फाइल फोटो
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. फैंस उन्हें प्यार से विरुष्का कहते हैं. दोनों की मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई. यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दिसंबर 2017 में उन्होंने शादी कर ली.
शुरुआती दिनों में विराट और अनुष्का ने अपने रिश्ते को पब्लिक से छिपाकर रखा, लेकिन दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था. जब विराट मैदान पर रन बनाते, तो कैमरे अक्सर अनुष्का की मुस्कान कैद कर लेते. वहीं जब टीम इंडिया हारती, तो कुछ ट्रोल्स अनुष्का को निशाना बनाते थे.
साल 2016 दोनों के लिए मुश्किल भरा रहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल उनके बीच ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं. किसी ने कहा कि दोनों के करियर की प्राथमिकताएं अलग थीं, तो कुछ ने बताया कि यह एक गलतफहमी थी. बाद में खबरें आईं कि अनुष्का के भाई करणेश ने दोनों को दोबारा मिलाने में अहम भूमिका निभाई. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने भी विरुष्का के रिश्ते को फिर से जोड़ने में मदद की.
सलमान मजाक में अनुष्का से कहा करते थे कि "अगर प्यार सच्चा है, तो उसे निभाना चाहिए." कहा जाता है कि यह बात अनुष्का के दिल को छू गई और दोनों ने फिर से अपने रिश्ते को एक नया मौका दिया. आज विराट और अनुष्का की शादी को करीब 8 साल पूरे हो चुके हैं। उनके दो बच्चे हैं और दोनों फिलहाल परिवार के साथ लंदन में रह रहे हैं. फैंस के लिए “विरुष्का” अब सिर्फ एक कपल नहीं, बल्कि प्यार और समझ का खूबसूरत उदाहरण हैं.
फाइल फोटो
सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने नए एल्बम AURA के वर्ल्ड टूर पर हैं. हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी कॉन्सर्ट से पहले बैकस्टेज की कुछ झलकियां दिखाई. इसी दौरान उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया. उन्हें ऑस्ट्रेलिया में रेसिस्ट कमेंट्स (नस्लभेदी टिप्पणियां) झेलनी पड़ीं.
दिलजीत ने बताया कि जैसे ही वो ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, वहां के पैपराजी ने उनकी तस्वीरें खींचीं. जब तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, तो कुछ लोगों ने उनके बारे में नस्लभेदी टिप्पणियां कीं. किसी ने लिखा, “नया ऊबर ड्राइवर आ गया”, तो किसी ने कहा, “नया 7-11 कर्मचारी पहुंच गया”. दिलजीत ने कहा, “मैंने ऐसे कई कमेंट्स देखे हैं. मुझे लगता है कि दुनिया एक होनी चाहिए, न कि बंटे हुए देशों में.”
दिलजीत ने दिखाई परिपक्वता
दिलजीत ने बताया कि उन्हें इन टिप्पणियों से कोई फर्क नहीं पड़ता. बल्कि उन्होंने कहा कि उन्हें कैब या ट्रक ड्राइवर से तुलना किए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि ये लोग बहुत मेहनत करते हैं और समाज को चलाने में अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा, “अगर ट्रक ड्राइवर न हों तो हमारे घर तक रोटी नहीं पहुंचेगी. मैं इन बातों पर नाराज़ नहीं हूं, बल्कि जो ऐसा सोचते हैं उनके लिए भी मेरे मन में प्यार है.”
फैंस हुए इमोशनल
दिलजीत का यह वीडियो वायरल हो गया. फैंस ने उन्हें सपोर्ट किया और कहा कि वो असली स्टार हैं जो हर इंसान की इज्जत करना जानते हैं.
वर्कफ्रंट पर
दिलजीत हाल ही में ‘सरदार जी 3’ और ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ फिल्मों में नजर आए थे. ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर विवाद हुआ था. भारत में फिल्म की रिलीज अभी बाकी है, लेकिन ओवरसीज में इसे रिलीज किया जा चुका है.
उनकी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ है, जिसमें उनके साथ सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी नजर आएंगे. साथ ही, उन्होंने 15 अक्टूबर को अपना नया एलबम AURA भी रिलीज किया है, जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.
फाइल फोटो
Bigg Boss 19 Trophy Reveal: टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले बस दो दिन दूर है, और घर का माहौल पहले से कहीं ज़्यादा रोमांचक हो गया है. इस हफ़्ते, शो ने अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट की घोषणा की. गौरव खन्ना, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, प्रणीत मोरे और तान्या मित्तल. इनमें से कोई एक 7 दिसंबर को ट्रॉफी उठाएगा.
इस बीच, बिग बॉस ने घर वालों को इस सीज़न की ट्रॉफी की पहली झलक दिखाई. यह ट्रॉफी पिछले सभी सीज़न से काफी अलग और अनोखी है. सबसे खास बात यह है कि ट्रॉफी के डिज़ाइन में सलमान खान का मशहूर 'हाथ जोड़कर प्रार्थना करने वाला' पोज़ शामिल है. यह चमकदार हीरे जड़ी ट्रॉफी इस सीज़न की थीम से पूरी तरह मेल खाती है और सभी कंटेस्टेंट इसे देखकर बहुत खुश हुए.
एपिसोड में टॉप 5 कंटेस्टेंट आखिरी बार 'असेंबली रूम' में इकट्ठा हुए, जहां बिग बॉस ने उन्हें ट्रॉफी दिखाई और उनसे पूछा कि उनके अलावा, वे किसे ट्रॉफी जीतने के लायक समझते हैं. अमाल मलिक ने सबसे पहले प्रणीत मोरे का नाम लिया. प्रणीत ने गौरव खन्ना को लायक बताया. फरहाना भट्ट ने तान्या मित्तल का नाम लिया. गौरव खन्ना ने भी प्रणीत को ही चुना. जबकि तान्या मित्तल ने अमाल मलिक का नाम लिया.
इस बातचीत और ट्रॉफी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं. फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि 2025 का विनर कौन होगा. इस बीच, एपिसोड में एक और बड़ा पल आया जब माल्टी चाहर को कम वोट मिलने की वजह से घर से बाहर जाना पड़ा. माल्टी घर से निकलते समय काफी इमोशनल लग रही थीं और प्रणीत और अमाल से नाराज़ भी दिखीं.
उन्होंने अलविदा कहते समय उन्हें इग्नोर भी किया. उनके बाहर होने के बाद अब सिर्फ टॉप 5 कंटेस्टेंट ही फाइनल रेस में बचे हैं. जैसे-जैसे फिनाले नज़दीक आ रहा है, दर्शकों में एक्साइटमेंट और बढ़ गया है. सबकी नज़रें इस बात पर हैं कि 7 दिसंबर को सलमान स्टाइल वाली यह चमकदार ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी.
फाइल फोटो
Sayara Emotional Audience Reactions: 18 जुलाई 2025 को रिलीज़ हुई अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने पूरे देश में तहलका मचा दिया है. रिलीज के तीन हफ्तों के बाद भी इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है. ये एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है, जिसने लोगों के दिलों को गहराई से छू लिया.
सोशल मीडिया पर छाया ‘सैयारा’ का जादू
रिलीज के कुछ दिनों बाद से ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के इमोशनल रिएक्शन्स वायरल होने लगे. किसी ने थियेटर में बैठकर रोने का वीडियो डाला, तो कोई IV ड्रिप लगाकर फिल्म देखने पहुंचा. एक यूज़र ने तो ये तक बताया कि वो अपने एक्स को याद करके बेहोश हो गया. इस तरह के ड्रामेटिक रिएक्शन्स देखकर लोगों को लगा कि शायद ये सब एक प्रमोशनल गिमिक (चाल) है.
डायरेक्टर बोले- रिएक्शन ऑर्गेनिक थे
फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कहा कि ये सारी प्रतिक्रियाएं प्राकृतिक और असली (ऑर्गेनिक) थीं. उन्होंने दावा किया कि टीम ने इस तरह का कोई फेक प्रमोशन नहीं किया और जो कुछ भी हुआ, वो दर्शकों के दिल से निकली भावना थी.
लेकिन वरुण बडोला ने किया बड़ा खुलासा
अब इस फिल्म में अहान पांडे के पिता का रोल निभाने वाले अनुभवी अभिनेता वरुण बडोला ने एक इंटरव्यू में बिल्कुल अलग बात कह दी. वरुण ने बताया कि फिल्म के प्रचार के लिए PR टीम ने खास रणनीति अपनाई थी. उन्होंने माना कि जो सोशल मीडिया पर शोर मचा, वो पीआर टीम की ही सोची-समझी योजना का हिस्सा था.
वरुण ने कहा, “मुझे लगता है प्रमोशनल टीम थोड़ा ज्यादा ही आगे बढ़ गई थी. इंस्टाग्राम पर लोग चूड़ियां तोड़ रहे थे, छाती पीट रहे थे, IV ड्रिप लगवाकर फिल्म देख रहे थे. भगवान का शुक्र है कि कोई रेंगते हुए नहीं पहुंचा.”
फिल्म को देखे बिना बोले वरुण!
वरुण ने ये भी खुलासा किया कि अब तक उन्होंने ‘सैयारा’ देखी ही नहीं है. उन्होंने बताया कि जब फिल्म बन रही थी, तब टीम को लगा था कि फिल्म बस अपनी लागत निकाल लेगी लेकिन तीसरे दिन ही जब फिल्म सुपरहिट हो गई, तो सभी हैरान रह गए.
कमाई में भी रिकॉर्ड तोड़
‘सैयारा’ ने अब तक दुनियाभर में 507 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है. यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शुमार हो चुकी है और 2025 की भी टॉप ग्रॉसर बन गई है.