How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

समीर वानखेड़े ने ठोका मानहानि का केस, सीरीज़ में दिखाया गया कॉप किरदार

File

फाइल फोटो

Aryan Khan The Bads of Bollywood: आर्यन खान की पहली वेब सीरीज़ ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. सीरीज़ को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन साथ ही यह विवादों में भी फंस गई है. मामला पूर्व एनसीबी (Narcotics Control Bureau) डायरेक्टर समीर वानखेड़े से जुड़ा है, जिन्होंने इस सीरीज़ के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है.

समीर वानखेड़े का आरोप है कि इस सीरीज़ में उनके जैसे एक नारकोटिक्स अधिकारी का रोल दिखाकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया गया है. उनका कहना है कि सीरीज़ में जिस पुलिस अफसर को दिखाया गया, उसकी शैली, नारों और काम करने का तरीका सब कुछ ऐसा है कि दर्शकों को यह किरदार उन्हीं से प्रेरित लगता है. इस वजह से उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में आर्यन खान, सीरीज़ के मेकर्स और नेटफ्लिक्स के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया और 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की. वानखेड़े का कहना है कि अगर उन्हें यह राशि मिलती है तो वह इसे कैंसर अस्पताल को दान करेंगे.

सीरीज़ में कॉप का रोल निभाने वाले एक्टर का बयान
इस सीरीज़ में नारकोटिक्स अफसर का रोल एक्टर आशीष कुमार ने निभाया है. आशीष को उनके अभिनय के लिए फैंस से काफी सराहना मिली, लेकिन साथ ही कुछ लोग उन पर यह आरोप भी लगा रहे हैं कि उन्होंने किसी खास व्यक्ति की नकल की. अब आशीष ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर अपना पक्ष रखा है.

आशीष का कहना है, “मुझे तरह-तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं. लोग मुझे किसी और के नाम से जोड़ रहे हैं. लेकिन मैंने सिर्फ एक कॉप का किरदार निभाया है. मुझे किसी तरह की घटिया पब्लिसिटी पसंद नहीं है और न ही मैं किसी का नाम इस्तेमाल करना चाहता हूं. मेरे लिए यह किरदार एक साधारण पुलिस अफसर का ही था जैसा मुझे बताया गया था. मैं अपनी पहचान खुद बनाना चाहता हूं.” उन्होंने यह भी कहा कि वे यह बात इसलिए साफ कर रहे हैं ताकि लोग उन्हें सही तरीके से पहचानें. उनका कहना है कि किरदार के डायलॉग्स और स्टाइल मेकर्स ने तय किए थे, उनका इसमें कोई हाथ नहीं है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

30 Sep 2025  ·  Published: 00:27 IST

‘जलसा’ के बाहर उमड़ी भीड़! दिवाली पर फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, शेयर की फोटो

File

फाइल फोटो

देशभर में दिवाली की रौनक छाई हुई है. हर तरफ दीपों की जगमगाहट और खुशियों का माहौल है. बॉलीवुड के दिग्गज सितारे भी अपने फैंस को इस शुभ अवसर पर बधाई दे रहे हैं. इन्हीं में से एक हैं ‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन, जिन्होंने सोशल मीडिया पर दिवाली की शुभकामनाएं दीं और अपने फैंस से मुलाकात कर उनका दिन खास बना दिया.

फैंस से मिले बिग बी, शेयर की तस्वीर
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने पोस्ट से लोगों का दिल जीत लेते हैं. दिवाली के मौके पर उन्होंने अपने घर ‘जलसा’ के बाहर फैंस से मुलाकात की. उन्होंने एक फोटो शेयर की, जिसमें सैकड़ों फैंस घर के बाहर मौजूद नजर आए. अमिताभ बच्चन ने कैप और जैकेट पहने हुए हाथ जोड़कर सभी का आभार जताया. साथ ही उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “दीपावली की अनेक-अनेक शुभकामनाएं.”

pic.twitter.com/gsUKGdwDUF

October 19, 2025

KBC में होगा दिवाली का खास एपिसोड
इस बार ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में दिवाली का जश्न बेहद खास होने वाला है. शो में कॉमेडी की दुनिया के दो स्टार सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक मेहमान बनकर आएंगे. प्रोमो के मुताबिक, सुनील ग्रोवर अमिताभ बच्चन का डुप्लीकेट बनकर हॉट सीट पर बैठेंगे और अपने मजेदार अंदाज़ से बिग बी को खूब हंसाएंगे. वहीं कृष्णा अभिषेक धर्मेंद्र के लुक में नजर आएंगे और सबका मनोरंजन करेंगे.

शो के दौरान अमिताभ बच्चन भी हंसी नहीं रोक पाए. उन्होंने मजाक में कहा, “सामने बैठे सुनील को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मैं खुद से बात कर रहा हूं.” इस दिवाली स्पेशल एपिसोड का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

20 Oct 2025  ·  Published: 11:37 IST

रामायण में हनुमान का किरदार निभाएंगे सनी देओल, रणवीर बने हैं राम, माता सीता के रूप में साई पल्लवी

RAMAYAN FILM BLOCKBUSTER

रामायण के हनुमान बनेंगे सनी देओल

अभिनेता सनी देओल ने बड़े पर्दे पर हमेशा ही अपना दम दिखाया है। कभी पर्दे पर रोमांस करते नजर आए तो कभी एक्शन हीरो का रोल करते नजर आए... लेकिन दोस्तों पहली बार वे किसी पौराणिक फिल्म का हिस्सा होने जा रहे हैं। वह नितेश तिवारी की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने जा रहे हैं।

सनी देओल का नाम जब से रामायण में हनुमान की भूमिका निभाने के लिए सामने आया है, तभी से उनके फैंस बहुत खुश हैं। हालिया इंटरव्यू में अभिनेता ने रणबीर कपूर स्टारर मूवी को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

जल्द शूटिंग शुरू करेंगे सनी
जब सनी देओल से सवाल किया गया कि रामायण में आप हनुमान का रोल निभा रहे हैं, तो अभिनेता ने जवाब दिया "हां मैं रोल निभा रहा हूं और जल्द ही शूटिंग शुरू होगी। मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा और खूबसूरत होने वाला है। सच तो यह है कि इसके बाद मैं जाकर देखूंगा कि उन्होंने क्या किया है।" नर्वस होने के सवाल पर सनी ने कहा कि हर काम में चैलेंज होता है।
इस तरह का रोल मैनें किया नहीं है तो मेरे लिए चैलेंजिंग होगा लेकिन मैं उत्साहित हूं आप ऐसी फिल्मों एक एक्टर के तौर पर बहुत कुछ सीखते हैं।

सनी को रामायण फिल्म से बहुत उम्मीदें
अभिनेता सनी देओल कहते हैं कि ये फिल्म बहुत अच्छी बनने वाली है और उम्मीद है दर्शक इसे बहुत पसंद करेंगे

रामायण मूवी की स्टार कास्ट
रामायण के लिए इन सितारों का नाम तो कन्फर्म हो गया है, यहां देखिए स्टार कास्ट की लिस्ट

रणबीर कपूर - भगवान राम
साई पल्लवी - माता सीता
यश - रावण
रवि दुबे - लक्ष्मण
सनी देओल - हनुमान
मोहित रैना - भगवान शिव
काजल अग्रवाल - मंदोदरी

 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Rajeev

24 Jun 2025  ·  Published: 10:21 IST

War 2 Trailer: ऋतिक और जूनियर एनटीआर की जोड़ी मचाएगी धमाल

File

फाइल फोटो

War 2 Trailer: बॉलीवुड की इस साल की सबसे बड़ी फिल्म 'वॉर 2' का ट्रेलर जल्द ही रिलीज़ होने वाला है। 2019 में रिलीज़ हुई पहली फिल्म 'वॉर' में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी ने जबरदस्त एक्शन दिखाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब इस सीक्वल में टाइगर की जगह साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर नज़र आएंगे। फिल्म को यशराज फिल्म्स के जासूसी यूनिवर्स में शामिल किया गया है, जो इसे और भी खास बनाता है।

ट्रेलर से क्या उम्मीदें हैं?
सबसे पहले कहानी की एक झलक। पिछली फिल्म का ट्रेलर हिट रहा था क्योंकि उसमें ऋतिक और टाइगर की टक्कर को एक बड़ा सस्पेंस बना दिया गया था। 'वॉर 2' से भी यही उम्मीद है कि इसमें न सिर्फ़ सितारों की झलक मिलेगी, बल्कि एक दमदार कहानी की झलक भी मिलेगी।

दूसरी अहम बात है विजुअल इफेक्ट्स (VFX)। 'वॉर 2' के पहले टीज़र को ज़्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिला था क्योंकि उसमें VFX थोड़ा नकली लग रहा था। पिछली फिल्म में कई सीन असली लोकेशन पर शूट किए गए थे, जिससे एक्शन एकदम असली लग रहा था। इस बार भी दर्शक वही दमदार विजुअल्स चाहते हैं।

तीसरी बात है संगीत। 'वॉर' का बैकग्राउंड स्कोर काफी हिट रहा था। खासकर ऋतिक का एंट्री म्यूजिक आज भी लोगों को याद है। 'वॉर 2' को उस स्तर को छूना होगा या कुछ नया पेश करना होगा। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का क्रेज भी फिल्म का एक बड़ा पॉइंट है। लेकिन अब दर्शक सिर्फ़ स्टार पावर से खुश नहीं हैं। अगर ट्रेलर में इन दोनों का एक्शन और किरदार दमदार दिखाया गया, तो फिल्म की ओपनिंग शानदार हो सकती है।

आखिर में, एक्शन की बात करें तो 'वॉर' के स्टंट हॉलीवुड से प्रेरित लग रहे थे। 'वॉर 2' में जूनियर एनटीआर के आने से उम्मीद है कि इसमें और भी रॉ और एनर्जी से भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। अगर ट्रेलर में इसका एक छोटा सा भी दमदार सीन दिखा दिया जाए, तो दर्शक टिकट बुक करने के लिए तैयार हो जाएंगे।


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

25 Jul 2025  ·  Published: 05:32 IST