानी के अनगिनत फायदे

File

फाइल फोटो

Fennel Water Benefits: आजकल की व्यस्त जिंदगी में लोग सेहत का ख्याल रखना तो चाहते हैं, लेकिन समय की कमी और बाहर का खाना हमारी सेहत पर असर डालता है. ऐसे में सौंफ का पानी (Fennel Water) एक बेहद आसान और फायदेमंद घरेलू नुस्खा है, जिसे हमारी दादी-नानी भी नियमित पीने की सलाह देती थीं. आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही मानते हैं कि सौंफ के बीजों में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं. इनमें विटामिन A, विटामिन C, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं.

आयुर्वेद के मुताबिक, सौंफ शरीर की गर्मी को संतुलित रखने में मदद करती है और पाचन अग्नि यानी डाइजेशन को बेहतर बनाती है. रातभर पानी में सौंफ भिगोकर रख देने से उसमें मौजूद पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं. अगली सुबह इसे छानकर खाली पेट पीने से यह शरीर को ताजगी और ऊर्जा देता है. यह पेट के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है क्योंकि यह गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं को कम कर सकता है. वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो सौंफ में मौजूद फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट पाचन रसों को संतुलित रखते हैं और आंतों के कामकाज को बेहतर बनाते हैं. यही वजह है कि इसे डाइजेशन बूस्टर कहा जाता है.

दिल की सेहत के लिए भी सौंफ का पानी किसी वरदान से कम नहीं. इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को जमा होने से रोकते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हृदय रोगों का खतरा कम होता है. इसके साथ ही सौंफ का पानी ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में मदद कर सकता है, क्योंकि इसमें पोटेशियम होता है, जो रक्त वाहिनियों को भी रिलैक्स करता है.

सौंफ के पानी का एक और बड़ा फायदा है रोग प्रतिरोधक क्षमता, यानी इम्यून सिस्टम को मजबूत करना. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं. इसके नियमित सेवन से शरीर में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं, जिससे आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते. यही वजह है कि मौसम बदलने के समय सौंफ का पानी पीना काफी फायदेमंद माना जाता है.

अगर आप वजन कम करने की कोशिश में हैं, तो सौंफ का पानी आपकी मदद कर सकता है. यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और चर्बी के जमाव को कम करने में मदद करता है. यही कारण है कि कई फिटनेस एक्सपर्ट सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने की सलाह देते हैं. मुंह की बदबू की समस्या भी सौंफ से दूर की जा सकती है. सौंफ में मौजूद प्राकृतिक तेल मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और सांसों को ताजगी देते हैं. इसके अलावा, यह मुंह के एसिड के स्तर को संतुलित रखता है, जिससे दांत और मसूड़े भी स्वस्थ रहते हैं.
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

27 Oct 2025  ·  Published: 14:35 IST

Strong Bones: इन आदतों से आपकी हड्डियां हो सकती हैं कमजोर, जानें किन चीजों से रखें दूरी

File

फाइल फोटो

Strong Bones Tips: हमारे शरीर की हड्डियां सबसे अहम नींव होती हैं. वही हमें आकार, सहारा और मजबूती देती हैं. ये न सिर्फ हमारे शरीर को संभालती हैं बल्कि अंदरूनी अंगों की रक्षा भी करती हैं. लेकिन हमारी कुछ गलतियां और खानपान की आदतें धीरे-धीरे हड्डियों को कमजोर बना सकती हैं. आइए जानते हैं, किन चीजों से बचकर आप अपनी हड्डियों को मजबूत रख सकते हैं.

1. ज्यादा नमक खाना हानिकारक
नमक शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी एक तय मात्रा तक ही सेवन करना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक स्वस्थ व्यक्ति को दिनभर में 5 ग्राम (करीब एक चम्मच) से ज्यादा नमक नहीं लेना चाहिए. ज्यादा नमक खाने से शरीर से कैल्शियम बाहर निकलने लगता है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. इसके अलावा, बाजार के स्नैक्स, बिस्किट, चिप्स जैसे पैकेज्ड फूड्स में पहले से ही बहुत नमक होता है. इसलिए कोशिश करें कि नमक का सेवन सीमित रखें.

2. ज्यादा चीनी भी हड्डियों की दुश्मन
अमेरिका की मेडिकल एजेंसी क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादा चीनी खाने से शरीर में सूजन और इंसुलिन का स्तर बढ़ता है. इससे कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जो हड्डियों को कमजोर बनाते हैं. इसलिए मीठे पेय पदार्थों और ज्यादा शुगर वाले फूड्स से दूरी बनाकर रखें.

3. कोल्ड ड्रिंक्स से बढ़ता खतरा
बार-बार कोल्ड ड्रिंक पीना भी हड्डियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इनमें मौजूद कैफीन और फॉस्फोरिक एसिड जैसे तत्व शरीर से कैल्शियम को कम करते हैं, जिससे हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकती हैं. बेहतर है कि कोल्ड ड्रिंक की जगह नींबू पानी या नारियल पानी का सेवन करें.

4. आलसी लाइफस्टाइल भी नुकसानदेह
घंटों टीवी, मोबाइल या लैपटॉप के सामने बैठे रहना आपकी हड्डियों की सेहत पर असर डाल सकता है. जब शरीर कम हिलता-डुलता है तो हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं. रोजाना कम से कम 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी, जैसे टहलना, योग या हल्का व्यायाम, हड्डियों को मजबूत बनाता है.

नोट
अगर आप चाहते हैं कि आपकी हड्डियां मजबूत रहें, तो नमक और चीनी की मात्रा कम करें, कोल्ड ड्रिंक से बचें और नियमित एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. छोटी-छोटी सावधानियां आपकी हड्डियों को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकती हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

03 Nov 2025  ·  Published: 13:53 IST

कहीं इन गलतियों से तो नहीं झड़ रहे आपके बाल? जानें आयुर्वेद के सही तरीके

File

फाइल फोटो

Hair Fall Causes: आयुर्वेद में बालों की देखभाल को बहुत ज़रूरी माना जाता है. पुराने ज़माने से ही कहा जाता रहा है कि बाल न सिर्फ़ खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि हमारी सेहत और लाइफस्टाइल का सेंटर भी हैं. आयुर्वेद के अनुसार, हर इंसान के शरीर का नेचर अलग होता है, और बालों को पोषण देने का तरीका वात, पित्त और कफ के हिसाब से अलग-अलग होता है.

सही तेल, सही मात्रा, सही टेम्परेचर और सही समय का इस्तेमाल करना, ये सभी ज़रूरी बातें हैं. आजकल लोग बालों में तेल तो लगाते हैं, लेकिन अक्सर छोटी-छोटी गलतियों की वजह से फ़ायदा नहीं मिल पाता और बाल कमज़ोर या रूखे दिखने लगते हैं. सबसे बड़ी गलती जो लोग करते हैं, वह है बहुत ज़्यादा तेल लगाना. लोगों को लगता है कि ज़्यादा तेल लगाने से बाल शाइन करेंगे और मज़बूत बनेंगे, लेकिन असल में ऐसा नहीं है. बालों में ज़्यादा तेल लगने से वे चिपचिपे हो जाते हैं और उन्हें धोना मुश्किल हो जाता है. आयुर्वेद में उतना ही तेल लगाने की सलाह दी जाती है, जितनी बालों और स्कैल्प को ज़रूरत हो.

हल्का तेल, जो उंगलियों से आसानी से स्कैल्प तक पहुंच जाए, काफ़ी है. यह बालों की जड़ों को पोषण देता है और उन्हें मज़बूत बनाता है. एक और आम गलती है बहुत ज़्यादा गर्म तेल का इस्तेमाल करना. बहुत ज़्यादा गर्म तेल बालों और स्कैल्प दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. यह बालों की नमी छीन लेता है और उन्हें टूटने का कारण बनता है. इसलिए, तेल थोड़ा गर्म होना चाहिए ताकि यह बालों और स्कैल्प को नुकसान पहुंचाए बिना बालों की जड़ों को पोषण दे सके. हल्का गर्म तेल लगाने से न सिर्फ़ बाल मज़बूत होते हैं बल्कि उनकी चमक भी बढ़ती है.

रात भर तेल लगाकर सोना भी सही तरीका नहीं है. पहले लोग रात भर तेल लगाकर सोते थे, लेकिन आजकल हवा में धूल और गंदगी ज़्यादा है. रात भर तेल लगा रहने से स्कैल्प पर धूल जम सकती है और खुजली या इंफेक्शन हो सकता है. इसलिए, तेल लगाने के बाद, लगभग आधे घंटे तक बालों की हल्के हाथों से मालिश करना और फिर धो लेना सबसे अच्छा है. इससे बालों को ज़रूरी पोषण मिलता है और स्कैल्प साफ़ रहता है. लोग अक्सर रोज़ तेल लगाते हैं, लेकिन यह तरीका हेल्दी नहीं है. रोज़ तेल लगाने से बाल ज़्यादा चिपचिपे हो जाते हैं और स्कैल्प की खुद तेल बनाने की क्षमता कम हो जाती है.

आयुर्वेद के अनुसार, हफ़्ते में दो या तीन बार तेल लगाना काफ़ी है. इससे बाल मज़बूत होते हैं, उनकी चमक बनी रहती है और जड़ों तक सही पोषण पहुंचता है. सही तेल चुनना भी बहुत ज़रूरी है. हर किसी के बालों की ज़रूरतें अलग-अलग होती हैं. अगर बाल रूखे, कमज़ोर हैं, या बाल झड़ने की समस्या है, तो नारियल, बादाम, या आंवला का तेल सबसे अच्छा है. ये नमी बनाए रखते हैं और जड़ों को मज़बूत करते हैं. अगर बाल जल्दी ऑयली हो जाते हैं या बहुत ज़्यादा चिपचिपे लगते हैं, तो जैतून या अरंडी का तेल इस्तेमाल करना चाहिए. ये बालों को मज़बूत करते हैं और स्कैल्प को बैलेंस करते हैं. गलत तेल चुनने से बाल खराब भी हो सकते हैं और उनकी चमक भी कम हो सकती है.
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

04 Dec 2025  ·  Published: 10:53 IST

Soha Ali Khan Health Tips: सोहा अली खान का हेल्थ सीक्रेट, रोज सुबह खाली पेट खाती हैं कच्चा लहसुन

File

फाइल फोटो

Soha Ali Khan Health Tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान 47 साल की हैं, लेकिन उनकी फिटनेस और ग्लो देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाज़ा नहीं लगा सकता. सोहा खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए सख्त डाइट और नेचुरल तरीकों पर भरोसा करती हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वह रोज सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाती हैं और यही उनके हेल्दी रहने का बड़ा सीक्रेट है.

क्यों खाती हैं सोहा कच्चा लहसुन?
सोहा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “पिछले चार हफ्तों से मैं अपनी सुबह की शुरुआत एक छोटे से टुकड़े से करती हूं. कच्चे लहसुन से. यह इम्युनिटी बढ़ाने, सूजन कम करने, पेट की सेहत सुधारने और शरीर को फिट रखने में मदद करता है. यह पुराना नुस्खा आज भी बेहद असरदार है.”

वह बताती हैं कि वह लहसुन को अच्छी तरह चबाकर खाती हैं ताकि उसमें मौजूद एलिसिन (Allicin) कंपाउंड एक्टिव हो जाए, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. अगर कोई इसे चबाने में असहज महसूस करता है, तो लहसुन को कुचलकर 10 मिनट के लिए रख सकते हैं और फिर खा सकते हैं.

सोहा की चेतावनी
सोहा ने अपनी पोस्ट में एक जरूरी सलाह भी दी, “कच्चा लहसुन हर किसी के लिए नहीं है. अगर आप ब्लड थिनिंग दवाएं लेते हैं, आपका पेट संवेदनशील है, या आप किसी सर्जरी की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें.” उन्होंने यह भी कहा कि लहसुन की तेज खुशबू को कम करने के लिए खाने के बाद ब्रश और माउथवॉश का इस्तेमाल करें.

लहसुन के 5 बड़े फायदे
इम्युनिटी बूस्ट करता है, जिससे एलिसिन शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है.
सूजन कम करता है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन को कंट्रोल करते हैं.
पाचन बेहतर करता है. लहसुन पेट की समस्याओं को दूर कर पाचन को मजबूत बनाता है.
त्वचा को साफ रखता है. इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं.
संक्रमण से बचाता है. यह बैक्टीरिया, वायरस और फंगस से शरीर को सुरक्षित रखता है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

30 Oct 2025  ·  Published: 10:35 IST