How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

Winter Health Tips: सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 ड्राई फ्रूट्स, देंगे गर्माहट और ताकत

File

फाइल फोटो

Winter Dry Fruits Benefits: सर्दियों का मौसम ठंडक और सुहावनेपन के साथ आता है, लेकिन इस समय शरीर को गर्म और मजबूत रखना बहुत जरूरी होता है. ठंड में अक्सर लोग थकान, कमजोरी, जोड़ों में दर्द और दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान रहते हैं. ऐसे में सही खानपान बहुत मदद करता है. खासतौर पर ड्राई फ्रूट्स (सूखे मेवे) इस मौसम में शरीर को अंदर से ऊर्जा और गर्माहट देने का काम करते हैं.

ड्राई फ्रूट्स न सिर्फ पौष्टिक होते हैं बल्कि इनमें मौजूद विटामिन, मिनरल और हेल्दी फैट शरीर की इम्युनिटी को भी मजबूत बनाते हैं. यहां जानें सर्दियों में कौन से 5 ड्राई फ्रूट्स खासतौर पर खाने चाहिए और उनके क्या फायदे हैं.

बादाम
बादाम सबसे मशहूर ड्राई फ्रूट है. इसे सर्दियों में खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है. बादाम में प्रोटीन, विटामिन E, फाइबर और मैग्नीशियम पाया जाता है. यह दिमाग को तेज करता है, दिल की सेहत सुधारता है और शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है.

अखरोट
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन E से भरपूर होता है. यह शरीर में सूजन कम करता है और हृदय को स्वस्थ रखता है. अखरोट सर्दियों में होने वाले वायरल संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट अच्छी मात्रा में होते हैं.

अंजीर
अंजीर फाइबर का बेहतरीन स्रोत है. यह सर्दियों में कब्ज की समस्या को कम करता है. इसमें मौजूद कैल्शियम और पोटैशियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं.

किशमिश
किशमिश आयरन से भरपूर होती है, इसलिए यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करती है. इसमें विटामिन C, जिंक और एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है.

खजूर
खजूर सर्दियों में खूब खाया जाता है क्योंकि यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और गर्माहट बनाए रखता है. इसमें आयरन और फाइबर होता है, जो खून की कमी और पाचन समस्याओं में फायदा करता है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

23 Nov 2025  ·  Published: 00:53 IST

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सतीश शाह का निधन, 74 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

File

फाइल फोटो

Satish Shah Death News: बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है. 25 अक्टूबर दोपहर 2:30 बजे उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली. जानकारी के मुताबिक, वे काफी समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे. उनके मैनेजर ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है. सतीश शाह का अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा. फिलहाल उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में रखा गया है.

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर
सतीश शाह के निधन की खबर से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री दोनों ही सदमे में हैं. हाल ही में विज्ञापन जगत की शख्सियत पीयूष पांडे के निधन के बाद अब सतीश शाह के जाने से इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है.

‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ से मिली घर-घर में पहचान
सतीश शाह ने अपने लंबे करियर में कई फिल्मों में शानदार काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ से मिली. शो में उन्होंने इंद्रवदन साराभाई का किरदार निभाया था, जो दर्शकों को आज भी याद है. उनकी और रत्ना पाठक शाह (माया साराभाई) की जोड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया था.

टेलीविजन में छोड़ी अमिट छाप
सतीश शाह ने टीवी पर भी कई यादगार किरदार निभाए. उनका सिटकॉम ‘ये जो है जिंदगी’ (1984) आज भी क्लासिक माना जाता है, जिसमें उन्होंने हर एपिसोड में अलग किरदार निभाया था. इसके बाद ‘फिल्मी चक्कर’ और ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ जैसे शोज़ में उन्होंने अपनी बेहतरीन कॉमेडी से लोगों का दिल जीता.

फिल्मों में भी रहे दमदार
टीवी के अलावा सतीश शाह ने ‘मैं हूं ना’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘फना’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘रा.वन’, ‘साजन चले ससुराल’, और ‘जाने भी दो यारों’ जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया। शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूं ना’ में उनका प्रोफेसर का किरदार दर्शकों को खूब हंसाता था.

निजी जीवन
सतीश शाह का जन्म गुजरात के मांडवी में हुआ था. उन्होंने जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और फिर फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से अभिनय की पढ़ाई की. 1972 में उनकी शादी डिज़ाइनर मधु शाह से हुई थी. कोरोना काल में उन्होंने कोविड को मात भी दी थी.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

25 Oct 2025  ·  Published: 19:17 IST

Detox Herbs: सुबह तक पेट और लिवर हो जाएंगे साफ, बस अपनाएं किचन के ये 4 पत्ते

File

फाइल फोटो

Detox Herbs: शरीर में जब गंदगी जमा होती है तो उसका असर सीधे डाइजेशन, स्किन और एनर्जी लेवल पर दिखने लगता है. थकान, मुंहासे , पेट में भारीपन या सुस्ती, ये सब इसी की निशानी हैं. डिटॉक्स के लिए लोग महंगे ग्रीन जूस या सप्लीमेंट्स लेते हैं, लेकिन असली सफाई तभी होती है जब आंतें और लिवर ठीक से काम करें. इसका आसान उपाय आपके किचन में ही छिपा है. चार ऐसे पत्तों में, जो शरीर को भीतर से साफ कर देते हैं. आइए जानते हैं कौन से हैं ये 4 पत्ते और इस्तेमाल कैसे करें.

1. सेना पत्ता (Senna Leaf)
सेना पत्ता सबसे असरदार डिटॉक्स माना जाता है. यह आंतों की मसल्स को एक्टिव करता है और पुरानी जमा गंदगी को बाहर निकालता है. कब्ज या सख्त स्टूल की समस्या वाले लोगों के लिए यह बेहद फायदेमंद है. सबसे पहले आधा चम्मच सेना पाउडर में थोड़ा काला नमक मिलाकर रात को गर्म पानी के साथ लें. साथ ही इसका सेवन हफ्ते में 1-2 बार ही करें, क्योंकि ज्यादा लेने से आदत बन सकती है.

2. नीम की पत्तियां (Neem Leaves)
नीम की पत्तियां शरीर से बैक्टीरिया और टॉक्सिन्स को बाहर करती हैं. यह पेट में संक्रमण, माउथ अल्सर, फूड पॉइजनिंग और स्किन प्रॉब्लम्स में मददगार है. सबसे पहले सुबह खाली पेट कुछ नीम की पत्तियां चबाएं या नीम कैप्सूल लें. इसके बाद पेट की सफाई के साथ-साथ त्वचा भी साफ और चमकदार रहती है.

3. करी पत्ता (Curry Leaves)
करी पत्ता लिवर को एक्टिव करता है और बाइल प्रोडक्शन बढ़ाता है, जिससे पाचन बेहतर होता है. यह फैटी लिवर और पेट के आसपास जमा फैट को घटाने में मदद करता है. करी पत्ते को चबाकर या उसका पाउडर गर्म पानी के साथ रात को सोने से पहले लें.

4. पुदीना (Mint Leaves)
पुदीना पेट की मसल्स को रिलैक्स करता है, गैस और ब्लोटिंग को कम करता है और पेट की जलन को शांत करता है. यह इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) जैसी समस्याओं में भी असरदार है. सबसे पहले रात को सोने से पहले पुदीने की चाय पीएं. इसके बाद पेट ठंडा रहता है और नींद भी अच्छी आती है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

19 Oct 2025  ·  Published: 20:46 IST

Diwali Fitness Tips: दिवाली के पकवानों के बीच ऐसे रखें अपनी फिटनेस बरकरार, जानिए आसान उपाय

File

फाइल फोटो

दिवाली का त्योहार आने वाला है और चारों तरफ रौनक दिखाई देने लगी है. बाजारों में मिठाइयों की खुशबू और घरों में बनने वाले पकवानों का दौर शुरू हो चुका है. ऐसे में फिटनेस लवर लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है. स्वादिष्ट पकवानों का मज़ा लेते हुए फिट रहना. अगर आप भी सोच रहे हैं कि दिवाली पर खाने-पीने का मजा भी लें और वजन भी न बढ़े, तो ये 5 आसान फिटनेस टिप्स आपके लिए हैं.

ध्यान से खाएं
त्योहार के दौरान सबसे जरूरी बात है. Mindful Eating. खाने के वक्त सिर्फ स्वाद पर ध्यान न दें, बल्कि यह भी सोचें कि आप कितना और क्या खा रहे हैं. ओवरईटिंग से बचें. जो भी खाएं, छोटे हिस्सों में खाएं और सिर्फ स्वाद के लिए, पेट भरने के लिए नहीं.

छेना वाली मिठाइयां चुनें
मावा या दूध से बनी भारी मिठाइयों के बजाय हल्की मिठाइयां चुनें जैसे छेना बेस्ड मिठाइयां, रसगुल्ला, छेना पायस या सैंडेश। इनमें कैलोरी कम होती है. अगर चाशनी ज्यादा लगे तो मिठाई से उसका सिरप निकाल दें. इससे मिठाई हल्की और सेहतमंद बन जाएगी.

पैदल चलने की आदत डालें
दिवाली की तैयारियों में खुद को फिजिकली एक्टिव रखें. बाजार या रिश्तेदारों के घर पैदल जाकर अपने कदम बढ़ाएं. घर की सफाई या सजावट में भी हाथ बटाएं, इससे कैलोरी बर्न होगी और आप एक्टिव बने रहेंगे.

ज्यादा पानी पिएं
कई बार हमें भूख नहीं बल्कि प्यास लगती है. इसलिए जब भी खाने का मन करे, पहले एक गिलास पानी पी लें. इससे आप ओवरईटिंग से बचेंगे और शरीर हाइड्रेट रहेगा. पानी पीने से मेटाबॉलिज्म भी अच्छा रहता है.

जिम या रनिंग न छोड़ें
त्योहारों के बीच वर्कआउट को नजरअंदाज न करें. अगर जिम नहीं जा पा रहे हैं तो सुबह की रनिंग या हल्की एक्सरसाइज जरूर करें. इससे आप अपने कैलोरी इनटेक को बैलेंस कर पाएंगे और त्योहार के मजे के साथ फिटनेस भी बनी रहेगी.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

15 Oct 2025  ·  Published: 11:16 IST