फाइल फोटो
Chyawanprash Benefits: च्यवनप्राश भारत में सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा एक पारंपरिक आयुर्वेदिक फॉर्मूला है. इसका नाम ऋषि च्यवन के नाम पर रखा गया, जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने अपनी उम्र, ताकत और स्वास्थ्य सुधारने के लिए इस औषधीय मिश्रण का उपयोग किया था. आज भी कई लोग इसे रोज़ाना लेते हैं, क्योंकि यह शरीर की ताकत, ऊर्जा और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है.
च्यवनप्राश का सबसे बड़ा लाभ यह माना जाता है कि यह इम्युनिटी मजबूत करता है. विशेषकर सर्दियों में लोग इसे ठंड, खांसी और जुकाम जैसी छोटी लेकिन परेशान करने वाली समस्याओं से बचने के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह अपनाते हैं. इसका मुख्य घटक आंवला है, जो विटामिन-सी का समृद्ध स्रोत माना जाता है. यह शरीर में एंटीऑक्सीडेंट बढ़ाकर ऊर्जा, त्वचा और पाचन के लिए भी लाभकारी होता है.
च्यवनप्राश में शामिल ब्रह्मी और शंखपुष्पी मस्तिष्क को शांत रखने और याददाश्त सुधारने के लिए जानी जाती हैं. वहीं गिलोय और पिप्पली जैसी जड़ी-बूटियां फेफड़ों और श्वसन तंत्र को मजबूत करने में मदद करती हैं और कफ को संतुलित करती हैं. इसके अलावा, इसमें मौजूद अश्वगंधा और विदारीकंद शरीर में ताकत और स्टैमिना बढ़ाने में मदद करते हैं. इन्हें अक्सर थकान, कमजोरी और उम्र से जुड़े बदलावों को धीमा करने में सहायक माना जाता है.
नियमित सेवन से लोग अक्सर त्वचा में निखार, बालों में मजबूती और सेहत में सुधार महसूस होने की बात कहते हैं. आमतौर पर इसे सुबह खाली पेट या दूध के साथ 1–2 चम्मच लिया जाता है, जबकि बच्चों के लिए आधा चम्मच पर्याप्त माना जाता है. हालांकि, डायबिटीज वाले लोग च्यवनप्राश का शुगर-फ्री या शहद रहित विकल्प चुनें. साथ ही, किसी भी आयुर्वेदिक दवा को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होता है.
प्रतीकात्मक फोटो
Internal Jet Lag: हम सभी ने 'जेट लैग' के बारे में सुना है, जो आमतौर पर लंबी उड़ानों के बाद होता है। जब कोई व्यक्ति एक टाइम ज़ोन से दूसरे टाइम ज़ोन में जाता है, तो उसकी बॉडी क्लॉक यानी जैविक घड़ी गड़बड़ा जाती है। इसे जेट लैग कहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोगों को बिना कहीं गए, बिना उड़ान पकड़े भी जेट लैग जैसी समस्या हो सकती है? इस स्थिति को 'आंतरिक जेट लैग' कहते हैं, और इसका मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक नए अध्ययन में कहा है कि आंतरिक जेट लैग अवसाद, उन्माद और द्विध्रुवी विकार जैसी मानसिक बीमारियों से जुड़ा हो सकता है। इस अध्ययन में उन युवाओं का अध्ययन किया गया जो मानसिक स्वास्थ्य सेवाएँ ले रहे थे। उनमें से 23 प्रतिशत में जेट लैग जैसे लक्षण थे, जबकि उन्होंने हाल ही में कोई यात्रा नहीं की थी।
शोधकर्ताओं ने पाया कि इन युवाओं की जैविक घड़ी यानी सर्कैडियन लय सही नहीं थी। सर्कैडियन लय शरीर के तापमान, हार्मोन (जैसे मेलाटोनिन और कोर्टिसोल) और सोने-जागने के समय को नियंत्रित करती है। अगर यह लय गड़बड़ा जाती है, तो इसका असर व्यक्ति की नींद, मनोदशा और ऊर्जा के स्तर पर पड़ता है।
अध्ययन के अनुसार, रात में मेलाटोनिन का स्तर बढ़ने पर नींद आती है और सुबह इसका स्तर कम हो जाता है, जिससे व्यक्ति की नींद खुल जाती है। अगर कोई व्यक्ति देर रात तक मोबाइल या स्क्रीन पर लगा रहता है, या उसकी नींद का समय हर दिन बदलता रहता है, तो यह लय गड़बड़ा सकती है। इससे व्यक्ति को दिन भर थकान, मूड स्विंग और अवसाद जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।
शोधकर्ताओं का मानना है कि मानसिक रोगों के इलाज में अब सर्कैडियन रिदम को ठीक करना भी ज़रूरी है। इसके लिए लाइट थेरेपी, रोज़ाना एक निश्चित समय पर सोना और मेलाटोनिन सप्लीमेंट लेना मददगार हो सकता है।
यह अध्ययन युवाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज की अनियमित दिनचर्या और स्क्रीन टाइम ने नींद और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित किया है। अगर समय रहते ध्यान दिया जाए, तो आंतरिक जेट लैग को नियंत्रित करना संभव है।
फाइल फोटो
Kidney Health: किडनी, जिसे हिंदी में गुर्दे कहा जाता है, हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है. यह खून को साफ रखने, शरीर से अपशिष्ट पदार्थ निकालने और पानी व खनिजों का संतुलन बनाए रखने का काम करती है. इसे शरीर का फिल्टर प्लांट भी कहा जाता है. अगर यह फिल्टर कमजोर पड़ जाए या सही से काम करना बंद कर दे तो शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं, जिससे सेहत गंभीर रूप से प्रभावित होती है.
किडनी क्यों है इतनी जरूरी?
अमेरिका के नेशनल किडनी फाउंडेशन के मुताबिक, किडनी हर दिन लगभग 200 लीटर खून फिल्टर करती है और शरीर के केमिकल बैलेंस को बनाए रखती है. जब किडनी कमजोर होती है, तो शरीर कई संकेत देने लगता है. इन्हीं संकेतों में से एक है नींद की कमी या ठीक से नींद न आना.
किडनी रोग से पीड़ित लोगों में नींद की समस्या काफी आम है. खासतौर पर क्रॉनिक किडनी डिज़ीज़ (CKD) वाले आधे से ज्यादा मरीज किसी न किसी तरह की स्लीप डिसऑर्डर से जूझते हैं.
1. खून में टॉक्सिन जमा होना
NKF की रिपोर्ट बताती है कि जब गुर्दे शरीर से टॉक्सिन को बाहर नहीं निकाल पाते, तो ये खून में ही जमा होने लगते हैं. इससे शरीर को आराम करने में परेशानी होती है और दिमाग भी शांत नहीं हो पाता. नतीजा, सोने में दिक्कत और बार-बार नींद टूटना.
2. रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम (RLS)
किडनी के मरीजों में RLS बहुत आम है. इसमें पैरों में अजीब सी झुनझुनी, खुजली या बेचैनी महसूस होती है, जिससे बार-बार पैर हिलाने का मन करता है. यह समस्या रात में ज्यादा होती है और नींद को बुरी तरह प्रभावित करती है. यह अक्सर आयरन की कमी या मिनरल असंतुलन से जुड़ी होती है.
3. स्लीप एपनिया
किडनी रोगियों में साधारण लोगों की तुलना में स्लीप एपनिया काफी ज्यादा पाया जाता है. इसमें नींद के दौरान सांस रुक-रुक कर चलती है, जिससे बार-बार नींद खुल जाती है. इसके कारण मरीज दिन भर थका हुआ और नींद से वंचित महसूस करता है.
4. हार्मोनल बदलाव
किडनी शरीर के हार्मोन संतुलन को नियंत्रित करने में भी मदद करती है. जब यह बीमार हो जाती है, तो मेलाटोनिन जैसे नींद नियंत्रित करने वाले हार्मोन का स्तर बिगड़ने लगता है. इससे नींद का पैटर्न प्रभावित होता है और मरीज को सोने में कठिनाई होती है.
फाइल फोटो
Fatty Liver Diet: आजकल बदलती लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है. फैटी लिवर तब होता है जब लिवर की कोशिकाओं में जरूरत से ज्यादा चर्बी जमा हो जाती है. शुरूआती समय में इसके लक्षण हल्के रहते हैं जैसे थकान, कमजोरी, पेट में भारीपन या हल्का दर्द. आमतौर पर लोग इन संकेतों को गंभीरता से नहीं लेते और समस्या बढ़ने पर ही डॉक्टर के पास जाते हैं. अगर लंबे समय तक इसे अनदेखा किया जाए तो यह लिवर सिरोसिस, डायबिटीज और हार्ट डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है.
अच्छी बात यह है कि संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर फैटी लिवर को शुरुआती अवस्था में ही काबू किया जा सकता है. विशेषज्ञ बताते हैं कि अपनी रोजमर्रा की डाइट में कुछ खास सब्जियां शामिल करने से तीन महीनों में ही लिवर की सेहत में सुधार दिखाई देने लगता है.
1. पालक
पालक विटामिन E, विटामिन C और फाइबर का अच्छा स्रोत है. ये तत्व लिवर को नुकसान और सूजन से बचाते हैं. रोजाना पालक खाने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है और लिवर में फैट जमा नहीं होता. साथ ही यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है जिससे अतिरिक्त चर्बी लिवर में जमा नहीं हो पाती.
2. ब्रोकोली
फैटी लिवर के मरीजों को ब्रोकोली जरूर खानी चाहिए. इसमें मौजूद ग्लूकोसिनोलेट्स लिवर को डिटॉक्स करने और फैट घटाने में मदद करते हैं. यह लिवर की सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा भी घटाता है.
3. ब्रसेल्स स्प्राउट्स
ब्रसेल्स स्प्राउट्स में इंडोल नामक तत्व पाया जाता है जो लिवर में फैट स्टोर होने से रोकता है. यह लिवर की डिटॉक्स प्रक्रिया को तेज करता है और लिवर एंजाइम्स को संतुलित रखता है. नियमित रूप से इसे खाने से लिवर को होने वाला नुकसान कम होता है और फैटी लिवर का खतरा घट जाता है.
4. केल
एंटीऑक्सीडेंट और मैग्नीशियम से भरपूर केल भी फैटी लिवर के लिए फायदेमंद है. इसे खाने से लिवर एंजाइम्स सामान्य रहते हैं और फैट जमा होना कम होता है. इसमें मौजूद नाइट्रेट्स ब्लड फ्लो सुधारते हैं और लिवर की सूजन घटाते हैं.
5. गाजर
गाजर में बीटा-कैरोटीन होता है जो विटामिन A में बदलकर लिवर की कोशिकाओं की मरम्मत करता है. गाजर का फाइबर ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है और लिवर में जमा फैट धीरे-धीरे घटाता है. इसके नियमित सेवन से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है.