How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

'शुरू में लोग मुझे रील वाली कहकर चिढ़ाते थे', Bigg Boss 19 से बाहर होने के बाद बोलीं नीलम गिरी

File

फाइल फोटो

Neelam Giri Bigg Boss 19: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार नीलम गिरी हाल ही में बिग बॉस 19 से बेघर हो गई हैं. शो से बाहर आने के बाद उन्होंने अपनी जर्नी और इंडस्ट्री के अनुभवों पर खुलकर बात की. नीलम ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें “रील बनाने वाली लड़की” कहकर चिढ़ाया जाता था, लेकिन उन्हीं वीडियो की वजह से उन्हें बड़े मौके मिले और वह आज इस मुकाम पर पहुंची हैं.

‘वीडियो वाली समझकर लोग मज़ाक उड़ाते थे
नीलम ने बताया कि शुरू में जब वह शॉर्ट वीडियो बनाती थीं, तब सेट पर कई लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते थे. उन्हें लगता था कि रील बनाने वाला कोई क्या कर लेगा. लेकिन किस्मत ने वहीं से करवट ली, नीलम का एक वीडियो भोजपुरी स्टार पवन सिंह तक पहुंचा और उन्होंने कहा कि लड़की में टैलेंट है. नीलम बोली, “मैं रील्स का अपमान नहीं करती. इसी ने मुझे पहचान दी और इसी से मेरी रोज़ी-रोटी चली.”

खेसारी–पवन की राइवलरी का कोई असर नहीं पड़ा
नीलम ने बताया कि वह पवन सिंह और खेसारी लाल यादव दोनों के साथ काम कर चुकी हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री में दोनों की राइवलरी मशहूर है, लेकिन नीलम के मुताबिक इसका उन पर कोई असर नहीं पड़ा. वह बोलीं, “मेरे अपने भी कई हिट गाने हैं, मेरी खुद की पहचान है. हां, पवन जी और खेसारी जी से मुझे मौके मिले, लेकिन मेरी मेहनत भी कम नहीं है.”

पवन सिंह–खेसारी संग ‘अफेयर’ की अफवाहों पर जवाब
नीलम ने कहा कि भोजपुरी में अक्सर हीरोइनों का नाम स्टार एक्टर्स के साथ जोड़ा जाता है, लेकिन वह प्रोफेशनल रहते हुए काम करती हैं. इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मैं पवन सर की बहुत इज्जत करती हूं. हदें पार करना मेरी आदत नहीं है. हम बहुत कम बात करते हैं, सिर्फ काम की. यही मेरी सुरक्षा है.”

प्रोड्यूसर प्रवेश लाल यादव के साथ नाम जुड़ने पर बोलीं
नीलम का नाम भोजपुरी निर्माता प्रवेश लाल यादव के साथ भी जोड़ा गया था. इस पर उन्होंने साफ कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. वह बोली, “हमारा एक गाना हिट हुआ, इसलिए उन्होंने सोचा कि आगे भी मेरे साथ काम आसान रहेगा. मुझे अच्छे पैसे मिले, गाने चले, तो समस्या क्या है? हम अच्छे दोस्त हैं, बस इतना ही.”
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

16 Nov 2025  ·  Published: 22:30 IST

तमिल एक्टर मदन बॉब का निधन, साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर

File

फाइल फोटो

Madhan Bob Death News: दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आई है. मशहूर तमिल अभिनेता, हास्य अभिनेता और संगीतकार मदन बॉब का निधन हो गया है. उनका असली नाम एस. कृष्णमूर्ति था. 71 साल की उम्र में उन्होंने 2 अगस्त की रात चेन्नई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि वह पिछले कई सालों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. लंबे समय तक बीमारी से लड़ने के बाद उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

मदन बॉब के निधन की खबर से उनके परिवार, दोस्त, प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री के लोग बेहद दुखी हैं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन अभिनय ने उन्हें साउथ सिनेमा का एक खास चेहरा बना दिया था.

अभिनय से बनाई खास पहचान
मदन बॉब ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में की थी. उनकी पहली फिल्म 'निंगल केट्टावई' थी, जिसमें उन्होंने एक छोटा सा रोल निभाया था. इसके बाद उन्होंने 'थेवर मगन', 'फ्रेंड्स', 'जेमिनी', 'थिरुदा-थिरुदा' और 'कन्नुकुल नीलावु' जैसी कई सुपरहिट तमिल फिल्मों में काम किया.

उन्होंने कमल हासन, रजनीकांत, अजित कुमार, सूर्या और विजय जैसे शीर्ष अभिनेताओं के साथ काम किया. उनके अभिनय ने हमेशा दर्शकों को हंसाया और उनका दिल जीता. वह फिल्म 'चाची 420' में भी नज़र आए, जिसे हिंदी दर्शकों ने भी खूब पसंद किया.

सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक संगीतकार भी थे
बहुत कम लोग जानते हैं कि मदन बॉब एक बेहतरीन संगीतकार भी थे. अभिनय में नाम कमाने से पहले, उन्होंने संगीत की दुनिया में भी काम किया. उन्हें शुरू से ही फिल्मों में संगीत देने का शौक था और उन्होंने इसमें भी अपनी एक अलग पहचान बनाई.

टीवी पर भी थे मशहूर
मदन बॉब का जादू सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि टीवी पर भी चला. उन्होंने मशहूर कॉमेडी शो 'अस्थापोवधु यारु' में बतौर जज काम किया. इसके अलावा, उन्होंने कई तमिल टीवी धारावाहिकों में भी अभिनय किया. टीवी के ज़रिए उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ी और वे हर उम्र के दर्शकों के चहेते बन गए.

मदन बॉब यादों में ज़िंदा रहेंगे
मदन बॉब भले ही अब हमारे बीच न हों, लेकिन उनकी कॉमिक टाइमिंग, अभिनय और फ़िल्में हमेशा लोगों के दिलों में ज़िंदा रहेंगी। उनकी फ़िल्मों के डायलॉग और सीन आज भी लोगों को हंसाते हैं. दक्षिण सिनेमा में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

03 Aug 2025  ·  Published: 05:38 IST

जाह्नवी कपूर का काउगर्ल स्टाइल हुआ वायरल, बोल्ड और ग्लैमरस लुक से जीता दिल

File

फाइल फोटो

Janhvi Kapoor Cowgirl Look: फिल्म ‘परम सुंदरी’ में दमदार एक्टिंग और ग्लैमरस अंदाज़ से फैंस को प्रभावित करने वाली जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की रिलीज़ से पहले वह अलग-अलग शहरों में प्रमोशन कर रही हैं और हर जगह अपने लुक्स से सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में उन्होंने ऐसा बोल्ड काउगर्ल लुक कैरी किया, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे.

जाह्नवी ने अपने काउगर्ल लुक के लिए ब्राउन कलर का स्ट्रैपलेस कॉर्सेट टॉप पहना था, जिसमें फ्रंट पर लेस-टाईअप डिटेल थी. यह कॉर्सेट उनके शरीर पर फिट होकर उनकी टोंड बॉडी को और उभार रहा था. कॉर्सेट का ब्राउन शेड और इसका स्ट्रक्चर्ड डिज़ाइन उनके पूरे लुक को स्टाइलिश और बोल्ड बना रहा था.

 

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

इसके साथ जाह्नवी ने शाइनी मेटैलिक स्नेकस्किन प्रिंट शॉर्ट्स पहने थे. इन छोटे और ग्लैमरस शॉर्ट्स ने उनके आउटफिट में बोल्डनेस का तड़का लगाया. कॉर्सेट की मैट फिनिश और शॉर्ट्स की शाइनी टेक्सचर के बीच का यह कंट्रास्ट उनके लुक को और भी ट्रेंडी बना रहा था.

काउगर्ल स्टाइल को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने नुकीले क्रीम रंग के काउबॉय बूट्स पहने. ये बूट्स उनके आउटफिट को शार्प और स्टाइलिश टच दे रहे थे, जिससे उनका पूरा लुक और ज्यादा आकर्षक हो गया. जाह्नवी ने अपने इस बोल्ड अंदाज़ को ज्यादा भारी एक्सेसरीज से नहीं सजाया.

उन्होंने बस एक चंकी ब्रेसलेट पहनकर लुक को सिंपल और एलीगेंट रखा। बालों को उन्होंने मिड-पार्टिंग के साथ हल्का कर्ल करते हुए खुला छोड़ा. उनका ब्रोंज मेकअप और न्यूड लिप्स उनके चेहरे के फीचर्स को खूबसूरती से उभार रहे थे. सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें वायरल हो गईं और फैंस ने उनके नए लुक की जमकर तारीफ की. किसी ने कहा यह उनका सबसे ग्लैमरस अवतार है, तो किसी ने लिखा कि जाह्नवी हर बार अपने फैशन से सभी को चौंका देती हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

19 Sep 2025  ·  Published: 12:18 IST

बिहार चुनाव: पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच छिड़ी सियासी जंग, मंच से दिया दो टूक जवाब

प्रतीकात्मक फोटो

फाइल फोटो

Bihar Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, राजनीतिक माहौल भी गर्म होता जा रहा है. इसी बीच भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े सितारे पवन सिंह और खेसारी लाल यादव अब चुनावी मैदान में आमने-सामने नजर आ रहे हैं.

एक तरफ पवन सिंह एनडीए (NDA) के लिए प्रचार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव आरजेडी (RJD) के टिकट पर छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. दोनों की लोकप्रियता और बयानों ने अब चुनावी माहौल को और दिलचस्प बना दिया है.

पवन सिंह का खेसारी पर पलटवार
हाल ही में एक चुनावी रैली के दौरान पवन सिंह ने बिना नाम लिए खेसारी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “हम किसी के बारे में बुरा नहीं बोलते, लेकिन जो अंड-बंड बोलता है, उसका बयान खुद सुन लीजिए. कभी कहता है कि हम मोदी जी के फैन हैं, कभी कहता है कि हमें किसी ने नहीं बनाया. भाई, किसी इंसान को एक जगह टिककर रहना चाहिए. कभी शिकायत, कभी बढ़ाई, कभी उल्टा-सीधा बोलना ठीक नहीं.”

खेसारी का विवादित बयान
इससे पहले खेसारी लाल यादव ने एक कार्यक्रम में पवन सिंह को ‘नचनिया’ कह दिया था. इस शब्द को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ. पवन सिंह ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “शब्द के दो मतलब हो सकते हैं. अगर जुबान फिसल गई है तो इसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहिए.”

दोनों की जंग से चर्चा तेज
दोनों स्टार्स के बीच यह बयानबाजी अब चुनावी चर्चा का हिस्सा बन गई है. भोजपुरी सिनेमा के फैंस भी सोशल मीडिया पर इस सियासी तकरार पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

03 Nov 2025  ·  Published: 14:06 IST