फाइल फोटो
आजकल लोग अपनी डाइट और फिटनेस को लेकर बहुत सजग हो गए हैं. इसी में अंडे सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले हेल्दी फूड्स में से एक हैं. अब सफेद और भूरे अंडों के साथ-साथ काले अंडे (ब्लैक एग्स) भी चर्चा में हैं. ये अंडे दिखने में अलग होते हैं. इनका छिलका काला होता है और अंदर का रंग भी थोड़ा गहरा.
काले अंडे कड़कनाथ मुर्गी के होते हैं, जो भारत की एक खास नस्ल है. इसका मीट, पंख और अंडे सभी गहरे रंग के होते हैं. ये मुर्गियां ज़्यादातर मध्य प्रदेश के आदिवासी इलाकों में पाई जाती हैं. इनके अंडे स्वादिष्ट, लो-फैट और हाई-प्रोटीन माने जाते हैं, इसलिए फिटनेस लवर्स इन्हें खूब पसंद करते हैं.
| अंडे का प्रकार | प्रोटीन | फैट | कोलेस्ट्रॉल |
|---|---|---|---|
| कड़कनाथ (काला) | 15.6 ग्राम | 1 ग्राम | 180 मिलीग्राम |
| सामान्य (सफेद) | 6.6 ग्राम | 5.8 ग्राम | 372 मिलीग्राम |
कड़कनाथ अंडों में लगभग दोगुना प्रोटीन होता है, जबकि फैट और कोलेस्ट्रॉल बहुत कम होता है.
इम्यूनिटी बढ़ाते हैं, जिससे बीमारियों से बचाव होता है.
मसल्स मजबूत करते हैं, खासकर जिम जाने वालों के लिए फायदेमंद हैं.
दिल के लिए अच्छे हैं, क्योंकि इनमें वसा और कोलेस्ट्रॉल कम है.
डाइजेशन सुधारते हैं, जिससे शरीर को पोषण आसानी से मिलता है.
इनमें मौजूद ग्लूटामिक एसिड स्वाद को और लाजवाब बनाता है.
सफेद और काले दोनों अंडे फायदेमंद हैं, लेकिन पोषण के मामले में काले अंडे आगे हैं. इनमें ज़्यादा प्रोटीन, कम फैट और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. हालांकि, ये महंगे होते हैं और हर जगह आसानी से नहीं मिलते, अगर आप रोजाना के लिए सस्ता और हेल्दी विकल्प चाहते हैं, तो सफेद अंडे भी बेहतरीन विकल्प हैं.
फाइल फोटो
Exercise After 50 for Women: अगर आपने 50 की उम्र से पहले एक्सरसाइज नहीं की है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. विशेषज्ञों का मानना है कि आप 50 के बाद भी फिजिकल एक्टिविटी शुरू करें तो इसके फायदे तुरंत मिलने लगते हैं. महिलाओं के लिए यह और भी जरूरी हो जाता है, क्योंकि इस उम्र में मेनोपॉज के लक्षण दिखने लगते हैं, जैसे कि गर्मी लगना, नींद की परेशानी, मूड में बदलाव और जोड़ों का दर्द. ऐसे में एक्सरसाइज न सिर्फ इन लक्षणों को कम करती है बल्कि आपकी पूरी सेहत को बेहतर बनाती है.
क्यों जरूरी है एक्सरसाइज?
50 की उम्र के बाद हृदय रोग, डायबिटीज और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है लेकिन नियमित व्यायाम से इनका जोखिम काफी हद तक कम किया जा सकता है. एक्सरसाइज करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है, वजन नियंत्रित रहता है और पेट की चर्बी भी घटती है. खास बात यह है कि फिट रहने से आपकी जैविक उम्र यानी बायोलॉजिकल एज कम हो जाती है. यानी 55 की उम्र में भी आप 35 जैसी एनर्जी महसूस कर सकती हैं.
कौन-कौन सी एक्सरसाइज करें?
एरोबिक एक्सरसाइज
जैसे तेज़ चलना (ब्रिस्क वॉक), जॉगिंग, तैराकी और डांस. ये व्यायाम आपके दिल को मजबूत बनाते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं.
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
हफ्ते में दो बार हल्के वेट उठाने या शरीर के वजन से व्यायाम करने से हड्डियाँ मजबूत होती हैं और मांसपेशियाँ टोन होती हैं.
स्ट्रेचिंग और योग
इससे जोड़ों में लचीलापन बढ़ता है और चोट लगने का खतरा कम होता है. योग और पिलेट्स इस उम्र में बहुत फायदेमंद होते हैं.
एक्सरसाइज शुरू करने से पहले…
अगर आपको ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, डायबिटीज या कोई अन्य पुरानी बीमारी है, तो किसी डॉक्टर से सलाह जरूर लें. उसके बाद ही किसी फिटनेस रूटीन की शुरुआत करें.
फाइल फोटो
Fenugreek Seeds for Belly Fat: तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ-साथ लोगों की जीवनशैली भी बदल रही है. लंबे समय तक ऑफिस में बैठे रहना, कम फिजिकल एक्टिविटी और असंतुलित खान-पान ने मोटापे और उससे जुड़ी बीमारियों को तेज़ी से बढ़ाया है. इनमें सबसे बड़ी चिंता का कारण पेट की चर्बी या एब्डॉमिनल फैट है, जिसे विसरल फैट भी कहा जाता है. यह चर्बी पेट के अंगों को घेरकर उनके कामकाज को प्रभावित करती है और व्यक्ति में हार्ट डिज़ीज़, डायबिटीज़ और अन्य क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ाती है.
डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी
हार्वर्ड हेल्थ की रिपोर्ट बताती है कि पेट की चर्बी कम करना आसान नहीं होता, लेकिन सही आहार और नियमित व्यायाम से इसे घटाया जा सकता है. हेल्दी डाइट अपनाना, रोज़ाना कम से कम 30 मिनट वॉक, योग या किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी करना सबसे ज़रूरी कदम हैं.
मेथी दाना एक प्राकृतिक उपाय
भारतीय, ग्रीक, मिस्र और रोमन सभ्यताओं में मेथी दाना केवल मसाले के तौर पर नहीं, बल्कि औषधीय गुणों के लिए भी इस्तेमाल होता रहा है. आज भी यह एक प्राकृतिक हर्ब के रूप में कई स्वास्थ्य समस्याओं में मददगार माना जाता है. विशेषज्ञ बताते हैं कि पेट की चर्बी कम करने में भी मेथी दाना सहायक हो सकता है.
क्यों फायदेमंद है मेथी
मेथी दाना फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है और अनावश्यक खाने की आदत कम होती है. इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर ‘गैलेक्टोमानन’ पाचन को बेहतर बनाता है, मेटाबॉलिज़्म तेज़ करता है और ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करता है. मेटाबॉलिज़्म बढ़ने से शरीर अतिरिक्त कैलोरी और फैट को तेज़ी से जलाता है.
कैसे करें सेवन
सबसे आसान तरीका है, एक चम्मच मेथी दाना रातभर पानी में भिगो दें. सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पी लें और चाहें तो भीगे हुए दाने भी खा सकते हैं. दूसरा तरीका है, मेथी के दानों को हल्का भूनकर पाउडर बना लें. आधा चम्मच पाउडर गुनगुने पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से भी फायदा मिल सकता है. इस पाउडर को आप सूप या जूस में मिलाकर भी ले सकते हैं.
सावधानी भी जरूरी
मेथी दाना एक प्राकृतिक उपाय है लेकिन किसी भी हर्बल उपाय की तरह इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए. डायबिटीज़ या अन्य क्रॉनिक बीमारी के मरीजों को इसे अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
फाइल फोटो
Importance of Sleep in Relationships: नींद सिर्फ शरीर को आराम देने के लिए नहीं होती, बल्कि यह हमारे मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी होती है. जब आप अच्छी और भरपूर नींद लेते हैं, तो अगला दिन ऊर्जा से भरा हुआ महसूस होता है और आप बेहतर निर्णय ले पाते हैं. इसके विपरीत, नींद की कमी आपके मूड, सहनशीलता और रिश्तों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है.
1. चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स
नींद की कमी सबसे पहले आपके स्वभाव पर असर डालती है. आप छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने लगते हैं या जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया देते हैं. थकावट की स्थिति में धैर्य की कमी हो जाती है, जिससे पार्टनर के साथ अनावश्यक बहस और टकराव की स्थिति बनती है. इससे रिश्तों में तनाव पैदा होता है.
2. भावनात्मक जुड़ाव में कमी
नींद की कमी आपके और आपके साथी के बीच भावनात्मक दूरी पैदा कर सकती है. जब मन थका हुआ होता है, तो किसी और की भावनाओं को समझना और उनके साथ भावनात्मक रूप से जुड़ पाना मुश्किल हो जाता है. इससे रिश्तों में अपनापन और समझदारी धीरे-धीरे कम होने लगती है.
3. फिजिकल रिलेशनशिप पर असर
अच्छे रिलेशनशिप में शारीरिक जुड़ाव भी एक अहम भूमिका निभाता है लेकिन जब दोनों साथी नींद की कमी से जूझ रहे हों, तो थकावट के कारण उनके बीच फिजिकल इंटिमेसी में भी कमी आ जाती है. यह न केवल रिश्ते को कमजोर करता है, बल्कि आत्मविश्वास और आत्म-संतुष्टि पर भी असर डालता है.
4. रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए नींद को प्राथमिकता दें
अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता मजबूत और स्वस्थ बना रहे, तो खुद की नींद पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. हर दिन 7 से 8 घंटे की नींद न केवल आपके शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह आपको बेहतर पार्टनर भी बनाती है. अच्छी नींद आपको भावनात्मक रूप से संतुलित रखने में मदद करती है, जिससे रिश्तों में स्थिरता आती है.