फाइल फोटो
Govinda Sunita Ahuja Controversy: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा की तबीयत 11 नवंबर की रात अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि अब वे खतरे से बाहर हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ इस समय काफी विवादों में है. उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में दिए बयान को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि गोविंदा को खुद माफी मांगनी पड़ी.
दरअसल, सुनीता आहूजा ने अभिनेता पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में गोविंदा के पारिवारिक पंडित पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि गोविंदा ज्योतिषियों और पंडितों पर बहुत पैसा खर्च करते हैं. उन्होंने कहा, “हमारे घर में एक पंडित है, जो हर पूजा के लिए दो लाख रुपये तक चार्ज लेता है.” इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मच गया और धार्मिक लोगों ने नाराजगी जताई.
मामला बढ़ता देख गोविंदा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा, “मेरे परिवार के पंडित जी बहुत ही योग्य, विद्वान और गुणी हैं. मेरी धर्मपत्नी ने उनके बारे में जो भी अपशब्द कहे हैं, मैं उसके लिए माफी मांगता हूं और इस बयान का खंडन करता हूं.” इसके बाद सुनीता आहूजा ने भी अपने वीडियो व्लॉग में सफाई दी. उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था, बस अपना अनुभव साझा किया था.
सुनीता ने कहा, “मेरे आदरणीय पति गोविंदा जी ने सबके सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी, जो मुझे अच्छा नहीं लगा. अगर मेरे शब्दों से किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं सभी गुरुजनों और पंडितों से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं.” उन्होंने आगे कहा कि गोविंदा को इस मुद्दे पर सफाई देने की कोई जरूरत नहीं थी. उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. इस पूरे विवाद के बीच गोविंदा की तबीयत भी खराब हुई थी. उनके मैनेजर के अनुसार, उन्हें सिर दर्द और थकान की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब वे बिल्कुल ठीक हैं.
काजोल ने ट्विंवकल सांग टॉक शो में खोले ब्यूटी सीक्रेट्स
Bollywood News Today: बॉलीवुड की दो जानी-मानी हस्तियां काजोल और ट्विंकल खन्ना जल्द ही एक खास टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में एक साथ नजर आने वाली हैं. यह शो शुरू होने से पहले ही चर्चाओं में है. शो में दोनों अभिनेत्रियां न सिर्फ बॉलीवुड से जुड़ी बातों पर चर्चा करेंगी, बल्कि जिंदगी, रिश्तों और निजी अनुभवों को भी साझा करेंगी.
'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' शो के शुरू होने से पहले, आइए आपको थोड़ा पीछे ले जाकर काजोल और ट्विंकल के बीच हुई पुरानी बातचीत पर नजर डालते हैं, जब काजोल ने बढ़ती उम्र की चिंता के बारे में खुलकर बात की थी.
दरअसल, एक बार ट्विंकल ने काजोल से पूछा था, क्या आपको एक अभिनेत्री होने के नाते कभी उम्र बढ़ने की चिंता होती है?" इस काजोल ने अपने चुटीले अंदाज में रिप्लाई किया. उन्होंने कहा,"हां, मुझे इस बात की चिंता बहुत होती है, मुझे उम्र बढ़ने की चिंता से ज्यादा झुर्रियों आने का डर बना रहता है."
बातीचत में काजोल ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि उम्र का असर सिर्फ चेहरे की झुर्रियों या शारीरिक बदलावों तक सीमित नहीं है. बल्कि यह एक व्यक्ति की ऊर्जा, उत्साह और जीवन के प्रति दृष्टिकोण में दिखता है. जब कोई व्यक्ति थका हुआ या अपने काम से ऊबा हुआ महसूस करता है, तो उसकी आंखों में यह भाव झलकता है और यही वह समय होता है जब लोग उसकी उम्र या झुर्रियों पर ध्यान देने लगते हैं."
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, फना, माई नेम इज खान और बाजीगर जैसी फिल्मों से दशकों तक लोगों की दिलों पर राज करने वाली काजोल ने कहा, "हां, मुझे इसकी चिंता होती है. मैं इस बारे में सोचती हूं, कौन नहीं सोचता? लेकिन फिर भी मैं अपने डेली रूटीन का पालन बहुत अच्छे से करती हूं."
अभिनेत्री ने अपनी उम्र बढ़ने की चिंता और अपने स्वास्थ्य और सौंदर्य रूटीन के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वह दिन में 8 गिलास पानी पीती हैं, 8 से 10 घंटे सोती हैं. रात को सोने से पहले फेस वॉश करके क्रीम लगाना कभी नहीं भूलती हैं और वर्कआउट करके अपने शरीर का ख्याल रखती हैं.
काजोल और ट्विंकल खन्ना एक नए टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' की मेजबानी करेंगी. इस टॉक शो में बॉलीवुड के बड़े सितारे मेहमान के रूप में शामिल होंगे. काजोल और ट्विंकल खन्ना की यह बातचीत सुर्खियों में है. हालिया दिनों काजोल अपनी फिल्म 'मां' को लेकर सुर्खियों में रही हैं. हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई.
फाइल फोटो
War 2 Release Date: 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'वॉर 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म न केवल एक्शन से भरपूर होगी बल्कि इसमें ऋतिक रोशन और तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. खास बात यह है कि 'वॉर 2' जूनियर एनटीआर की पहली हिंदी फिल्म होगी, जिससे उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं.
बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर
फिल्म की रिलीज डेट को लेकर चर्चा इसलिए भी है क्योंकि उसी दिन सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' भी सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. ऐसे में 'वॉर 2' की ओपनिंग पर सबकी नजरें टिकी हैं. क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर पाएगी या रजनीकांत की फिल्म के सामने दब जाएगी. यह देखना दिलचस्प होगा. फिलहाल एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है और शुरुआती रिस्पॉन्स काफी पॉजिटिव है.
कैमियो को लेकर बढ़ी उत्सुकता
हाल के वर्षों में बॉलीवुड फिल्मों में कैमियो रोल्स का चलन तेजी से बढ़ा है. यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स ने इस ट्रेंड को और भी पॉपुलर बना दिया है. 'पठान' में सलमान खान की एंट्री और 'टाइगर 3' में शाहरुख खान के स्पेशल अपीयरेंस ने दर्शकों को काफी रोमांचित किया था. इसके बाद 'वॉर 2' में भी किसी बड़े सुपरस्टार के कैमियो की उम्मीद की जा रही थी.
अब बॉबी देओल का सरप्राइज़ कैमियो?
लेकिन अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'वॉर 2' में ना शाहरुख खान दिखाई देंगे और ना ही सलमान खान. यानि इस बार टाइगर और पठान दोनों की गैरमौजूदगी रहेगी. इसकी वजह यह बताई जा रही है कि यशराज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा अब स्पाई यूनिवर्स की स्टोरीलाइन को अगले चरण में ले जाना चाहते हैं और वह इसे नए ट्विस्ट के साथ आगे बढ़ा रहे हैं.
इसी रणनीति के तहत, फिल्म में एक नया कैमियो जोड़ा गया है और वह नाम है बॉबी देओल. रिपोर्ट के अनुसार, बॉबी देओल का रोल महज एक कैमियो नहीं होगा, बल्कि यह YRF स्पाई यूनिवर्स के अगले प्रोजेक्ट 'अल्फा' की नींव रखेगा. ऐसे में यह कैमियो फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज़ से कम नहीं होगा.
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बना एक्शन धमाका
'वॉर 2' को डायरेक्ट कर रहे हैं अयान मुखर्जी, जो इससे पहले 'वेक अप सिड', 'ये जवानी है दीवानी' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगी, जिससे इसका स्कोप और भी ज्यादा बढ़ गया है. उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म न सिर्फ नॉर्थ इंडिया बल्कि साउथ इंडिया में भी शानदार प्रदर्शन करेगी.
क्या बॉबी देओल बनेंगे YRF स्पाई यूनिवर्स का अगला चेहरा?
बॉबी देओल ने हाल ही में 'एनिमल' जैसी फिल्म में अपने दमदार निगेटिव रोल से दर्शकों का ध्यान खींचा था. ऐसे में अगर वह वॉर 2 में नजर आते हैं, तो यह न केवल फिल्म को एक नया टर्न देगा, बल्कि उनके फैंस के लिए भी यह किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. साथ ही, यह तय माना जा रहा है कि उनका किरदार आने वाले प्रोजेक्ट्स में एक बड़ी भूमिका निभाएगा.
फाइल फोटो
TMKOC Actress Simple Kaul Divorce: टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मशहूर एक्ट्रेस सिंपल कौल, जिन्हें 'शरारत', 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'जिद्दी दिल माने ना' जैसे शोज में देखा गया है, अब अपनी शादीशुदा जिंदगी को अलविदा कहने जा रही हैं. शादी में खटपट की खबरों के बाद अब उन्होंने खुद तलाक की पुष्टि कर दी है.
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंपल कौल ने पति राहुल लूंबा से अलग होने के फैसले पर मुहर लगा दी है. दोनों की शादी साल 2010 में हुई थी. 14 साल तक साथ रहने के बाद अब कपल ने हाल ही में तलाक फाइल किया है.
आपसी रजामंदी से लिया तलाक का फैसला
सिंपल कौल ने शादी टूटने पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि ये हाल ही में हुआ है और तलाक का फैसला आपसी सहमति से लिया गया है. उन्होंने कहा, "हम दोनों मैच्योर ह्यूमन हैं. हम परिवार से कहीं बढ़कर हैं. शुरुआत में ये बात मुझे हजम नहीं हुई थी कि रिश्ता खत्म हो चुका है, क्योंकि मैं उन्हें सालों से जानती हूं. जब शादी होती है तो पार्टनर और फैमिली साथ होते हैं. मुझे नहीं पता लोग कैसे किसी से अलग हो जाते हैं."
तलाक की वजह पर चुप्पी
हालांकि सिंपल ने शादी टूटने की असली वजह नहीं बताई है. अपने एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने शादी को लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज बताया था. उनके मुताबिक, पति राहुल काम की वजह से काफी ट्रैवल करते थे और लंबे समय तक विदेश में रहते थे. उनके पास न होने की कमी सिंपल को हमेशा खलती थी.
सिंपल ने कहा कि वह हमेशा प्यार से जीती हैं और उन्हें जिंदगी में ढेर सारा प्यार, खुशियां और स्पिरिचुअल अवेयरनेस मिली है. यही वजह है कि अलगाव का फैसला उनके लिए आसान नहीं रहा.
करियर और पहचान
वर्कफ्रंट पर सिंपल कौल एक जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एंटरप्रेन्योर भी हैं. उन्होंने अपने करियर में कई फेमस शोज़ किए हैं और अपनी अलग पहचान बनाई है. लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने उन्हें घर घर में फेमस कर दिया है.
ये भी पढ़ें: गोल्ड स्मगलिंग में पकड़ी गई कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव पर DRI ने कसा शिकंजा; ठोका 102 करोड़ का जुर्माना