काजोल ने ट्विंवकल सांग टॉक शो में खोले ब्यूटी सीक्रेट्स
Bollywood News Today: बॉलीवुड की दो जानी-मानी हस्तियां काजोल और ट्विंकल खन्ना जल्द ही एक खास टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में एक साथ नजर आने वाली हैं. यह शो शुरू होने से पहले ही चर्चाओं में है. शो में दोनों अभिनेत्रियां न सिर्फ बॉलीवुड से जुड़ी बातों पर चर्चा करेंगी, बल्कि जिंदगी, रिश्तों और निजी अनुभवों को भी साझा करेंगी.
'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' शो के शुरू होने से पहले, आइए आपको थोड़ा पीछे ले जाकर काजोल और ट्विंकल के बीच हुई पुरानी बातचीत पर नजर डालते हैं, जब काजोल ने बढ़ती उम्र की चिंता के बारे में खुलकर बात की थी.
दरअसल, एक बार ट्विंकल ने काजोल से पूछा था, क्या आपको एक अभिनेत्री होने के नाते कभी उम्र बढ़ने की चिंता होती है?" इस काजोल ने अपने चुटीले अंदाज में रिप्लाई किया. उन्होंने कहा,"हां, मुझे इस बात की चिंता बहुत होती है, मुझे उम्र बढ़ने की चिंता से ज्यादा झुर्रियों आने का डर बना रहता है."
बातीचत में काजोल ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि उम्र का असर सिर्फ चेहरे की झुर्रियों या शारीरिक बदलावों तक सीमित नहीं है. बल्कि यह एक व्यक्ति की ऊर्जा, उत्साह और जीवन के प्रति दृष्टिकोण में दिखता है. जब कोई व्यक्ति थका हुआ या अपने काम से ऊबा हुआ महसूस करता है, तो उसकी आंखों में यह भाव झलकता है और यही वह समय होता है जब लोग उसकी उम्र या झुर्रियों पर ध्यान देने लगते हैं."
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, फना, माई नेम इज खान और बाजीगर जैसी फिल्मों से दशकों तक लोगों की दिलों पर राज करने वाली काजोल ने कहा, "हां, मुझे इसकी चिंता होती है. मैं इस बारे में सोचती हूं, कौन नहीं सोचता? लेकिन फिर भी मैं अपने डेली रूटीन का पालन बहुत अच्छे से करती हूं."
अभिनेत्री ने अपनी उम्र बढ़ने की चिंता और अपने स्वास्थ्य और सौंदर्य रूटीन के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वह दिन में 8 गिलास पानी पीती हैं, 8 से 10 घंटे सोती हैं. रात को सोने से पहले फेस वॉश करके क्रीम लगाना कभी नहीं भूलती हैं और वर्कआउट करके अपने शरीर का ख्याल रखती हैं.
काजोल और ट्विंकल खन्ना एक नए टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' की मेजबानी करेंगी. इस टॉक शो में बॉलीवुड के बड़े सितारे मेहमान के रूप में शामिल होंगे. काजोल और ट्विंकल खन्ना की यह बातचीत सुर्खियों में है. हालिया दिनों काजोल अपनी फिल्म 'मां' को लेकर सुर्खियों में रही हैं. हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई.
फाइल फोटो
Kumkum Bhagya Off Air News: टीवी की दुनिया के सबसे पॉपुलर शोज में शुमार ‘कुमकुम भाग्य’ के फैंस के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो 11 साल तक दर्शकों का दिल जीतने के बाद यह शो अब ऑफएयर होने जा रहा है. कम टीआरपी के चलते शो को बंद करने का फैसला लिया गया है. इसका आखिरी एपिसोड 7 सितंबर 2025 को टेलीकास्ट किया जाएगा.
शो से जुड़ी कुछ खास बातें
'कुमकुम भाग्य' की शुरुआत साल 2014 में हुई थी. शुरुआत में शो की कहानी प्रज्ञा (सृति झा) और अभि (शब्बीर अहलूवालिया) के इर्द-गिर्द घूमती थी. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और भावनात्मक कहानी ने दर्शकों को खूब पसंद आई थी. यही वजह थी कि शो सालों तक टीआरपी की रेस में टॉप पर बना रहा. शो ने कई पॉपुलर एक्टर्स को जन्म दिया, जिनमें मृणाल ठाकुर (बुलबुल का किरदार), और अन्य सितारे शामिल हैं. सृति और शब्बीर की जोड़ी को आज भी टीवी की आइकॉनिक जोड़ियों में गिना जाता है.
क्या है बंद होने की वजह?
रिपोर्ट के मुताबिक, शो को बीते कई महीनों से टीआरपी में गिरावट का सामना करना पड़ रहा था. समय के साथ शो की स्टारकास्ट में भी कई बार बदलाव हुआ, जिससे ऑडियंस का कनेक्शन टूट गया. चौथी पीढ़ी की कहानी दर्शकों को रास नहीं आई. वर्तमान में शो में प्रणाली राठौड़, अक्षय बिंद्रा और नमिक पॉल लीड रोल में हैं लेकिन दर्शकों का रिस्पॉन्स उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. सूत्रों के अनुसार, चैनल ने शो को नया स्लॉट (शाम 7 बजे) देने की पेशकश की थी, लेकिन एकता कपूर ने इसे स्वीकार करने के बजाय शो को बंद करने का फैसला लिया.
क्या आएगा इसके बाद?
‘कुमकुम भाग्य’ की जगह अब नया शो ‘गंगा माई की बेटियां’ लेने जा रहा है, जिसे रवि दुबे और सरगुन मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं। शो के बंद होने को लेकर मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
फैंस में मायूसी
शो के बंद होने की खबर ने फैंस को भावुक कर दिया है. सोशल मीडिया पर लोग पुराने एपिसोड्स और सृति-शब्बीर की जोड़ी को याद कर रहे हैं. एक दशक तक टेलीविजन पर राज करने वाला ये शो अब इतिहास बनने जा रहा है. 'कुमकुम भाग्य' केवल एक शो नहीं, बल्कि दर्शकों की भावनाओं का हिस्सा बन चुका था और अब उसका अंत वाकई एक युग का अंत है.
फाइल फोटो
बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने बचपन और मां-बाप को खोने के दर्दनाक अनुभवों के बारे में खुलकर बात की. एक्टर ने बताया कि वे सिर्फ 14 साल के थे, जब उनके माता-पिता का निधन हो गया था. उस वक्त उन्होंने खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से वे पूरी तरह टूट चुके थे.
अरशद वारसी, राज शमानी के पॉडकास्ट में नजर आए, जहां उन्होंने अपने करियर, पत्नी और संघर्ष के दिनों के साथ अपने परिवार की यादें भी साझा कीं. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना बचपन बोर्डिंग स्कूल में बिताया था, इसलिए परिवार के साथ ज्यादा यादें नहीं रहीं. उन्होंने कहा, “जब मैं अपने बचपन के बारे में सोचता हूं, तो स्कूल की यादें ज्यादा आती हैं, क्योंकि मैं 8 साल की उम्र में बोर्डिंग स्कूल चला गया था.”
मां की आखिरी याद
अरशद ने भावुक होकर बताया कि उनकी मां की आखिरी याद आज भी उन्हें अंदर तक तोड़ देती है. उनके पिता के निधन के बाद मां को किडनी फेलियर हो गया था और वे डायलिसिस पर थीं. डॉक्टरों ने उन्हें पानी न देने की सलाह दी थी, लेकिन मां बार-बार पानी मांग रही थीं. अरशद ने कहा, “उस रात मां ने मुझसे फिर पानी मांगा, लेकिन मैंने मना कर दिया. उसी रात उनका निधन हो गया. अगर मैंने उन्हें पानी दे दिया होता, तो शायद जिंदगीभर खुद को दोष देता, लेकिन अब सोचता हूं कि देना चाहिए था.”
उन्होंने आगे कहा कि वह एक बच्चा था और डॉक्टरों की बात मानना चाहता था, लेकिन आज उन्हें एहसास होता है कि उस वक्त इंसानियत को तवज्जो देनी चाहिए थी. अरशद ने कहा, “हम बीमार व्यक्ति की तकलीफ नहीं समझते, बल्कि अपने अपराधबोध के डर से फैसले लेते हैं.”
इस बातचीत के दौरान अरशद कई बार भावुक हो गए. उनके इस इंटरव्यू को देखकर फैन्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें प्यार और सहानुभूति से भरे संदेश भेजे हैं.
मशहूर एडल्ट एक्ट्रेस काइली पेज की मौत
Los Angeles News: हाल के समय में दुनिया भर में हार्ट अटैक और रहस्यमयी मौतों की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. बीते दिनों अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की हार्ट अटैक से मौत ने सभी को चौंकाया था और अब लॉस एंजेलिस से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. मशहूर एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस काइली पेज का महज 28 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने अपने करियर में 200 से ज्यादा सीन किए थे.
काइली के निधन की जानकारी AVN (Adult Video News) ने दी, जिसमें लॉस एंजेलिस काउंटी कोरोनर के जरिये जारी किया गया डेथ रिकॉर्ड शामिल है. फिलहाल उनकी मौत के वजहों की जांच चल रही है. एडल्ट इंडस्ट्री में उनके सहकर्मियों और दोस्तों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. Brazzers ने एक बयान में कहा, "काइली पेज के मौत की खबर से हम बेहद दुखी हैं. वह अपनी मुस्कान, रहमदिली के लिए हमेशा याद रखी जाएंगी. उनकी मौजूदगी लोगों को खुशियों से भर देती थी.
काइली के टैलेंट पर काम करने वाले Hussie Models उनकी मौत से हैरान हैं. Hussie Models ने शोक जताते हुए कहा, "काइली को खोना दिल तोड़ देने वाला है. वह बहुत ही प्यारी और अच्छी दोस्त थी. सकारात्मक ऊर्जा से भरी इंसान थीं. मैं उन्हें हमेशा एक जिंदादिल और रहमदिल इंसान के रूप में याद करूंगा."
T'द हूक' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी करीबी दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़ी लेआ गोटी ने कहा शोक जताया है. लेआ गोटी ने लिखा, "काइली एक बेहद खुशमिजाज और रोशनी से भरी हुई इंसान थीं. उन्हें हंसना, मुस्कुराना और जिंदगी को पूरी तरह से जीना पसंद था." उन्होंने आगे लिखा, "इस दुखद समय में हमारी संवेदनाएं काइली पेज के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे."