How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

50 की उम्र में भी फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, कहा—‘मैं टॉक्सिसिटी का हिस्सा नहीं’

File

फाइल फोटो

Malaika Arora Trolls Reply: बॉलीवुड की फिटनेस और ग्लैमरस क्वीन मलाइका अरोड़ा आज भी फैंस के बीच जबरदस्त पॉपुलर हैं. 50 की उम्र में भी उनकी खूबसूरती और फिटनेस कई यंग एक्ट्रेसेस को मात देती है. लेकिन निजी जिंदगी को लेकर मलाइका को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. अब उन्होंने पहली बार अपने हेटर्स को साफ जवाब दिया है.

ट्रोलिंग पर मलाइका का जवाब
अरबाज खान से तलाक के बाद और अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते की वजह से मलाइका को कई बार निशाना बनाया गया. लोग उनकी उम्र और पर्सनल लाइफ को लेकर कमेंट करते रहे, लेकिन एक्ट्रेस ने हमेशा चुप रहकर अपना काम किया. मीडिया से बातचीत करते हुए मलाइका ने कहा, “मैंने अपनी ग्रोथ पर ध्यान देना सीख लिया है. लोगों की नेगेटिविटी मुझ पर असर नहीं डालती. ट्रोल्स तो बस बोलने के लिए होते हैं, लेकिन मैं उस टॉक्सिसिटी का हिस्सा नहीं बनती. मेरे लिए मेरा परिवार, दोस्त और मेरी मानसिक शांति सबसे ज्यादा अहम है.” उन्होंने साफ किया कि अब वो किसी भी तरह के हेट या निगेटिव कमेंट पर रिएक्ट नहीं करतीं. उनका फोकस सिर्फ अपनी जिंदगी और अपने लोगों पर रहता है.

एक्टिंग से ज़्यादा डांस का जुनून
मलाइका ने यह भी बताया कि उन्हें एक्टिंग पसंद है, लेकिन डांस के सामने एक्टिंग उन्हें उतनी खुशी नहीं दे पाती.
उन्होंने कहा, “एक्टिंग मुझे पसंद है, लेकिन डांस मेरे लिए घर जैसा है. डांस नंबर परफॉर्म करने का जोश मुझे एक्टिंग में कभी महसूस नहीं हुआ.” मलाइका का कहना है कि डांस उनका पहला प्यार है और यही उनकी असली पहचान भी है.

इन दिनों क्या कर रही हैं मलाइका?
फिलहाल मलाइका अरोड़ा टैलेंट रियलिटी शो ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’ में जज के रूप में दिखाई दे रही हैं. उनके साथ नवजोत सिंह सिद्धू और सिंगर शान भी जज पैनल में हैं. शो में मलाइका की एंट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. इससे पहले भी वो कई रियलिटी शोज को जज कर चुकी हैं और हमेशा अपने स्टाइल और एलीगेंस से फैंस को इंप्रेस करती रही हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

17 Nov 2025  ·  Published: 12:16 IST

कैंसर से जूझते हुए दुनिया को अलविदा कह गए पंकज धीर, बेटे निकितिन का छलका दर्द

File

फाइल फोटो

Pankaj Dheer Death News: महाभारत में कर्ण की भूमिका निभाकर मशहूर हुए दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का 15 अक्टूबर को निधन हो गया. 68 साल की उम्र में उन्होंने कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके जाने से परिवार, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में गहरा शोक है.

बेटे निकितिन धीर का दर्द छलका
पंकज धीर के बेटे और एक्टर निकितिन धीर ने पिता के निधन के बाद एक भावुक वीडियो शेयर किया. उन्होंने कहा, “15 अक्टूबर 2025 को मैंने अपने पापा, अपने गुरु और अपने सबसे अच्छे दोस्त को खो दिया. वो कुछ समय से बीमार थे. उनके जाने से हमारा परिवार टूट गया. हमें हजारों संदेश मिले, किसी ने दुआ दी, किसी ने आशीर्वाद, तो किसी ने प्यार भेजा. उस समय मैं कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं था.”

 

निकितिन ने आगे लिखा कि जब उन्होंने लोगों का इतना प्यार देखा तो उन्हें एहसास हुआ कि जीवन भौतिक चीजों से नहीं, बल्कि प्यार और सम्मान से बड़ा होता है. उन्होंने कहा, “आज मैं खुद पर गर्व करता हूं कि मैं उनका बेटा हूं. उन्होंने मुझे सिखाया कि हिम्मत क्या होती है, चरित्र और निष्ठा का असली मतलब क्या है. सिनेमा के प्रति उनका जो जुनून था, वही मेरी प्रेरणा है.”

पिता की सीख और विरासत
निकितिन ने कहा कि उनके पापा ने उन्हें सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका सिखाया. उन्होंने वादा किया कि वो अपने पिता की विरासत को संभालकर रखेंगे और ऐसा काम करेंगे जिससे उनके पिता को गर्व हो. उन्होंने आगे कहा, “हमेशा याद रहेगा कि उन्होंने सिखाया, चाहे दुनिया कुछ भी कहे, अपने सपनों के पीछे डटे रहो.”

परिवार का आभार
वीडियो के अंत में निकितिन ने कहा, “यह वीडियो उन सभी के लिए धन्यवाद है जिन्होंने पापा को प्यार और सम्मान दिया. परमार्थ आश्रम के स्वामी चिदानंद शास्त्री जी का भी हम दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अस्थि विसर्जन और पूजा में हमारा मार्गदर्शन किया. जय मां गंगे, हर हर महादेव. पंकज धीर के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में है. उन्होंने अपने अभिनय से न केवल छोटे पर्दे, बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी अमिट छाप छोड़ी.
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

26 Oct 2025  ·  Published: 15:37 IST

रामायण में हनुमान का किरदार निभाएंगे सनी देओल, रणवीर बने हैं राम, माता सीता के रूप में साई पल्लवी

RAMAYAN FILM BLOCKBUSTER

रामायण के हनुमान बनेंगे सनी देओल

अभिनेता सनी देओल ने बड़े पर्दे पर हमेशा ही अपना दम दिखाया है। कभी पर्दे पर रोमांस करते नजर आए तो कभी एक्शन हीरो का रोल करते नजर आए... लेकिन दोस्तों पहली बार वे किसी पौराणिक फिल्म का हिस्सा होने जा रहे हैं। वह नितेश तिवारी की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने जा रहे हैं।

सनी देओल का नाम जब से रामायण में हनुमान की भूमिका निभाने के लिए सामने आया है, तभी से उनके फैंस बहुत खुश हैं। हालिया इंटरव्यू में अभिनेता ने रणबीर कपूर स्टारर मूवी को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

जल्द शूटिंग शुरू करेंगे सनी
जब सनी देओल से सवाल किया गया कि रामायण में आप हनुमान का रोल निभा रहे हैं, तो अभिनेता ने जवाब दिया "हां मैं रोल निभा रहा हूं और जल्द ही शूटिंग शुरू होगी। मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा और खूबसूरत होने वाला है। सच तो यह है कि इसके बाद मैं जाकर देखूंगा कि उन्होंने क्या किया है।" नर्वस होने के सवाल पर सनी ने कहा कि हर काम में चैलेंज होता है।
इस तरह का रोल मैनें किया नहीं है तो मेरे लिए चैलेंजिंग होगा लेकिन मैं उत्साहित हूं आप ऐसी फिल्मों एक एक्टर के तौर पर बहुत कुछ सीखते हैं।

सनी को रामायण फिल्म से बहुत उम्मीदें
अभिनेता सनी देओल कहते हैं कि ये फिल्म बहुत अच्छी बनने वाली है और उम्मीद है दर्शक इसे बहुत पसंद करेंगे

रामायण मूवी की स्टार कास्ट
रामायण के लिए इन सितारों का नाम तो कन्फर्म हो गया है, यहां देखिए स्टार कास्ट की लिस्ट

रणबीर कपूर - भगवान राम
साई पल्लवी - माता सीता
यश - रावण
रवि दुबे - लक्ष्मण
सनी देओल - हनुमान
मोहित रैना - भगवान शिव
काजल अग्रवाल - मंदोदरी

 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Rajeev

24 Jun 2025  ·  Published: 10:21 IST

रणवीर अल्लाहबादिया मामले में सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार से सवाल, क्यों नहीं लाया जा रहा सख्त कानून

File

फाइल फोटो

नई दिल्ली। ऑनलाइन शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में आपत्तिजनक बयान देने के मामले में फंसे यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी की अर्जी पर सुनवाई के दौरान Supreme Court ने सोशल मीडिया पर बढ़ती अश्लीलता और दिव्यांगों को लेकर बनाए जा रहे मजाकिया कंटेंट पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है. साथ ही केंद्र सरकार ने कोर्ट को भरोसा दिलाया है कि इस पर सख्त गाइडलाइंस जल्द जारी की जाएंगी.

गुरुवार को सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश Justice Suryakant ने केंद्र सरकार की ओर से पेश Tushar Mehta से सवाल किया कि सरकार दिव्यांग लोगों को लेकर अपमानजनक कंटेंट पर रोक लगाने के लिए एससी-एसटी एक्ट जैसा कड़ा कानून क्यों नहीं लाती. उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को नीचा दिखाने वाले कंटेंट पर सख्त सजा का प्रावधान होना चाहिए.

इसके जवाब में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि केंद्र सरकार सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही अश्लीलता को लेकर जल्द नई गाइडलाइंस जारी करने जा रही है और इस संबंध में विभिन्न विभागों से बातचीत भी चल रही है. उन्होंने कहा कि कई बार जो बातें कही जाती हैं, वे स्क्रिप्ट के तहत होती हैं और पहले से सोची-समझी रणनीति का हिस्सा होती हैं.

तुषार मेहता ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट को अभिव्यक्ति की आज़ादी की आड़ में सही ठहराने की कोशिश की जाती है, जबकि आज़ादी के नाम पर कुछ भी परोसा जा रहा है, जो समाज के लिए खतरनाक है.

सीजेआई ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज हर कोई चैनल बना लेता है, लेकिन चैनलों पर डाले जा रहे कंटेंट की कोई जवाबदेही तय नहीं होती, जबकि अदालत को लगातार अभिव्यक्ति की आज़ादी की रक्षा करनी पड़ रही है. उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा दी गई गाइडलाइंस को लेकर भी कहा कि उनमें सुधार की जरूरत है और इन्हें पब्लिक डोमेन में डालकर लोगों की राय ली जाएगी.

सुनवाई के दौरान Justice Joymalya Bagchi ने भी सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब कंटेंट एंटी-नेशनल या समाज का ताना-बाना बिगाड़ने वाला होता है, तब भी सरकार तब तक कार्रवाई नहीं करती जब तक उसे लाखों-करोड़ों लोग देख न लें. उन्होंने सुझाव दिया कि इस तरह के मामलों के लिए एक ऑटोनॉमस बॉडी बनाई जानी चाहिए, जो तय करे कि सोशल मीडिया पर क्या दिखाया जाना चाहिए और क्या नहीं.

उन्होंने यह भी कहा कि अश्लील कंटेंट के लिए स्पष्ट चेतावनी (डिस्क्लेमर) होनी चाहिए कि उसे कौन-सा वर्ग देख सकता है और कौन नहीं. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद तय की है. माना जा रहा है कि इस दौरान सरकार सोशल मीडिया कंटेंट से जुड़ी नई गाइडलाइंस का मसौदा तैयार कर कोर्ट के सामने पेश कर सकती है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

27 Nov 2025  ·  Published: 22:08 IST